Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करने का निर्णय स्वागतयोग्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वापस ली प्रदेशव्यापी हड़ताल रायपुर, 19 सितम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लिए जाने के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि…
करोड़ों रूपए की जीएसटी चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर, 19 सितंबर 2025/राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था। राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण…
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा : मुख्यमंत्री श्री साय राजिम क्षेत्र के लोगों को मिली सस्ती और सुलभ रेल सेवा, यात्रियों को होगा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए यात्री सुविधा में हुई बढ़ोतरी रायपुर, 18 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवागमन सुविधा में वृद्धि करते हुए राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा को…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में हुए शामिल : महाआरती में मंत्रोच्चार से गूंजा खारुन नदी का महादेव घाट रायपुर 17 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम महादेव घाट, रायपुर में आयोजित खारुन मईया समरसता भव्य महाआरती में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन सनातन ध्वज वाहिनी एवं महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर खारुन नदी तट पर 21 सौ दीपों का दीपदान भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि…
मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को करेंगे रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ रायपुर एवं राजिम के मध्य आने-जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा रायपुर, 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 सितम्बर को रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारंभ राजिम रेलवे स्टेशन से प्रातः 10:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री रोहित साहू की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की सौजन्य भेंट रायपुर 17 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के पोषण और शिक्षा से संबंधित चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी कार्य करेंगे। इस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री अनुज शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,…
युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए न्यौछावर करते हैं अपना जीवन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर, 15 सितंबर 2025/ युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही…
आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों के लिए सहायक, इससे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल का चुनाव करने मिलता है विकल्पः स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया गलत क्लेम करने से भुगतान में होती है देरी, इससे ईमानदारी से काम करने वाले संस्थान भी होते हैं प्रभावितः श्री कटारिया आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के स्टेकहोल्डर वर्कशाप का आयोजन रायपुर, 15 सितंबर 2025/ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आज सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन रायपुर में स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव…
युक्तियुक्तकरण: दुर्ग जिले में 366 शिक्षक पदांकित रायपुर, 15 सितंबर 2025/ दुर्ग जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। काउंसलिंग के उपरांत 366 शिक्षकों को पदांकित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में युक्ति युक्तिकरण और काउंसलिंग के बाद, कुल 631 अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की गई थी। जिनमें 86 व्याख्याता, 01 प्र.पा.पू.मा.शाला, 329 शिक्षक, 06 प्र.पा.प्राथ.शाला एवं 209 सहायक शिक्षक शामिल है। कुल 366 शिक्षक काउंसलिंग उपरांत जिले में पंदाकित किए जा चुके हैं। जिनमें 75 व्याख्याता, 01 प्र.पा.पू.मा.शाला, 75 शिक्षक, 06 प्र.पा.प्राथ.शाला एवं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री चावला ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चावला ने सौजन्य भेंट की। श्री चावला ने मुख्यमंत्री श्री साय को संस्थान की ओर से हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री चावला ने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस…
संविदा एनएचएम कर्मचारी अब चले इच्छा मृत्यु की राह पर, चल हस्ताक्षर अभियान गरियाबंद। 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रदेश में जारी है। शासन प्रशासन एवं एन एच एम कर्मचारियों के बीच अभी तक बातचीत के कई दौर हुए हैं परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है जिस कारण आंदोलन अभी भी जारी है । *इस बीच 25 से अधिक लीडर्स को सेवा से पृथक भी कर दिया गया है तथा पुन: एक बार सभी को चेतावनी पत्र जारी कर कहा गया है कि वह हड़ताल समाप्त करें अन्यथा…
जशपुर।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर एवं कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर की अगुवाई मे फरसा बहार विकास खंड अंतर्गत जनहित से जुड़े हुए मांगो के निराकरण के लिए आदरणीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री महोदय जी के समक्ष मांग पत्र सौपा गया जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसा बहार जो की 58ग्राम पंचायत के इलाज हेतु एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है स्वास्थ्य विभाग मे खाली पड़े रिक्त डॉक्टर की नियुक्ति करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसा बहार का सौ बिस्तर अस्पताल मे उन्नयन हेतु निवेदन किया गया एवं सौ बिस्तर अस्पताल का…
