Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
कलेक्टर-एसपी ने किया गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण गरियाबंद, 24 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेउ ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले ने किया। रिहर्सल के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों का मॉक ड्रिल किया गया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के…
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन कलेक्टर संजीव झा ने जारी किए आदेश कोरबा 23 जनवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा द्वारा जिला मुख्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेशानुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रदीप कुमार साहू को अनुभाग कोरबा का अतिरिक्त दण्डाधिकारी बनाया गया है। इसके अंतर्गत जिला कोरबा के अनुविभाग कोरबा अंतर्गत तहसील कोरबा, करतला, बरपाली एवं अजगरबहार के छ0ग0 भू-राजस्व संहिता 1959 के तहत् प्रस्तुत अपील, पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन प्रकरणों का निराकरण, छ0ग0 पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण, राजस्व अनुविभाग/तहसील…
कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री दात्री समिति की बैठक बैंकर्स लोन स्वीकृत ही नहीं वितरण भी सुनिश्चित करें – कलेक्टर हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित लोन समय सीमा में स्वीकृत करें गरियाबंद, 24 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैंकों के कामकाज की समीक्षा से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी बैंक सीडी रेश्यो यानि ऋण जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक लाए। साथ ही कहा कि विकासखंड स्तर पर सभी डाटा को एमआईएस में एंट्री करना सुनिश्चित…
‘महिला हिंसा के विरुद्ध लैंगिक संवेदनशील दृष्टिकोण’ पर कार्यशाला का आयोजन एनआरएलएम, पुलिस विभाग और चैतन्य वाइज संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में पुलिस व ‘बिहान’ के कर्मचारियों, जेंडर मास्टर ट्रेनर्स और परामर्शदाताओं को दी गई जानकारी रायपुर. 23 जनवरी 2023. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पुलिस विभाग और चैतन्य वाइज संस्था द्वारा ‘महिला हिंसा के विरुद्ध लैंगिक संवेदनशील दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में पुलिस विभाग व ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) के कर्मचारियों, जेंडर मास्टर ट्रेनर्स और परामर्शदाताओं को महिला हिंसा से जुड़े कानूनों और इसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य “महिला हिंसा…
उद्यानिकी फसलों के लि शून्य प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख रूपए तक का ऋण उद्यान विभाग के अधिकारियों को उद्यानिकी योजनाओें के प्रचार-प्रसार के निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा रायपुर, 23 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें है। राज्य शासन द्वारा उद्यानिकी फसल उत्पादक कृषकों को तीन लाख रूपए तक की सीमा तक शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने दिया जा रहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को उद्यानिकी योजनाओं के साथ ही उद्यानिकी फसलों…
26 जनवरी और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित मदिरा दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी गरियाबंद 23 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर उक्त दिवसों को शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस में गरियाबंद जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकाने एवं मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती…
ये कैसी पुरानी पेंशन छत्तीसगढ़ में – खाली हाथ रिटायर होते शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर एल बी संवर्ग को नही मिल रहा पुरानी पेंशन का लाभ तोकापाल बीईओ ने डीईओ से मांगा पेंशन, ग्रेच्युटी व अवकाश नगदीकरण के लिए मार्गदर्शन ऐसी पुरानी पेंशन योजना है घातक – सरकार दे पूर्ण पेंशन, एसोसिएशन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि श्रीमती कमला गौतम शिक्षक टीएलबी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटकोट विकासखंड तोकापाल के सेवानिवृत्त होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर जगदलपुर से उनके पेंशन , ग्रेजुएटी व अर्जित अवकाश नकदीकरण…
अश्लील कार्य के लिए लड़की को बालक छात्रावास में लाने वाले सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित CamScanner 01-23-2023 19.12.33_1 कोरबा 23 जनवरी 2023/ पोड़ी- उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत प्री- मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लैंगी में अश्लील कार्य के लिए लड़की को लाने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सहायक शिक्षक का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय प्राथमिक…
गरियाबंद। जिले के प्राथमिक प्रधान पाठकों की पदस्थापना के लियॆ हुये बदलाव में मैनपुर ब्लाक की काउंसिलिंग अंतिम में 4/2/23 को होनी है परंतु नये काउंसिलिंग आदेश के तहत अब गरियाबंद छुरा फिर मैनपुर का तय हुआ जिससे आक्रोशित मैनपुर ब्लॉक के शिक्षक पुरानी सिस्टम से मैनपुर से काउंसिलिंग करने की मांग की जिस पर कलेक्टर गरियाबंद प्रभात मलिक ने आश्वस्त किया की काउंसिलिंग पूर्व क्रम में कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जगन्नाथ सोनवानी,संजय कश्यप,गणेश दुर्गा,सहित अनेक शिक्षक शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि रायपुर 23 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम भी मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ‘तुम मुझे…
ग्राम पंचायतों में 23 जनवरी से ग्रामसभा का आयोजन गरियाबंद 23जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के अंतर्गत प्रत्येक तीन माह में ग्रामसभा का आयोजन किये जाने का प्रावधान है, जिसके परिपालन में जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 23 जनवरी से ग्राम सभा आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आयोजन करने हेतु निर्देश दिये हैं।
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस वन विभाग के आक्सन हॉल में किया जायेगा आयोजन गरियाबंद 20 जनवरी 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में दोपहर 01 बजे से किया जायेगा एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। मतदाता दिवस कार्यक्रम में 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं…
सूत सारथी समाज को न आज तक पर्याप्त आरक्षण मिला और न ही संख्यात्मक अधिकार – शिव सारथी रायपुर -आज के हलात में छत्तीसगढ़ प्रदेश में आरक्षण एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है जो कि राज्य शासन और राज भवन के बीच तकरार का विषय हो गया है इस बीच शासन और राज भवन में व्याप्त खिचतान के बीच गतिरोध दूर करने के मुद्दे और पर्याप्त प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर राज्य के सभी अनुसूचित जाति जनजाति जाति,अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य जाति अपने अधिकार बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर राज भवन तक लगातार दौड़…
