Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
बस और कार मे जबरदस्त टक्कर घटना स्थल मे ही महिला कि मौत तो बाप बेटा गंभीर अवस्था मे हॉस्पिटल मे भर्ती, हादसे कि खबर से नगर मे है शोक कि लहर छुरा :- कार और बस मे जबरदस्त टक्कर घटना स्थल मे ही महिला कि दर्दनाक मौत तो वही पिता पुत्र गंभीर हालत मे हॉस्पिटल मे भर्ती! मिली जानकारी के अनुसार छुरा नगर के होटल व्यवसायी नेहरू देवांगन अपनी पत्नी व पुत्र के साथ घरेलू कार्य से नगरी कि तरफ गये थे तभी उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से टकरा…
बेरोजगार जनता दल छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा संगठन बनने जा रहा है छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की आवाज बुलंद करने एवं सभी बेरोजगारों को एक मंच में लाने हेतु अधिवक्ता अजय कुमार सोनवानी ने बेरोजगार साथियों के राय में “बेरोजगार जनता दल” का गठन व्हाट्सएप के माध्यम से किया जा रहा है यह संगठन अपंजीकृत गैर राजनीतिक संगठन है। इस संगठन में “सम्माननीय हरीश कुर्रे” जी को उनके समाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव रूचि को देखते हुए “प्रथम प्रदेश सचिव पद” पर मनोनीत नियुक्त किया गया एवं “मनीषा जायसवाल जी” को संगठन का प्रथम महिला प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया…
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास जी को उनकी जयंती पर नमन किया रायपुर, 18 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निःशुल्क युवा केंद्र पीएससी व्यापम कोचिंग सेंटर के निरीक्षण करने पहुंचे :- निराकार पटेल रायगढ़,तमनार /:- जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने किया मुख्यमंत्री युवा केंद्र तमनार निशुल्क पीएससी व्यापम कोचिंग सेंटर का निरीक्षण। अडानी फाउंडेशन एवं सतीश शर्मा की प्रशंसा की। वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर देश और प्रदेश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है, प्रत्येक माता पिता का सपना होता है कि उसका बच्चा बड़ा होकर आईएएस आईपीएस अधिकारी बने परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह संभव नहीं हो पाता प्रतियोगी परीक्षाओं की बात की जाए तो वर्तमान समय…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का राज्य के नागरिकों को उपहार मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर उपहार बस एक फोन करने पर घर पहुँचेंगे मितान टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करके ले सकते हैं सुविधा नागरिकों को पैन कार्ड बनवाने बाहर जाने की जरूरत नहीं राज्य के 14 नगर निगम में मिल रहा मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ
Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का राज्य के नागरिकों को उपहार मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर उपहार बस एक फोन करने पर घर पहुँचेंगे मितान टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करके ले सकते हैं सुविधा नागरिकों को पैन कार्ड बनवाने बाहर जाने की जरूरत नहीं
गरियाबंद। गरियाबंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमबूढ़ा निवासी वीरेंद्र ध्रुव ने बीते रात्रि अपनी पत्नी रतनी बाई की हंसियां से गला रेत कर हत्या कर दी हत्या के बाद पति को आया हार्ट अटैक उसकी भी अस्पताल ले जाते रास्ते मे मौत हो गई हत्या का कारण अज्ञात है पुलिस तप्सीश मे जुटी है जाँच के बाद वास्तविक कारणो का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ में किसानों सहित सभी वर्गों में आई संपन्नता: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों की सराहना रायपुर, 17 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश, बिहार आदि से आए कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में…
मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को लालपुर, अमरटापू धाम, कुम्हारी बस्ती और सेक्टर-6 भिलाई में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर, 17 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली जिले के लालपुर एवं अमरटापू धाम तथा दुर्ग जिले के कुम्हारी बस्ती एवं सेक्टर-6 भिलाई में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को 12 बजे से पेंशनबाड़ा रायपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के लालपुर गांव जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां दोपहर 1.20 बजे से गुरू घासीदास…
ब्रेकिंग न्यूज राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू होगी वृक्षों के व्यवसायिक के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल मुख्यमंत्री ने योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए रायपुर, 17 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा…
ब्रेकिंग न्यूज राज्य में शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों का होगा कायाकल्प भवनों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए विशेष प्लान तैयार होगा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश रायपुर, 17 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में शाला भवनों, आश्रमों एवं छात्रावासों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासकीय भवनों जैसे कलेक्टोरेट, अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, चौकी जहां शासकीय काम के चलते बड़ी संख्या में लोगों का आना होता है, उनके मरम्मत व रख-रखाव को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल…
न्याय के चार साल, किसान होंगे समृद्ध कुनकुरी विधानसभा में खोला गया क़ृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय, 80 हेक्टेयर में होगी सिंचाई, बन रहे दो बड़े डेम कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के सार्थक प्रयास से बदलेगी किसानों की तकदीर, होंगे आत्मनिर्भर बनेंगे स्वावलम्बी कृषि और उद्यानिकी से संवरेगी किसानों की दशा, बदलेंगी दशा, संकल्प शिक्षण संस्थान के बच्चे चूमेंगे सफलता के शिखर जशपुर:- दृढ निश्चय,सामर्थ्य, सकारात्मक सोंच, और सार्थक प्रयास से सफलता जरूर मिलती है, कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के कर्मठता का लाभ कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के किसानों को जरूर मिलेगा. उन्होंने अपने…
गौठानों एवं धान उपार्जन केन्द्रों में भी गौरव दिवस का आयोजन – जिले के गौठानों में विशेषकर जनपद पंचायत गरियाबंद के तांवरबाहरा, छुरा के सांकरा और रानी परतेवा, मैनपुर के भाठीगढ़, फिंगेश्वर के बारूला तथा जनपद पंचायत देवभोग के कदलीमुड़ा के गौठान में गौरव दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। यहां पर क्षेत्र के किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण, पशुपालक, कृषक, भुमिहीन मजदूर, राजीव युवा मितान क्लब तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत चार वर्ष में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियां की जानकारी और शासन की प्रमुख योजनाओं…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ भ्रमण में साइकिल यात्रा निकले साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ के साथ निकले प्रमोद कुमार सिदार जिला रायगढ़ का निवासी को गरियाबंद आदिवासी युवा प्रभाग के टीम ने पीला गमछा भेंट कर स्वागत किए प्रमोद कुमार सिदार अभी तक छत्तीसगढ़ के 28 जिला 67 जिला लगभग 2844 किलोमीटर तय कर गरियाबंद जिला पहुंचे बाकी 5 जिलो को बाकी दिनों में तय करेंगे स्वागत में नरेंद्र नेताम, इंदर मरकाम ,वीरेंद्र ध्रुव,नंद पड़ोटी, निलेश मरई, , राजू मरकाम, मुकेश पड़ोटी, धनेश यादव, अजय, मनीष कुमार, डीगेश्वर, पारस मणि, वाशु, सम्मिलित हुए
