Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित है कार्यक्रम। केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में वर्चुअली होंगे शामिल।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय लोगों द्वारा गजमाला से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदेश के किसानो को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 19,257 रुपए मिलेगी आदान सहायता की राशि। किसानों को धान विक्रय के 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से आज मिलेगी अंतर की राशि।
मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री साय ने किया उनका आत्मीय स्वागत रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और राहुल कोठरी मौजूद थे। डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्याें का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 06 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का…
रायपुर : राज्य खेल अलंकरण समारोह- 2024 : राज्य के खेल प्रतिभाओं का 14 मार्च को होगा सम्मान रायपुर 11 मार्च 2024 राज्य के खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में स्वीकृत 31 खेलो इण्डिया लघु केन्द्र, खेलो इंडिया सेन्टर, राज्य की सभी खेल अकादमियां एवं विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का 120 सेकेण्ड अवधि का वीडियो स्पॉट एच डी फॉरमेट में निर्माण कर 12 मार्च तक अनिवार्य रूप से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण को उपलब्ध कराने कहा गया है। ज्ञात हो…
रायपुर : प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 मार्च को वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना का करेंगे लोकार्पण रायपुर रेलवे स्टेशन में होगा लोकार्पण समारोह राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़ेंगे रायपुर, 11 मार्च 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को सुबह 8 बजे रेल मंत्रालय अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत की लगभग 5900 से अधिक रेलवे बुनियादी ढ़ांचा परियोजना की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
जन्म तिथि सत्यापन (मिलान ) के बाद शिक्षक का नाम सेवा निवृत सूची से किया गया विलोपित रायपुर। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के सरल क्रमांक 08 में श्री संतोष कुमार वर्मा, प्रधान पाठक, शा.प्रा.शा. कान्दुल वि.खं. धरसींवा जिला रायपुर की जन्मतिथि 01.04.1962 एवं सेवानिवृत्ति आदेश 31.03.2024 अंकित है। कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा के पत्र क्रमांक 568 दिनांक 01.03.2024 में संबंधित की सेवा पुस्तिका एवं अंकसूची के मिलान उपरांत वास्तविक जन्मतिथि 24.02.1974 प्रमाणित होने से कार्यालयीन आदेश के सरल क्रमांक 08 सेवानिवृत्ति आदेश को विलोपित किया जाता है।
रायपुर,कांग्रेसी नेताओं ने नौकरी लगाने के नाम से की ठगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत नौकरी लगाने के नाम से ठगी किये जाने की शिकायत रायपुर,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार (1) सागर वर्मा उम्र-24 वर्ष पिता स्व. श्री सत्तूलाल वर्मा, निवासी ग्राम कुरूद सिलयारी, थाना घरसीवां, जिला रायपुर (छ.ग.) मो., पाथरी, जिला- रायपुर (छ.ग.) (3) राहुल साहू उम्र 23 वर्ष पिता- श्री शम्भू लाल साहू निवासी ग्राम- कुरूद-सिलयारी, थाना- धरसीवां, जिला- रायपुर (छ.ग.) (4) मनीष वर्मा उम्र 22 वर्ष पिता श्री नरेंद्र कुमार वर्मा निवासी ग्राम कुरूद सिलयारी, थाना धरसीवां, जिला रायपुर (छ.ग.) (5) हर्ष कुमार वर्मा…
रायपुर : मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी, पूरी हुई मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना की राशि पाकर महिलाओं में खुशी रायपुर, 10 मार्च 2024 अपना बैंक का खाता खुलवाने के बाद हर दिन कुछ रुपये बचत करने और खाते में जमा करने की सोचने वाली लता आज खुश है…दरअसल उनकी खुशियों के पीछे की वजह यह है कि मोदी की गारंटी के तहत हर माह खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आने की गारंटी होगी। कुछ ऐसा ही विश्वास द्वासा बाई, कैलाश बाई और सुकृता, यामिनी कश्यप का भी है कि मोदी की गारंटी के तहत हर…
बिलासपुर : महतारी वंदन योजना की पहली किश्त पाकर फरीदा के चेहरे पर आई मुस्कान बिलासपुर, 10 मार्च 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बटन दबाते ही महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि 1 हजार रूपए जमा हो गई। बहतराई के इंडोर स्टेडियम में महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल होने आई शहर के मगरपारा की श्रीमती फरीदा बेगम भी खाते में राशि जमा होने का मैसेज देखकर खुशी से झूम उठी। उन्होंने कहा कि उनके मन में हमेशा एक कसक रहती थी कि उनकी स्वयं की कोई आय नहीं है। लेकिन आज सरकार द्वारा…
