Author: सच

रायपुर।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष व संगठन के संस्थापक सदस्य रायपुर के छोटे लाल साहु ने संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है संगठन के प्रदेश अध्य़क्ष मनीष मिश्रा को पत्र भेज कर इस्तीफा दिया है। ज्ञात हो की श्री छोटे लाल साहु ने सन् 2018मेसहायक शिक्षक फेडरेशन के गठन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सहायक शिक्षकों के संगठन निर्माण मे संस्थापक मंडल के सदस्य रहे इनके संगठन छोड़ने से संगठन मे झटका लगेगा।

Read More

रायपुर : धान खरीदी केंद्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल खाद्य मंत्री ने की बेमेतरा जिले में चल रहे काम-काज की समीक्षा सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश रायपुर, 8 जनवरी 2024 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 10 फरवरी…

Read More

रायपुर : राजेंद्र कुमार कटारा ने एससीआरटी और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक का कार्यभार ग्रहण किया रायपुर, 08 जनवरी 2024 राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीआरटी) और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक पद पर आज श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वे बीजापुर जिले के कलेक्टर थे। श्री कटारा ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद एस सी ई आर टी परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने पूरे परिसर में आवश्यक मरम्मत कर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने एवं साफ सफाई किए जाने का निर्देश दिए। श्री कटारा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का…

Read More

जगदलपुर। संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग ने शिक्षा संभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक जिनकी शासकीय सेवा 62 वर्ष पूरी हो चुकी है उन्हें सेवा निवृत करने हेतु सूची प्रकाशित की गई है जिनमें 7 शिक्षक एलबी शामिल है।

Read More

रायपुर। आज दिनांक 08 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल कुमार टोप्पो के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के नए यशस्वी शिक्षा मंत्री माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी से उनके निज निवास में सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। पंचायत व शिक्षा विभाग दोनों में वरिष्ठता निर्धारण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के नियम 1961 के संशोधित नियम 1998 के कंडिका 12 (2) ख में स्थानांतरित कर्मचारियों के वरिष्ठता निर्धारण की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुआ है लेकिन इसके बाद भी वरिष्ठ शिक्षकों को…

Read More

रायपुर, 08 जनवरी 2024 कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा (पाटन) में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, पाटन में दोषपूर्ण, नियम विरूद्ध भर्ती प्रक्रिया तथा प्रबंध मंडल के गठन में की गयी अनियमितता की शिकायत छात्र-छात्राओं ने कृषि मंत्री से की थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दी गयी है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन में सहायक प्राध्यापक के 35 पदों की भर्ती के लिए तैयार किए गए…

Read More

गरियाबंद।गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में नये प्रशासनिक कार्य विभाजन करते हूये गरियाबंद जिले के उपजिला निर्वाचन अधिकारी के कार्य अपरकलेक्टर अविनाश भोई को सौंपाहै। इसके पूर्व निर्वाचन का प्रभार संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल देख रहे थे।

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के मद्देनजर जिले में कर्मचारियों अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा का द्वितीय सत्र सोमवार, दिनांक 05 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, दिनांक 01 मार्च 2024 तक रहेगा। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त प्रश्नों का त्वरित जवाब प्रेषित किया जाना हैं । अतः जिला गरियाबंद में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों का अवकाश / मुख्यालय से बाहर प्रस्थान करना, तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश का स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित किए जाने पर ही अवकाश / मुख्यालय से प्रस्थान करने की…

Read More

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की” नई सरकार से पूर्ण उम्मीद कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर/ “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक…

Read More

रायपुर।तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89वर्ष की उम्र में निधन हो गया वहीं पुत्र पूर्व सीएम भूपेशबघेल दिल्ली प्रवास पर है जो आज रायपुर पहुंचेंगे श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है की बाबूजी का अंतिम संस्कार10 जनवरीको पैतृक निवास पाटन के कुरूदडीह में होगा वहीं उनकी छोटी बहन विदेश में होने के चलते अंतिम संस्कार 10जनवरी को होगा।

Read More

सरकारी नौकरी दिलाने 12 लाख वसूले, वसूले, दो गिरफ्तार रायपुर । बेरोजगारों को मंत्रालय समेत अन्य विभागों में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए वसूल लेने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से प्लेसमेंट एजेंसी से जुड़ी एक युवती का भी संपर्क रहा है। उसे भी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बनाया गया है लेकिन पुलिस उसे घेर नहीं पाई। घटना का शिकार हुई नंदनी धीवर, नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। ठेकेदार प्रशांत सोनी और उत्तम…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, 07 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्ष-2024 के शासकीय कैलेण्डर का किया विमोचन सांस्कृतिक गौरव प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण, मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति पर आधारित है इस वर्ष के कैलेण्डर की थीम उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद रायपुर, 7 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां राज्य अतिथि गृह (पहुना) में वर्ष 2024 के शासकीय कैलेण्डर का विमोचन किया। सुशासन का सूर्याेदय थीम पर आधारित इस कैलेण्डर के मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की फोटो…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ ने जीता 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैम्पियनशिप का खिताब छत्तीसगढ़ की टीम ने बालक वर्ग में दिल्ली को और बालिका वर्ग में हरियाणा को हराकर बनी विजेता रायपुर, 07 जनवरी 2024 67वीं राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के चैम्पियनशिप का खिताब छत्तीसगढ़ ने जीत लिया है। बीते 4 जनवरी से राजनांदगांव में आयोजित इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की बालक-बालिका टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ बालक 14 वर्ष की टीम ने दिल्ली को और बालिका 17 वर्ष की टीम ने हरियाणा को पराजित किया और…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धर्म नगरी राजिम आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने हेलीपैड पर पुष्प भेंटकर प्रदेश के मुखिया का किया स्वागत गरियाबंद 07 जनवरी 2024/ भक्त माता राजिम महोत्सव में शामिल होने धर्म नगरी राजिम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का नगर वासियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने पश्चात उनके प्रथम राजिम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी राजिम पहुंचे। इस दौरान राजिम हेलीपैड में महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, पूर्व…