डॉ. खूबचंद बघेल स्कूल भवन विस्तार के लिए 50 लाख की घोषणा महादेव घाट रायपुर में बनेगा पाल समाज का प्रदेश स्तरीय भवन बाराडेरा तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा मुख्यमंत्री ने धरसींवा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल से की भेंट-मुलाकात रायपुर, 22 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ और चरोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात शाम को धरसींवा रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी समाज के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों और स्थानीय समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा…
मुख्यमंत्री ने धरसींवा में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की अवैध कब्जा व चोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश रायपुर, 22 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ और चरोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद धरसींवा के रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जा एवं चोरी की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश एसएसपी रायपुर को दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में सड़क…
मुख्यमंत्री भूपेशबघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना खपरी में करेंगे आमजनता से मुलाकात बलौदाबाजार में गढ़कलेवा का होगा उद्घाटन रायपुर, 22 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 23 जनवरी को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पुरैना खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर लोगों से बातचीत करेंगे और शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी लेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.40 बजे ग्राम सरोरा पहुंचेंगे। इसके पश्चात…
गरियाबंद। जिले में चल रही प्रधानपाठक पदोन्नति के पदस्थापना के लियॆ होने वाली काउंसिलिंग तिथि में अचानक फेरबदल का आदेश जारी हो गया फिंगेश्वर ब्लॉक मे गत दिनों हुये काउंसिलिंग मे महिला शिक्षिकाओं ने विवाद खड़ा कर दिया था। 20 -25 जनवरी तक चलने वाली काउंसिलिंग में 20 जनवरी देवभोग,21को फिंगेश्वर का संपन्न हो चुका है। वहीं फिंगेश्वर ब्लॉक की काउंसिलिंग विवाद के चलते रद्द हो गई हैअब पुनः नये सिरे से 27जनवरी को होगी,गरियाबंद 2 फरवरी,छुरा3फरवरी,चार फरवरी मैनपुर को होगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा धरसींवा विधानसभा के ग्राम चरौदा में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :- 1. धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन की स्वीकृति प्रदान की जायेगी। 2. धरसींवा में महिला प्रशिक्षण हेतु सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण करवाया जायेगा 3. ग्राम पंचायत धरसींवा में नवीन पंचायत भवन का निर्माण करवाया जायेगा। 4. ग्राम सिलियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा। 5. ग्राम पंचायत गोढ़ी-कुरूद मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा। 6. ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। 7. ग्राम पंचायत सारागांव में उप तहसील को स्वीकृति दी जायेगी। 8. सेरीखेड़ी के…
मुख्यमंत्री ने किसान श्री श्यामसुन्दर निषाद के घर भोजन किय रायपुर, 22 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम चरोदा में किसान श्यामसुंदर निषाद के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद लिया। निषाद परिवार ने मुख्यमंत्री के उनके घर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को निषाद परिवार द्वारा बोहार भाजी, चिरपोटी टमाटर की चटनी, बथुआ भाजी, बैगन और बटकर की सब्जी, सेमी की सब्जी, इडहर, दाल, चावल, रोटी, मुर्कू, बिजोरी, बड़ा, ठेठरी, खुरमी, अईरशा और पपची जैसे स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के साथ भोजन किया।…
भेंट-मुलाकात : धरसींवा विधानसभा, ग्राम माठ श्री जीवन लाल पारधी ने बताया कि उनकी 27 एकड़ जमीन है, खेती का काम करते हैं। सभी कर्ज माफ हो गया है। उन्होंने बताया कि 900 कट्टा धान बेचा है, 3 दिन में ही पैसा आ गया है। बचे हुए पैसे से आधा एकड़ खेत खरीदा है, इसी खेत का नाम बोनस रखा हूं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री बहरा खेत का भी जिक्र किया श्री नायक ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को बहुत फायदा हो रहा है। धान खरीदी बहुत…
निशुल्क ईलाज, सस्ते दामों पर दवा और गरीबों के बच्चों को भी मुफ्त में अंग्रेजी माध्यम से बेहतरीन पढ़ाई की सुविधा जैसी जन हितैषी योजनाएं का फ़ायदा उठा रहे हितग्राही 0 धनवंतरी मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद स्कूल और एमएमयू वाहन का मौकै पर देखा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मंत्री डॉ डहरिया ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने आज यहां रायपुर के मेकाहारा परिसर स्थित नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा संचालित धनवंतरी जैनरीक मेडिकल दवा दुकान और स्वामी आत्मानंद स्कूल स्कूल और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के एमएमयू वाहन को मौके पर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 जनवरी को रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात तरपोंगी में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में होंगे शामिल रायपुर, 21 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत 22 जनवरी को रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ तथा चरौदा में भेंट-मुलकात करेंगे। साथ ही वे धरसींवा में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भी भेंट करेंगे। वे इस दौरान तरपोंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30…
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में युवाओं और परंपरागत शिल्पकारों को मिल रहा है रोजगार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रीपा में स्थानीय युवकों की मंशा के अनुरूप उद्योग स्थापित किए जाएं गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 03 लाख रूपए की राशि का अंतरण गोधन न्याय योजना से प्रारंभ से गोबर विक्रताओं को अब तक 201 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान रायपुर, 21 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौठानों में विकसित किए…
मुख्यमंत्री ने दर्शकों के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद उठाया रायपुर, 21 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का दर्शकों के साथ लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने मैच के दौरान अपने स्टैण्ड से खड़े होकर दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं…