गरियाबंद। गरियाबंद जिला मुख्यालय से 13 किमी की दूरी पर स्थित जोबा पंचायत के केराबाहरा ग्राम मे गांव से लगे खेत मे खेलते दो बच्चो की फेंसिंग तार मे चिपक कर मौत हो गई जिससे ग्राम और क्षेत्र मे शोक व्याप्त है। उक्त घटना ग्राम के सेवाराम कश्यप के खेत मे हुआ जहां खेलते मासूम बिजली के करेंट प्रवाहित फेंसिंग तार से चिपक गये।
मुख्यमंत्री ने ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तकों का किया विमोचन रायपुर, 17 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा और श्री राजेश तिवारी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज यहां कलेक्ट्रेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया रायपुर, 17 दिसम्बर 2022 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की रायपुर, 17 दिसम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए, सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए, तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की । मुख्यमंत्री आज…
रायपुर : विशेष आलेख : न्याय के चार साल :प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण: 6 नए जिलों की सौगात (एल. डी. मानिकपुरी, सहायक सूचना अधिकारी, जनसम्पर्क) छत्तीसगढ़ मध्य भारत का हिस्सा है, जिसकी राजधानी रायपुर है। छत्तीसगढ़ पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था 1 नवम्बर सन् 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। छत्तीसगढ़ 1,35,192 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह प्रदेश पहाड़ों, नदियों, घने जंगलों और प्राचीन मंदिरों के लिए भी विख्यात है यहां की बोली भाषा हो या लोक संस्कृति, पर्व भी बड़े अद्भुत हैं। यह आदिवासी बहुल राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था वनोपज कृषि पर निर्भर है।…
गरियाबंद। बीते रात्रि करीबन 11बजे बिन्द्रानवागढ़ और जोबा के मध्य धान भरी ट्रक बिगड़ी हालत मे खड़ी थी जिस पर नवागढ़ तरफ से आ रहे बाइक सवार कोमल निर्मलकर पिता मुकुंद निर्मलकर कोसमी नामक युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई जिससे युवक को गंभीर चोट पहुची युवक की जिला चिकित्सालय ले जाते घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर : मुख्यमंत्री शामिल होंगे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण रायपुर, 16 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आधारित फिल्म लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही 3396.75 लाख रूपए लागत के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 30 करोड़ 13 लाख 73 हजार रूपए की लागत के…
कलेक्टर श्री झा ने कर्मचारी हित में लिया बड़ा फैसला, सार्वजनिक उपक्रमों के आवास में रहने की मिलेगी सुविधा अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के समय मिलेगा प्रशस्ति पत्र शासकीय सेवकों का बनेगा विभागीय पहचान पत्र, स्वास्थ्य जांच के लिए लगेंगे कैंप विभागीय कौशल परीक्षा भी होगी आयोजित, पदोन्नति-क्रमोन्नति में होगी सहुलियत कोरबा 15 दिसम्बर 2022/जिले में पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए आवास आबंटन की समस्याओं और आवास अनुपलब्धता की परेशानी को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों के नजदीक पदस्थ शासकीय सेवकों को…
मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन रायपुर, 16 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा भी उपस्थिति थे।
रायपुर। राज्य शासन द्वारा “छत्तीसगढ़ भू- संपदा अपीलीय अधिकरण” में प्रशासनिक सदस्य के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री धनंजय देवांगन और विधिक सदस्य के रूप में श्री अरविंद कुमार चीमा की नियुक्ति की गई।
18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित गरियाबंद 16 दिसम्बर 2022/ गरियाबंद जिले में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर रविवार 18 दिसम्बर 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही…
ग्राम पाटसिवनी में 02 माह पूर्व हुये चोरी का खुलासा चोरी किये सोने के जेवर एवं चांदी के सिक्केे बरामद छुरा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल छुरा -दिनांक 13.10.2022 को प्रार्थी भूपेन्द्र सिंह जाट पिता श्री अमर सिंह जाट उम्र 50 वर्ष, साकिन पाटसिवनी थाना छुरा जिला गरियाबंद छ0ग0 थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.10.2022 के रात्रि में उसके घर के ताला को तोड़कर किसी अज्ञात चोर द्वारा घर कमरे के भीतर रखे सोने के जेवरात एवं चांदी के सिक्कों व नगदी रकम को चोरी कर ले गया…
विशेष लेख न्याय के चार वर्ष : खनन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रही विकास की नई रोशनी आलेख-जी.एस.केशरवानी, ए.पी.एस. सोलंकी खनिज राजस्व से प्रदेश के खनन प्रभावित अंचलों में विकास की नई रोशनी पहंुच रही है। इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, अधोसंरचना के विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के कार्य हो रहे हैं। लोगों को पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए राजधानी की ओर देखना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन क्षेत्रों में डीएमएफ की राशि के व्यय करने की प्रक्रिया को और अधिक लोकतांत्रिक बनाते हुए, इसके लिए गवर्निंग बाडी…
विशेष लेख न्याय के चार साल: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगा बिजली का उत्पादन आलेख-गोविंद पटेल, प्रबंधक (जनसम्पर्क), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनी छत्तीसगढ़ में ऊर्जा उत्पादन के इतिहास में एक मील का पत्थर और स्थापित हो गया जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 25 अगस्त को 1320 मेगावाट के नए पॉवर प्लांट लगाने का निर्णय लिया। वास्तव में यह छत्तीसगढ़ को बरसों बरस तक जीरो पॉवर कट स्टेट बनाए रखने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला है। यह निर्णय इसलिये भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना…
जिले के स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन, कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने जारी किये आदेश एक पाली में संचालित शालाएं अब लगेंगी 09ः45 बजे से, दो पाली में संचालित कक्षाएं लगेंगी साढ़े 08 बजे से कोरबा 16 दिसंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने स्कूली बच्चों के ठण्ड से बचाव के लिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश उपरांत स्कूलों के खुलने-बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने जरूरी आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेशानुसार…
धमतरी। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने जिले कें व्याख्याता एलबी कोआहरण संवितरण का अधिकार दिया है शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करेली छोटी जिला धमतरी के आहरण संवितरण का अधिकार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड जिला धमतरी को अधिकृत किया गया है।उक्त आदेश को अधिक्रमित करते हुये संस्था एवं अधिनस्थ संस्थाओं की स्थापना हेतु निधियों काआहरण कोषालय से करने हेतु श्री नंदकुमार साहू, व्याख्याता एल०बी० शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करेली छोटी (ई संवर्ग) को आगामी आदेश तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करेली छोटी (ई संवर्ग) (1320020) का आहरण संवितरण अधिकारी प्राधिकृत किया जाता है।