शासन द्वारा चलाये जा रहे नक्सल आत्मसमर्पण-पुनर्वास योजना एवं अपने आत्मसमर्पित साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर नगरी एरिया कमेटी-सचिव 08 लाख ईनामी महिला माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण जानसी उर्फ वछेला मटामी, ग्राम कोंदावाही, थाना गट्टा, तहसील-धनोरा, जिला गढचिरौली (महाराष्ट्र) कि निवासी है। ð¹जुलाई/2005 से फरवरी/2006 तक जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य किया। ð¹ फरवरी/2006 को चातगांव एलओएस कमाण्डर-रनिता द्वारा माओवादी संगठन में भर्ती कराया गया। जहां पर वह जुलाई/2007 तक एलओएस में कार्य किया। ð¹ नर्मदा (डीव्हीसीएम) नामक नक्सली द्वारा जुलाई/2007 को बदली कर गार्ड बनाया गया। ð¹ सितम्बर/2007 को माड क्षेत्र में एसजेडसी मीटिंग में इसे…
युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नही देने वाले कोरबा के 4 शिक्षक निलंबित, कईयों का वेतन भी रोका गया जिला, संभाग की समितियों में सुनवाई अनुसार हुई कार्यवाही सभी शिक्षकों को जल्द से जल्द पदस्थापना विद्यालय में उपस्थित होने के निर्देश रायपुर, 14 सितंबर 2025/ कोरबा जिला में युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं युक्तियुक्तकरण के बाद आबंटित स्कूलोें में ज्वाइनिंग नहीं करने वाले कई शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर उनका 2 महीने का वेतन भी रोका गया है। युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग नहीं करने वाले इन शिक्षकों पर…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग की मिली अनुमति रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु बड़ा निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की कमी को दूर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700…
नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर विशेष तौर पर फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नरहरपुर में आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: क्षेत्रवासियों को दी विभिन्न सौगात रायपुर 14 सितम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ छत्तीगसढ़ में 25 लाख 47 हजार किसान परिवार हो रहे हैं लाभान्वित रायपुर, 14 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रूपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। बशर्तें वे योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हो। प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 6,000 रूपए वार्षिक की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। योजना…
प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की-मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रायपुर, 14 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा बस्तर संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमिनार का आयोजन प्रेरणा हॉल, कलेक्टरेट भवन, जगदलपुर में किया गया। इस सेमिनार में बस्तर संभाग के चार जिलों जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के 43 न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी ने वर्चुअल माध्यम से सत्र का उद्घाटन किया। सेमिनार में श्री अमितेंद्र किशोर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित रायपुर, 13 सितम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आज जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और जिज्ञासा को नए आयाम…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की सौजन्य मुलाकात प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी आपकी सफलता : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 14 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज बलरामपुर जिले के चयनित 26 अग्निवीरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, गांव और जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को सेना में शामिल होकर देशसेवा का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही…
जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ क्यू आर कोड स्कैन कर किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी फसल बिचौलियों से मिलेगी निजात रायपुर, 14 सितंबर 2025/ जिले के किसानों के हित में चलाई जाने वाले कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत आज किसान कॉल सेंटर एग्रीबिड और बाजार व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से क्यू आर कोड आधारित जी कॉम इंडिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा अपने बगिया स्थित निज निवास कार्यालय से किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती…
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अरूण देव गौतम के द्वारा नक्सलविरोधी ऑपरेशन के दौरान 10 बडे कैडर के नक्सली लीडर को ढे़र करने में मिली सफलता के लिए गरियाबंद पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी को दिये बधाई एवं शुभकामनांए। दिनांक 10.09.2025 से 12.09.2025 तक ई. 30 एसटीएफ, सीएएफ, एवं कोबरा 207 बटालियन के संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के फलस्वरूप मिला है ,सफलता । नक्सल विरोधी ऑपरेशान में मिली सफलता के लिए पुलिस जवानों के लिए रखा गया था, बडा खाना। गरियाबंद। . दिनांक 10.09.2025 के 12.09.2025 तक लगतार चले नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान ई.30, एसटीएफ, सीएएफ एवं कोबरा 207 बटालियन…