गरियाबंद पदोन्नति : कॉउन्सिलिंग सूची से नाम हटते ही 51 शिक्षक हाईकोर्ट रवाना ,पदोन्नति पर लग सकता है ग्रहण गरियाबंद। गरियाबंद जिले के प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति उपरांत काउंसिलिंग की संशोधित सूची से मैनपुर ब्लॉक के 51फर्जी प्रमाण पत्रवाले सहायक शिक्षकों का नाम हटा दिया गया है वही पदोन्नति सूची मे नाम हटते ही 51शिक्षकों ने हाईकोर्ट का रुख किया है इनका कहना है की हमने जांच मे सहयोग किया जिसमें 129 शिक्षकों की जांच उपरांत इनके दस्तावेज को फर्जी माना गया दूसरी तरफ 132 सहायक शिक्षक जिनके दस्तावेज जांच योग्य है जो जांच दल के समक्ष उपस्थित ही नही…
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद श्री हेमू कालाणी के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन रायपुर, 21 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्री हेमू कालाणी को आज उनके शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी, श्री सुरेश डिडलानी, श्री अर्जुन वासवानी, श्री अमर बजाज, श्री अमर पचरानी, श्रीमती राधा राजपाल, श्री रवि ग्वालानी एवँ श्री अनेश बजाज भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री ने श्री कालाणी के शहादत को याद करते हुए कहा…
गरियाबंद।गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के गनियारी बांध क्षेत्र में एक दंतैल हाथी पांच दिनों से डेरा जमाया हुआ है वन कर्मी 5दिनों से रात दिन चौकसी में लगे हुये है परंतु अभी तक किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया की गनियारी डैम के पास पांच दिन से एक दंतैल हाथी घूम रहा क्योंकि आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब अवैध रूप से बनता है महुआ शराब बनाने के बाद बचे पास(अपशिष्ट)पदार्थ खाने और उसके सुगंध से हाथी हट नहीं पा रहा है वन विभाग…
राज्य के सूखा प्रभावित गांवों में भू-जल स्त्रोतों को चिन्हित करने सेटेलाईट रिमोट सेंसिंग से होगी मैपिंग तकनीकी विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र के मध्य हुआ एमओयू रायपुर 20 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे इलाके जहां भू-जल स्तर की स्थिति अच्छी नहीं है, उन इलाकों में ग्राउंड वाटर रिचार्जिंग के स्ट्रक्चर और सस्टनेबल ग्राउंड सोर्स का चिन्हांकन किया जाएगा, ताकि उन इलाकों में भू-जल संवर्धन के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। छत्तीसगगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सूखा मूलक गांवों में भू-जल विकास और उपयुक्त ग्राउंड वाटर सोर्स की पहचान करने के लिए अंतरिक्ष आधारित…
प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना कराने को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक एलबी संगठन एवं शिक्षक होंगे एकजुट प्रदेशभर के समस्त शिक्षाकर्मियों ने पूरी एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ समानता के हक (समान काम समान वेतन समान विभाग) को 1 जुलाई 2018 को प्राप्त किया ।शिक्षाकर्मियों का संविलियन तक का सफर अद्भुत एकजुटता, दृढ़ता और संघर्ष का परिणाम रही है। तात्कालीन प्रदेश सरकार ने न्यूनतम 8 वर्ष की सेवा अवधि की शर्त पर शिक्षा विभाग में एलबी संवर्ग के रूप में संविलियन किया और साथ ही संविलियन पूर्व सेवा अवधि को 0 भी घोषित कर दिया। यह…
मुख्यमंत्री से लुंड्रा विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 20 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम के नेतृत्व में आए लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लुंड्रा विधानसभा के नागरिकों से धान की उपज और खरीदी के संबंध में जानकारी ली। नागरिकों ने उन्हें बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है और समय पर धान खरीदी केंद्रों पर उन्होंने अपना धान विक्रय भी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के सम्बंध…
नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2023 एनपीएल लीग 23 के चैंपियन बने नगरीय निकाय संचालनालय आखरी बॉल तक हुआ रोमांचक मुकाबला, इमरान मैन ऑफ द मैच खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने समापन समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन नवा रायपुर :: 20 जनवरी/विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का समापन नवा रायपुर ग्राम राखी के खेल मैदान में संपन्न हुआ। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवम् मंत्रालय से 33 टीमें शामिल हुए। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक श्री कमल वर्मा एवं सहसंयोजक…
Breaking news :रिटायर्ड रेंजर ने रिटायर्ड एस डी ओ के विरुद्ध लोक आयोग में दर्ज कराया प्रकरण ✍ऋतु सोम गरियाबंद। वन विभाग में हुये भ्रष्टाचार की लड़ाई में अब विभाग के लोग ही एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे घटना पूर्व रेंजर बी एल पटेल ने पूर्व एस डी ओ आर सी मेश्राम के विरुद्ध शासकीय वाहन के दुरुपयोग का मामला लोक आयोग में दर्ज कराया है। धवलपुर वन परिक्षेत्र के पूर्व रेंजर वर्तमान में सेवानिवृत बी एल पटेल ने गरियाबंद के पूर्व उप वन मंडल अधिकारी आर सी मेश्राम वर्तमान संविदा प्रतिनियुक्ति पर तेंदूपत्ता कार्य में…
केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा पुराने रिकॉर्ड टूटने के बाद ये बड़ी उपलब्धि रायपुर, 20 जनवरी, 2023// वर्तमान खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) में सेंट्रल पूल में सबसे अधिक धान जमा कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि लगातार चार वर्षों से छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र में लगातार नये-नये कीर्तिमान रच रहा है। यह किसानों की मेहनत और खेती पर लौटे उनके भरोसे का…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 73 नए डॉक्टरों की नियुक्ति रायपुर. 19 जनवरी 2023. राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 73 नए चिकित्सा अधिकारियों (एमबीबीएस) की पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इन नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, मातृ एवं शिशु अस्पतालों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नए चिकित्सा अधिकारियों के नाम एवं उनके पदस्थापना स्थान इस प्रकार हैं – ð New Document(269) 19-Jan-2023 18-57-09
मुख्यमंत्री 20 जनवरी को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 3 लाख रूपए का करेंगे भुगतान गोबर से 9,709 लीटर प्राकृतिक पेंट निर्मित 4854 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 11 लाख से अधिक की आय गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन की 38 इकाईयां निर्माणाधीन गौठानों में अब तक 1 लाख 20 हजार 171 लीटर गौमूत्र क्रय ब्रम्हास्त्र और जीवामृत की बिक्री से 24 लाख की आय रायपुर, 19 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों…
