Author: सच

राजिम। कौंदकेरा में धान की फसल में तना छेदक और सूंड़ी का प्रकोप से किसान के फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है राजिम कौंदकेरा ठाकुर राम सतनामी भुरुवाराम पिता केदार सतनामी के खेतों में पूरी तरह से बीमारी के चपेट में आ गया है शासन से क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन देने की तैयार किया जा रहा है समाचार के माध्यम से तहसीलदार और कलेक्टर साहब से गुहार लगाने की बात कही इन किसान को खेतों मे 1 एकड़ में मात्र दो से तीन बोरी ही धान मिलेगा इस तरह से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो…

Read More

बिलासपुर। सहायक प्राध्यापक के मध्य शैक्षणिक सत्र में किये गए तबादले के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कमेटी का अंतिम निर्णय निर्धारित होने तक इस तबादला आदेश पर रोक लगा दी है दिनेश मालवीय छत्तीसगढ़ लॉ कालेज रायपुर में सहायक प्रध्यापक के पद पर कार्यरत हैं हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश से इनका स्थानान्तरण यहां से शासकीय महाविद्यालय बालोद कर दिया गया इसे उन्होंने एडवोकेट सुदीप अग्रवाल के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी इस तबादला आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया था कि याचिकाकर्ता ने स्वयं के व्यय के आधार पर आवेदन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और जांच के बीच कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने शनिवार को सरेंडर कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीन अजय सिंह राजपूत की अदालत में उन्होंने 3:30 बजे सरेंडर कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें 12 दिन की ईडी हिरासत में सौंप दिया। कारोबारी सूर्यकांत तिवारी अपने अधिवक्ता फैसल रिजवी के साथ दोपहर 3:30 बजे न्यायालय पहुंचे। कोर्ट से उन्होंने आवेदन कर कहा कि उनको राजनीतिक द्वेष से फंसाया जा रहा है तथा उनकी जान को खतरा है। मामला बनने से पहले ही उनको लेकर षड्यंत्रपूर्वक ट्वीट किया…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले मे सहायक शिक्षको की पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण मे है इस हेतु जो सहायक शिक्षक प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति नही चाहते वे शिक्षक (एल.बी.) (प्रशिक्षित ) का प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति किया जाना है। कार्यालयीन पत्र क्र. 4258 दिनांक 18.10.2022 को जारी अंतिम वरिष्ठता सूची क्रमांक 01 से 300 तक ई संवर्ग एवं क्रमांक 01 से 900 तक टी संवर्ग के पात्र सहायक शिक्षकों का प्रस्ताव चाही गई थी। जिसमें ऐसे सहायक शिक्षक (एल.बी.) जो प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति,31.10 2022तक असहमतिपत्र कार्यालय मे दे सकते है। नहीं लेना…

Read More

पत्रकार पर हुए हमले की निंदा करते हुए युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमत्री व गृहमंत्री का पुतला दोरनापाल:–जगदलपुर नईदुनिया के पत्रकार रितेश पांडे पर विगत दो दिन पूर्व रात्रि में लूट व प्राण घातक हमले पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पत्रकार पर हुए हमले को लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर समर्थन देते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मडकम भीमा के नेतृत्व में आज दोरनापाल के मेन चौक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया पुतला दहन के उपरांत भाजयुमो जिलाध्यक्ष मडकम भीमा ने कहा कि…

Read More

रायपुर। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारीयो एवं परिजनो के उपचार के लिए संशोधित सूची जारी की है शासकीय कर्मचारी और उनके आश्रितों के गंभीर बीमारियो के उपचार के लिए नयी सूची जारी की गई है ताकि शासकीय कर्मचारी निजी चिकित्सालय मे उपचार करा सके। अस्पताल की सूची।

Read More

रायपुर।राज्य सरकार ने 30सितंबर के स्थिति मे 19 शिक्षको व्याख्याताओं का नया ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

Read More

रायपुर। गत 28/10/22 को नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण के अध्यक्ष रूपम सर दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी की विधवा और परिजनो के समर्थन करने बूढ़ा तालाब रायपुर में पहुंचे अनुकम्पा संघ की प्रांता अध्यक्ष माधुरी मृगे जी से वार्ता करते हुए कहा की आपकी जायज मांग है आपका अधिकार आपको मिलेगा उन्होंने सभी की व्यथा को सुना और सरकार से आग्रह करते हुए कहा की संवेदनशील मामले पर सरकार को योग्यता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति देना ही होगा साथ में वीरेंद्र पांडे जी भी समर्थन देने पहुंचे वीरेंद्र पांडे जी ने अनशन में बैठी बहनों से बात की आज अनशन…

Read More

रायपुर। सहायक शिक्षको की प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी गई है ज्ञात हो की भारी भरकम सूची जिसमे कुल 3581 सहायक शिक्षक शामिल है 200 पेज है। देखे PDF 👇👇👇 01-04-2022 ASST TEACHER GRADATION

Read More

NDPS Act investigetion की एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन गरियाबंद :- गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट के एक्सपर्ट श्री आर. के. मीणा द्वारा गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के सभा कक्षा में एनडीपीएस एक्ट में इन्वेस्टिगेशन किए जाने के संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारी व विवेचकों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान मध्य प्रदेश (इंदौर) से आए एनडीपीएस एक्ट एक्स्पर्ट श्री. आर के. मीणा के द्वारा स्वापक औषधि मादक पदार्थों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया, चर्चा के दौरान पीपीटी के माध्यम से इन्वेस्टिगेशन की सूक्ष्म से…

Read More

धान खरीदी के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक राज्य स्तरीय कॉल सेन्टर नम्बर 1800-233-3663 एवं जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम नम्बर 07706-296344 किसान हेल्पलाईन डायल-112, सब्बो काम बर एकेच नम्बर सीमावर्ती राज्य से अवैध धान के परिवहन रोकने 28 चेक पोस्ट चौकी बनाया गया गरियाबंद 28 अक्टूबर 2022/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप जिले में 1 नवम्बर से 31 जनवरी 2023 तक 82 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। धान खरीदी कार्य प्रारंभ करने…

Read More

महासमुंद। प्रदेश मे पदोन्नति के बाद निरस्त करने की ख़बर आ रही जिनमे महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दो शिक्षको की पदोन्नति इस कारण निरस्त कर दी की वो सीनियारिटी लिस्ट मे पीछे थे। वही एक विज्ञान सहायक से प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत हुए शिक्षक की पदोन्नति निरस्त कर दी सोचने वाली तथ्य है की जब वरिष्ठता नीचे है तो किसका हक़ मार कर अपात्र को पदोन्नति दी गई। विज्ञान सहायक को किस आधार पर पदोन्नति दी गई नियमविपरीत कुछ भी गलत करना इस बात का संकेत देता है की जिले मे पदोन्नति पर बड़ी अनियमितता…

Read More

खेत से लगे गड्ढे में तीन जंगली हाथी गिरे,दो हाथी स्वयं निकले एक को रेस्क्यू कर निकाला गया शेख हसन खान गरियाबंद गरियाबंद – धमतरी जिले के वन परिक्षेत्र दुगली के चारगावं में एक किसान के खेत के नजदीक कुएं जैसे विशाल गढ्डा खुदा हुआ है गुरुवार रात को तीन जंगली हाथी विचरण करते हुए इस गड्ढे में गिर गए, क्योंकि इन दिनों हाथियों का दल इस गांव के आसपास विचरण कर रहा है गड्ढे में गिरे दो हाथी स्वयं किसी तरह बाहर निकल गऐ तीसरे हाथी को आज वनविभाग द्वारा जेसीबी से रास्ता बनाकर रेस्क्यू कर बाहर निकाला…