Read More

राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी, देशभर से आयेंगे साधु संत: मुख्यमंत्री श्री साय माता राजिम के बताए संदेश मानव जीवन के लिए कल्याणकारी साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल गरियाबंद 07 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान श्री राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की…

Read More

लखनऊ। कलेक्टर लखनऊ ने जिले के आठवीं तक सभी विद्यालयों की छुट्टी घोषित किया है उक्त छुट्टी भीषण ठंड के मद्देनजर किया है परिषदीय तथा अन्य विद्यालयों में पूर्व घोषित अवकाश यथावत रहेगा तथा जिन विद्यालयों में अभी तक अवकाश नहीं हुआ है, उन विद्यालयों हेतु निम्न आदेश पारित किए जाते हैं– 1) कक्षा-8 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 10.01.2024 (दस जनवरी 2024) तक अवकाश घोषित किया जाता है। 2) कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही है. उनका समय प्रातः 10:00 बजे…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री 7 जनवरी को सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम जयंती समारोह और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे रायपुर, 06 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 7 जनवरी को सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम महोत्सव और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 7 जनवरी को पूर्वान्ह 12.10 बजे खालसा स्कूल परिसर रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां राजिम…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पात्र किसानों को लाभ दिलाने विशेष अभियान संचालित 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश रायपुर, 06 जनवरी 2024 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ शत्-प्रतिशत पात्र किसानों को दिलाने के लिए राज्य में विशेष ग्राम स्तरीय अभियान संचालित है। बीते 6 दिसंबर से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही पात्र किसानों की पहचान विशेष ग्राम सभा के माध्यम से की जा रही है और पीएम किसान मोबाइल एप्प के मदद से…

Read More

रायपुर : शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की भोरमदेव मंदिर से चिल्फी घाटी पहुँचमार्ग को और बेहतर बनाया जाएगा: मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 06 जनवरी 2024 स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कवर्धा में भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और भगवान शिव में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कवर्धा धर्मनगरी है।…

Read More

रायपुर : सचिव स्कूल शिक्षा श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने राजधानी के स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को पढ़ाया और मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी चखा रायपुर, 6 जनवरी 2024 स्कूल शिक्षा विभाग के नए सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज राजधानी रायपुर के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री परदेशी नालंदा परिसर भी गए, जिला ग्रंथालय को भी देखा। शिक्षक बनकर उन्होंने विद्यार्थियों की कक्षा भी ली। साथ ही वहीं उन्होंने छात्र बनकर शिक्षकों के पढ़ाने एवं कक्षा संचालन का अवलोकन भी किया। मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी चखा, वहीं रसोइयों के समस्याओं का निदान…

Read More

लखनऊ। 22जनवरी को अयोध्या में हो रहे राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और 26जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राज्य की पुलिस के सिपाहीयों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। *लखनऊ – अयोध्या में 22 जनवरी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ जारी हुआ आदेश* अयोध्या उद्धघाटन पर लगे पुलिस कर्मी नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे स्मार्ट फोन पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन का स्तेमाल करते वक्त ड्यूटी पर नहीं दे पाते है ध्यान – SDG 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ती स्थापना का (प्राण प्रतिष्ठा) वा राम मंदिर का होना है उद्धघाटन संवेदनशील इलाके और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई…

Read More

पोड़ी उपरोड़ा के दीपक अग्रवाल बने गरियाबंद कलेक्टर कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में एक आईपीएस व 88 आईएएस सहित 89 अधिकारियों के तबादला किया गया हैं। इसमें गरियाबंद जिला भी प्रभावित हुआ है। गरियाबंद जिले में नए कलेक्टर के तौर पर दीपक कुमार अग्रवाल की पदस्थापना शासन द्वारा की गई। है। दीपक कुमार अग्रवाल का जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा ग्राम के रहने वाले पौड़ी है । पोड़ी उपरोड़ा के निवासी एवं प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी रहे स्व. बद्री प्रसाद अग्रवाल के 7 पुत्रों में 5वें पुत्र हैं। श्री अग्रवाल की प्रारंभिक…

