Chhattisgarh News

राजधानी रायपुर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म

Posted on

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है। दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्‍ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्‍ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्‍ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


There is no ads to display, Please add some
Click to comment

Most Popular

Exit mobile version