Read More

आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद जिले में होने वाली राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बहिष्कार का फैसला गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा काफी गरमा गया है। राज्य में आदिवासियों को 32 फीसदी आरक्षण देने के मसले पर अब आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद उग्र हो गया है। आज दिन शुक्रवार को आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद मैं बैठक में यहां निर्णय लिया गया 1 से 3नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का बहिष्कार करने के साथ आदिवासी समाज के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के घर के बाहर नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। आदिवासी…

Read More

धान खरीदी के पूर्व अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन सख्त सुपेबेड़ा में 181 बोरा धान जप्त रात्रि गस्त के दौरान 60 बोरी धान जप्त गरियाबंद 28 अक्टूबर 2022/ राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से की जानी है ।इसे देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। विशेषकर अंतरराज्यीय बॉर्डर पर विशेष चेकपोस्ट बनाये गए हैं । ओडिशा राज्य की सीमा से लगे देवभोग विकासखंड में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार लगातार अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है ।उन्होंने संबंधित अनुभाग अधिकारियों को टीम बनाकर सख्त कार्रवाई…

Read More

बलरामपुर। कलेक्टर बलरामपुर ने सहायक शिक्षको के प्राथमिक प्रधानपाठको के पद पर करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।जिसमे एसडीएम,सीईओ,बीईओ शामिलहै जिन्हे डीपीआई के निर्देश के तहत काउंसलिंग के माध्यम से 5नवम्बर तक पदाआंकन करने के निर्देश दिये है। संबंधित विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड स्तरीय पदस्थापना काउंसलिंग में निम्न निर्देश के तहत् किये जायेंगे। 1. सर्वप्रथम पदांकन जिले की वरिष्ठता सूची के आधार पर विकासखण्ड अन्तर्गत पदस्थ शिक्षकों का किया जाए। 2. दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों की पदांकन यथासंभव रिक्त होने की स्थिति में उसी विद्यालय में किया जाए। 3. पदांकन शिक्षक विहीन एवं…

Read More

सुकमा।सुकमा जिले मे हुए 23 प्रधानपाठको की पदोन्नति को निरस्त कर दिया गया है अनियमितताओ की शिकायत पर यह निर्णय लिया गया। सहायक शिक्षक फेडरेशन की शिकायत पर निरस्त का आदेश हुआ है।

Read More

बेमेतरा। बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला खुद को नाचने से नही रोक पाये गोवर्धनपूजा के अवसर पर आयोजित राउतनाचा मे लाऊठी पकड़ कर खुद झूम गये जिसका video सोशल मीडिया पर viral हो रहा।

Read More

शोक समाचार सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री ताराशंकर सिन्हा के पिताजी श्री बिसाहू राम सिन्हा ग्राम कुरेकेरा (खड़मा छुरा ) निवासी श्री बिसाहू राम सिन्हा (77 वर्ष) सेवा निवृत्त शिक्षक, का निधन गुरुवार 27 अक्टूबर की रात्रि को हो गया। वे बृजलाल सिन्हा (रांची वाले) के अग्रज, ओमप्रकाश, गौरीशंकर, गोपालकृष्ण और ताराशंकर के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम कुरेकेरा के मुक्तिधाम में आज दोपहर को किया जाएगा।

Read More

मुख्यमंत्री से मिलकर शालेय शिक्षक संघ ने दीपावली, गोवर्धन पूजा, मातर की दी बधाई, 1 नवंबर स्थानीय अवकाश के लिए किया शुक्रिया और घोषित 5% DA के लिए किया धन्यवाद केंद्र के बराबर शेष 5%DA को शीघ्र प्रदाय करने तथा राज्य और जिला स्तर पर हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक स्थानांतरण को निरस्त करने की रखी मांग भिलाई स्थित मुख्यमंत्री निवास मे शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर आज दीपावली, गोवर्धनपूजा, मातर पर्व की बधाई दी और घोषित 5%डीए के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया,तथा राज्य व जिला…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे विभिन्न विभागो मे कार्यरत लगभग 45 हजार अनियमित संविदाकर्मीयो को भूपेश सरकार नियमित करने जा रही है इस संबंध मे एक प्रतिष्ठित अखबार के हवाले से लगी ख़बर को राज्य के कैबिनेटमंत्री अमरजीत सिंह भगत ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी जिसके लिए विभिन्न विभागो से सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी मंगवाई है। पूरा करेंगे एक और वादा, भूपेश बघेल सरकार प्रदेश के संविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी में है। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग(जीएडी) ने 30 सितंबर को सभी विभागों को पत्र लिखकर…

Read More

रायपुर। नवनियुक्त हिन्दी माध्यम के व्याख्याताओं का प्रथम, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ एवं पंचम चरण अधिस्थापन प्रशिक्षण (Induction Training) पूर्ण किया जा चुका है। उपुर्यक्त पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रायपुर के विभिन्न संस्थानों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रति सप्ताह 475 व्याख्याताओं का प्रशिक्षण संपादित किया गया है। उक्त अनुक्रम में छठवे चरण का प्रशिक्षण दिनांक 31.10.2022 से 04.11.2022 तक आयोजित किया जाना है जिसमें शेष बचे लगभग 450 व्याख्याताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह व्याख्याताओं के अधिस्थापन प्रशिक्षण का अन्तिम बैच है। अतः यह सुनिश्चित करें कि आपके संभाग / जिले के कोई भी व्याख्याता…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी उद्यानविस्तार अधिकारी के वेतनमान मे सुधार कर ग्रेड पे मे बदलाव किया है जिसका कर्मचारियो के वेतन मे बड़ा फायदा होगा वेतनविसंगति सुधार के रूप मे छत्तीसगढ़ सरकार ने इन कर्मचारियो के वेतनमान मे सुधार का शुरुआत कर दिया। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400 के स्थान पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 (सांतवे वेतनमान में तत्स्थानी वेतन मैट्रिक्स (Level-7) ) दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती हैं। उक्त आदेश जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

Read More

कोरबा। कोरबा कलेक्टर डॉ संजीवझा ने सहायक शिक्षको की पदोन्नति जो पूर्व मे हुई थी को निरस्त कर नये सिरे से पदोन्नति कर पदस्थापना करने संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बेनर्जी की अध्यक्षता मे कमेटी गठित की है जिसमे डीईओ जी पी भारद्वाज,सदस्य संजय सिंग डीपीसी,शिखा राजपूत ईडीएम चिप्स,विवेकलांडे प्राचार्य आत्मानंद विधालय शामिल है।