मगरलोड ब्रेकिंग दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर 1 की मौत तीन की हालत चिंताजनक मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज मुरमुरा ब्लॉक फिंगेश्वर निवासी नारायण साहू की घटनास्थल पर ही मौत संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – मगरलोड से 2 किलोमीटर दूर चुचरुंगपुर के पास दो मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त टक्कर दुर्घटना में मुरमुरा निवासी नारायण साहू 62 वर्ष का घटनास्थल में ही हो गया मौत पत्नी श्रीमती अंजलि साहू की हालत नाजुक सरगोड निवासी नूतन साहू उम्र लगभग 25 वर्ष की हालत चिंताजनक सोरिद निवासी देवनारायण बंजारे उम्र लगभग 20 वर्ष भी हुआ घायल मृतक के…
जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के द्वारा प्रधान पाठक काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न मनेन्द्रगढ़ : दिनांक 15/12/2022 को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक काउंसलिंग पश्चात छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता जी से मुलाकात कर पारदर्शी तरीके से काउंसलिंग को संपन्न कराने हेतू धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उपसंचालक लोक शिक्षण संभाग सरगुजा बनने पर संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।* *मुलाकात में आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया महोदय ने उपस्थित सभी पदोन्नत सहायक शिक्षक साथियों को बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की ,सभी सहायक शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया को…
रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए 136 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण रायपुर, 15 दिसम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज देर शाम महासमुंद क्षेत्र में 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महासमुंद सर्किट हाऊस में आयोजि इस कार्यक्रम में 30 करोड़ 7 लाख 37 हजार रुपए के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास और 106 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपए के 22 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री विनोद चंद्राकर…
रायपुर : हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर रही लगातार कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से संवाद की रायपुर, 15 दिसम्बर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कें पश्चात महासमुंद जिले में स्वीकृत नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद सत्र 2022-2023 एमबीबीएस अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद के लिए शाम को स्थानीय मंगल भवन पहुंचे। ज्ञात है यहां महासमुंद में वर्ष 2021 में कॉलेज की स्थापना हुई। यहां स्वीकृत 125 सीटर महाविद्यालय में वर्तमान में 119 छात्र-छात्रों का पहला बैच एम.बी.बी.एस. में अध्ययन कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
बिलासपुर। बिलासपुर कमिश्नर ने कांग्रेस नेता नीलांबर नायक से मारपीट के आरोपी बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को निलंबित कर दिया। 15/12/2022 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि श्री सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार,बरमकेला जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा दिनांक 15/12/2022 को श्री लीलाम्बर नायक,संचालक सुरेन्द्र कंप्यूटर्स बरमकेला के साथ मारपीट किये जाने के कारण आम जनता द्वारा आकोशित होकर चक्का जाम करने से शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई है तथा श्री अनंत का उक्त कृत्य छ० ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम – 03 के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण दण्डनीय है। प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार प्रकरण प्रथम दृष्टया…
रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने नई शिक्षा नीति के तहत् स्वशासी महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम लागू करने हेतु अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए रायपुर, 15 दिसम्बर 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राज्य के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत् शिक्षा में नवाचार प्रारंभ करने हेतु, चार वर्षीय पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। इसी क्रम…
महासमुंद जिला मरार समाज के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में शाकंभरी बोर्ड के गठन पर आभार जताया रायपुर, 15 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज यहां मरार समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मरार समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में शाकंभरी बोर्ड के गठन के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। मरार समाज के विकास के लिए बोर्ड का…
पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी महासमुंद में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात रायपुर, 15 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में…
रायपुर, 15 दिसम्बर 2022 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में घुमन्तू, कचरा बीनने वाले, अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को संवारने के लिए जिला प्रशासन संचालित बाल जतन अभियान धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। इस अभियान के तहत आज कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव की मौजूदगी में 12 घुमन्तू और कचरा बीनने वाले बच्चों को स्कूल में विधिवत दाखिला कराया गया। कलेक्टर श्री धु्रव ने इस मौके पर सभी बच्चों को तिलक लगा माला पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने सभी बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार बस्ता एवं पठन-पाठन सामग्री प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।…
समाचार 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रमों का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का प्रसारण पूर्वान्ह 11 बजे जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी गरियाबंद 15 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन द्वारा लिये गए निर्णय अनुसार 17 दिसम्बर 2022 को सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। गरियाबंद जिले में भी 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा।…
पेण्ड्रारोड के सामाजिक कार्यकर्ता मथुरा सोनी के दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य में शुरु हुआ ब्रेन डेड व कैडेवर अंग प्रत्यारोपण योजना पेण्ड्रा / किडनी की बीमारी से पीड़ित पत्नी की परेशानियों को महसूस कर पेण्ड्रारोड के वरिष्ठ समाजसेवी मथुरा सोनी ने 5 वर्ष तक लगातार शासन प्रशासन से पत्राचार कर डेढ़ वर्ष पहले जिला अस्पताल पेण्ड्रारोड में डायलिसिस मशीन लगवाने में सफल हुए जिससे मरीजों का डायलिसिस होने लगा और उन्हीं के दृढ़ संकल्प से इस वर्ष नवंबर से रायपुर के अस्पताल में ब्रेनडेड और कैडेवर अंगों का सफलतम प्रत्यारोपण शुरु हो गया है। हालांकि जिला अस्पताल में डायलिसिस…