Read More

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगी हर संभव मदद : बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 05 जनवरी 2024/ शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर 4 वर्षीय मासूम के हार्ट में था ब्लॉकेज, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी कार्डियोलॉजी विभाग में अब तक 4 साल के मासूम से लेकर 102 साल के बुजुर्ग के हृदय में पेसमेकर डाला गया लगभग 22 हजार जीवित बच्चों में से एक को होती है पेसमेकर की आवश्यकता रायपुर. 5 जनवरी 2024. पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने 4 वर्षीय मासूम के हृदय में पेसमेकर लगाकर नई…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत 76 करोड़ रूपए से अधिक की तृतीय किस्त जारी रायपुर, 05 जनवरी 2024 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ 2 लाख 90 हजार रूपए की तृतीय किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी तृतीय किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 33 करोड़ 77 लाख 31 हजार रूपए, रसोईया मानदेय 40 करोड़ 75 लाख 84 हजार रूपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए एक करोड़ 49 लाख 75 हजार रूपए की राशि आबंटित…

Read More

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित राजनैतिक दलों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दी गई जानकारी रायपुर, 05 जनवरी 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा राज्य स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ 05 जनवरी 2024 को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि राज्य में 1,01,49,798 (पुरूष), 1,02,72,119 (महिला), कुल-739 (थर्ड जेंडर) कुल-2,04,22,656 पंजीकृत मतदाता है। पुनरीक्षण में 01 जनवरी के साथ साथ 01 अप्रैल, 01…

Read More

बिलासपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर द्वारा सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षक विज्ञान के 537 पात्र सहायक शिक्षकों को हिन्दी शिक्षक के रूप में पदोन्नत किया जाएगा पदस्थापना हेतु 537 शिक्षकों को काउंसिलिंग के माध्यम से पदस्थापना दी जाएगी। सूची। पीडीएफ सूची देखने नीचे लिंक को टच करें।👇👇 Hindi Subject

Read More

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण कार्यालयीन व्यवस्था एवं साफ-सफाई का भी लिया जायजा गरियाबंद 05 जनवरी 2024/ गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के प्रथम तल और भूतल में स्थित कार्यालयों एनआईसी कक्ष, सहायक आयुक्त कार्यालय, खाद्य शाखा, खनिज, रेशम, सांख्यिकी, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी, शिक्षा, निर्वाचन, समग्र शिक्षा, श्रम विभाग, व्यापार एवं उद्योग, प्रधानमंत्री सड़क, जनसंपर्क, समाज…

Read More

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण 2016 बैच के आई.ए.एस. श्री अग्रवाल बने गरियाबंद जिले के 12वें कलेक्टर गरियाबंद 05 जनवरी 2024/ गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। 2016 बैच के आईएएस श्री दीपक कुमार अग्रवाल गरियाबंद जिले के 12वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री अग्रवाल का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल…

Read More

छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ.गरिमा बिस्वास योग और फिजियोथेरेपी से कर रही देशभर में असाध्य रोगों का उपचार महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी बहुत काम बाकी है: Dr Garima Biswas(Founder:Omansh Health & Fitness,Delhi NCR) दिल्ली एनसीआर में महिला स्वास्थ्य और फिजियोथेरपी के लिए जाना पहचाना नाम ओमांश हेल्थ & फिटनेस की फाउंडर dr. गरिमा बिस्वास सालों से बुज़ुर्गों और महिलाओं के कई असाध्य रोगों के उपचार के लिए समर्पित हैं। छत्तीसगढ़ रायपुर मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी का कोर्स करने वाली dr गरिमा का कोरोना काल में सेवाभाव से किये गए कार्य से हज़ारों लोग लाभान्वित हुए और उनके द्वारा कई…

Read More

महासमुंद : शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार मदिरा का विक्रय करने हेतु निर्देश महासमुंद 4 जनवरी 2024 जिले की समस्त मदिरा दुकानों का संचालन सार्वजनिक उपक्रम, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट एजेंसी (मेन पावर) के द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मचारियों के माध्यम से मदिरा का विक्रय कराया जाता है। उन्होंने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपने प्रभार क्षेत्र की मदिरा दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित प्रति व्यक्ति सीमा अनुसार मदिरा का विक्रय किए जाने के लिए मदिरा…

Read More

कई शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं,जांच के बाद भूल गए अधिकारी सक्ती। सक्ती जिला के विकासखण्ड सक्ती के ग्राम गुडेराड़ीह शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ हीरालाल कंवर प्रधान पाठक (एल.बी.) की लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शिकायत करने वाले ग्रामीण,पालक उनकी हरकत से परेशान हो चुके हैं। गांव के पालक गण, पंच, अध्यक्ष समग्र शिक्षा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गुडेराड़ीह, महिला स्व सहायता समूह गुडेराड़ीह तथा रसोइया के द्वारा हीरालाल कंवर प्रधान पाठक के विरुद्ध शिकायत जिला अधिकारी से लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की गई है। शिकायत है कि हीरालाल कंवर आए…

Read More

लखनऊ।उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के 12पुलिसअधीक्षकों के बीते रात्रि तबादला कर स्थानांतरित किया है जिनका आदेश इस प्रकार है।