Read More

*- मानवीय अपील -* —————————– *- अनुकंपा पीड़ित बहनों के आंदोलन को करें -* *- आर्थिक मदद -* ================================ आदरणीय संजय शर्मा जी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन आदरणीय वीरेन्द्र दुबे जी प्रदेशाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ आदरणीय केदार जैन जी प्रदेशाध्यक्ष छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ आदरणीय मनीष मिश्रा जी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन आदरणीय लैलून भरतद्वाज जी प्रदेशाध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ आदरणीय कृष्ण कुमार नवरंग जी प्रदेशाध्यक्ष शिक्षक संघ……. ……….. ……….. आदरणीय गिरीश केशकर जी प्रांताध्यक्ष छग शिक्षक वेलफेयर यूनियन आदरणीय भूपेंद्र बनाफर जी प्रदेशाध्यक्ष सर्व शिक्षक कल्याण संघ आरणीय विवेक दुबे जी प्रदेशाध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ छग…

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय अवकाश घोषित किया है देखे आदेश।

Read More

भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक निवास घेरने पहुँचे आधे रास्ते मे ही पुलिस रोकी लैलूंगा / भारतीय जनता महिला मोर्चा विधानसभा लैलूँगा जिला रायगढ के तत्वाधान में वर्तमान कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध विधायक निवास घेराव करने पहुँची थी लेकिन तैनात पुलिस बल ने महिला मोर्चा को रास्ते मे ही रोक लिया गया जिसमें पूरे विधानसभा के महिलाएं विधायक निवास पहुँच कर नारेबाजी करते हुए शराबबंदी,बेरोजगारी भत्ता ,महिला स्व सहायता समूह से रोजगार छिनने की बात को लेकर विधायक से चर्चा करने की बात कही जा रही थी पर पुलिस ने उन्हें आगे नही जाने दिया और विधायक जी…

Read More

नई दिल्ली। नए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी संविधान के मुताबिक 47 सदस्यीय संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी) का गठन कर दिया है। सोनिया गांधी के नेतृत्व में पिछली सीडब्ल्यूसी में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे किसी भी व्यक्ति को खड़गे द्वारा बनाई गई नयी संचालन समिति में जगह नहीं मिली है खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर समिति के सदस्यों में नहीं हैं, क्योंकि वह पहले भी कांग्रेस कार्यसमिति में नहीं थे स्टीयरिंग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नहीं लिए जाते। इसमें पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी,…

Read More

रेलवे और लोक निर्माण में 6 साल किया काम रेलवे में टेक्निकल ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत था बिलासपुर। रेलवे और लोक निर्माण विभाग में एक साथ नौकरी करने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी ने रेलवे में काम करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया और लोक निर्माण में सब इंजीनियर बन गया। वह एक साथ दोनों जगह पर 6 साल तक सर्विस करता रहा जब यह बात सामने आई तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई इस मामले में फरार आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी।…

Read More

आजीविका के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे जिले के गौठान – कलेक्टर श्री झा करतला के गौठान में हुआ जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम कोरबा 26 अक्टूबर 2022/ करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत करतला स्थित गौठान में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गौठान में गायों को तिलक लगाकर माला पहनाया और अन्नकूट का प्रसाद खिला कर गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। यह पूजा पहले…

Read More

रायपुर। राज्य सरकार ने एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके राज्य के सभी शासकीय भवनों मे सजावट व रोशनी करने का निर्देश जारी किया है

Read More

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन को विधायक यू.डी. मिंज एवं गुलाब कामरो ने दिया निमंत्रण केरल के संस्कृति मंत्री श्री वी एन वासावन को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने दिया गया निमंत्रण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए दिया जा रहा निमंत्रण छत्तीसगढ़ के 23वें राज्य स्थापना दिवस पर आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक जशपुर , 26 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसमें…

Read More

रायपुर। 27अक्टूबर को होने वाले भाई दूज पर्व पर शासकीय अवकाश नही है शैक्षणिक संस्थाओ मे सरकार ने 26अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया है जबकि लोग भाईदूज 27 अक्टूबर को मनाएंगे शिक्षक संघों ने 27 अक्टूबर को शासकीय अवकाश घोषित करने की माँग की है।

Read More

सूरजपुर। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर ने जिले के स्कूलो मे पदस्थ ग्रंथपाल की सूची मंगवाई है ताकि वरिष्टता सूची प्रकाशित कर पदोन्नति दिया जा सके। लोक शिक्षण संचालनालय अंतर्गत राज्य ग्रंथालय प्रकोष्ठ के बैठक दिनांक 18.10.2022 को प्राप्त निर्देशानुसार जिले में पदस्थ समस्त सहायक शिक्षक ग्रंथपाल एवं शिक्षक ग्रंथपाल कर्मचारियों की वरियता सूची का प्रकाशन किया जाना है । अतः आपके विकासखण्ड अंतर्गत संस्थाओं में पदस्थ समस्त सहायक शिक्षक ग्रंथपाल एवं शिक्षक ग्रंथपाल (ई० एवं टी० संवर्ग) वरियता सूची तैयार कर जिला कार्यालय में तत्काल उपलब्ध करावें ताकि सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जा सके।

Read More

कोरबा। कोरबा जिले मे सहायक शिक्षको की प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर हुए 1145 पद पर अनियमितता की शिकायत पर कलेक्टर डॉ संजीव झा ने पदोन्नति को निरस्त कर दिया था अब निरस्त हुए पदोन्नति को नये सिरे से करने जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने सभी बीईओ से काउंसिलिंग हेतु दिव्यांग, महिला, 50 वर्ष से अधिक एवं अन्य सहायक शिक्षको की पृथक-पृथक सूची मंगवाई है उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि कलेक्टर महोदय कोरबा के निर्देशानुसार सहायक शिक्षको की पदोन्नति काउंसिलिंग द्वारा किया जाना है।अतः सहायक शिक्षक एल.बी. की अंतिम वरिष्ठता सूची 01.04.2022 अनुसार दिव्यांग,महिला, 50 वर्ष से अधिक एवं अन्य…

Read More

रायपुर। सहायक शिक्षको की पदोन्नति प्रक्रिया जारी है इसी बीच सहायक शिक्षको के बीच ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई है सहायकशिक्षक जो स्नातक योग्यता रखते है उनकी पदोन्नति उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर होना है उक्त पदो पर न्यायालयीन रोक लगी है जो देर सबेर हटनी है। रायपुर संभाग के कई सहायक शिक्षक कला संकाय हिन्दी,संस्कृत विषय वाले निर्णय नही ले पा रहे है की वे किस पद पर पदोन्नति ले क्योकि संयुक्त संचालक कार्यालय के द्वारा udt की पदोन्नति के लिए शिक्षको की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नही किया है साथ ही विषयवार पदोन्नति के कुल…

Read More

रायपुर। शिक्षा विभाग से 72 मिडिल स्कूल प्रधानपाठको का ट्रांसफर हुआ है जिनकी सूची इस प्रकार है। Pdf 👇👇👇 HM MS E List

Read More

रायपुर।आदिम जाति कल्याण विभाग ने 27अधिकारियो को पदोन्नत कर जनपद सीईओ बना कर स्थानातंरण किया गया है जो इस प्रकार है।

Read More

बिलासपुर। काउंसलिंग हेतु शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही पदस्थापना बिलासपुर में जारी की जाए उसमें स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है की अगर स्कूल में पद खाली हो तो वही पदोन्नति दी जाएगी अगर स्कूल में खाली ना हो तो संकुल में पदोन्नति दी जाएगी और अगर संकुल में पद खाली ना हो तो विकासखंड में पदोन्नति दी जाएगी और अगर विकासखंड में पद खाली ना हो तो निकटतम विकासखंड में पदोन्नति दी जाएगी और अगर निकटतम विकासखंड में पद खाली ना हो तो जिले में पदोन्नति दी जाएगी यह शासन का स्पष्ट निर्देश है अगर उक्त निर्देश…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद नगर के अन्तर्गत कई बैंकों के एटीएम मे आज कैश की किल्लत हो गई सुबह सुबह लोग नगद आहरण के लिए एटीएम पहुचे तो पैसा नही निकाल सके। दीपावली पर जमकर खरीदी के चलते शायद एटीएम मे रकम खत्म हो गये। वही आज बैंक खुलने से लोगो को राहत मिली