नरवा विकास: खारी नाला खारा नहीं बल्कि अब मीठा और लाभप्रद साबित होने लगा किसानों के लिए भौता में निर्मित अर्दन डेम से 100 एकड़ रकबा में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध वनांचल स्थित खारी नाला में 400 से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर रायपुर, 19 जनवरी 2023/ राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के खारी नाला में लगभग 01 करोड़ रूपए की लागत राशि से अर्दन डेम का निर्माण किया गया है। इसके निर्माण से वन क्षेत्रों में जल के स्तर में वृद्धि के साथ-साथ 100…
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत राजकीय गमछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत- अभिनंदन रायपुर 19 जनवरी 2023/ आज शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची । भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया। होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया। खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाये रखा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित…
सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से किया जाए : मुख्य सचिव अमिताभजैन रायपुर 19 जनवरी 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से किया जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं के अपडेट्स नियमित रूप से प्रत्येक माह सीएम सचिवालय के सीएम डेसबोर्ड पर अपलोड किए जाएं। मुख्य सचिव श्री जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न विभागों के…
नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2023 उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा ने एनपीएल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन आबकारी और कोष लेखा संचालनालय कांटे के मुकाबले के बाद सेमीफाइनल में नवा रायपुर 18 जनवरी/विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन नवा रायपुर ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवम् मंत्रालय से 38 टीमें शामिल हो रही हैं। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक श्री कमल वर्मा एवं सहसंयोजक श्री रामसागर कोसले ने बताया कि…
भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 जनवरी को खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक रायपुर, 18 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। वे इससे पहले सवेरे 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20…
गौठानों के प्रबंधन चुस्त-दुरूस्त बनाने एक फरवरी से पशुपालन विभाग चलाएगा विशेष अभियान विभाग का मैदानी अमला गौठानों का करेगा भ्रमण कृषि उत्पादन आयुक्त ने पशुपालन विभाग ली समीक्षा बैठक रायपुर, 18 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ के गांवों में बनाए गए गौठानों में पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल और टीकाकरण, गौ-मूत्र की खरीदी, और मल्टीयुटीलिटी सेन्टर सहित अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए उद्देश्य से पशुपालन विभाग के मैदानी अमले द्वारा एक फरवरी से विशेष अभियान चलाए जाएगा। अमले द्वारा गौठानों का भ्रमण किया जाएगा और वहां पशुओं और चारा की उपलब्धता सुनिश्चित…
मुख्यमंत्री ने खपरी में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रूपए की मंजूरी रायपुर, 18 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खपरी (तखतपुर) रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 181 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान की। मुख्यमंत्री ने तखतपुर में कुर्मी समाज की उपलब्ध जमीन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, बेलपान में समाज के धर्मशाला की रंगाई-पोताई के…
शासकीय शालाओं में 20 जनवरी को शाला प्रबंधन समिति की बैठक रायपुर, 19 जनवरी 2023 राज्य में सभी शासकीय शालाओं में इस सत्र में शाला प्रबंधन समिति की तृतीय बैठक 20 जनवरी को आयोजित करने के निर्देश प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और जिला मिशन समन्वयकों को दिए हैं। समग्र शिक्षा द्वारा बैठक के लिए तय एजेण्डा के अनुसार स्कूलों में आयोजित होने वाली शाला प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। तय एजेण्डा के अनुसार बैठक में निपुण भारत अभियान से परिचय (सामग्री का अध्ययन) एवं निपुण भारत…
मामूली विवाद के चलते चाकू से हमला कर हत्या करने वाले एक आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार। आरोपी को ग्राम कुर्रूभाठा के कुकरी नाला जंगल से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार। पुलिस को गुमराह करने आरोपी ने खुद के हाथ को भी पहुंचाया चोट, पुलिस ने किया इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती। घटना में पहुचे ASP, SDOP और TI ने बारिकी से घटना स्थल निरीक्षण कर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू व आरोपी के खून लगे कपड़ों को किया गया जप्त*गरियाबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही, कोतवाली गरियाबंद में है मामला दर्ज*…
निःशक्त मदन को भी मिलेगा अब राशन गरियाबंद, 18 जनवरी 2023 / छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दूरगामी सोच के तहत प्रदेश में सर्वभौम पीडीएस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार की इस कदम से अब कोई भी व्यक्ति राशनकार्ड या राशन से वंचित नहीं रहेगा। प्रदेश के सभी परिवार अब राशन कार्ड हेतु पात्र हो गए है। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम मुड़ागांव निवासी पूर्ण रूप से दिव्यांग मदन नागेश को भी अब शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन मिलेगा। खाद्य विभाग द्वारा मदन नागेश के नाम पर पात्रतानुसार (परिवार जिसके मुखिया…
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि गरियाबंद 18 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में 26 जनवरी को आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे शहीदों के परिवार का सम्मान करेंगे।
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में प्राथमिक प्रधानपाठकों की पदोन्नति उपरांत रद्द हुये काउंसिलिंग प्रक्रिया में संशोधित तिथि जारी कर दी गई है जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग हेतु आदेश जारी कर दिये है। 20जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगी देवभोग ब्लॉक से शुरू और गरियाबंद से समाप्त होगी। देखें आदेश। Counseling E&T
छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी को ग्रामसभाओं का होगा आयोजन पंचायत संचालनालय ने कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र ग्रामसभा की गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्रामसभा पोर्टल और जीपीडीपी पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश रायपुर. 18 जनवरी 2023. राज्य शासन के पंचायत संचालनालय ने आगामी 23 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के लिए कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। संचालक, पंचायत श्री कार्तिकेय गोयल ने सभी जिलों के कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के तहत हर तीन महीने में ग्रामसभा का कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का…