Read More

बिलासपुर : शिविरों में शिथिलता पर 4 अफसरों को शोकॉज नोटिस कलेक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बिलासपुर, 04 जनवरी 2024 कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिले के 4 वरिष्ठ अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। इनमें सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप संचालक कृषि श्री पीडी हथेश्वर, लीड बैंक मैनेजर श्री ओरांव तथा जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे शामिल हैं। कलेक्टर…

Read More

छग की अदालतों में मास्क जरूरी रायपुर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाईकोर्ट और लोअर कोर्ट में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी कर हाईकोर्ट और जिला अदालतों में मास्क पहनकर आने के साथ ही सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर चिंता जताई है। राज्य शासन के एहतियात बरतने और हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने…

Read More

सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने ग्राम शोभा में ड्रोन मशीन से दवाई छिड़काव का किया अवलोकन गरियाबंद 04 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों का शिविर स्थल पर ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पंजीयन एवं किसान क्रेडिट कार्ड तैयार कर लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम- शोभा में ड्रोन मशीन से नैनो यूरिया छिड़काव का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने ड्रोन से…

Read More

रायपुर : सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : श्री विष्णु देव साय ‘दूरदर्शन से चर्चा में’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने ब्लाकवार आईटीआई आरंभ करने और नये ट्रेड आरंभ करने करेंगे काम खेलों को बढ़ाने करेंगे काम, पहाड़ी कोरवा अच्छी तीरंदाजी करते हैं वहां आर्चरी एकेडमी बनाने करेंगे काम वर्ष 2047 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के मोदी जी के विजन में योगदान देने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक कृषि परिदृश्य को करेंगे बेहतर रायपुर, 4 जनवरी, 2024 प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री…

Read More

रायपुर : भारत सरकार ने दी छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था हुई सुनिश्चित खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद ज्ञापित किया रायपुर 04 जनवरी 2024 आज केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया। खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव…

Read More

रायपुर : जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री श्री साय से की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 4 जनवरी, 2024 जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More

रायपुर : भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 04 जनवरी 2024 शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना…

Read More

रायपुर, 4 जनवरी 2024। देश के सबसे बड़े पत्रकार संघ- इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन से जुड़े पंजीकृत स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने आज शाम प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साव से मुलाकात की तथा उन्हें नववर्ष की बधाइयाँ दी एवं पत्रकारों के हितों के लिये योजना बनाने तथा कार्यक्रमों के लिये निवेदन किया।इस अवसर पर यूनियन के राज्य अध्यक्ष पी सी रथ, महासचिव विरेन्द्र कुमार शर्मा (गुड्डू), संगठन सचिव सुधीर आज़ाद तम्बोली तथा हरिमोहन तिवारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। नई सरकार के मुखिया को बधाई देते हुए पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों के कामकाज की परिस्थितियों…

Read More

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर UPDATE सभी विद्यार्थी ध्यान दे वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों प्राईवेट & रेगुलर हेतु परीक्षा फार्म सर्वर डाउन के कारण अंतिम तिथि अब 13-01-2024 तक बिना विलंबित शुल्क का भर सकते है। ऑनलाइन दिनांक 13.01.2024 वृद्धि करते हुए अब ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है

Read More

जल्द होगी दुर्ग संभाग मे भी हिंदी विषय पर पदोन्नति,शालेय शिक्षक संघ ने किया प्रयास, भाषा शिक्षक भी न रहे निराश पदोन्नति लगभग 9 माह पहले पर अब तक नही हो पाई पदस्थापना: शीघ्र पदस्थापना को लेकर शालेय शिक्षक संघ ने किया मांग दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षकों को पिछले वर्ष बड़ी संख्या मे प्राथमिक प्रधान पाठक तथा शिक्षक पद पर पदोन्नति दी गई। चुंकि पदोन्नति विषयवार दी गई,इसलिए हिंदी और संस्कृत विषय मे कोर्ट स्टे लग जाने की वजह से इन दोनो विषयों को छोड़कर बाकि अन्य सभी विषयों पर पदस्थापना दे दी गई थी। शालेय शिक्षक संघ लगातार…

Read More

रायपुर : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी ‘छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी’ जगदलपुर का मुरिया दरबार और बड़े डोंगर का लिमऊ राजा होंगे केंद्रीय विषय 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी चयनित अनूठे विषय और डिजाइन ने विशेषज्ञों को रिझाया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सफलता पर बधाई दी, प्रदेश के लिए बड़ा अवसर बताया रायपुर, 04 जनवरी 2024 देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित…

Read More

रायपुर : सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने राज्य योजना आयोग की अहम भूमिका, प्रभावी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ को बनाएंगे अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लक्ष्यों को प्राप्ति के लिए सभी विभागों की प्रगति की नियमित होनी चाहिए समीक्षाः योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना आयोग के कार्यों की समीक्षा तथा आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य(एसडीजी) हेतु तैयार की गई रिपोर्ट एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट 2022 का विमोचन रिपोर्ट में धमतरी, बालोद और रायपुर अग्रणी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई रायपुर, 4 जनवरी, 2024 छत्तीसगढ़ में पर्याप्त संसाधन हैं…

Read More

रायपुर। विधानसभा सचिवालय रायपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार का बजट सत्र की घोषणा की गई है सत्र 5फरवरी से 1मार्च तक चलेगी सत्र में कुल 20 बैठकें होगी।