Read More

गरियाबंद। थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी युवक राधेश्याम मरकाम(30) वर्ष सुबह अपनी मोटर सायकल से कही जा रहा था मोटर सायकल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है। जिसको 108 से जिला चिकित्सालय के emergency मे प्रारंभिक उपचार किया जा रहा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रेफर किया जा सकता।

Read More

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन मे महासमुंद,बालोद,रायगढ़ मे एक-एक कर कुल तीन कोरोना मरीज पिछले शाम तक मिले इस तरह राज्य मे अब तक 223 सक्रिय मरीज है

Read More

रायपुर। अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के बैनर तले दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी की विधवाओं ने भरी दिवाली में मनाया आज काला दिवस और आक्रोश में सड़क पर उतर गई विधवाएं पुलिस प्रशासन ने रोका जमकर नारा बाजी हुई और आज ही दो महिलाओ ने काला दिवाली पर अनशन शुरू कर दिया जिसमे दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवा ज्योति जगत और दूसरी शांति साहू है जो अनशन जारी रखने की घोषणा की है 5 दिवसीय आंदोलन बना अनिश्चित कालीन आंदोलन लगातार अनशन जारी रहेगा प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे ने बताया की जब तक सरकार नियुक्ति आदेश जारी नही करती तब…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 22किमी दूरी पर स्थित बिंद्रानवागढ़ मे आज पहाड़ी पर चरने गई बकरी का शिकार कर लिया बकरीपालक सुशीला ध्रुव की बकरी को मार डाला।

Read More

कलेक्टर को पदोन्नति को निरस्त करने का निर्णय असंवैधानिक ,विसंगति पूर्ण पदस्थापना निरस्त कर सकते है :इदरीश खान रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इदरीश खान ने प्रदेश के कोरबा कोंडागांव सुकमा सहित कई जिले मे सहायक शिक्षको की पदोन्नति उपरांत जिला कलेक्टर के द्वारा पदोन्नति निरस्त की जो कार्यवाही की गई है वो सर्वथा अनुपयुक्त है पदोन्नति पात्र सहायक शिक्षको की पदोन्नति की गई है जो किसी भी प्रकार की विसंगति नही है विसंगति है तो पैसा का लेन देन कर पदस्थापना देने पर है जिसे निरस्त कर काऊंसलिंग और डी पी आई के निर्धारित मापदंड के…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले मे गत दिनो कलेक्टर डा.संजीव झा ने सहायक शिक्षको की प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर हुई पदोन्नति उपरांत पदस्थापना को विसंगति पूर्ण होने के कारण 1145 शिक्षको की पदोन्नति को निरस्त कर दिया। पदोन्नति निरस्त होने से व्यथित सहायक शिक्षक श्रीमती सुनीता पटले,श्रीमती स्वाति रैकवार, श्रीमती वृंदा कंवर ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता जीपी देवांगन के माध्यम से कलेक्टर कोरबा को लीगल नोटिस देकर पदोन्नति बहाल करने की माँग की है उन्होने विधिवत हुई पदोन्नति को अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निरस्त किया है जो उचित नही है। पदस्थापना को निरस्त किया जा सकता है पदोन्नति को नही नोटिस…

Read More

गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमबूढ़ा के पास शाम 7 बजे दो मोटर सायकल मे टक्कर हो गई जिसमे छुरा निवासी ईश्वर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। वही दूसरी बाइक मे सवार भारत नेताम हाथीबाहरा(बागबाहरा)को गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय लाया गया दोनो के सिर मे गंभीर चोट लगी हुई है।

Read More

छत्तीशगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने दीपावली की खुशियाँ कुछ इस तरह बांटी…. आज दिनांक 23/10/2022 को जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर मनेन्द्रगढ़ के ब्लॉक मनेंद्रगढ़ के दिवंगत साथी स्वर्गीय रविशंकर देवांगन जी के धर्मपत्नि श्रीमती मंजू देवांगन दीदी जी को छोटा सा आर्थिक सहयोग दीपावली के पावन पर्व पर उनके घर जाकर दिया गया। छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के ब्लॉक खंडगवां के सहायक शिक्षक साथियों के द्वारा 24900 रुपये तथामनेन्द्रगढ़ ब्लाक से 1000 रुपये कुल राशि 25900 रुपये दिया गया। सहयोग राशि देने के समय शासन के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए छ…

Read More

नाबालिक पीड़िता को भगाकर पानीकुंडम (तमिलनाडु) ले जाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ▶️ पानीकुंडम (तमिलनाडु) से सकुशल पीड़िता को थाना अमलिपदर टीम ने किया बरामद गरियाबंद – थाना अमलिपदर में दिनांक 07/07/2019 को अपनी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर के जाने की रिपोर्ट मार धारा 363 भादवि के तहत मालम पंजीबद्ध किया गया था। मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण की संवेदनशील को ध्यान में रखते हुए जिला गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी…

Read More

गरियाबंद पुलिस कप्तान दीपावली पर्व के अवसर पर शहीद परिवार के घर जाकर परिजनों से हुए रूबरू ▶️ शहीद परिवारों की हाल-चाल पूछते हुए उपहार भेंट किए । गरियाबंद – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर गरियाबंद जिले के शहीद परिवारों से रूबरू हुए, हाल-चाल एवं समस्याओं के बारे में पूछे साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं व शहीद परिवारों को मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना किसी झिझक…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले मे सहायक शिक्षको की पदोन्नति प्राथमिक एचएम मे करने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अंतरिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की है। जिस पर 31अक्टूबर तक दावा आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 👉देखे पीडीएफ 👇 gradation list asst teacher – gpm final 21-10-2022

Read More

याचिकाकर्ता योगेश ठाकुर ने राज्य सरकार को विधि-सम्मत सरकार को अवमानना का लीगल नोटिस भेजा है। अधिवक्ता जॉर्ज थॉमस कार्रवाई करनी ही होगी: सुको के जरिये यह लीगल नोटिस मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव और विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सचिव को भेजा गया है इसमें साफ किया गया है कि, बिलासपुर उच्च न्यायालय के 19 सितम्बर के फैसले से फिलहाल नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पूरी तरह खत्म हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग और दूसरे विभागों को तत्काल बताना होगा कि, राज्य सरकार की ओर से कोई नया अधिनियम, अध्यादेश अथवा सर्कुलर जारी होने…