रायपुर : प्रधानमंत्री श नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं को काशी से बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ अंतरित की महतारी वंदन की राशि काशी से वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी टीम को योजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए जितनी बधाई दूँ उतनी कम – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में महतारी वंदन योजना बड़ी छलांग- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 10 मार्च, 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा का स्वाथ्यय बीते रात्रि लगभग 11बजे अचानक हृदयाघात होने से खराब हो गया जिसे परिजनों ने राजनांदगांव चिखली स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा उनके हृदय का आपरेशन हुआ है। इनके अस्वस्थता की खबर सोशल मीडिया में आते ही उनके शुभचिंतक और साथी शिक्षकों ने फोन लगा कर उनके स्वाथ्य कीं जानकारी ली फिलहाल मनीष मिश्रा आईसीयू में भर्ती है। शिक्षक समाज श्री मनीष मिश्रा की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा।
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1766728313337499798?t=lZOm-ianOkBITZc7Rr_Gcg&s=19
रायपुर (09 मार्च 2024) : लोकसभा चुनाव की तैयारी को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान 50% मंहगाई भत्ता दे सकती है ! सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस संबंध में राज्य सरकार केन्द्र सरकार के डीए घोषित करने का इंतजार कर रही थी। केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर राज्य में 50% डीए पहुंचाने के लिए 8% डीए बढ़ाना पड़ेगा, जिसे भाजपा सरकार एरियर्स राशि सहित दे सकती है। राज्य सरकार को इस बात अच्छे से आभास है कि डीए की घोषणा नहीं होने से 5 लाख कर्मचारी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह (108) का सफलतम आयोजन दिनांक 08 मार्च 2024, शुक्रवार (महाशिवरात्रि) को वृंदावन हॉल, सिविल लाईन, रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पन्न हुआ। जिसमें 108 सेवाभावी महिलाओं एवं अनेकों सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया । उक्त कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी श्रीमती रीतू लूनिया एवं सम्मानीय अतिथिगण श्रीमती सविता जग्गी, श्रीमती सीमा कटंकार, श्री रविन्द्र सिंह, श्री धर्मेन्द्र दुर्घा, श्री राजेश बरलोटा, श्री नंदकुमार वर्मा एवं श्री हीरानंद दुल्हानी (पप्पू भैया) थे । सभी सम्मानित अतिथिगणों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की । जैसे-जैसे सम्मान समारोह सम्पन्न होता रहा, पूरा…
रायपुर : महतारी वंदन योजना : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम को करेंगे सम्बोधित कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के आतिथ्य में कटघोरा के ग्राम बुंदेली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन जिले के 2.95 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को जिला व ब्लॉक मुख्यालय सहित नगरीय निकायों में कार्यक्रम का होगा आयोजन रायपुर, 09 मार्च 2024 महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21…
रायगढ़ 9 मार्च 2024। स्थानांतरण प्रभावित शिक्षकों पर राज्य सरकार जल्द ही विचार कर सकती है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी से राज्य स्तरीय शिक्षक संघ की हुई मुलाकात में आश्वासन मिला है कि जल्द ही इस संदर्भ में शिक्षा सचिव से बातचीत कर रास्ता निकाल लिया जायेगा। इससे पहले राज्य स्तरीय शिक्षक संघ रायगढ़ के बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद बिशी व जिलाध्यक्ष बलराम सिदार के नेतृत्व में प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता की मांग के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात हुई। वित्त मंत्री ने प्रभावित शिक्षकों की मांगों को ध्यान पूर्वक सुना।…
गिरीश शर्मा को बनाया गया कोच पं. रविशंकर शुक्ल विवि की टीम अमृतसर रवाना अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में होगी शामिल गरियाबन्द । आज पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की साइकिलिंग टीम (महिला एवं पुरुष ) अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन साइकिलिंग प्रतियोगिता में शामिल होने अमृतसर रवाना हुई। टीम के कोच गिरीश शर्मा को बनाया गया है। गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर (पंजाब) में 11 मार्च से आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता मे शामिल होने पण्डित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम आज छतीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुई। टीम के कोच गिरीश शर्मा को बनाया गया है पांच सदस्यीय इस टीम में दीपक…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने यूपी की महिलाओं को होली गिफ्ट दिया है। सीएम योगी के इस ऐलान से प्रदेश की 1.75 महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल योगी सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को एक और फ्री सिलेंडर देने जा रही है। योगी सरकार के इस प्रयास से रंगों के इस पर्व पर प्रदेश की गरीब महिलाओं और उनके परिवार वालों के लिए खास बन जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था। बतादें कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला…
हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि में लैंड जेहाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उत्तराखंड में अब तक 3500 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को काठगोदाम में आयोजित विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल के लोग जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हल्द्वानी के वनभूलपुरा की हिंसा इसी का नतीजा है। उत्तराखंड में लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था। सिंचाई, वन विभाग, नगर…
भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राज्य सचिवालय के मुख्यालय ‘वल्लभ भवन’ में आज आग लगने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले हजारों करोड़ रुपए का घोटाला छिपाने के लिए ये आग लगवाई गई है। श्री पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार वल्लभ भवन के एक तल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वल्लभ भवन के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान श्री पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि लगातार…
भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अति सुरक्षित माने जाने वाले राज्य सचिवालय के मुख्यालय वल्लभ भवन में आज अचानक आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गयी। छह मंजिला इमारत के एक ब्लाक की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्रारंभिक तौर पर आयी है। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस बीच इमारत के ऊपरी हिस्से से धुंए का गुबार उठता हुआ दिखायी दिया। इस संबंध में फायर ब्रिगेड की सेवा मुहैया कराने वाले “डॉयल 100” से संपर्क किया गया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने इस बारे…
भोपाल । पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस के रुख से व्यथित होने का दावा करते हुए आज अपने कई दिग्गज समर्थकों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। श्री पचौरी के साथ धार से पूर्व सांसद और आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा और कांग्रेस के पदाधिकारी रहे कई नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी। इन सभी को यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री…
पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी रायपुर । केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,…
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी श्री पी डी जाडे एवं टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा के देवरघटा, भादा में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण करने वाले वाहनों, स्थानों का औचक जांच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि जांच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले देवरघटा क्षेत्र से खनिज रेत के 02 प्रकरण (02 हाईवा), एवं भादा क्षेत्र से 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले कुल 04 वाहनों को जप्त कर प्रकरण…
22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग के तहत 39.3 करोड़ और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 1.18 करोड़ मिलेंगे रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 22 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 40 करोड़ 47 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख 53 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 39 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों…
अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं किया गया सम्मान जांजगीर.चांपा । कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर में भर्ती में चयनित जिले के युवाओं का आज जिला रोजगार कार्यालय के सभाकक्ष में 171 युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे जिला गौरान्वित हुआ है। कलेक्टर श्री छिकारा ने अग्निवीर में चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के बहुत…
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते है और अपनी मनोकामना पूरी होने…
रायपुर । राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया आत्मीय स्वागत रायपुर । केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री राजेश मूणत, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्री रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्यार दिया है। आपने भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब…
अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर के आसपास देशी महुआ शराब की आपूर्ति करने वाले बंजारी निवासी शिवलाल एक्का को आबकारी विभाग की टीम ने 110 लीटर महुआ शराब और 600 किलो महुआ लहान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने घर में ही देशी महुआ शराब निर्माण के लिए पूरी यूनिट लगाई थी। आबकारी विभाग की टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो पांच बड़े भट्ठी (चूल्हे) में आग लगी थी। बड़े – बड़े हांडी में देशी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था। आपूर्ति के लिए प्लास्टिक के पाउच में देशी महुआ शराब को भरा गया था। जरीकेन…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पिछले तीन दिन से दो हाथी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। व्यवहार के अनुरूप दिनभर जंगल में रहने वाले दोनों हाथी शाम ढलने के बाद आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंच जा रहे हैं। वन विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर हाथियों से जनहानि रोकने पूरी ताकत लगा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में मुनादी कराने के साथ हाथियों को नहीं छेड़ने की अपील की जा रही है। सरगुजा जिले के मैनपाट से लगे जशपुर व रायगढ़ जिले की सीमा पर स्थित बड़ा वन क्षेत्र जंगली हाथियों का सुरक्षित रहवास है। अक्सर हाथी इधर…
रायपुर। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक तात्यापारा रायपुर के कर्मचारी कृष्ण कुमार यादव ने 104 लोगों से लोन का पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं किया। उसने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर आजाद चौक थाने में कृष्ण कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी बैंक मैनेजर राघवेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक द्वारा लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। बैंक में कृष्ण कुमार यादव सीआरओ के पद पर कार्यरत था। उसका काम लोगों के पास जाकर लोन के संबंध में बताना, उनसे दस्तावेज लेकर ऋण देना…
रायपुर। चार गुना पैसे देने का झांसा देकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित हेल्प डेस्क के आपरेटर से एक लाख 63 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने आरोपित त्रिलोचन राउत और आजब राव के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है। प्रार्थी धरमपुरा निवासी ललित साहू ने माना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त इंद्रकुमार ठाकुर ने 30 सितंबर 2023 को फोन कर बताया कि बागबाहरा में कुछ लोग बाहर से आए हैं। एक लाख रुपये को चार लाख बनाकर देते हैं। यह सुनकर…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में दल-बदल तेज हो गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व चुन्नी लाल साहू और जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का नाम शामिल है। चुन्नी लाल साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद चुन्नी लाल साहू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रायपुर। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में दल-बदल तेज…
बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के ग्राम कछार में रहने वाला युवक पेट खराब होने के कारण सड़क किनारे बाइक छोड़कर तालाब गया था। तालाब से लौटकर आने तक चोरों ने उनकी बाइक पार कर दी थी। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोनी क्षेत्र के ग्राम कछार में रहने वाले सुनील यादव किसान हैं। तीन दिन पहले पांच मार्च को वे अपने ससुराल नरोतीकापा गए थे। वे अपने ससुर को छोड़कर अपनी बाइक पर घर आ रहे थे। ग्राम भाड़म के पास पेट खराब होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक सड़क…
बिलासपुर। बिहार के शेखपुरा से चावल लाकर ट्रक मालिक ने दूसरी जगह पर बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर व्यवसायी ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत चेवाड़ा में रहने वाले अमरजीत कुमार साव व्यवसायी हैं। वे चावल का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने दिसंबर में ट्रांसपोर्टर अंकुर सिंह के माध्यम से घुरू निवासी घनश्याम सिंह राजपूत से तिफरा बस स्टैंड में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से 26 टन चावल लाने का सौदा 48…
बिलासपुर। गर्मी का मौसम आते ही बिलासपुर की लस्सी याद आने लगती है। सेहत के लिए लाभदायक और स्वाद लाजवाब। बचपन से लेकर पचपन तक उम्र के सभी की पसंद मीठी लस्सी। जो शरीर के साथ दिमाग को भी कूल रखता है। सूर्य का तेज बढ़ने के साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और दुकानों में लस्सी की ग्लास हर किसी को आकर्षित करता है। बिलासपुर में हर साल बड़े पैमाने पर लोग लस्सी पीते हैं। गर्मी में ठंडी लस्सी मन और शरीर को ठंजा रखने में बखूबी भूमिका निभाती है। बिलासपुर में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मौसाजी स्वीट्स, सिम्स के पास…
रायपुर। राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।
