Advertisement Carousel

पाँचवीं बोर्ड की केन्द्रीयकृत वार्षिक परीक्षा प्रारंभ।
गरियाबंद। 5वीं बोर्ड की केन्द्रीयकृत वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं जिले में आज हजारों छात्र छात्राओं ने 5वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर पेपर दिये।
जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के कुशल निर्देश में व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह ध्रुव के नेतृत्व में ब्लॉक में आज परीक्षा आयोजित हो रहा प्राथमिक शाला कामेपार में पाँच छात्र ने पांचवीं बोर्ड केन्द्रीयकृत परीक्षा दिलाई परीक्षा केंद्र में उपस्थिति शतप्रतिशत रहीं केंद्राध्यक्ष इदरीश मोहम्मद खान हैं व आज की पर्यवेक्षक श्रीमती रंजीता गुप्ता रहीं।

Share.