Read More

एचएम पद पर पदोन्नति में विलंब किए जाने से सहायक शिक्षकों में रोष डीईओ कार्यालय की लापरवाही से जिले के एचएम हो जायेंगे संभाग में जूनियर 543 प्राइमरी स्कूलों में से 457 प्राइमरी स्कूलों में प्रधान पाठक की पदोन्नति की जानी है पेण्ड्रा / जीपीएम जिले के प्रायमरी स्कूलों में एचएम पद पर पदोन्नति के लिए दावा आपत्ति फिर से मंगाई गई है जबकि दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्व डीईओ के द्वारा 11 अक्टूबर को पूरी कर ली गई थी। बार-बार दावा आपत्ति की प्रक्रिया किए जाने के कारण पदोन्नति में हो रहे देरी से सहायक शिक्षकों में असंतोष पनप…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में दिवाली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ – सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद दीवाली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री दौलतराम सोनवानी ( सचिव ग्राम पंचायत घटोद ) अध्यक्षता- श्री गिरीश उपासने जी ( व्यवस्थापक ) विशेष अतिथि- डॉक्टर श्री पूरन सिंह. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दौलतराम सोनवानी ने प्रतिभागी भैया बहनो को शुभकामनाएं देते हुए कहा दीपावली पर्व हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार है. इसे दीपों का पर्व भी कहते हैं…

Read More

एल बी संवर्ग शिक्षकों की बिना पगार बनेगी दिवाली, शिक्षकों में रोष छ ग राज्य बनने के बाद आज तक ऐसा कभी नही हुआ है कि दिपावली जैसे अपार खुशियों से परिपूर्ण महत्वपूर्ण त्योहार .. और शासन स्तर पर त्योहार पूर्व वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी न किया गया हो… शासकीय कर्मचारियों के लिए यह त्योहार ऐतिहासिक है क्योंकि अब तक ऐसे कोई परिपाटी नही रहा है।.. वेतनभोगी शासकीय कर्मचारी जो.. शासन के कर्म एवं ज्ञान इंद्रिया दोनों है।.. छ. ग. सरकार के द्वारा यह नया परंपरा से छ. ग. सरकार के कर्मचारी *बेहद दुखी, मायुस, हतास एवं तीव्र…

Read More

दीवाली में अपने प्रियजनों को दें शुद्धता का उपहार सीजी हर्बल के शुद्ध उत्पादों का गिफ्ट हैंपर आकर्षक कीमत में सी मार्ट में उपलब्ध गिफ्ट हैंपर में शुद्ध शहद, रागी कुकीज, आंवला कैंडी, तिखूर मिक्स, लाल पोहा शामिल कोरबा 22 अक्टूबर 2022/ दीवाली के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुद्धता का उपहार देने के लिए शुद्ध उत्पादों का गिफ्ट हैंपर सी मार्ट में उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ हर्बल द्वारा निर्मित शुद्ध उत्पादों का गिफ्ट हैंपर आकर्षक कीमत में टीपी नगर स्थित सी मार्ट तथा कोसाबाड़ी स्थित संजीवनी मार्ट में उपलब्ध है। इनमें कच्ची हल्दी के अचार 300 ग्राम, लाल पोहा…

Read More

पदोन्नति के मामले मे जांजगीर जिले ने बाजी मारी ,दिवाली पूर्व 586 शिक्षको को मिली पदोन्नति रायपुर गरियाबंद धमतरी आज सबसे पीछे जांजगीर। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा एच आर सोम ने जिले के 586 सहायक शिक्षको को प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर आधीरात आदेश जारी कर दिवाली पूर्व दीवाली का तोहफा दे दिया है। लेन देन के आडियो जारी होने के बाद जहां जिले के एक एपीसी को डी पी आई ने नोटिस जारी कर जवाब माँगा है वही पुरी पारदर्शी तरीके से डी ई ओ जांजगीर ने तत्परता से पदोन्नति प्रक्रिया पुरी कर दी जिले के ब्लॉक…

Read More

जांजगीर। जांजगीर जिले के ई कैडर के 133सहायक शिक्षको को जिला शिक्षा अधिकारी ने पदोन्नति देकर प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर आदेश जारी किया है।

Read More

बिलासपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने संभाग मे सहायक शिक्षको की होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया मे पारदर्शीता की दृष्टिकौन से अधीनस्थ जिला शिक्षा अधिकारियो को निर्देश जारी किया है। पदोन्नति की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे। पदोन्नति पश्चात पदांकन के संबंध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही है। अतः आपको संदर्भित पत्रानुसार पदांकन हेतु मार्गदर्शी निर्देश दिये जाते है :- 01. पदांकन शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। 02. यथासभव पदांकन अगर पद रिक्त हो तो उसी संस्था में किया जावे। 03. यथासंभव सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक…

Read More

रायपुर। शिक्षाकर्मियों के शिक्षक पंचायत संवर्ग में संविलियन के पूर्व उन्हें एरियर भुगतान में 14 करोड़ 71 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। जांजगीर चांपा व सक्ती जिलों के नौ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) व जनपदों के दस मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) ने राज्य शासन व वित्त विभाग की अनुमति के बिना ही मनमाने तरीके से एरियर का भुगतान कर डाला। लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच की और शिकायत मिलने पर प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता की पुष्टि की। डीपीआइ ने रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी है, लेकिन अब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं…

Read More

110 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1200 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त गरियाबंद 18 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम द्वारा ग्राम विजोपाल के जंगल में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। जहां जंगल में झाड़ के नीचे 6 नग चढ़ी भट्टी से शराब निर्माण कार्य जारी जिसे तोड़ा गया तथा शराब निर्माण कर झाड़ियों में छिपाकर रखे हुए 5 प्लास्टिक डिब्बा एवं 6 नग प्लास्टिक जैरी कैन में भरी हुई कुल 110 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ एवं अलग-अलग…

Read More

भाईदूज ~मातर त्योहार पर 27अक्टूबर को हो सार्वजनिक अवकाश ,,,,,,,,,,,,,,महासंघ । रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने राज्य शासन से भाईदूज एवम मातर त्योहार पर 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है ,महासंघ के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला, महासचिव ओ पी शर्मा ,मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के महेंद्र सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल,मुख्यसचिव अमिताभ जैन को ज्ञापन सौप कर दीपावली 24 अक्टूबर के पूर्व वेतन देने एवम 27 अक्टूबर को भाई दूज/मातर त्योहार को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी किंतु इस पर अब तक शासन…

Read More

जांजगीर। कलेक्टर जांजगीर ने निरीक्षण दौरान दिनांक 17.10.2022 को विभिन्न शालाओ का आकस्मिक निरीक्षण तहसीलदार जांजगीर, अकलतरा, बलौदा द्वारा किया गया, जिसमें निम्नांकित कर्मचारी बिना पूर्व सूचना आवेदन के अनुपस्थित पाये गये जो कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का सूचक है। आपका उक्त कृत्य सिविल सेवाआचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतः उक्त दिवस का वेतन काटा जाता है। सूची 👇👇👇

Read More

रायपुर। राज्य सरकार ने अनुसूचित क्षेत्र मे पदस्थ कर्मचारी यो को बाहर स्थानांतरण पर रोक लगा दी है इस संबंध मे GAD ने अध्यादेश जारी कर दिया है अनुसूचित क्षेत्रों में नियुक्त व्यक्तियों के संबंध में विशेष उपबंध इन नियमों में अथवा तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य अधिनियम, नियम, आदेश निर्देश में अंतर्विष्ट किसी बात के होते हुये भी राज्य शासन द्वारा अधिसूचित, अनुसूचित क्षेत्रों बस्तर संभाग / सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों तथा बिलासपुर संभाग के कोरबा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के व्यापक विकास के लिए उक्त जिलों / संभाग में लोक सेवाओं में तृतीय /…