संकुल शैक्षिक समन्वयकों की परीक्षा का संघ ने किया बहिष्कार रायपुर – छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2195/स्था-2/शै.स.आ.क्ष.वि./2025-26, दिनांक 11/09/2025 तथा कार्यालयीन पत्र 2157/स्था-2/शै.स.आ.क्ष.वि./2025-26, दिनांक 11.09.2025 के द्वारा संकुल शैक्षिक समन्वयकों का आंतरिक क्षमता विकास परीक्षा का विरोध करते हुए इस परीक्षा का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ पूर्णानंद मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि संकुल शैक्षिक समन्वयक का पद समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सृजित है, तथा इस पद से संबंधित सभी सेवा शर्तें, मूल्यांकन एवं प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देश समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय…
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ मानव मुस्कान को सुरक्षित रखने और सहेजने में दंत चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण रायपुर, 13 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। पिछले 20 महीनों में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज…
डोमन सिंह वर्मा उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान 2025 के तहत उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान के लिए डोमन सिंह वर्मा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी,विकास खंड पाटन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री, विजय बघेल सांसद दुर्ग के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए प्रदीप महिलांगे बीईओ पाटन, खिलावन चोपड़िया बीआरसी पाटन, संकुल समन्वयक साकेत देवांगन, संजय खिलाड़ी, सुशील सूर्यवंशी, शिक्षादूत अनकेश्वर महिपाल, प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी , शाला प्रबंधन समिति डिघारी एवं समस्त ग्रामवासी औंसर-डिघारी ने हर्ष व्यक्त किया…
गरियाबंद। गत दिनों कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के चावल के हेराफेरी की शिकायत मीडिया के माध्यम से बाहर आने व चावल निर्धारित मात्रा से कम पाए जाने की मामले कों गरियाबंद कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हूये एसडीएम गरियाबंद सुश्री हितेश्वरी बांधे के नेतृत्व में चार सदस्यीय जाँच दल का गठन कर सात दिनों में रिपोर्ट देने को कहा हैं। जाँच उपरांत इसपर कार्यवाही की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री से पूज्य संत श्री असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट रायपुर 13 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत श्री असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी के मध्य विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर…
संयुक्त शिक्षक संघ जिला इकाई रायपुर ने किया विस्तार प्रवीण वर्मा बने आरंग के ब्लॉक अध्यक्ष छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू ने अपने विकासखण्डों का विस्तार करते हुवे प्रवीण वर्मा को आरंग का ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज वैष्णव को ब्लॉक सचिव, वेदराम साहू को ब्लॉक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में मुख्य रूप से संघठन के प्रांतीय प्रवक्ता विजय रॉव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, रायपुर सम्भाग अध्यक्ष गोपेश साहू सहित पदाधिकारियों में दीपेंद्र…
मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय कार्टून फेस्टिवल-2025 में हुए शामिल रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सरलता से प्रस्तुत करता है। कार्टून मनोरंजन के साथ ही समाज को जागरूक करने और सोचने के लिए प्रेरित करने वाली कला है। इस…
खोमन लाल सिन्हा को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी बधाई गरियाबंद। गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के सहायक शिक्षक खोमन लाल सिन्हा को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं नवाचार के लिए हाल ही में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर फिंगेश्वर विकासखण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। बधाई प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से – आदरणीय रामेन्द्र जोशी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर हेमन्त साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर अनिल ध्रुव, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर सुभाष शर्मा, सहायक विकास खंड…
खोमन सिन्हा को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर कलार समाज द्वारा भव्य सम्मान गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के सहायक शिक्षक श्री खोमन लाल सिन्हा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कलार समाज ने उनका भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सचिव राजकुमार सिन्हा, महिला मंच अध्यक्ष सुश्री धनेश्वरी सिन्हा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हुकुम लाल सिन्हा, प्रांतीय उपकोषनिरिक्षक दुर्गा प्रसाद सिन्हा, ग्राम प्रमुख जामगांव लीलाराम सिन्हा, लाकेश सिन्हा (भेंडरी), कामता प्रसाद सिन्हा (कुंडेल) तथा पूर्व ग्राम प्रमुख मनहरण लाल सिन्हा (कुंडेल) ने…
जीएसटी सुधार से हर परिवार को लाभ, उद्योग-व्यापार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 12 सितंबर 2025/यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में हुए सुधार देश के डेढ़ सौ करोड़ नागरिकों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी स्लैब का सरलीकरण और रेट में अभूतपूर्व सुधार न केवल आम आदमी के जीवन को खुशहाल बनाएंगे बल्कि व्यापार एवं उद्योग जगत को भी नई गति प्रदान करेंगे। इससे लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी और जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से…