गरियाबंद। शिक्षाकर्मियों के संविलियन पूर्व बकाया एरियर लंबित राशियों के भुगतान के लियॆ जिला पंचायत गरियाबंद ने 24 करोड़ 43लाख रुपये का आवंटन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को भेजा है। शिक्षकों के पूर्व बकाया राशि का अब भुगतान शिक्षा विभाग करेगी।
भेट मुलाकात- विधानसभा तखतपुर ग्राम बेलपान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कर ग्रामीणों में भारी उत्साह ग्रामीणों ने सूत धागा का माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया बिलासपुर। 18 जनवरी 2023 / मुख्यमंत्री श्री बघेल के बिलासपुर जिले के बेलपान पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में…
पात्र व्यक्तियों को ही मिले वनाधिकार पट्टा : श्री टेकाम प्रभारी मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा कोरबा 18 जनवरी 2023/वनांचल में निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को ही वनाधिकार पट्टा मिलना चाहिए। पात्रता रखने वाले लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए कि उनका वनाधिकार पट्टा बन सकता है। जल्द से जल्द आवेदनों का निराकरण करें। सामुदायिक वनाधिकार पत्र एवं पेसा एक्ट के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जाए। उक्ताशय के निर्देश स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सहाकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिला अधिकारियों की समीक्षा…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में पदोन्नति उपरांत पदस्थापना को लेकर हो रही लेट लतीफी को लेकर आक्रोशित जिले के 722 प्रधानपाठकों ने आक्रोशित होकर आंदोलन पर उतारू हो गये है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियेसन द्वारा एक दिन का धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है उक्त आंदोलन को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक गरियाबंद ने समर्थन देते हुये जिले के सभी नवपदोन्नत प्रधानपाठक और सहायक शिक्षकों से अपील की है संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने समर्थन पत्र जारी कर सभी शिक्षकों की उपस्थिति की अपील की है।
राजिम माघी पुन्नी मेला तैयारी की समीक्षा गरियाबंद 17 जनवरी 2023/ जिले के पवित्र धार्मिक नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में प्रतिवर्ष लगने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन इस वर्ष 5 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जायेगा। मेला हेतु स्थल तैयारी युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो गई है। मेला के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल/प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल तैयारी की अद्यतन समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक…
जनचौपाल में मिले 65 आवेदन कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं गरियाबंद 17 जनवरी 2023/ जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 65 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम कोचवाय के पुरान कश्यप ने मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान करने, ग्राम हाथबाय के कृष्णा पात्रे, ग्राम…
गांव-गांव जाकर मैदानी अमला किसानों की समस्याओं का करें निराकरण: श्री रविन्द्र चौबे कृषि मंत्री ने ली कृषि विभाग की समीक्षा बैठक खेतों में फसल प्रदर्शन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश रायपुर, 17 जनवरी 2023/कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गांव-गांव में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी जाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। मैदानी अधिकारी गांवों में भ्रमण के दौरान सप्ताह में कम से कम 5 गौठानों का अवलोकन करेंगे। अवलोकन के दौरान गौठानों के संचालन और वहां चल रही आर्थिक गतिविधियों का जायजा लेंगे। वे आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में कृषि विभाग…
आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर बनाया जाएगा जाति प्रमाण पत्र 26 जनवरी को आयोजित होगा ग्राम सभा कोरबा 15 जनवरी 2023/दस्तावेजों के अभाव में अभी तक जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। ग्राम सभा का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। इसमें मिसल और पुराने भूमि रिकॉर्ड के अभाव में पूर्वजों के नाम नही मिलने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को रखकर उसका निराकरण किया जाएगा। जिनके पास दस्तावेज…
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की रायपुर. 17 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। गृहमंत्री श्री…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 2 मई तक चलेगी।
अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद 17 जनवरी 2023/ राजपत्रित अधिकारी संघ गरियाबंद के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक को राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं से संबंधित प्रांतव्यापी ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के तिवारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री एस.के. बर्मन, एसडीओ वन श्री मनोज चन्द्राकर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एस.के. बंजारे, उप संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस सोरी सहित संघ से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गरियाबंद-पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठक टी. ई.संवर्ग का पदांकन में हो रहे विलंब से आक्रोशित शिक्षक संवर्ग ने दिया धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम- छ.ग. शासन द्वारा वन-टाइम रिलेक्सेशन के तहत जिला गरियाबंद में सहायक शिक्षक एल.बी., टी. व ई. संवर्ग प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर 31-10-2022 को पदोन्नति आदेश तो जारी कर दिया गया, परंतु 2 माह से भी अधिक समयावधि व्यतीत हो जाने के बाद भी पदांकन नही किया गया है, इससे जिले भर के सभी शिक्षक संवर्ग को आर्थिक क्षति हो रही है, साथ ही भविष्य में ई. संवर्ग को पदोन्नति वरिष्ठता में कनिष्ठ हो जाएंगे। पदांकन के…
जिले को टीबी बीमारी से मुक्त करने अभियान गरियाबंद 16 जनवरी 2023/ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले को टीबी बीमारी से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ कंवर के अनुसार टी.बी. की बिमारी एक गंभीर बीमारी है, इसका उपचार बलगम जांच के प्रमाणीकरण के पश्चात प्रारंभ किया जाता है। टी.बी. के बीमारी के प्रमाणीकरण के उपरांत टी.बी. के उपचार के लिये दवाई का किट प्रतिदिन खाने के लिये मरीज को ट्रीटमेंट सपोर्टर मितानिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। जिससे मरीज की बीमारी शत प्रतिशत ठीक हो जाती है। टी.बी. की बीमारी की…