Read More

गरियाबंद। प्रदेश के लाखो कर्मचारियो को इस दिवाली सूखे मे मनाना पड़ेगा ट्रेजरी मे वेतन बिल पहुच चुका है परन्तु दिवाली पूर्व वेतन भुगतान के संबंध मे शासन का आदेश निर्देश नही आने के चलते वेतन नही मिलेगा। वही दिवाली पूर्व वेतन मिलने की ख़बर कोरी अफवाह साबित हुई राज्य के कर्मचारियो की दीवाली फीकी रहेगी। कुछ कर्मचारियो को 6वाँ वेतनमान का एरियर मिला है अधिकांश कर्मचारी वेतन के अभाव मे दीपावली का दिया नही जला पाएंगे इनकी खुशियाँ चली गई। गरियाबंद कोषालय के कोषालय अधिकारी बी के तिवारी ने बताया की वेतन बिल आ चुका है वेतन दीवाली पूर्व…

Read More

दतैल हाथी की आतंक से तीन छात्राओं ने बचाई जान दो जनजातीय छात्राएं दौड़कर ….. तो सुशीला भुंजिया 30 फीट बिजली टावर में चढ़कर बचाई अपनी जान ….तीनों आदिवासी छात्राओं के साथ गांव में दहशत का माहौल विकासखंड मगरलोड के वन ग्राम जलकुंभी का मामला दतैल हाथी ने रोका तीन छात्राओं का रास्ता संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* *की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट मगरलोड – जिला धमतरी विकासखंड मगरलोड के 15 किलोमीटर दूरी पर बसा वन ग्राम जलकुंभी में गुरुवार को मगरलोड गर्ल्स हॉस्टल से छुट्टी लेकर अपने गांव जा रही कक्षा छठवीं की छात्रा सुशीला भुजिया पिता स्वर्गीय…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गाँधी मैदान मे मनाया जाएगा जिसकी तैयारी कलेक्टर प्रभात मलिक ने शुरू कर दी है जिला प्रशासन राज्योत्सव की तैयारी मे जुट गया है। राज्योत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है

Read More

राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ ओलंपिक जोन स्तरीय कार्यक्रम नवापारा टेंडा छत्तीसगढ़ ओलंपिक युवा मितान क्लब द्वारा जोन स्तरीय कार्यक्रम का प्रारंभ 15 /10 /2022 से ,20 /10 /2022 ,तक संचालित होना था एवं 7 ग्राम पंचायतों से उक्त कार्यक्रम में भाग लेना था उक्त कार्यक्रम का आज समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ ,एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी योजनाओं में एवं कांग्रेस सरकार की छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं धरोहर को एक अलग पहचान और नाम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से मिला, जो एक अनुकरणीय पहल है एवं बाल बच्चे और महिलाओं समीप बड़े बुजुर्ग भी छत्तीसगढ़ ओलंपिक…

Read More

छुरा। विकासखंड के ग्राम सोरिद में गुरुवार को महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। राज्य महिला आयोग द्वारा निशुल्क और त्वरित न्याय दिया जा रहा है जिसमे 2 अधिवक्ता आपकी समस्याओं को सुनेंगे, न ही वकील का खर्चा लगेगा न कोई फीस लगती है । इसमें वाटसअप काल नंबर और QR कोड दिया जा रहा है जिसे आप अपने फोन में सेव करके रख सकते है। फोन में फोटो खींच कर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचा सकते है । महिलाओं के अधिकार एवं जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री महतारी…

Read More

इस दिवाली में महिला समूहों द्वारा बनाये गये रंगोली से सजेगा घर-आंगन जय अम्बे महिला समूह द्वारा सजावटी व पूजा सामग्रियों का किया जा रहा है निर्माण गरियाबंद 20 अक्टूबर 2022/ इस बार दीपावली त्यौहार में महिला समहों द्वारा बनाये गए रंगोली और सजावटी समानों से बाजार सजेगा, साथ ही इसे खरीदकर लोग अपने घरों की रौनक बढ़ायेंगे। महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सबसे प्रमुख त्यौहार दिवाली को एक अवसर के रूप में देख रहे है। वे ऐसे उत्पादों के निर्माण में जुटे है, जिनसे उन्हें आय होगी। गरियाबंद जिले के विकासखण्ड फिंगेश्वर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोमा के जय अम्बे…

Read More

लैलूंगा थाना में पदस्थ बीएस पैंकरा के स्थान्तरण पर साल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित कर दी गई विदाई लैलूंगा/ लैलूंगा थाने में पदस्थ रहे एसआई बीएस पैंकरा के स्थानांतरण होने पर थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम एवं साथी कर्मचारियों ने उन्हें भावविहीन विदाई दिया थाना में आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग शैली का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई कार्यों में लगे रहते है पैंकरा सर काफी समय से लैलूंगा थाना में पदस्थ थे सभी वर्गों में एक उनका अलग ही पहचान हैं सबके…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलिम्पिक खेल कूद सम्पन्न भाटापारा भाटापारा। छ ग शासन के आदेशानुसार ग्राम दतरेंगी में छत्तीगढिया आयोजन ग्राम दतरेंगी में दिनाँक 16 से 19 तक जोन स्तर का खेल आयोजित किया गया जिसमें 9 ग्राम पंचायत के प्रथम आये टीम और खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस टूर्नामेंट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के देसी खेल को पुनर्जीवित करने के सरकार के द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहा है ताकि नए पीढ़ी के बच्चे भी देसी खेल से जुड़े रहें । इस खेल आयोजन में 14 प्रकार के खेल का आयोजन हुआ जिसमें कबड्डी, खो खो, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा, रेस ,…

Read More

जीवन लाल वर्मा प्रधान पाठक पद पर नियुक्त। बलौदाबाजार। सहायक शिक्षक जीवन लाल वर्मा को शासकीय प्राथमिक शाला नवीन गुड़ाघाट के प्रधान पाठक बनने पर उनके मित्र रामकृष्ण साहू और शाला के स्टाफ श्री मती मीना भगत , ममता शर्मा , श्री मतीसरोज सेन ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Read More

रायपुर। संचालक लोकशिक्षण रायपुर आज जिला स्तरीय स्थानांतरण के विरुद्ध प्राप्त अभ्यावेदनों के निराकरण हेतु रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिले दिनांक 21 अक्टूबर तथा सरगुजा एवं बस्तर संभाग के जिले दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को लोक शिक्षण संचालनालय में शिक्षकों के साथ व्यक्तिगत सुनवाई हेतु प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस संबंध में संबंधित शिक्षकों को सूचित करने का कष्ट करें।

Read More

धान उपार्जन केन्द्रों के मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त गरियाबंद 20 अक्टूबर 2022/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के धान उपार्जन केन्द्रों के सतत निगरानी एवं मॉनिटरिंग करने हेतु कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिला अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर को उपार्जन केन्द्र गरियाबंद, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री जितेन्द्र पाठक को नागाबुड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद श्री तामसन रात्रे को बिन्द्रानवागढ़, आडिट अधिकारी सहायक पंजीयक कार्यालय श्री सुभाष कोल्हे को धवलपुर, जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एन. साहू को सोहागपुर,…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के अंतर्गत कार्यरत (नियमित) से प्रधान पाठक प्राथ शाला के पदो अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से की जा रही है प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पदो पर पदोन्नति के संबंध में कार्यालय के द्वारा सर्व संबंधित कर्मचारियों को पदांकन के संबंध में चल रही भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति की कार्यवाही काउन्सिलिंग के माध्यम से विधिवत प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी सहायक शिक्षक (एल.बी.) / सहायक शिक्षक पर पदोन्नति की कार्यवाही जिला शिक्षा सर्वप्रथम दिव्यांग कर्मचारी को संस्था चयन का अवसर प्रदान किया जायेगा ततपश्चात् महिला शिक्षिका एवं उनके उपरांत पुरुष…