एनपीएस की जमा कर्मचारियों के हक की राशि को वापस करने केंद्र नियम बनाये एनएसडीएल में जमा राशि को पीएफआरडीए को वापस करना होगा पीएफआरडीए कर्मचारियों का पैसा दबाकर नही रख सकता पेण्ड्रा / एनपीएस की जमा राशि पर कर्मचारियों का अधिकार है, एनएसडीएल में जमा राशि को पीएफआरडीए को वापस करना ही होगा, राज्य सरकार इसके लिए समुचित प्रयास करें, राज्य सरकार के प्रयास का छत्तीसगढ़ के कर्मचारी साथ देंगे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ दुर्गा गुप्ता, प्रांतीय प्रचार सचिव गंगेश्वर सिंह उईके, जिला अध्यक्ष मुकेश कोरी ने कहा…
आदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा गुणवत्ता में कसावट लाने किया गया 105 शालाओं का निरीक्षण नगरी-धमतरी / वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खंड नगरी स्थित शालाओं में शिक्षा गुणवत्ता में कसावट लाने एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक गुणवत्ता विकास में उतरोत्तर वृद्धि हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेयी के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 15 दिसंबर 2022 को 105 शालाओं का निरीक्षण किया गया | बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी तथा समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों द्वारा विभिन्न शालाओं का निरीक्षण प्रातः 9:45 बजे से 10:15 बजे तक किया गया | विकासखंड शिक्षा अधिकारी…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद विधानसभा के ग्राम शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं रायपुर, 15 दिसंबर 2022 भेंट-मुलाकात : ग्राम शेर, विधानसभा -महासमुंद 1. ग्राम शेर में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना करने की घोषणा करता हूँ। 2. ग्राम शेर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा । 3. ग्राम शेर में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन का निर्माण करवायेंगे । 4. महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना की जायेगी । 5. महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण करवाया जायेगा । 6. महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड…
रायपुर : आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा नवमीं की छात्रा मोक्षदा ने मुख्यमंत्री को स्कूल की खूबियां गिनाईं और कहा कि पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी भेंट-मुलाकात : ग्राम शेर, विधानसभा -महासमुंद रायपुर, 15 दिसंबर 2022 बहुत पैसा लगता था, अब नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने मोक्षदा को शुभकामनाएं दीं।
नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देने वाले गरियाबंद के पशु चिकित्सा में पदस्थ असिस्टेंड सर्जन वेटनरी सुधीर पंचभाई जेल भेजे गए गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर क्षेत्र में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी को जेल भेजा गया है। जिसमें से गरियाबंद के पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ असिस्टेंड सर्जन वेटनरी सुधीर पंचभाई भी शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 26 लाख रुपए की ठगी को अंजाम देने के मामले में आरोपी नित्यानंद रजवाडे, सहआरोपी सुधीर पंचभाई के…
राजधानी में धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों की पूर्ति हेतु राज्य सरकार के नाम दिया गया ज्ञापन……. प्राथमिक प्रधान पाठक/शिक्षक एलबी संवर्ग की वरिष्ठता बहाली एवं सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने सहित अनेक मुद्दों पर दिया गया ज्ञापन……. रायपुर //- कल 14 दिसंबर को राजधानी में प्रदेशभर से आए हुए शिक्षकों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्राथमिक प्रधान पाठक सहित शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रथम सेवा गणना करने, प्रथम सेवा गणना कर क्रमोन्नति वेतनमान एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित समस्त लाभ देने, सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग का वेतन विसंगति दूर कराने, वेतन विसंगति दूर…
दुर्ग। संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग ने अधीनस्थ बीईओ को आदेश भेज कर लंबे समय से ड्यूटी से अनधिकृत रूप से नदारद शिक्षको पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। सर्व जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य हाईस्कूल / उच्चतर माध्यमिक शाला को संबोधित है का अवलोकन करें पत्र में अनधिकृत अनुपस्थित शासकीय सेवकों के सक्षम अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा अनिवार्यतः अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे इसके अलावा प्रत्येक स्तर पर प्रतिमाह अनधिकृत अनुपस्थित शासकीय सेवकों की निरंतर समीक्षा का भी निर्देश है । अतः निर्देशों का कडाई से निरंतर पालन सुनिश्चित करें एवं निम्नानुसार कार्यवाही करें :- 1. विकास…
प्रेसवार्ता : बागबाहरा उन्होंने बताया कि हमने मिलेट्स प्लांट की शुरुआत की, उत्पादकों के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। रोजगार मिल रहा है। , उत्पादकों के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा है। रोजगार मिल रहा है। सभी जिलों में लोग कह रहे हैं कि गौठानो के कारण पलायन रुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं, हाट बाजार, स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही है। बिजली बिल हाफ योजना का 42 लाख लोग फायदा ले रहे हैं। हम दलहन फसल को समर्थन मूल्य…
गरियाबंद।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गत 6दिसंबर को बिन्द्रानवागढ़ (परियाबाहरा)प्रवास पर आम जनता ने कुल 450आवेदन /मांगपत्र/शिकायत पत्र निराकरण के लियॆ दियेहै जिसकी सूची इस प्रकार है। देखे सूची ððð cm bindranvagarh final
रायपुर : कोण्डागांव के वन क्षेत्रों में लगाई गई काली मिर्च की बेलों में फल आने शुरू रायपुर, 14 दिसंबर 2022 कोण्डागांव जिले के वन क्षेत्र में रोपे गए काली मिर्च के पौधों में अब फल लगने लगे हैं। कोण्डागांव में प्रयोगात्मक रूप में काली मिर्च की खेती प्रारंभ की गई थी। वन क्षेत्रों में काली मिर्च के पौधे साल वृक्षों के समीप रोपे गए थे और उनकी बेल साल वृक्षों पर चढ़ाई गई थी, जिनमें अब काली मिर्च की फल आने शुरू हो गए हैं। दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल के वनमण्डाधिकारी यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2006-07…
गांधीग्राम तमोरा में स्कूल का नामकरण रघुवर सिंह दीवान और दयावती के नाम से रखा जाएगा मुख्यमंत्री ने बागबाहरा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात के दौरान दी विकास कार्यों के लिए करोड़ों की मंजूरी रायपुर, 14 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि गांधीग्राम तमोरा में स्कूल का नामकरण रघुवर सिंह दीवान और दयावती के नाम से रखा जाएगा। घुचापाली से दूमारपाली के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर…