Read More

रायपुर। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जनसंपर्क छत्तीसगढ़ के नये आयुक्त IPS मयंक श्रीवास्तव ने आज कार्यभार ग्रहण किया और जनसंपर्क कार्यालय में बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया। ज्ञात हो की श्री श्रीवास्तव ने पूर्व आयुक्त दीपांशु काबरा की जगह लेंगे श्रीश्रीवास्तव अब विष्णुदेव साय सरकार के जनसंपर्क का काम देखेंगे।

Read More

रूपये दुगुना करने के नाम पर 70 लोगों से रकम गबर कर, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…l जगदलपुर,04 जनवरी 2024/ बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। गबन के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थी वेकेंटेश्वर राव निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.08.2021 को जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू पिता स्व. मयाराम यादव एवं उसकी पत्नि अरूणा यादव व भाई उत्तम यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी लालबाग जगदलपुर के…

Read More

रायपुर : भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन : अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देश भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सीए, सीएस, बैंकिंग, रेलवे समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निःशुल्क कोचिंग की होगी व्यवस्था 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक देने की तैयारी के दिए निर्देश 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को मिलेगा अब निःशुल्क सायकल रात के 12 बजे तक 6 घंटे…

Read More

रायपुर : बोनस राशि आहरण में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स पर होगी कार्रवाई बैंक से राशि आहरण के मामले में कमीशन मांगने वाले मैनेजर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने ली विभागीय समीक्षा बैठक रायपुर, 03 जनवरी 2024 सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि है किसानों को अपने सहकारी बैंक खातों से राशि के लेन-देन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों द्वारा राशि के आहरण के समय बैंकर्स द्वारा टाल-मटोल किए की शिकायत मिली तो संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहकारी बैंक करगीरोड में किसानों द्वारा…

Read More

प्रीतम कोठारी को छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान डोंगरगांव, । छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य एवं अन्य विधा परम्परा को समृद्ध करने, अपने सृजनात्मक योगदान से पुष्ट करने, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस अंचल की आत्मा को प्रतिबिम्बित करने एवं सामान्य जन की जिजीविषा को अपनी अप्रतिम लेखनी, कला के माध्यम से प्रदीप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान से प्रीतम कोठारी को पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर कुलपति, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, पद्मश्री डॉ. भारती बंधु सूफी भजन गायक, पद्मश्री अजय कुमार मंडावी काष्ठ शिल्प कला कांकेर, पद्मश्री अनूप रंजन पाण्डेय बस्तर बैंड, पद्मश्री डॉ. राधेश्याम…

Read More

गरियाबंद। बीते रात्रि हुई प्रशासनिक सर्जरी में गरियाबंद कलेक्टर आकाश छीकारा का तबादला हो गया है गरियाबंद कलेक्टर आकाश छीकारा को सरकार ने हटा कर इनके स्थान पर दीपक कुमार सोनी को गरियाबंद भेजा जा रहा।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है जिसमें मंत्रालय से लेकर कलेक्टर तक शामिल है।

Read More

भोपाल। शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्थल जो गत दिनों ड्राइवर लोगो से मीटिंग लेकर दुर्व्यहार किया और तुम्हारी अवक़ात क्या है बोल कर जलील किया घटना की सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एमपी की मोहन यादव सरकार ने गंभीरता से लेते हुये तत्काल कार्यवाही करते हूये साजापुर कलेक्टर से उनकी छुट्टी कर दी उनके स्थान पर नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को भेज दिया।

Read More

रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक रायपुर, 03 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची…

Read More

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी के जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द़ गुप्ता की नियुक्ति विधानसभा निर्वाचन आचार संहिता लगने केचलते शासन ने उन्हें पदभार नहीं ग्रहण कराया था इनको डाइट कोरिया में संलग्न कर जिला परियोजना समन्वयक संजय सिंह को प्रभार दिया गया था। आचार संहिता समाप्त होने के बाद डीईओ जितेंद्र गुप्ता को पुनः कोरिया डीईओ का पदभार ग्रहण करने का आदेश कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एमसीबी ने किया है।

Read More

रायपुर : बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट, मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष श्री सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया मुख्यमंत्री से श्री गांगुली ने रायपुर प्रवास पर कहा कि मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूँ यहां का स्टेडियम बहुत अच्छा लगा मुख्यमंत्री से पूछा कि आप कोलकाता आये हैं क्या, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अक्सर आना होता था मुख्यमंत्री को श्री गांगुली ने भेंट किया हस्ताक्षरित बल्ला, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश का राजकीय पशु…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज कैबिनेट की बैठक रखी गई है जिसमें महिलाओं से संबंधित महतारी वंदन योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्यवन,500सौरुपये में गैस सिलेंडर कर्मचारियों की महंगाईभत्ता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते है।