धर्मशाला । भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में पारी और 64 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने कब्जे में कर लिया। इंग्लैंड के पहली पारी में 218 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन शनिवार को पहले सत्र में 477 रनों पर खत्म हुई। इस तरह उसे पहली पारी में 259 रनों की बढ़त मिली। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अश्विन की फिरकी के सामने ताश…
रायपुर : महतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ रायपुर, 08 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला…
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभाचुनाव के लियॆ छत्तीसगढ़ के छह उमीदवार सहित 39प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव,दुर्ग से राजेंद्र साहू,रायपुर विकास उपाध्याय,महासमुंदसे ताम्रध्वज साहू,कोरबा से सांसद डॉ ज्योत्स्ना महंत,जांजगीर से शिव कुमार डहरिया शामिल है।
मुंगेली। जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने जिले के 117सहायक शिक्षकों कों पदोन्नति देकर प्राथमिक प्रधानपाठक बनाया है इस तरह पिछले दिनों मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में पदोन्नति आदेश जारी हुआ था शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा में घोषणा की थी की प्रदेश में 6महीना के अंदर शिक्षकों की पदोन्नति कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। देखे आदेशð
रायपुर : बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त गृहणी और दो बच्चों की मां होने के बावजूद सैलेन्द्री ने की पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा क्वालिफाई मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा गर्भावस्था में भी महिलाएं कठिन परिश्रम करती हैं, ऐसा एक मां ही कर सकती है, उनका त्याग अतुलनीय है रायपुर, 08 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के जावंगा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआरजी, सीआरपीएफ और नारायणपुर के बस्तर फाईटर्स की सैनिक महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से बस्तर फाइटर्स की…
लखनऊ । महिला दिवस पर मोदी सरकार ने बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस की कीमतों में (LPG Price) 100 रुपए की छूट दे दी है। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के निवासियों की ओर से पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। सीएम योगी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही महिलाओं को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर सीएम योगी ने लिखा- ‘ आज ‘महिला दिवस’ के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की छूट का निर्णय…
लखनऊ । वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। अब हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 12 मार्च से लखनऊ से देहरादून के बीच चलेगी। इससे एक दिन में देहरादून जाकर लौटा जा सकेगा। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में केवल सात रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए सुबह चलेगी और रात में…
धर्मशाला । कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 102 रन और शुभमन गिल नाबाद 101 रनों की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड केे खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक एक विकेट पर 264 रन बनाकर पहली पारी के आधार 46 रनों की बढ़त बना ली है। भारत ने कल के एक विकेट पर 135 रनों से आगे खेलते हुए दूसरे दिन के पहले सत्र में लंच तक रोहित और शुभमन ने 150 रनों से अधिक की साझेदारी करते हुए 246 रन बना लिये। इस सत्र फेंके गये 30 ओवर में भारत ने 129 रन…
उज्जैन । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। डॉ यादव महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह यहां सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर जगत के मंगल एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएं, यही प्रार्थना है।
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य में ‘आर्टिकल 370’ फिल्म को कर मुक्त किए जाने की घोषणा की है। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रदेश के नागरिक ‘आर्टिकल 370’ की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमनें फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से ‘आर्टिकल 370′ के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है।’ मुख्यमंत्री…
उखीमठ । उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शिवरात्रि के अवसर पर, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल, आचार्य और वेदपाठियों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना, विधि- विधान, पंचांग गणना पश्चात श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। इस दौरान श्री औकारेश्वर मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। डाॅ. गौड़ ने…
