बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालोद के पुरुर थाना से एक किमी की दूरी पर एक शव मिला। शव सड़े-गले अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह घटना पुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी हुई है। एक दिन पहले शुक्रवार को ग्राम कोरगुडा में एक बुजुर्ग का शव खेत में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के गले और पैर में गहरे चोट के निशान पाए गए है। धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरगुडा में एक वृद्ध का अपने ही खेत पर शव मिला है। मृतक के गले और पैर मे गहरे चोट के निशान पाए गए है। शव को देखने पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं कुछ ही दूरी पर मृतक का साइकिल मिला है। बताया गया है कि मृतक सुबह अपने घर से पैरा लाने निकला था। घटना को करीबन सुबह नौ बजे के आसपास की है। शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति फगवा राम (52 वर्ष) के नाम से हुई है। हत्या का कारण अभी अज्ञात है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से फैली सनसनी
Previous Articleब्रेकिंग : स्कूल वैन बिजली के खंबे से टकराई, एक दर्जन बच्चे घायल