Read More

चंदौली : बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक/शिक्षिकाओं की जनपदीय समिति द्वारा पदोन्नति हेतु पात्र शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नति/पदस्थापना शासनादेश संख्या रिट – 981 / अरसठ-52022-657 / 2021 दिनांक 20.08.2022 में दी गयी व्यवस्थानुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उ०प्र० लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिये गये हैं । उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षक एवं शिक्षिका की पदोन्नति की कार्यवाही उ0प्र0 अध्यापक सेवा नियमावली 1981 ( अद्यतन संशोधित) में निहित प्राविधानुसार शिक्षकों के ऑनलाईन विद्यालय आवंटन एवं आदेश…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे छः हजार रूपए छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रायपुर, 02 जनवरी 2024 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना…

Read More

रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों को आवास आबंटित रायपुर, 2 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा केबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास आबंटित कर दिया गया है। आवास आबंटन का आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आबंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आबंटित किया गया है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को डी-8 सिविल लाईन…

Read More

रायपुर : वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें: वन मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर, 2 जनवरी 2024 वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि वनवासियों को वन विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को तेजी से लाभान्वित करने के लिए अधिकारी 100 दिन की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने वन विभाग के वनाधिकार पट्टा वितरण, इको टूरिज्म, देवगुड़ी संरक्षण, मिशन-बी, मानव-हाथी द्वंद रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वे आज नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में विभागीय कामकाज की समीक्षा…

Read More

पीएम विश्वकर्मा योजना में अधिक से अधिक पात्र लोगों का कराए पंजीयन पीवीटीजी को आवास दिलाने पीएम जनमन योजना के सर्वे काम को तेजी से करे पूर्ण विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोगों का भागीदारी करे सुनिश्चित कलेक्टर श्री छिकारा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद 2 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। केंद्र सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगर एवं शिल्पकारों के उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ाने उन्हें सहायता प्रदान करने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। योजना अंतर्गत लोहार,…

Read More

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं जनचौपाल में 51 आवेदन प्राप्त हुए गरियाबंद 02 जनवरी 2024/ जनचौपाल में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में 51 लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम सारागांव के मोतीराम देवांगन…

Read More

किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए तेजी से होगा योजनाओं का क्रियान्वयन: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई कृषि मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर, 2 जनवरी 2024/ कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण…

Read More

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस रहेगा श्री रामलला के भोग के लिए किसान संघ की ओर से छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप अयोध्या भेजी जाएगी इसके पहले राईस मिलर्स के सहयोग से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है रायपुर, 02 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में…

Read More

‘‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’’ मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा कहा – आपके प्रदर्शन ने देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन अब तक इंडिया गॉट टैलेंट विजेता होने के साथ 412 मेडल किया हासिल रायपुर, 02 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और…

Read More

बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के कानून बनाने की ज़िद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ड्राइवर हड़ताल का समर्थन करते हुये कहा की जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में शहंशाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी जीवनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। और साथ ही, इस कानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा…

Read More

रायपुर : जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री श्री साय ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिये निर्देश रायपुर, 2 जनवरी, 2024 ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीसी के माध्यम से ले रहे बैठक रायपुर, 02 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से ली बैठक मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी भ्रामक जानकारी न फैलने पाए: मुख्यमंत्री जनता तक…

Read More

शिक्षकों ने दी ज्वाइनिंग, इधर संशोधन लिस्ट की जांच के लिए जेडी और डीईओ कल रायपुर बुलाए गए बिलासपुर | काउंसलिंग और पोस्टिंग में संशोधन कराने वाले शिक्षकों ने अपनी-अपनी जगह पर ज्वाइनिंग दे दी है लेकिन इनके 4 महीने की वेतन को लेकर कोई आदेश शासन की ओर से नहीं मिला है। इधर शासन द्वारा बनाई गई कमेटी ने बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा और डीईओ को 3 जनवरी को रायपुर बुलाया है। इसमें फैसला होगा कि शिक्षकों द्वारा कराया गया संशोधन कितना उचित है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ऑफिस में काउंसलिंग के बाद मनचाही जगह के…

Read More

रायपुर : नए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल का दौरा, वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक अस्पताल की व्यवस्थाओं में कसावट लाने के दिए निर्देश मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधाएं अस्पताल में ही उपलब्ध कराने और समय पर रिपोर्ट प्रदान करने के भी निर्देश दिए स्वास्थ्य मंत्री ने नेत्र रोग विभाग में अपने आंखों की जांच कराई रायपुर. 1 जनवरी 2024 प्रदेश के नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विभागीय कामकाज शुरू करने के पहले ही दिन रायपुर के पंडित जवाहर लाल…

Read More

रायपुर : नववर्ष के पहले दिन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण रायपुर, 1 जनवरी 2024 नववर्ष के पहले दिन वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के पश्चात् कार्य भार ग्रहण किया। मंत्री श्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मंत्री श्री चौधरी का स्वागत किया।

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेगी मंत्रालय में सचिवों की टीम मुख्यमंत्री श्री साय ने सचिवों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए साल भर की प्लानिंग कर कार्य करने को कहा मोदी की गारंटी पूरा करना सबसे अहम, न्यूनतम समय में पूरी गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के लिए करें काम रायपुर, 01 जनवरी, 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर…

Read More

रायपुर : गणतंत्र दिवस का गरियामय होगा आयोजन : सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में विशेष सावधानी बरतने के दिए निर्देश रायपुर, 01 जनवरी 2024 राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन इस गरियामय समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए समस्त विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में समारोह में विशेष सावधानी बरतने के साथ…