डीएमएफ शासी समिति की बैठक संपन्न गरियाबंद 16 जनवरी 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रंथालय, लैब एवं खेल हेतु स्टेडियम जीर्णोद्धार के कार्यो हेतु स्वीकृति दी गई। बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, राजिम विधायक प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र देवांगन तथा कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव,…
सांसद श्री साहू ने दिशा की बैठक में की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा गरियाबंद 16 जनवरी 2023/ केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री साहू ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा और लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई सांसद श्री साहू ने विगत बैठक के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों द्वारा…
मुख्यमंत्री श्री बघेल को कृषि मेला-कुम्हारी में शामिल होने मिला न्योता मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक
मुख्यमंत्री श्री बघेल को कृषि मेला-कुम्हारी में शामिल होने मिला न्योता मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक रायपुर, 16 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ युवक प्रगतिशील किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संघ द्वारा 4 व 5 फरवरी 2023 को कुम्हारी के खपरी ग्राम में आयोजित किए जा रहे 6वें कृषि मेला में शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील…
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अब तक हुई सर्वाधिक धान की खरीदी धान खरीदी का पिछले वर्ष का रिकार्ड टूटा, 16 जनवरी तक 98.92 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने नई उपलब्धि के लिए किसानों को दी बधाई किसान हितैषी फैसलों से किसानों की संख्या में हुई वृद्धि: 24.96 लाख किसानों ने कराया है पंजीयन अब तक 22.33 लाख किसानों ने बेचा धान : धान के एवज में किसानों को 20,375 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से जारी है कस्टम मिलिंग के लिए धान…
नगर पालिका अमलेश्वर के व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री श्री बघेल अमलेश्वर ग्राम पंचायत से बना सीधे नगर पालिका नगर पालिका के 22 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ रायपुर, 16 जनवरी 2023/ अमलेश्वर सीधे ग्राम पंचायत से नगरपालिका बन गया है यहां हो रहे तेजी से विकास को व्यवस्थित रूप देने और यहां नागरिक सुविधाएं विकसित करने यह बहुत आवश्यक था। इसके लिए हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया। अमलेश्वर के विकास के लिए राशि में किसी तरह की कमी नहीं होगी। आप लोग अगले 20 साल की विकास योजना बनाएं ताकि शहर का व्यवस्थित रूप…
मुख्यमंत्री 17 जनवरी को कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात रायपुर, 17 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 17 जनवरी को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा पहुंचेंगे और वहां वे दोपहर 12 बजे आम…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद् की बैठक में कई महत्वूर्ण निर्ण आरक्षण विधेयक-2022 के संबंध में चर्चा करते हुए अनुमोदन की अनुशंसा नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं करने का प्रस्ताव* केन्द्र सरकार को भेजने का निर्णय अनुसूचित क्षेत्रों में सामुदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर होगी त्वरित कार्यवाही रायपुर, 16 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण (संशोधन) विधेयक-2022 और छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्थान (प्रवेश…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरी आत्मीयता के साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया हैः संस्कृति मंत्री तातापानी महोत्सव उत्तर छ्त्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र हैः श्री अमरजीत भगत ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु* *तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन* रायपुर, 16 जनवरी 2023/ बलरामपुर के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का आज रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य तथा सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज की…
केन्द्रीय संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के कल्याण के कार्यो के लिए की राज्य शासन की सराहना मुख्यमंत्री से केन्द्रीय संसदीय समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय संसदीय समिति से कोल माईंस की खाली खदानों की जमीन राज्य सरकार को वापस कराने का किया आग्रह बस्तर अंचल में सुगम यातायात की दृष्टि से रावघाट होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन विस्तार की रखी मांग *वन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने वन अधिनियम के प्रावधानों में संशोधन की बताई आवश्यकता* मुंबई-कोलकाता रूट की बंद ट्रेने पुनः प्रारंभ कराने का आग्रह योजनाओं से अनुसूचित…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे।
बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य का ख्याल: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के खपराडीह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री बलौदाबाजार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लायब्रेरी तिल्दाबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खपराडीह में मंगलभवन एवं मुक्तिधाम के लिए 20-20 लाख रुपये और हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा रायपुर, 15 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य पर अधिक जोर देते हुए…
छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मिसाल प्रस्तुत की : संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण हेतु संसदीय समिति के अध्ययन दल ने किया प्रयास विद्यालय का दौरा संसदीय समिति ने प्रयास के प्राचार्य और शिक्षकों का किया अभिनंदन रायपुर, 15 जनवरी 2023/अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए राज्य में किए गए कार्यों का अध्ययन करने के लिए आए संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय के माध्यम से…
बॉलीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल स्कूली बच्चे, जीरो ग्रेविटी डांस एवं सौरभ-वैभव बैंड ने लोगों का जीता दिल तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़ बलरामपुर, 15 जनवरी 2023/ बलरामपुर के तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बालीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कॉस्मो एक्सपो 2023 का किया अवलोकन विभिन्न ट्रेडों के लगाए गए हैं 300 से ज्यादा स्टॉल रायपुर, 15 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम श्री राम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्पीकआउट रिइमेजिनिंग छत्तीसगढ़ में हुए शामिल सभी वर्ग के लोगों के आय और समृद्धि के लिए काम कर रही है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर, 15 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज देर शाम एक निजी होटल में आयोजित स्पीक आउट रिइमेजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम शामिल हुए। श्री मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिचर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए हमने, हमारी सरकार ने हर वर्ग, व्यक्ति के आय मैं वृद्धि के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं।…