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के कार्यों का संचालन अब समग्र शिक्षा से रायपुर, 14 दिसम्बर 2022/ राज्य में संचालित निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (शिक्षा का अधिकार) योजना का संचालन अब समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा किया जाएगा। अभी तक यह योजना का संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित की जा रही थी। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के अधिकार योजना के तहत सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के दावा निपटारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड से किए जाने और योजना के समस्य कार्य, प्रबंधन का दायित्व संचालक लोक शिक्षण…
ग्रामीण युवा उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क राज्य योजना आयोग ने किया कार्यशाला का आयोजन, नवाचारों पर हुआ मंथन राज्य शासन द्वारा गठित बोर्डों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि हुए शामिल गौठानों में चल रहे कार्यों एवं नई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर हुई चर्चा आजीविका गुड़ी में होंगे सभी वर्गों के परंपरागत व्यवसाय रायपुर, 14 दिसंबर, 2022/ छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में प्रदेश में निर्मित गौठान अहम योगदान निभा रहे हैं। ग्रामीणों और युवाओं को नये उद्यमों की स्थापना और रोजगार सृजन के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण रायपुर, 14 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में इन दिनों महासमुंद जिला के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को जिले के खल्लारी विधानसभा का दौरा किया और 29 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनसे बातचीत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली तो वहीं ग्रामीणों की आवश्यकता और…
नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टा प्रदान करने हुई चर्चा रायपुर 14 दिसम्बर 2022/नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टे प्रदान करने की मांग को लेकर कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। चर्चा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस संबंध में आगामी बैठक 19 दिसम्बर को कृषि मंत्री के आवास पर होगी। बैठक में कलेक्टर रायपुर एवं एन.आर.डी.ए. के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी और अभिलेख…
मानव-पशु प्रेम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले श्री चंडी माता मंदिर में मुख्यमंत्री ने किए दर्शन भालुओं के विचरण के लिए प्रसिद्ध है बागबाहरा का श्री चंडी माता मंदिर रायपुर, 14 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात अभियान में बागबाहरा भ्रमण के दौरान श्री चंडी माता मंदिर प्रांगण में पहुंचकर हर संध्या मंदिर तक विचरण करने वाले भालुओं को देखा। यह मंदिर मानव-पशु प्रेम और साहचर्य की अद्भुत मिसाल पेश करता है। श्री चंडी माता मंदिर में हर संध्या पूजन के समय भालुओं का दल स्वतः पहुंच आता है। मुख्यमंत्री ने इस मंदिर…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने समीक्षा बैठक के समय में परिवर्तन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया खैरागढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु सुघ्घर पढ़वईया योजना चलाई जा रही है जो की बहुत ही सुघ्घर एवं पूर्णता स्वैच्छिक और स्वप्रेरणा पर आधारित है यह योजना उनके लिए है जो अपने विद्यार्थियों को ऊंची उड़ान के लिए पंख देना चाहते हैं जिसका सहायक शिक्षक फेडरेशन के सीजी पूर्ण समर्थन करता है इसी तारतम्य में जोन वार कार्यरत समस्त शिक्षक, बच्चों की गुणवत्ता सुधार (ग्रेडिंग) डॉ.प.पु.ब.उ.मा.खैरागढ़ (विज्ञान भवन )में दिनांक 14.12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार वित्त विभाग ने भविष्यनिधि और सामान्य भविष्यनिधि अभिदाताओ के लियॆ दिनांक 1-10-2022 से 31-12 2022 तक 7.1%दर से देय होगा।
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के गिरहोला निवासी नवपदोन्नत प्रधान पाठक गुलाल सांण्डे का आज गरियाबंद स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास अचानक हार्टअटैक आने से अस्पताल ले जाते रास्ते मे निधन हो गया। ज्ञात हो की गरियाबंद जिले मे लंबित पदस्थापना के चलते पदोन्नत उपरांत कार्यभार ग्रहण नही कर पाये और दिवंगत हो गये श्री सांण्डे सरलस्वभाव के शिक्षक थे उनके निधन से शिक्षक जगत मे दुःख का माहौल है।
छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल भरोसे और विश्वास की बात : भेंट मुलाकात ✍विशेष लेख पोषण साहू,सहायक जनसंपर्क अधिकारी लोग उम्मीद और विश्वास से मुख्यमंत्री की तरफ टकटकी लगाए देख रहे है। मुख्यमंत्री से बातचीत मे इतनी ऊर्जा है की लोग एक ही जगह पर दो घण्टे से बैठकर भी खुद को तरो ताज़ा महसूस करते हैं।गाँव की महिलाएं हो, बुजुर्ग हो, युवा हो ,किसान हो सभी अपनी बात कहने को इस कदर आतुर रहते हैं कि बिना माइक के भी जोरदार तरीक़े से अपनी बात कह देते हैं। बातचीत का दौर शुरू होता है। योजनाओ…
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व उच्चाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन : शंकर साहू (प्रदेश अध्यक्ष) रायपुर//- छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षकों की 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन, सचिव स्कूल शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन द्वारा 04 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु शासन-प्रशासन से मिलकर प्रयासरत है एवं मांग पूरा नही…
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक यूडीटी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जाकेससाहु के नेतृत्व मे विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो शिक्षको ने आज राजधानी मे रैली निकाल कर घेराव किया और ज्ञापन सौपा। Application – Gyapan – Mang Purti Hetu – 12.12.2022
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख पार प्रदेश में अब तक कुल 5.03 करोड़ कोरोनारोधी टीके लगाए गए रायपुर. 14 दिसम्बर 2022. छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (13 दिसम्बर तक) 75 लाख दो हजार 191 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज ले लिया है। इनमें 18 वर्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग के 57 लाख से अधिक तथा 18 लाख दो हजार 115 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के…
जशपुरनगर : कलेक्टर ने चंद घंटों के अंदर आवेदन करने के साथ ही दो छात्राओं को ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र बनाकर सौंपा सामान्य वर्ग के अन्तर्गत आते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है उनको इस योजना का लाभ मिलता है जशपुरनगर 14 दिसम्बर 2022 कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सोमवार को जशपुर नगरीय निकाय के दो छात्राओं को ई.डब्ल्यू.एस का प्रमाण पत्र आवेदन करने के चंद घंटों में उनके हाथों में सौंप दिया। जशपुर नगरीय निकाय के सुजस्विता पाठक और कु. देवास्मिता पाठक को तत्काल आवेदन करने के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग…
रायपुर: प्रदेश में 17 दिसंबर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन जनता के नाम संदेश देंगे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गौठानों, प्राथमिक सहकारी सोसायटी, धान खरीदी केंन्द्रो में दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी रायपुर, 13 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, सभी…