Read More

बैंक से बोनस राशि निकालने किसानों से मांगा कमिशन सहकारी बैंक करगी रोड का शाखा प्रबंधक निलंबित कलेक्टर ने भ्रष्ट अफसरों को दी चेतावनी बिलासपुर, 01 जनवरी 2024/धान बोनस की राशि आहरण में किसानों से कमिशन मांगे जाने पर सहकारी बैंक के पर्यवेक्षक सह शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ द्वारा आज निलंबन आदेश जारी किया गया। मामला जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की करगीरोड शाखा का है। शाखा के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक श्री हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों…

Read More

पाटन : नए साल यानी 2024 के पहले दिन जश्न के बीच दुर्ग जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल, पाटन थाना क्षेत्र में स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार रौंद दिया। इस हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना जर्बदस्त था कि कार से टकराने के बाद स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई। वहीं आरोपी चालक कार को सड़क से उतारकर खेत में घुसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के पाटन…

Read More

रायपुर : किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्गाे हब के निर्माण से प्रदेश में फलेगा-फूलेगा व्यापार-व्यवसाय छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री एसोसिएशन ने किया मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत और अभिनंदन रायपुर, 30 दिसम्बर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय का समारोह में मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए: श्री विष्णु देव साय रायपुर, 31 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा…

Read More

रायपुर : हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश रायपुर, 31 दिसंबर 2023 राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने बस्तर संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ राप्रसे 2008बैच के अफसर आशुतोष पांडे को सोशल मीडिया में वरिष्ठ अधिकारियों के विरूद्ध संदेश पोस्ट करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त कारण बताओं नोटिस को संबंधित अधिकारी को तामिल कराकर इस विभाग को अवगत करावें। साथ ही निर्धारित अवधि में श्री आशुतोष पाण्डेय, राप्रसे आरआर-2008, उपायुक्त, संभागायुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर (छ.ग.) से उक्त के संबंध स्पष्टीकरणात्मक जवाब प्राप्त कर जवाब का परीक्षण उपरांत अपने स्पष्ट अभिमत सहित इस विभाग को 15 दिवस के भीतर उपलब्ध करावें ।

Read More

रायपुर। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त विज्ञापन में इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20.10.2023 से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किया जाना निर्धारित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित की गई थी। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को जारी विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन पत्र…

Read More

गरियाबंद : भाभी के हत्यारे देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार गरियाबंद – जिले के पुलिस कप्तान उमनि/ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में हत्या के आरोपी को घेराबंदी कर तत्काल गिरफ्तार किया गया। मामला थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम करचाली का है जहां दिनांक 29.12.2023 को ग्राम करचाली के ग्राम कोटवार के द्वारा फोन पर सुचना दिया कि ग्राम करचाली में एक महिला का हत्या हो गया है, जिसमे आरोपी हेमनारायण निषाद के…

Read More

बिलासपुर। जेडी बिलासपुर आदित्य ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है की जिन शिक्षकों ने अब तक संशोधन वाले शालाओं में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है उन्हें संशोधित शालाओं में सोमवार तक कार्यभार ग्रहण करवाए। वहीं न्यायालय के आदेश के परिपालन में कार्यभार ग्रहण करने से लंबे समय से भटक रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी।

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 दिसंबर को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, 29 दिसंबर 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 30 दिसंबर शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या श्री रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित श्री रामलला हेतु चावल अर्पण…

Read More

गरियाबंद। मैनपुर जनपद पंचायत में सन 2008-09में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने वाले 11शिक्षकों को गरियाबंद प्रथम श्रेणी न्याययिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन की अदालत ने बड़ी सजा सुनाई है फर्जी BED,DED प्रमाणपत्र पाए जाने के आरोप सिद्ध होने पर 3-3 साल की सजा और एक एक हजार की जुर्माने की सजा सुनाई है। फर्जी दस्तावेज के संबंध में प्रार्थी कृष्णकुमार साहू ने मैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिस पर फैसला आया है।

Read More

रायपुर : आर.डी.ए. हुआ कर्ज मुक्त रायपुर, 29 दिसंबर 2023 रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कौशल्या माता विहार के विकास हेतु सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा सदर बाजार, रायपुर से कुल 600 करोड़ रूपए ऋण लिया गया था। इस पूरी ऋण राशि का भुगतान रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण सचिव श्री महादेव कांवरे द्वारा आज रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लिए गए ऋण के भुगतान की अंतिम किस्त के रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सदर बाजार रायपुर के चीफ मैनेजर रिकवरी श्री राजीव सिंग एवं…

Read More

ट्राइबल से एजुकेशन विभाग के स्कूलों में ट्रांसफर करने की मांग का ज्ञापन ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा रायपुर (29 दिसम्बर 2023) : ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग के स्कूलों में ट्रांसफर की मांग को लेकर ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि ट्राइबल विभाग को एजुकेशन विभाग में मर्ज कर दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग ही स्कूलों का संचालन कर…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर प्रवेश के लिए सामान्य शुल्क 31 दिसम्बर 2023 तक 01 जनवरी से 15 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म होंगे जमा रायपुर, 29 दिसंबर, 2023 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2024 मंे सम्मिलित होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात 01 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक 500 रूपए विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के…