Read More

जांजगीर जिले मे पदस्थ सहायकसहायक जिला परियोजना अधिकारी (मूल पद व्याख्याता) को प्रधानपाठक पदोन्नति पदस्थापना मे लेन देन करने के आडियो वायरल होने पर डीपीई से नोटिस जारी कर सात दिवस मे जवाब माँगा है संतोषजनक जवाब नही मिलने पर कड़ीअनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गईहै। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रचलन में है। आपके विरूद्ध सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा एक सहायक शिक्षक (एल.बी.) की प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला पद पर पदोन्नति एवं पदस्थापना हेतु राशि की मांग व लेन-देन के संबंध में “आडियो रिकार्डिंग” के साथ शिकायत…

Read More

पूर्व विधायक अंबिका मरकाम उतरी शिक्षको के समर्थन मे ने लिखा डीईओ धमतरी को पत्र शत प्रतिशत पदों में पदोन्नति देने की माँग नगरी सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक और कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम ने जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को पत्र लिखकर धमतरी जिले प्रधान पाठक के समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति करने को कहा हैं शिक्षकों के द्वारा मरकाम मेडम को यह जानकारी दी गई की जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी द्वारा 10%रिक्त पद को पदोन्नति नहीं किया जा रहा हैं जबकि प्रदेश के बालोद और मोहला मानपुर काकेर जिले में शत प्रतिशत पदों पर पदोन्नति…

Read More

छत्तीसगढ़ मे शिक्षको के पदो पर हो रहे पदोन्नति के बीच कई जिलो मे दस फीसदी पदोन्नति के पदो को सुरक्षित रखने के खबरो से शिक्षक समाज मे खलबली मच गई है कई जिलो मे पद सुरक्षित करने की खबरो ने पदोन्नति के पात्र शिक्षको के माथे पर चिंता बढ़ा दी है। अभी जो पदोन्नति प्रक्रिया चल रही हैं वो विशेष पदोन्नति हैं जिसमें 5वर्ष की अनिवार्य सेवा को घटा कर 3वर्ष की गई हैं अतः वन टाइम रिलेक्सेशन से भरे जाने वाली पदोन्नति में 10%पद को रोकने का नियम लागू नहीं होता अगर नॉर्मल पदोन्नति होती तो 10% पद…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग के कर्मचारियो को दिवाली के पूर्व वेतन भुगतान किया जाएगा उक्त के संबंध मे संचालक स्वास्थ्य सेवा ने सभी सीएचएमओ को पत्र लिख कर निर्देश जारी किया है वही अन्य विभाग के कर्मचारियो को वेतन भुगतान के लिए कोई निर्देश नही मिल पाया है।

Read More

भेंट मुलाकात क्रम में कल दिनांक 19 10 22 को मां चंडी दाई की नगरी केरा में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात किया गया दीपावली के पूर्व प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों को 5% महंगाई भत्ता दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया गया संघ के जिला अध्यक्ष जिला जांजगीर चांपा के आर जे वर्मा द्वारा उन्हें साल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया एवं राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन की ओर से बुके भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया ।इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को…

Read More

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी’ जिले में सप्ताहभर घूमेगी रथ गरियाबंद 19 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जिला कार्यालय परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दी। ‘‘बात हे अभिमान के महिला मन के सम्मान के’’ सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा रवाना की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की…

Read More

वन्य जीव पेंगोलिन (सालखपरी ) का तस्करी करने वाले तीन आरोपी चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे । गरियाबंद पुलिस का जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा में लगातार कार्यवाही के बाद वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर की बड़ी कार्यवाही गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा समस्य थाना प्रभारियों को निर्देश दिये थे कि जिले अवैध तस्करी व अवेध कार्यों में संलिप्त लोगो के उपर कार्यवाही किया जाये। जिसके परिपालन में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने की प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई आवेदिका की शिकायत पर आयोग ने ग्राम नहरगांव के समाज प्रमुखों को सामाजिक बहिष्कार समाप्त करने दिए निर्देश सुनवाई के दौरान पति ने आयोग के समक्ष पत्नि व बेटे को उनके हिस्से का जमीन व मकान देने राजी सरपंच ने आवेदिका पंचायत सचिव को धमकी दी, आयोग कार्यालय में इस प्रकरण का होगा निराकरण गरियाबंद 19 अक्टूबर 2022/ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अनीता रावटे द्वारा जिले में प्राप्त प्रकरणों की गंभीरता से सुनवाई किया गया। आज राज्य महिला आयोग के समक्ष कुल 27…

Read More

त्यौहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों से निगरानी हेतु 75 नमूना संकलित किया गया गरियाबंद 19 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी एवं अमानक खाद्य (विशेषकर मिठाई, बेसन, मैदा, तेल, घी) की बिक्री को नियंत्रित करने हेतु 11 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर 2022 को गरियाबंद जिले के छुरा, गरियाबंद, पांडुका, राजिम क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों से निगरानी हेतु 75 नमूना संकलित किया गया, उक्त सभी नमूनों का चलित प्रयोगशाला द्वारा मौके पर जांच किया गया जिनमे से एक नमूना अवमानक पाया गया जिसे मौके पर नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2022-23 के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया है जो इस प्रकार है👇👇 chhutti-1166907

Read More

गरियाबंद।गरियाबंद जिले मे सहायक शिक्षको की पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी गई है अब सहायक शिक्षको का प्राथमिक प्रधानपाठकपद पर पदोन्नति मिलेगी देखेसूची👇👇👇 CamScanner 10-19-2022 15.46.56CamScanner 10-19-2022 15.46.56

Read More

प्राथमिक प्रधान पाठक पदो में अब तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले जिला शिक्षाधिकारियो को तत्काल पदो से हटाए राज्य सरकार ….. …. गैर पदोन्नत सभी जिलों में काउंसलिंग से हो पोस्टिंग – जाकेश साहू रायपुर // – प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। जबकि इसके उलट दुर्ग संभाग के सातों जिलों सहित महासमुंद बलौदाबाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, सूरजपुर एवं नारायणपुर समेत लगभग 12 जिलों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। “छत्तीसगढ़ प्राथमिक प्रधान पाठक मंच” के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश…

Read More

दखल छतीसगढ़ की खबर पर लगी मुहर रायगढ़ deo ने मांगा विकल्प पत्र दखल छतीसगढ़ की खबर पर एक बार पुनः मुहर लग गई कल ही दखल छतीसगढ़ ने न्यूज़ ब्रेक किया था की जो सहायक शिक्षक प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति नहीं लेकर यू डी टी पद पर पदोन्नति लेना चाहते हैं वे विकल्प पत्र जमा कर सकते हैं इस संबंध में आज जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने आदेश जारी कर दिया हैं देखिये आदेश