धमतरी : बिना अनुमति के अधिकारी, कर्मचारी नहीं जा सकेंगे अवकाश पर त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री पी.एस.एल्मा ने जारी किया आदेश धमतरी 13 दिसम्बर 2022 त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2022-23 के तहत जिले के जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद एवं नगरी तथा नगर पंचायत आमदी में उप निर्वाचन होना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री पी.एस.एल्मा ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे बिना उनकी पूर्व अनुमति के ना…
— आज राजधानी में शिक्षकों का प्रदेशस्तरीय जंगी प्रदर्शन एवं मंत्रालय/संचालनालय घेराव — ================================ ➡️ उक्त प्रदर्शन हेतु रायपुर जिला प्रशासन से संगठन को विधिवत अनुमति मिल गई है, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर से आंदोलन का लिखित परमिशन प्राप्त हुआ है….. ================================ रायपुर // – सहायक शिक्षकों का राज्य स्तरीय स्थानांतरण आदेश जारी नहीं होने, कवर्धा के 105 शिक्षकों को उनके स्थानांतरित शालाओं के लिए कार्यमुक्त नहीं करने, बस्तर एवं सरगुजा के शिक्षकों को गैर अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानांतरण आदेश जारी नहीं करने तथा शिक्षक एवं व्याख्याता एलबी संवर्ग का द्वितीय अर्थात पूरक स्थानांतरण सूची जारी नहीं…
पकनी में स्काउट गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न शिविर से स्काउट गाइड निर्भीक, साहसी व परोपकारी होते हैं:- पारस नाथ राजवाड़े *सूरजपुर* जिला के ओड़गी विकास खंड के ग्राम पकनी में जिला कमिश्नर विनोद कुमार रॉय के आदेशानुसार व जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल के नेतृत्व में जिला स्तरीय पांच दिवसीय तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रैंड फायर के मुख्यातिथि माननीय संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाड़े जी, विशिष्ट अतिथि भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग जी, जिला मुख्य आयुक्त दुर्गा शंकर दीक्षित जी, प्रदीप राजवाड़े जिला महामंत्री,मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष…
व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण वाले विद्यार्थियों ने किया बीएसएनएल और आकाशवाणी का औद्योगिक भ्रमण सूरजपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में विगत 5 सालों दो व्यवसायिक पाठ्यक्रम टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल संचालित हो रहा है। जिसमें एक मुख्य पाठ्यक्रम टेलीकॉम भी है व्यावसायिक पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के नियमानुसार साल में दो बार औद्योगिक भ्रमण कराया जाता है। इसी कड़ी में स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार प्रजापति के निर्देश पर विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षक शिवम यादव और आदित्य दुबे के द्वारा बीएसएनएल ऑफिस अम्बिकापुर तथा आकाशवाणी अम्बिकापुर का औद्योगिक भ्रमण कराया गया। जिसमे खेल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ साहु समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहु द्वारा विज्ञप्ति जारी कर आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा हस्ताक्षर नही किये जाने से साहु समाज खासा नाराज है देखे पत्र के मजमून विषयानुसार लेख है कि आज दिनांक 13-12-2022 को मेरे द्वारा ओ.बी.सी.आरक्षण के विषय में प्रेस कान्फ्रेंस लिया गया । जिसमें माननीय राज्यपाल द्वारा आरक्षण संसोधन विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया गया । उपरोक्त विधेयक में ओ.बी.सी. के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है जिसमें…
आम आदमी पार्टी की विजय रैली 15 दिसंबर को गुंडरदेही से डौंडी तक निकलेगी विजय रैली प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी भी रहेंगे मौजूद आम आदमी पार्टी बालोद जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर व दिल्ली एम.सी.डी चुनाव की जितने के उत्साह में कार्यकर्ताओं द्वारा विजय रैली निकाली जा रही है जो नगर पंचायत गुंडरदेही से होकर बालोद होते हुए नगर पंचायत डौंडी तक निकाली जाएगी। यह रैली जिले के तीनो विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी को बने सिर्फ 10 वर्ष ही हुए हैं आम आदमी पार्टी…
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: महासमुंद जिले में 14 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री बघेल खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत रायपुर, 13, दिसंबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 14 दिसंबर को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में…
आम जनता से किए वायदे पूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पिरदा भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से लिया योजनाओं पर फीडबैक पिरदा में उप तहसील की घोषणा ग्राम सांकरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल, पिरदा महाविद्यालय का नया भवन बनेगा, नगर पंचायत बसना में बनेगा गौरव पथ *ग्राम पंचायत सांकरा एवं पिरदा का होगा नगर पंचायत में उन्नयन* सांकरा परसावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण, कुडेकेल नाला में नवीन पुल निर्माण की घोषणा रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के तहत विधानसभा बसना के ग्राम पिरदा पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों…
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी बसना में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बसना में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री से कोलता समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर 27 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने के लिए…
राज्य कर्मचारियों को नए साल से मिले पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता _ महासंघ ! रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम मुख्य सचिव अमिताभ जैन को आज ज्ञापन सौंप कर नए साल के सौगात के रूप में 1 जनवरी 2023 से राज्य के पौने पांच लाख कर्मचारियों को सातवे वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित दर पर गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने की मांग की है ,,महासंघ के प्रांतीय महासचिव ओ पी शर्मा प्रवक्ता संजय तिवारी ने संयुक्त बयान में बताया कि राज्य के भारतीय प्रशासनिक…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के पंचायत शिक्षको की बकाया एरियर राशि को भुगतान हेतु 264 करोड़ रुपये जारी कर दिये है। वही एरियर राशि जारी होने के बाद शिक्षक संगठनो मे श्रेय की राजनीति शुरू हो गई है सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अपना प्रयास बताया तो टीचर्स वेलफेयर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष इदरीशखान ने बताया की हमारे द्वारा पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को गरियाबंद प्रवास के दौरान लंबित एरियर हेतु बजट की माँग की थी जिस पर कार्यवाही होना बताया जा रहा। वही सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयोजक शिव…