जिला गरियाबंद में मारे गये 5.22 करोड़ के इनामी नक्सली ð¥ *मुठभेड़ में मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (उड़िसा राज्य कमेटी सदस्य), विमल उर्फ जाडी वेंकट (उड़िसा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे शीर्ष माओवादी नेतृत्व सहित कुल 10 माओवादी मारे गये।* जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में हुआ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मुठभेड़ में ग्रेडेड हथियारो सहित कुल 10 हथियार एवं अन्य सामग्री हुआ बरामद। नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ तथा कोबरा 207 के द्वारा चलाया गया संयुक्त अभियान । गरियाबंद। छत्तीसगढ़ मेें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में…
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर:गांव-गांव तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ने नक्सल प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड,…
एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण पंजीकृत किसानों से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित रायपुर, 12 सितम्बर 2025/ खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति निर्धारण से संबंधित निर्णय लेने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी तथा राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत…
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: जिलों में रंगोली, क्विज, भाषण, मिलेट्स प्रदर्शनी सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। दुर्ग, जशपुर, बीजापुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर आज रंगोली प्रतियोगिता, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, महिला सशक्तीकरण और पोषण आहार मेला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुर्ग जिले के आयुष विभाग द्वारा ’हर दिन हर घर आयुर्वेद’ की थीम पर मिलेट्स प्रदर्शनी और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा शहरी एवं अनेक संस्थाओं में मिलेट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया…
राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने ली अधिकारियों की बैठक रायपुर, 11 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले राज्योत्सव पर भारतीय वायु सेना का शौर्य प्रदर्शन होगा। सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम आसमान में आकर्षक करतब दिखायेगी। इस शौर्य प्रदर्शन में वायु सेना के हेलीकॉप्टर भी हिस्सा लेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में राज्योत्सव की तैयारियां को लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में विमानन विभाग एवं वायु सेना के अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की। अपर मुख्य सचिव…
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य, देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत में छत्तीसगढ़ काफी आगे *मुख्यमंत्री श्री साय 97वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस “फोरम ऑफ रेगुलेटर्स” की बैठक में हुए शामिल* रायपुर, 11 सितंबर 2025/छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमारा प्रयास इससे…
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल बीजापुर में 6 टन प्रतिघंटा क्षमता के राइस मिल की स्थापना करेंगे गीदम के सोहैल रिजवी रायपुर 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक विकास को सर्वाधिक सम्भावनाओं से युक्त बस्तर अंचल के दूरस्थ ईलाके तक पहुंचाने की पहल का सुखद परिणाम अब धरातल पर परिलक्षित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस महत्ती उद्देश्य पर ध्यान केन्द्रित कर बस्तर क्षेत्र में औद्योगिक विकास की…
मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय सुरक्षा बलों की वीरता और जनता का विश्वास बना नक्सल उन्मूलन की ताकत – मुख्यमंत्री रायपुर, 11 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक…
गरियाबंद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर गरियाबंद पुलिस की E30, STF एवं COBRA की टीम रवाना हुई है ð¦ सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य सुबह से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। ð¦ मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे जाने की संभावना है ð¦ विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
बड़े सार्वजनिक निवेशों के साथ-साथ लगभग ₹1,000 करोड़ का निजी निवेश भी सेवा क्षेत्र और एमएसएमई: लगभग ₹52,000 करोड़ की प्रतिबद्धताओं के साथ बस्तर औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का बन रहा नया केंद्र बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में ₹967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव: 2100 से अधिक लोगों मिलेगा रोजगार नक्सल उन्मूलन से विश्वास निर्माण तक – बदलता हुआ बस्तर *समावेशी विकास की ओर तेजी से अग्रसर बस्तर* *औद्योगिक नीति 2024–30 ने दी बस्तर को नई उड़ान* *“नियद नेल्ला नार” योजना और पुनर्वास नीति से सशक्त हो रहा बस्तर* *नया बस्तर – निवेश, विकास और विश्वास की नई पहचान* रायपुर,…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री का जताया आभार दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष दुर्ग कृष्ण कुमार वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार ने शासकीय विद्यालयों