बेटियों को वीरता के क्षेत्र में दिया जाएगा माता बहादुर कलारिन पुरस्कार-मुख्यमंत्री श्री बघेल महुआ बोर्ड का होगा गठन सिकोसा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व माध्यमिक शाला परसाही को हाईस्कूल उन्नयन सहित कलंगपुर में विकास कार्यों के लिए घोषणा की मुख्यमंत्री शामिल हुए कलंगपुर में आयोजित प्रांतीय कलार महोत्सव में रायपुर, 15 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है। उनकी अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलार (सिन्हा) समाज मेहनतकश समाज है।…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले का बहुचर्चित 129 फर्जी शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही या अंतिम निर्णय के लियॆ जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत को कार्यवाही के लियॆ भेज दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद खान गरियाबंद की शिकायत पर जिलापंचायत सीईओ रोक्तिमायादव और जिला शिक्षाअधिकारी डीएस चौहान ने प्रकरण पर कार्यवाही के लियॆ नियोक्ता जनपद पंचायत को पत्र लिख कर आगे की कार्यवाही करने भेजा है। अब गेंद जनपद पंचायत के पाले में है जनपद पंचायत कार्यवाही करती है या पूर्व की भांति लंबित रख कर अभयदान देती है अब 80 बर्खास्त शिक्षक और 129 कार्यरत शिक्षक दोनों प्रकरण पर कार्यवाही होनी है।
शाकम्बरी जयंती महोत्सव 20 जनवरी को ग्राम बिजली में फिगेंश्वर/मरार पटेल समाज तहसील फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजली के माण्डव्य ऋषि आश्रम में आगामी 20 जनवरी दिन शुक्रवार को मरार समाज की आराध्य देवी मां शाकम्भरी का जयंती महोत्सव आयोजित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल होंगे तथा अध्यक्षता श्री कृषलाल पटेल करेंगे। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य श्री पवन पटेल, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य अधिवक्ता श्री नंदकुमार पटेल, संत श्री सिया गोवर्धन शरण व्यास, सभापति जिला पंचायत श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष…
साहित्यकार, इतिहासकार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय अलंग को वर्ष 2023 का सरस्वती साहित्य सम्मान ——- इस वर्ष का प्रतिष्ठित सरस्वती साहित्य सम्मान साहित्यकार और इतिहासकार डॉ. संजय अलंग को दिए जाने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की इतिहास और संस्कृति पर किए विशिष्ट शोधों और शोधात्मक इतिहास लेखन को रेखांकित करते हुए दिया जा रहा है। चयन समिति ने एक मत से संजय अलंग का पुरस्कार हेतु चयन किया। पुरस्कार घोषणा के साथ यह कहा गया है कि, डॉ. अलंग के शोधों ने छत्तीसगढ़ से संबंधित कई भ्रांतियों का खंडन कर नए…
नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2023: दो बार के विजेता अरपा फाइटर्स नवा रायपुर प्रीमियर लीग से बाहर संचालक कोष लेखा ने रोमांचक मुकाबला में दी करारी मात नवा रायपुर :: विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 38 टीम शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक रामसागर कौशले ने विज्ञप्ति जारी कर बताया…
तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमो में दिखी स्थानीय कला व संस्कृति की झलक हजारों की संख्या में लोगों ने उठाया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का किया सम्मान रायपुर 15 जनवरी 2023 छत्तीसगढ़ का बलरामपुर- रामानुजगंज जिला अपनी आदिम संस्कृति और परंपरा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त…
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई प्रेषित किया गया। बैठक में संगठन की 02 सूत्रीय प्रमुख मांग- क्रमोन्नति व पुरानी पेंशन योजना की प्रथम नियुक्ति तिथि से लागू करने पर चर्चा किया गया। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी//- छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला अध्यक्ष- राजकुमार सरजारे, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर में राज्य के पहले शहीद पार्क का किया लोकार्पण बलरामपुर रामानुजगंज जिले से शहीद जवानों की प्रतिमाएँ की गई हैं स्थापित अब शहीदों को हर समय लोग रखेंगे याद, पार्क में उमड़ रही है लोगों की भीड़ बलरामपुर, 15 जनवरी, 2023/ शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।। शायद ही कोई हो जिसने ये कविता नहीं सुनी हो। इस कविता में शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले लगने की बात कही गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की…
छत्तीसगढ़ के उत्तरी छोर के आखिरी गांव पुंदाग में आजादी के 75 साल बाद बन रही सड़क बलरामपुर रामानुजगंज जिले के इस गांव में अब तक मतदान दल भी हेलीकॉप्टर से जाते थे सड़क निर्माण के बाद पुंदाग में बिना बाधा के पहुंचेंगी शासकीय योजनाएं रायपुर, 15 जनवरी 2023/ पुंदाग गांव बलरामपुर रामानुजगंज जिला से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव की आबादी करीब 22 सौ है । इस गांव की जिला मुख्यालय बलरामपुर से कनेक्टिविटी आजादी के 75 साल बाद भी नहीं हो पायी थी । मगर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सड़क बनाने…
छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई धरमजयगढ़ ने किया “नवनियुक्त पदोन्नत प्रधान पाठकों” व “सेवा निवृत्त शिक्षकों” का सम्मान माननीय विधायक लालजीत सिंह राठिया” ने किया “वार्षिक कैलेंडर का विमोचन धर्मजयगढ़- 14 जनवरी मकर सक्रांति के पावन अवसर पर धर्मजयगढ़ मंगल भवन में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले सहायक शिक्षक से पदोन्नत होकर प्रधान पाठक बने शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंचल के लोकप्रिय विधायक माननीय लालजीत सिंह राठिया ने शिरकत किए। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन इकाई धरमजयगढ़ द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा…
मुख्यमंत्री 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रायपुर, 14 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 12 बजे बालोद जिले के विकासखण्ड गुंडरदेही के ग्राम कलंगपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के प्रान्तीय महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1.10 बजे कलंगपुर से हेलकॉप्टर…
मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात जंगल में इमारती लकड़ियों के बजाय अधिक से अधिक फलदार वृक्षों का करें रोपण: श्री भूपेश बघेल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के डायरेक्टर जनरल ने लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र सहित अन्य योजनाओं की सराहना की रायपुर, 14 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जंगल में हम इमारती लकड़ी के बजाय फलदार वृक्ष अधिक से अधिक संख्या में लगाए…