Read More

राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में खोखसरा में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का हुआ आयोजन देवभोग-राजीव युवा मितान क्लब के तहत आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक जोन स्तरीय खेलकूद का खोखसरा के हाई स्कूल मैदान में आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र माँझी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवभोग,विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार चुरपाल सरपंच खोखसरा,टीकम सिंह सोनवानी सरपंच निष्टिगुड़ा,जितेश कुमार खरे प्रभारी प्राचार्य,चंद्रकला महेन्द्र मसरा सरपंच सुपेबेडा,धर्मिका नेताम उपसरपंच,गीतांजलि मरकाम सरपंच,खगेस्वर नागेश सरपंच,कार्तिक यादव सरपंच, कियामती ध्रुवा सरपंच उपस्थित रहे तथा शिक्षकगण में तेजराज ठाकुर,जितेश खरे प्रभारी प्राचार्य, चुन्नीलाल सोनवानी CAC,नरेंद्र कश्यप,टंकेश्वर नायक,कंचन टांडिया,दिनेशचंद्र पात्र डिप्टी रेंजर उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री…

Read More

शिक्षक ने की बच्चों की बेरहम पिटाई पालकों में आक्रोश नगरी धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के प्राथमिक शाला तुमबाहरा में पदस्थ सहायक शिक्षक एल बी राजेंद्र टांडे द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर दो आदिवासी बच्चों की की पिटाई का मामला सामने आया हैं बच्चों के पालकों ने इसकी शिकायत विकास खंड शिक्षा अधिकारी से करते हुवे संबंधित शिक्षक के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई हैं होम वर्क करके नहीं लाने से उत्तेजित सहायक शिक्षक राजेंद्र टांडेस नशे की हालत में स्कूल आते हैं यैसी जानकारी ग्रामीणों ने दिया हैं आदिवासी बच्चों की निर्मम पिटाई का…

Read More

जांजगीर।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जांजगीर चांपा के जिलाअध्यक्ष रविंद्र राठौर की सक्रियता से प्रदेश मे 8-9 माह तक बेवजह बंद पड़े प्राथमिक प्रधानपाठक की पदोन्नति प्रारंभ हुई रवीन्द्रराठौर पदोन्नति की बाधा खुलवाने और प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर किसी प्रकार का न्यायालयीन व्यवधान नही होने खुलासा करवाया जिससे प्रदेश मे9माह से ठप्प पड़ी पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ हो सकी वही जांजगीर जिले आगामी 2 दिवस के भीतर प्राथमिक प्रधान पाठको की पदोन्नति हो जाएगी।

Read More

जांजगीर।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर ने सहायक शिक्षको की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर पात्र अपात्र शिक्षको की सूची जारी कर दी है। क्र05799 / स्था03 / प्र0पा0 / पदो0 / 2022 जांजगीर दिनांक 14/10/2022 के द्वारा पदोन्नति समिति का गठन कर दिनांक 17/10/2022 को बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदोन्नत हेतु प्रस्तावित सूची का परीक्षण उपरान्त सहा०शिक्षक एल०बी० से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नत हेतु पात्र / अपात्र सहा०शिक्षक एल०बी० का सूची प्रकाशित आपको प्रेषित की जा रही है। संबंधित पदोन्नत हेतु पात्र सहा० शिक्षकों की पदांकन आदेश पृथक से जारी किये जायेगें ।…

Read More

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। दिनाँक 18/10/2022 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला पदाधिकारी, तीनों ब्लॉक के ब्लाक पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया श्री संजय गुप्ता जी को मातृ शक्ति की अगुवाई में पद्दोन्नति संबंधी ज्ञापन देने पहुँचे, और प्रमोशन के सम्बंध में विस्तृत चर्चा किये जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि महीने की अंत तक पद्दोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जायेगा, साथ ही अंतिम वरीयता सूची जारी करने के लिए निवेदन करने पर उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा, प्रमोशन…

Read More

लखनऊ । केंद्र सरकार ने हाल ही में डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बारे में फैसला ले लिया है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान अक्टूबर के वेतन व पेंशन के साथ किया जाएगा। इससे हर माह 296 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा। जुलाई से अक्टूबर तक के देयों का कुल व्ययभार 1184 करोड़ रुपए आएगा। इसके तहत पुरानी पेंशन प्रणाली के दायरे में आने वाले कर्मियों के जीपीएफ में 387 करोड़ जमा होगा। शेष के लिए नकद 797 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। सीएम आदित्यनाथ ने राज्य…

Read More

आबकारी विभाग की कार्यवाही 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त गरियाबंद 18 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम द्वारा ग्राम खम्हारीपारा में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें संतराम यादव के रिहायशी मकान एवं बाड़ी की तलाशी ली जाने पर एक 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक डिब्बा में भरी हुई 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं दो बोरीयो में 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर आरोपी के विरुद्ध…

Read More

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारागांव एवं बीडीएम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारा गांव के समन्वय से आज दिनांक 17 10 22 को कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले बालकों को पढ़ाई के अतिरिक्त रोजगार उन्मुखी शिक्षा के तहत संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया ।कक्षा 11वी के छात्र 11वी की पढ़ाई के साथ साथ एक वर्षीय पाठ्यक्रम वेल्डिंग में दक्षता प्राप्त कर सकेंगे । माननीय मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा यह योजना 2021 में लाई गरी थी ।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पी के नायडू ने बताया कि प्रवेश रत बच्चे को सप्ताह में…

Read More

*आरक्षण बचाओ जन जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम दिन ही 10,000 से ज्यादा आदिवासी उपस्थित, आरक्षण बचाओ यात्रा को संभाग के गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य- उदय पण्डो* *रामचंद्र पुर:* बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में विशाल पण्डो आदिवासी महासम्मेलन आयोजित किया गया था। पण्डो जनजाति समाज के लोगों ने परंपरागत रिति-रिवाज के अनुसार अपने अराध्य देवी-देवताओं का पूजा-पाठ बैगा एवं पण्डो समाज के वृद्ध जनों के द्वारा किया गया और परंपरागत सांस्कृतिक नाच-गान करमा , देवी-देवता भजन प्रस्तुत किया गया। पण्डो जनजाति के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने और मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के संबंध में…

Read More

सर्व आदिवासी समाज 32% आरक्षण लेकर रहेगा – जे एल मरई 32% आरक्षण को लेकर आदिवासी सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने मगरलोड में किया विशाल प्रदर्शन जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जुटे सर्व आदिवासी समाज के लोग घंटो चक्का जाम, आवाजाही रही बाधित महा व्यापारी संघ मगरलोड ने दिया बंद का समर्थन *संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – जिला धमतरी के सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जे एल मरई के नैतिक एवं मार्गदर्शन में 18 अक्टूबर को ब्लॉक मुख्यालय में लगभग 10,000 की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोगों…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगे डोंगरीगांव स्थित कोविड हास्पिटल के पास आज सुबह 4बजे दो दँतैल हाथियों का दल सड़क मे दिखा था जोअस्पताल के cctv मे रिकार्ड हो गया दँतैल हाथियों की शहर के नजदीक पहुंचने से लोगो मे हड़कंप मच गया वनविभाग का अमला पूरे दिनभर हाथी की टोह लेता रहा मिली सूचना के अनुसार दँतैल हाथी का दल गुजरा होते सातधार जंगल पहुच गया है।

Read More