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की | उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं| हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रियंबदा सिंह जूदेव और ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की…
रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कारली हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया,साथ ही दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फायटर के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल से हाथ मिलाया। कमान इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी,विधायक चित्रकोट विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव…
प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
स्वर्गीय जूदेव से सीखी विनम्रता और सबके प्रति अपनापन का भाव स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर नमन करते हुए बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा मरीजों के इलाज का काम सबसे अच्छा लगता है। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह कर पहले ही साल में प्रधानमंत्री राहत कोष की 12 करोड़ रुपए की राशि मरीजों के इलाज के लिए लगाई छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने एंबुलेंस भेंट की रायपुर । आज स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री…
रायपुर : महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन होंगे मुख्य अतिथि संत-महात्माओं का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी भव्य शाही शोभायात्रा रायपुर, 07 मार्च 2024 माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प-2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 08 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन तीसरा पुण्य पर्व स्नान के साथ होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के…
जारी विकास परियोजनाओं के कार्यों की गति करे तेज- सचिव श्री कावरे जिला प्रभारी सचिव श्री महादेव कावरे ने की विकास कार्यों की समीक्षा खैरागढ़ 07 मार्च 2024// जिले के नव नियुक्त प्रभारी सचिव श्री महादेव कावरे ने आज जिले की वस्तुस्थिति जानने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने पीपीटी के मध्यम से जिले की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। श्री वर्मा ने बताया जिले में विभागो के लिए सेटअप स्वीकृत हुए है, जिसमे एक से…
गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने जिले के सहायक शिक्षकों के अंतरिम वरिष्ठता सूची 1/4/23 की स्थिति में प्रकाशित कर दावाआपत्ति आमंत्रित की है जिले के टी संवर्ग और ई संवर्ग के शिक्षकों को 12मार्च तक दावाआपत्ति मंगवाई गई है। देखें सूची पीडीएफ लिंक कों click कर सूची dawnlodकरेंð new asst. tea_L. B. E – Aantrim 01.04.2023 new asst. tea L.B. _T – Aantrim 01.04.2023
झूठी सुर्खियां बटोरने कांग्रेस विधायक झूमलेबाजी बंद करे, नियम जानकर भी पद की गरिमा धूमिल कर रहे – गफ्फू मेमन गरियाबंद – जिले के बिंद्रानवागढ़ विधायक द्वाराआवास के लिए सुरक्षा छोड़ जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाने को लेकर l नगर पालिका अध्यक्ष एवम भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस विधायक की हरकत उनके गरिमा के अनुरूप नहीं हैं उन्हें अपने पद के गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। मेमन ने कहा की विधायक बनने के बाद तीन महीने बीत चुके, विधायक जी आवास संबंधित शासन के सभी नियमों को भली भांति जानते है। उन्हें…
दुर्ग। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कौशल अवस्थी के नेतृत्व में मिला दुर्ग संयुक्त संचालक दुर्ग से,मिलकर की हिंदी पदोन्नत शिक्षको के कार्यभार ग्रहण तिथि बढ़ाने की मांग। का प्रदेश अध्यक्ष कौशल अवस्थी वा का प्रदेश अध्यक्ष बसंत कौशिक ने संयुक्त रूप से बताया की अभी भी हमारे अनेक साथी अपने पदोन्नत शाला में विभिन्न कारणों से कार्यभार ग्रहण नही कर पाए हैं,इनके समस्या के निराकरण हेतु कार्यभार ग्रहण तिथि 14 मार्च तक बढ़ाने के लिए हमने मांग की,जिसे मा संयुक्त संचालक सर ने तुरंत स्वीकार करते हुए सभी डीईओ के लिए आदेश प्रसारित करने का निर्देश दिया। मा स्वामी…
राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम संपन्न रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बटालियन के वे एन.सी.सी. कैडेट्स शामिल हुए, जिन्होंने नई दिल्ली में इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम, विंग कमाण्डर विवेक कुमार, कर्नल प्रदीप सहित कैडेट्स के परिजन उपस्थित थे। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट…