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक ने रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियो से जिलो के 1-07-2019 व 1-1-2020 की स्थिति मे संविलियन हुए शिक्षको को वनटाइम् रिलेक्सेशन के तहत विषयवार पदोन्नति देने पदोन्नति प्रस्ताव मंगवाई है वही इसका लाभ सिर्फ विषय वाले शिक्षको को दिया जाएगा वही कला समूह के शिक्षक वंचित रह जाएंगे। छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इदरीशखान व प्रदेश सचिव मुकेश यादव ने 2019 मे संविलियन हुए कला समूह के शिक्षको को विकल्प के आधार पर पदोन्नति देने की माँग की है।
राज्य ओपन स्कूल मुख्य एवं अवसर परीक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक रायपुर, 12 दिसम्बर 2022 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2023 में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात 01 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक 500 रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं। राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल से भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात श्रीमती मंडावी की जीत पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार रायपुर 12 दिसम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्रवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्रीमती मंडावी की जीत पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती मंडावी को विधायक पद पर उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा…
गरियाबंद 12 दिसम्बर 2022/प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य किये जाए। स्थल का विकास इस तरह किया जाए कि श्रद्धालुओं को यह स्थान आकर्षित करे। इस स्थान को राम वनगमन परिपथ से…
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के विभिन्न विकासखंड मे संविलियन पश्चात शिक्षको के वेतनमान अलग होने की शिकायत सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बनाफार ने शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर से की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए डीईओ बिलासपुर ने सभी बीईओ को पत्र लिख कर शिक्षको के सर्विस बुक का सत्यापन संपरीक्षक स्थानीयनिधि से करवाने आदेश जारी किया हैसंदर्भित पत्र के माध्यम से 01 जुलाई 2018 से संविलियन हुए सभी विकासखण्डों में कार्यारत सहायक शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण करने एवं एकरूपता लाने हेतु पत्र प्राप्त हुआ है। शिक्षक पंचायत (संवर्ग) से स्कूल शिक्षा विभाग में…
मगरलोड में चाय दुकान चलाने वाली महिला का हुआ जघन्य हत्या हत्या के आरोप में खिशोरा निवासी शत्रुघ्न साहू को मगरलोड पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर किया गिरफ्तार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में इलाज के दौरान हुई मौत सिर में प्राणघातक हमला अत्यधिक खून बहने से हुई हत्या संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – विकासखंड मगरलोड नगर पंचायत मगरलोड के तहसील ऑफिस के सामने चाय दुकान लगाकर अपनी जीवन यापन करने वाली महिला रेशमी साहू पिता निरंजन साहू उम्र 26 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड निवासी की शाम करीबन 6 बजे अज्ञात युवक द्वारा सिर पर प्राणघातक…
गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद श्री डीएस चौहान का आज सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मण्डल ने स्वागत कर पदस्थापना पर शुभकामनाए दी। प्रतिनिधि मण्डल ने जिले मे प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति पश्चात पदस्थापना शीघ्र करने का आग्रह जिला शिक्षा अधिकारी से किया जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक फेडरेशन को बताया की पदस्थापना उनके प्राथमिकता मे है जिसे शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही। प्रतिनिधि मण्डल मे ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ठाकुर ,यादवेन्द्र गजेन्द्र,नारायणलाल साहु शामिल थे।
गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के बोडापाला स्कूल मे पदस्थ सहायक शिक्षक पुखराज ध्रुव ने गत दिनो अपने गृह निवास सढोली से लगे कुर्रुभाठा जंगल मे फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली परिजनो ने खोजबीन के बाद बीते शाम को आत्महत्या करना पाया लाश को गरियाबंद पुलिस जिलाचिकित्सालय गरियाबंद पीएम के भेजा है आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री 24.48 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात रायपुर, 11 दिसम्बर 2022/गृहमंत्री श्री ताम्रधवज साहू के मुख्य आतिथ्य में रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम रीवा में आज साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज ग्रामीण द्वारा किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम पंचायत रीवा के अंतर्गत 24 लाख…
हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करता प्रदेश का शिक्षक ,शीत कालीन अवकाश के पूर्व निर्णय की उम्मीद रायपुर। प्रदेश के 10हजार से भी अधिक सहायक शिक्षको को हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच के फैसले का इंतजार है हाईकोर्ट जल्द मामले पर निर्णय दे ताकि शीघ्र यू डी टी ,मिडिल एच एम के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। प्रदेश मे वन टाइम् रिलेक्सेशन के तहत सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ की थी जिस पर प्रदेश के कुछ शिक्षको ने पदोन्नति प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट मे जाकर रोक लगवा दी गत फरवरी से मामले की सुनवाई प्रारंभ हुई मामले…
गरियाबंद। संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर ने गरियाबंद जिले तीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद,मैनपुर,छुरा से निम्न जानकारी मंगवाई है जिसे फर्जी शिक्षक प्रकरण से देखा जा रहा हैआपके ब्लॉक में वर्तमान में कार्यरत सहायक शिक्षक (एल.बी.) की जानकारी, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2004 से 2007 के बीच में शिक्षाकर्मी वर्ग 03 के रूप में हुई है,नीचें दिये गये प्रपत्र में तत्काल इस कार्यालय को दिनांक 13.12.2022 को अपने कक्ष लिपिक के समयाअवधि मेंहस्ते उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी अति महत्वपूर्ण है उपलब्ध न होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
पेंगुलिन तस्करी में संलिप्त सभी 05 आरोपी गिरफ्तार लगभग 12 लाख रूपए कीमत के एक पेंगुलिन सहित वाहन जब्त वन विभाग की बड़ी कार्रवाई रायपुर 11 दिसम्बर 2022/ वन एवं जलवायु मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोक थाम के लिए सतत् रूप से अभियान जारी है। इसके तहत गत दिवस 10 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत लगभग 12 लाख रूपए की कीमत के 12.5 किलोग्राम वजनी एक जीवित पेंगुलिन (सालखपरी) को वाहन सहित जब्त कर संलिप्त 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक कांकेर…