के लिए शनिवार प्रातः कालीन शाला संचालन का आदेश जारी करने पर स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। विगत दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री के पाटन प्रवास पर छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने भव्य स्वागत और अभिनंदन कर छात्रहित में पूर्व की भांति शनिवार को प्रातः कालीन शाला संचालन करने की मांग की थी। और अवगत कराया था कि शनिवार के शाला संचालन समय…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में प्राथमिक प्रधानपाठक के शेष रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की जाएगी जिसके लिये 1-04-24 की स्थिति में वरिष्ठता सूची प्रकाशन शीघ्र होगी उक्त का आश्वासन गरियाबंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने टीचर्स एसोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल कों दिया जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपनी 10सूत्रीय माँग रखी जिसे जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुना और बिंदु वार निराकरण करने का आश्वाशन दिये मांगों में प्रमुख रूप से प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर शेष पदोन्नति ,पुनरीक्षित वेतन मान एरियर,सर्विस बुक सत्यापन,सीपीएस कटौती, सहित दस मांगे शामिल रही। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष…
आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया रायपुर 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर, पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री रायपुर 10 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर रहा है। मंडल ने पिछले छह माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले पाँच वर्षों में अर्जित राजस्व की तुलना में कहीं अधिक है। इस उपलब्धि में वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 गेम…
मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्यौता *देश-विदेश में है 75 दिनों तक मनाए जाने वाले “बस्तर दशहरा” की विशेष ख्याति* रायपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर में 11 सितंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को बस्तर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ अवसरों के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक…
छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढ़कर हुई 35 छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न” रायपुर, 09 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या पिछले तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2022 में जहां बाघों की संख्या 17 थी, वहीं अप्रैल 2025 के सर्वेक्षण में यह बढ़कर 35 हो गई। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दी बधाई रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में श्री राधाकृष्णन जी ने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री राधाकृष्णन जी का दूरदर्शी…
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर, 9 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर…
मंत्रिपरिषद के निर्णय *दिनांक – 09 सितम्बर 2025* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 2) मंत्रिपरिषद…
छत्तीसगढ़ में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूर्ण – 16,165 शिक्षक एवं प्राचार्य हुए समायोजित अब कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं, एकल-शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या घटी रायपुर, 9 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देशों के प्रावधानों के तहत राज्य में व्यापक युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत एक ही परिसर में संचालित 10,372 शालाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर से कम दूरी पर और शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर से कम दूरी पर संचालित 166 शालाओं को मिलाकर कुल 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इस बड़े कदम के फलस्वरूप…
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र शिक्षामंत्री ने कहा ई संवर्ग प्राचार्य काउंसिलिंग इसी माह दुर्ग। एल बी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षो से लंबित समस्याओं को सामने रखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी को सर्किट हाउस दुर्ग में पूर्व सेवा गणना करते हुए पेंशन देने, केंद्र के समान 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, हाई कोर्ट के डबल बैंच के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति के लिए जनरल आर्डर करने, ई संवर्ग के प्राचार्य पोस्टिंग…
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट: 11 सितंबर को बस्तर में खुलेगा उद्योग और रोज़गार का नया द्वार रायपुर 08 सितंबर 2025/क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग सुपोषण, महतारी वंदन योजना सहित राज्य सरकार के प्रयासों की यूनिसेफ इंडिया ने की सराहना मुख्यमंत्री से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 08 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और यूनिसेफ की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिसेफ इंडिया के सहयोग का स्वागत करते हुए…