मोबाईल की 5 जी तकनीक से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई क्षेत्रों में खुलेंगे विकास के नए अवसर : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जियो ट्रू 5जी लॉन्च की रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो टू 5जी शुरू रायपुर 14 जनवरी 2023 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की। इस लॉन्च के साथ छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़…
नारी शक्तियां परिवार को स्वर्ग बना सकती है – ओम प्रकाश मगरलोड में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पहुंच रहे हैं हजारों भक्त जन 12 जनवरी शुरू 15 जनवरी तक होगा मगरलोड रामलीला मैदान में महायज्ञ प्रतिदिन महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं हजारों श्रद्धालु *सवांददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता श्रीमती भगवती देवी शर्मा की कृपा से नगर पंचायत मगरलोड के रामलीला मैदान में 12 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हो रहा है जिसका भूमि पूजन 1 जनवरी…
वनधन केन्द्र के माध्यम से महिला समूहों को मिला रोजगार गरियाबंद 13 जनवरी 2023/ जिले के गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय मैनपुर में वन धन केन्द्र के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त केन्द्र में महिला स्व सहायता समूह द्वारा माहूल पत्ता से दोना-पत्तल, नाश्ता प्लेट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्मित उत्पादों का विक्रय विभिन्न फर्मों के ऑर्डर के अनुसार किया जा रहा है। समूह द्वारा आसपास के वन प्रबंधन समिति के माध्यम से संग्रहित माहूल पत्तों का क्रय कर दोना-पत्तल का निर्माण कर…
दिशा समिति की बैठक 16 जनवरी को गरियाबंद 13 जनवरी 2023/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार 16 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सांसद महासमुंद श्री चुन्नीलाल साहू करेंगे। समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ उक्त बैठक में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हुये शामिल दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, विकास कार्यों की दी सौगात रायपुर 14 जनवरी 2023/नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग क्षेत्र के जनसंपर्क भ्रमण के दौरान विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आरंग में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये और माटी कला बोर्ड के हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक चॉक मशीन का वितरण किया। ग्राम बिरबिरा में करीब 28 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 5 लाख की लागत का स्कूल में शेड, 4.80 लाख रुपए की लागत बंधिया तालाब के किनारे शेड और 5 लाख…
केन्द्रीय संसदीय समिति 15 और 16 जनवरी को रायपुर के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर, 14 जनवरी 2023/केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 15 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के…
राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरलाटा बनेगा जिले का मशहूर पर्यटन स्थल तातापानी महोत्सव को मिलेगा ट्रस्ट का दर्जा मुख्यमंत्री मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव में हुए शामिल रायपुर, 14 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज तातापानी महोत्सव में शामिल हुए. यहां उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले की जनता को 1003 करोड़ रूपए के 1707 विकास कार्यों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि…
पं रामसहाय मिश्रा शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि.महोबा बाजार में सरस्वती सायकल योजना के अंर्तगत छात्रों को बांटी गई सायकल रायपुर। पं रामसहाय मिश्रा शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि.महोबा बाजार, रायपुर में विधायक व संसदीय सचिव माननीय विकास उपाध्याय जी के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9 वी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल छात्राओं को सायकल प्रदान की गई जिसके अंतर्गत कक्षा 9 वी की कुल 49 छात्राओं को माननीय विकास उपाध्याय जी के करकमलों द्वारा सायकल वितरित किया गया।* *विकास उपाध्याय जी ने सरकार की इस महती योजना का…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाली हैलीपेड में स्कूली बच्चों से की मुलाकात मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से हाथ मिलाकर आत्मीयता के साथ किया भेंट कोरबा 14 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सुबह पाली के शिव मंदिर दर्शन पश्चात् वापस लौटते समय पाली के हाई स्कूल ग्राउंड में अस्थायी हैलीपेड पर बच्चों से मुलाकात की। प्रदेश के मुखिया को अपने पास आते देख उत्साहित बच्चे हाथ हिलाकर खुशी का इजहार करने लगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी हैलीपेड बैरिकेटिंग के पास जाकर बच्चों से हाथ मिलाकर आत्मीयता के साथ मुलाकात की।…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ रीति रिवाज के साथ की भगवान शिव की पूजा अर्चना मुख्यमंत्री ने तातापानी में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन बलरामपुर जिले को मिली 976 करोड़ 47 लाख के 1707 विकास कार्यों की सौगात रायपुर, 14 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का…
भेंट मुलाकात कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार* मुख्यमंत्री भूपेशबघेल ने विधानसभा पाली तानाखार क्षेत्र में दी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात* 97 करोड़ 30 लाख रूपए के 59 कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास कोरबा 14 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज 14 जनवरी को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 97 करोड़ 30 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 59 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लोकार्पण के 22 और शिलान्यास के 37 कार्य शामिल है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने लोक…
प्राचीनतम महादेव मंदिर पाली के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की महादेव मंदिर के द्वार शाखा के अधोभाग में गंगा, जमुना और शेव द्वारपालों का अंकन रायपुर 14 जनवरी 2023/ आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा पाली-तानाखार के प्राचीनतम महादेव के मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने 108 बेलपत्र मंदिर के गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग पर अर्पित कर प्रदेश वासियों के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी और पुरातत्व विभाग के केयरटेकर शिव मंदिर के संबंध में जानकारी…