Read More

फिंगेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मे शिक्षक खोमन सिन्हा का सम्मान ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द मे 28 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू थे विधायक विभागीय योजनाओं के राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड उज्जवला गैस सिलेंडर किसान सम्मन निधि पीएम आवास जल जीवन मिशन किसान क्रेडिट कार्ड जैसे हितग्राहियों को लाभ देने सभा मंच पर अधिकारी को तलब कर रहे हैं विधायक ने कहा यह भाजपा की सरकार है योजना औपचारिक कागज तक सीमित नहीं रहेगी योजना धरातल तक पहुंचेगी इसी तारतम्य में प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक खोमन सिन्हा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में बहूप्रतीक्षित मंत्री मंडल में विभागों का बंटवारा हो गया जिनमें उपमुख्यमंत्री विजयशर्मा को गृह ,अरुणसाव पीडब्ल्यूडी,बृजमोहनअग्रवाल को शिक्षा विभाग,वित्त विभाग ओपी चौधरी , केदार कश्यप वन मंत्री इस प्रकार है।

Read More

रायपुर : जब बिरहोर बच्ची ने दिल जीत लिया मुख्यमंत्री का जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा रायपुर, 29 दिसंबर, 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान…

Read More

आदिवासी समाज में तलाक के लिए हिन्दू विवाह अधिनियम नहीं होता लागू बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आदिवासी दंपती के तलाक के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि आदिवासियों में हिंदू विवाह अधिनियम लागू नहीं होता है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से कहा बताएं कि आदिवासी समाज में तलाक के क्या प्रविधान और नियम हैं। कोरबा जिले के एक आदिवासी दंपती ने आपसी मतभेद के कारण परिवार न्यायालय में आवेदन पेश कर तलाक की अनुमति मांगी थी। आवेदन में विवाह विच्छेद के लिए दोनों के बीच आपसी सहमति का हवाला भी दिया था। मामले की सुनवाई के बाद परिवार…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं 12 जनवरी तक नामांकन नामांकित प्रतिभागियों को प्रेषित किया जायेगा सहभागिता पत्र रायपुर, 28 दिसम्बर 2023 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री से संवाद का…

Read More

रायपुर : 12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से रायपुर, 28 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी…

Read More

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन मतदान अधिकारियों के एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोका गया गरियाबंद 28 दिसम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-54 राजिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 87 के लिए मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया था। इनमें शासकीय हाईस्कूल झरियाबाहरा के व्याख्याता श्री तेजराम कंवर को पीठासीन अधिकारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाठीगढ़ के शिक्षक श्री यशवंत बघेल को मतदान अधिकारी क्रमांक-1, शासकीय प्राथमिक शाला पोहेलपारा के सहायक शिक्षक श्री सुनाधर मांझी को मतदान अधिकारी क्रमांक-2 एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमलीपदर के सहायक ग्रेड-03 श्री दिनेश पाठक को मतदान अधिकारी क्रमांक-3 ड्यूटी लगाई गई थी।…

Read More

खबर का असर : अब स्कूल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का 20 दिन पहले होगा रिजर्वेशन, डीपीआई सुनील जैन ने कड़े निर्देश के साथ राशि भी जारी की, रेल्वे विभाग से भी समन्वय बनाया जायेगा, 51 राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों ने कड़ाके की ठंड में ट्रेन के टॉयलेट के पास गंदगी में बैठकर दिल्ली से पेण्ड्रारोड तक तय किया था 17 घंटे का सफर पेण्ड्रा/बिलासपुर/रायपुर : स्कूल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए दूसरे राज्य या शहर जाने वाले टीम के खिलाड़ियों के आने जाने की सुविधा के लिए अब 20 दिन पहले ही ट्रेन में रिजर्वेशन कराया…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री बाबाधाम कोसमनारा पहुंचे, सत्यनारायण बाबा से लिया आशीर्वाद रायपुर, 28 दिसंबर, 2023 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा जी से आशीर्वाद लेने बाबाधाम कोसमनारा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण बाबा सुबह से देर शाम तक ध्यान में रहते हैं और श्रद्धालुओं से इसके पश्चात मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा ने उन्हें शुभ संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करने का आशीर्वाद दिया l

Read More

सीताकसा का एक ऐसा सरकारी स्कूल, जहां सपने लेते हैं आकार! शिक्षक प्रीतम कोठारी ने अकेले ही बदल दी प्रायमरी स्कूल की तस्वीर जिस स्कूल में खुद पढ़े, उसी स्कूल का किया कायाकल्प राजनांदगांव। आज के दौर में शिक्षा पूरी तरह से व्यवसायिक रूप ले चुकी है । नित नई सुविधाओं के साथ धड़ाधड़ प्रायवेट स्कूल खुल रहे हैं। सरकारी स्कूलों की अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। हालांकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने के बाद सरकारी स्कूलों की दशा में काफी कुछ सुधार आया है। ऐसे दौर में जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आज…

Read More