ओपन चैलेंज ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले के बाद पेनाल्टी शूट में फाइनल जीतने में बहालजोर 4 गोल से जीत हासिल करने में रही कामयाब, कुल 32 टीम रहा शामिल । जशपुर :- ओपन चैलेंज ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता बागबहार के तत्वाधान में बागबहार में आयोजित ओपन चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ इस फ़ाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता यूडी मिज विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव छ ग शासन मनोज सागर यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस उपस्थित रहे. इस फुटबाल टूर्नामेंट के विजेता टीम क़ो शील्ड एवं 51000, एवं उप विजेता क़ो शील्ड 25000 का पुरस्कार…
सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं , समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का करते रहूंगा जांच :- यू.डी. मिंज जशपुर :- विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज ने खुटगांव से देवरी तक एवं लुड़ेग से फरसाबहार – तपकरा थाना चौक तक चल रहे में सड़क निर्माण कार्य का अपने दौरा करने दौरान निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत देवरी -खुटगांव सड़क करीब 4 किलोमीटर मरम्मत बीटी वर्क सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है । वही छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा लुड़ेग से फरसाबहार होते हुए तपकरा थाना चौक तक…
स्कूल की दीवारें भी पढ़ा रही शिक्षा की पाठ सूरजपुर/10 दिसंबर 2022 कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय के निर्देशन में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज के मार्गदर्शन में विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय प्राथमिक शाला शिवपुर में दीवारों को प्रिंटरिच कराया गया। जिससे शाला का बाहरी वातावरण भी शिक्षा पूर्ण हो। बच्चे शाला आने को उत्साहित रहे एवं स्कूल आने की उत्सुकता बनी रहे। प्रिंटरिच वातावरण से बच्चे अति उत्साहित हो रहे हैं विद्यालय के आंतरिक दीवारो के साथ अब बाहरी दीवारों पर भी कार्टून, प्रिंटरिच को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हो रहे है। वॉल…
SCP, TSP बजट उपयोजना की उपयोगिता व सुझाव विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न। राजनांदगाँव से नीलेश रामटेके, संजय कुर्रे, रीतिक गोस्वामी राज्य स्तरीय बजट कार्यशाला में हुए शामिल दिनांक 10/12/2022 को वृदांवन परिसर रायपुर में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्गो के हित के लिए बनी अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना व अनुसूचित जनजाति उपयोजना बजट की उपयोगिता व सुझाव विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न । कार्यशाला में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना(SCP)व अनुसूचित जनजाति उपयोजना(TSP)बजट की उचित क्रियान्वयन करने शासन प्रशासन तक बात पहुचाने, बजट की शत-प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चत कराने व विभिन्न…
रायपुर : छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में विचरण कर रहे वन्यप्राणियों की निगरानी, शिकार की रोकथाम, सुरक्षा, मानव-वन्यप्राणी द्वंद, वन अपराध नियंत्रण पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर, 10 दिसंबर 2022 ‘‘मानव-वन्यजीव द्वंद एवं वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण विषय पर‘‘ छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक 09 दिसंबर भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के विश्राम भवन चिल्फी में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विचरण कर रहे हाथी, शेर और अन्य वन्यप्राणियों की निगरानी, सुरक्षा, मानव-वन्यप्राणी द्वंद, वन्यप्राणी…
प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु 12 से 15 दिसम्बर तक काउंसिलिंग आयोजित’
कोरिया : ’सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी. (ई/टी संवर्ग) से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन हेतु 12 से 15 दिसम्बर तक काउंसिलिंग आयोजित’ कोरिया 10 दिसम्बर 2022 जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में सहायक शिक्षक ,सहायक शिक्षक एल.बी. (ई/टी संवर्ग) से प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति उपरांत पदाकंन हेतु सहायक शिक्षक ई संवर्ग के 170 तथा सहायक शिक्षक टी संवर्ग के 630 इस प्रकार कुल 800 सहायक शिक्षकों का पदांकन हेतु कांउसलिंग का आयोजन जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में किया गया हैं। तिथिवार कांउसलिंग में प्रातः 10 बजे से 12 दिसम्बर…
छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में आगन्तुकों की उमड़ी भीड़ रायपुर, 10 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर रायपुर में 10 दिसंबर को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दिन के सुहावने मौसम में कवर्धा जैसे दूर-दराज स्थानों में से छात्र-छात्राओं द्वारा सेन्टर का भ्रमण किया गया। एक ही दिन का आगंतुक आंकड़ा 1000 से अधिक हो गया। दिसम्बर माह के 10 दिनों में 23 विद्यालयों से 2000 से अधिक छात्रों सहित प्रयास और एकलव्य विद्यालयों से विभिन्न जनजातियों के विद्यार्थियों के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के छात्रों द्वारा भी रायपुर के छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर का भ्रमण किया…
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की मासिक बैठक में अहम निर्णय धान खरीदी मे निगरानी पर जोर पैरा दान हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने अपील कांग्रेस प्रवेश जिला काग्रेस कमेटी के अनुशंसा सहमति अनिवार्य रायपुर 10 दिसंबर 2022। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला अध्यक्ष उधो वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी जो कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है,जिसकी खरीदी सभी धान खरीदी केंद्रों मे जोर शोर से चल रहा है। उसमे जिला एवं ब्लाक स्तर के निगरानी समिति के सदस्य सतत खरीदी केंद्र मे जाकर किसानों…
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ मंत्री डॉ. टेकाम ने किया शुभारंभ, प्रथम दिवस 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा रायपुर, 10 दिसम्बर 2022/ शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम दिन 150 प्रतिभागी शामिल हुए। मंत्री डॉ. टेकाम ने…
हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप मे सुखजिंदर सिंह सुखू को कांग्रेस पार्टी ने नये मुख्यमंत्री के रूप मे मनोनीत किया है। पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यंमत्री भूपेश बघेल ने बताया कीहाईकमान ने आज सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री(हिमाचल प्रदेश का) के रूप में चयन किया है और उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चयन किया है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे और सूचारू रूप से सरकार चलाएंगे। आज शपथ समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे। सभी विधायकों को भी…
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी करोड़ो की सौगात सामुदायिक भवन, रंगमंच, पानी टंकी, महिला भवन का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन रायपुर, 10 दिसम्बर 2022 नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम संडी एवं कुकरा में करीब एक करोड़ 69 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम कुकरा में 05 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, रंगमंच लागत 03 लाख और 14 लाख 50 हजार रूपये की लागत से वन महिला भवन का लोकार्पण किया। ग्राम…