संकुल केंद्र भरसेला में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित भाटापारा। दिनांक 08.09.2025 को संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संकुल केंद्र भरसेला विकासखण्ड बलौदाबाजार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र टण्डन बीईओ अध्यक्ष श्री अविनाश तिवारी बीआरसीसी विशिष्ट अतिथि श्री फलेन वर्मा संकुल प्राचार्य रहे। संकुल के 28 शिक्षकों को संकुल केंद्र की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप सम्मानित किया गया। बीईओ ने अपने उदबोधन में शिक्षकों को शिक्षकीय कार्य के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाने हेतु प्रेरित किया। बीआरसीसी एवं संकुल प्राचार्य ने शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन…
राम बिशाल पांडेय सेजेस राजिम में हुई कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला राजिम : गरियाबंद जिला के जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के द्वारा जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के गाईड लाईन के तहत कैरियर गाइडेंस आयोजित करने निर्देश दिए गये हैं। इसी तारतम्य में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शासकीय राम बिशाल पांडेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम में भी करियर काउंसलिंग, गाइडेंस एंड काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य काउंसलिंग की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस एक दिवसीय कार्यशाला के लिए तीन विशेषज्ञों डॉ रश्मि किसपोट्टा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर बालाजी इंस्टिट्यूट…
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : महंगे बिजली बिल की चिंता खत्म प्रभुदयाल ने छत पर लगवाया 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र रायपुर, 08 सितम्बर 2025/ पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी एवं लाभकारी योजना साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिको को न केवल सस्ती और सतत् बिजली मिल रही है, बल्कि लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करते हुए घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ…
गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की रायपुर 7 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृत हमारी विरासत का आधार, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर, 07 सितंबर 2025/ भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत में निहित है, जो हमें विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। संस्कृत भाषा व्याकरण, दर्शन और विज्ञान की नींव है, जो तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित विराट संस्कृत विद्वत्-सम्मेलन को संबोधित…
रायपुर में 08 सितम्बर को सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि रायपुर, 07 सितम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा एवं श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे।…
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 बस्तर एयरपोर्ट से अब तक तीन लाख यात्रियों ने भरी उड़ान नियमित विमान सेवा से बड़े शहरों से सीधे जुड़ा बस्तर संभाग रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की…
मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर, 08 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री संतोष शर्मा, श्री जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
विकास खंड मैनपुर में शिक्षकों का बैठक आहूत ———————- ( विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यप्रणाली से रोष) मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक केंद्र के प्रशिक्षण हाल में विभिन्न मुद्दा को लेकर विकासखंड नैनपुर के शिक्षकों का बैठक संपन्न हुआ बैठक में एक स्वर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में महा अगस्त के 132 शिक्षकों का वेतन रोके जाने को उपस्थित सभी शिक्षकों ने दमनकारी नीति करार दिया। सभी ने दिनांक 8. 9.2025 तक तक वेतन जमा नहीं होने की स्थिति में विकासखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव करते…
प्रदेश के 30 हजार सहायक शिक्षक अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे, मातृ संस्था सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले। रायपुर।छत्तीसगढ़ के 30हजार शिक्षक विभिन्न संगठनों से पृथक होकर अपनी लड़ाई वेतन विसंगति दूर कराने की अपनी बहूप्रतीक्षित माँग कों लेकर अपने मातृ संगठन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन में वापस आयेंगे इस हेतु फेडरेशन के संयोजक व संस्थापक सदस्य इदरीश मोहम्मद खान ने प्रदेश के 30हजार शिक्षकों कों जो ना पदोन्नति पाए और ना क्रमोन्नत पाए जिनकी स्थिति 2018 से आज तक जस की तस हैं। वेतनविसंगति की लड़ाई बंद पड़ी हैं संगठन लगातार अपनी माँग बदल रहे शुरू से शोषण के…
स्कूल शिक्षा मंत्री से मिला छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने पाटन रेस्ट हॉउस में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष बालोद देवेंद्र हरमुख, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार के नेतृत्व में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का पाटन आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा युक्तियुक्तकरण,सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, शनिवार को प्रातः कालीन स्कूल लगाने का आदेश शीघ्र जारी करने के विषय पर सकारात्मक चर्चा किया गया। माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री जी के द्वारा समस्त मांगो…
मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर यादव का जाना कुशलक्षेम : इलाज के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता रायपुर 6 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे…
रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने स्वयं किया ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन मरीजों के परिजनों के लिए एम्स रायपुर में बनेगा सर्व-सुविधायुक्त परिजन निवास : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों के प्रथम रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर में 65 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर–सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में उपयोगी साबित होगी एरोकॉन 2025 संगोष्ठी रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में वित्तीय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प – समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि श्रद्धेय शांताराम जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन रायपुर, 06 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय श्री शांताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय शांताराम जी संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे और उनका मेरे साथ गहरा आत्मीय संबंध रहा है। वे सदैव अभिभावक के समान स्नेह…
छुरा मुस्लिम समाज ने ईद-मिलादुन्नबी गर्मजोशी के साथ मनाया । छुरा/ पिछले एक पखवाड़े से ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज छुरा के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। नगर मे तोरण पताके व विद्युत के झालर से मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को सजाया गया। छुरा नगर के सद्भावना और परंपरा के अनुसार हिन्दु मुस्लिम भाई आज दिनभर गले मिलकर एक दुसरे को ईद-मिलादुन्नबी की बधाई देते नजर आये। जुलूस में होती रही फूलों की बारिश, जगह-जगह जोरदार स्वागत ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुबह नौ बजे…
शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका शिक्षा के बिना जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित रायपुर 05 सितंबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित गरिमामय समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस…
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षक दिवस के खास मौके पर मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का किया शुभारंभ *अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव* *जिला प्रशासन रायपुर और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन तथा विज्ञान भारती के मध्य हुए दो महत्वपूर्ण समझौते* *अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय मेधा की बढ़ेगी दखल* रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर से…
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने गोंडी अनुवादक ऐप ‘आदि वाणी’ परियोजना की सफलता पर दी बधाई रायपुर, 05 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘आदि वाणी’ परियोजना के अंतर्गत गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल ऐप के सफल लॉन्च पर प्रोफेसर व्यास एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए…
सरल और सहज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ रायगढ़ के खरसिया पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सहजता, सरलता और अपनेपन ने आज सभी को गहरे तक प्रभावित किया। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के इवान पर पड़ी तो वे बच्चे को दुलारे बिना नहीं रह सके। आत्मीय मुस्कान के साथ मुख्यमंत्री श्री साय ने नन्हे इवान को अपनी गोद में उठाया और बड़े स्नेह से दुलार किया। नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता के साथ बड़े उत्साह से हेलीपैड…
महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को 647 करोड़ से अधिक की राशि की गई अंतरित अब तक कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुँची, महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की…
संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय करमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा…
लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री श्री साय सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा* रायपुर, 04 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती…
रायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार स्टार्टअप्स को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मिलेगा पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ एनआईटी-एफआईई ने छत्तीसगढ़ में अब तक 40 से अधिक स्टार्टअप्स को दिया बढ़ावा रायपुर, 04 सितंबर 2025/ एनआईटी रायपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एफआईई) को चौथे भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में एनआईटी रायपुर-एफआईई के उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। संस्था को…
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, 04 सितम्बर 2025/बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज…
गरियाबंद पुलिस द्वारा लुट के मामले में 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। गरियाबंद। दिनांक 03.09.2025 को प्रार्थी डालसिंग सेन पिता चन्द्राहास सेन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खुडियाडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग. ने थाना छुरा आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 02.09.2025 को ग्राम परसदा घर से अपने पुराना घर ग्राम खुडियाडीह शाम करीबन 6ः30 बजे जा रहा था। तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने ग्राम परसदा हास्टल हनुमान मंदिर के आगे मुख्य मार्ग में लिफ्ट मांगने के बहाने गाड़ी रोका तो वह व्यक्ति गाड़ी के चाबी को खिच कर निकाल लिया और तीन…
एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रगान के लिए चलाया जागरूकता अभियान। राजिम। नगर के प्रतिष्ठित पंडित रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम के छात्र सैनिकों ने राष्ट्रगान के सम्मान में चलाया जागरूकता अभियान जिसके अंतर्गत 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रदीप नायर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव एवं पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग से सेजेस राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व में पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक बस स्टैंड राजिम पर प्रातः 8 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में जागरूकता अभियान चलाया…
* -गरियाबंद दिनांक – 03-09-25 मुख्यमंत्री से नियमितीकरण के लिए पोस्टकार्ड के जरिये गुहार एन एच एम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन का सत्रहवां दिन गरियाबंद। (03-09-25) कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरि, प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ रविशंकर दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी पूरन दास आनंद के मार्गदर्शन में और गरियाबंद जिलाध्यक्ष अमृत राव भोंसले, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर धुर्वे, लम्बोदर महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को परिवार जनों के साथ सन्देश देकर नियमितीकरण के लिए मनुहार किया आंदोलन के स्वरूप के बारे में बताते हुए प्रदेश…
बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना: मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन* टावर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित *कलेक्टर ने कहा कि ऐसे जाबांज युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत* रायपुर 03 सितंबर 2025/राजधानी के बेबीलॉन टावर में बीते रात अचानक आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन-पुलिस और विशेष कर कुछ साहसी युवाओं के प्रयासों और सूझबूझ से बिना जनहानि के काबू पा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोस् को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज सम्मानित…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सुधारों की नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में श्री अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि…
बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक घटना में 4 मृत, 3 घायल और 3 लापता – राहत व बचाव कार्य जारी मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को दिए निर्देश रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर *बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर* रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री…
छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा रायपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया *कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई* *नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा* *जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण…
रायपुर। सरकार ने गरियाबंद जिला चिकित्सालय में गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाने की खबर पर गंभीरता से लेते हूये बड़ी कार्यवाही की हैं जिसमें जिला हॉस्पिटल की दो स्टाफ नर्स कों निलंबित कर दिया हैं वहीं यह मामला कों हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर कलेक्टर से जवाब मांगा था। संचालक स्वास्थ्य विभाग ने दोनों स्टाफ नर्स कों कर दिया निलंबित। देखें आदेशð अवगत कराया कि दिनांक 19.08.2025 को जिला चिकित्सालय गरियाबंद में घटित घटना “गार्ड लगाते हुए इंजेक्शन” के शिकायत पर जिला स्तरीय जाँच उपरांत स्टॉफ नर्स श्रीमती पूजा राहुलकर एवं श्रीमती कोमल सोनटेके जिला चिकित्सालय गरियाबंद की लापरवाही होने…
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…
मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास में 3 सितम्बर को करमा तिहार की छटा बिखरेगी रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय निवास कार्यालय में 3 सितम्बर को एकादशी करमा तिहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करमा तिहार का आयोजन छत्तीसगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग महानगर इकाई टाटीबंध रायपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। करमा तिहार…
मंत्री श्री वर्मा के निवास कार्यालय में 3 सितम्बर को तीजा मिलन समारोह रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में 3 सितम्बर को राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय बी-5/10 में तीजा मिलन समारोह आयोजित होगा। तीजा मिलन समारोह दोपहर 12 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, श्री किरण सिंह देव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री रामविचार नेताम, मंत्री श्री दयालदास…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर में राहत कार्यों की दी जानकारी रायपुर 2 सितंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65…
मुख्यमंत्री आज स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन का करेंगे शिलान्यास रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों के संयुक्त मुख्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सेक्टर-24 में एनटीपीसी भवन के पास पूर्वान्ह 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्षता मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू विशिष्ट अतिथि होंगे।