जगार 2024 का आगाज 10 मार्च को रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जगार 2024 का 10 मार्च शाम 7 बजे शुभारंभ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा प्रतिवर्ष लगाए जाने वाले इस हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। जगार 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प बेलमेटल शिल्प (ढोकरा), लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, कालीन शिल्प, शिशल शिल्प, गोदना शिल्प, तुमा शिल्प, टेराकोटा शिल्प, छींद-कांसा शिल्प की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हाथकरघा वस्त्रों में कोसा साड़ियाँ, दुपट्टा, सलवार सूट, ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, चादरें, ड्रेस मटेरियल, सर्टिंग…
राजौरी-पुंछ में 2017 में आतंकवादियों से मुठभेड़ में जवान नरेंद्र को सिर पर लगी थी गोली,लगभग छह महीने तक कोमा में रहे, अब भी शरीर में हैं बारूद के कण वीर जवानों के पराक्रम से हम सब हैं सुरक्षित, आपके शौर्य को नमन है- मुख्यमंत्री साय रायपुर । वो 12 अक्टूबर 2017 का दिन था। राजौरी- पुंछ में हमारी टुकड़ी गश्त पर निकली थी। पूरा इलाका पहाड़ी है। घात लगाकर छिपे आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। भारी गोली-बारी होने लगी। हमने तुरन्त जवाबी कार्यवाही की। एक आतकंवादी को मार गिराया। मगर आईईडी ब्लास्ट में अपने साथियों को खोया भी।…
अमेठी । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के बारे में अटकलें लग रही हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव दो सीटों से लड़ सकते हैं। केरल की वायनाड के अलावा वे अपनी पुरानी लोकसभा सीट अमेठी से भी मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रायबरेली से अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी से राहुल गांधी के लड़ने की अटकलों पर वहां से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि जो कहते हैं अमेठी गांधी परिवार का गढ़…
देहरादून । नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में सल्ट के विधायक महेश जीना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बलवा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में चार अन्य भी आरोपी बनाए गए हैं। सल्ट विधायक जीना मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने निगम के अधिकारियों से गाली गलौज की और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। मामले में बुधवार को नगर निगम के…
जगदलपुर। वर्ष 1952 में हुए पहले आम चुनाव में बस्तर संसदीय सीट पर निर्दलीय सांसद मुचाकी कोसा के नाम सर्वाधिक 83.05 प्रतिशत मत पाकर जीतने का रिकार्ड बना था। पिछले 67 वर्षों में भी यह रिकार्ड टूटा नहीं है। तब से लेकर अब तक यहां एक उपचुनाव को मिलाकर कुल 18 चुनाव हो चुके हैं। इस चुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला था। तत्कालीन बस्तर महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव के समर्थन से मुचाकी कोसा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। उनके खिलाफ कांग्रेस ने सुरती क्रिस्टैया को उतारा था। 27 मार्च 1952 को हुए चुनाव में…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेहरू नगर में ब्रिज में अव्यवस्था देखने को मिली है। इस पर वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन नेहरू नगर ब्रिज पहुंचे। विधायक सेन ब्रिज में गड्ढों को देख वहीं से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को फोन लगाया और तुरंत इसे ठीक करने की बात कही। दरअसल, नेहरू नगर में ब्रिज में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन मौके पर पहुंचे। विधायक सेन ने अधिकारी को फोन लगाया और कहा, नेहरू नगर में एक ब्रिज है, उसका हमारे शासनकाल में 2017 के लास्ट में टेंडर हुआ था, भूमि पूजन उसका…
रायपुर। भाजपा ने रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल को सामने लाकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 2019 के चुनाव में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली नौ विधानसभा क्षेत्रों में से छह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि दो पर भाजपा और एक पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद कांग्रेस रायपुर सीट बचाने में असफल रही। बता दें कि आखिरी बार 1984 में कांग्रेस के प्रत्याशी केयूर भूषण ने 2,23,192 से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रमेश बैस को एक लाख से अधिक मतों से हराया था। 1980 के…
भिलाईl भिलाई चरोदा से 20 दिनों से लापता बालक को पुलिस ने ढूंढ निकालाl बालक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है l करीब 1000 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगालने पर लापता बालक के बारे में पुलिस को पता चला। जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी प्रार्थिया राधा सिंह (28) ने पुरानी भिलाई थाने में 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसका 12 साल का बेटा 16 फरवरी की दोपहर करीब 2.30 बजे घर से अपने दोस्त के पास खेलने जा रहा हूं, पांच मिनट में आता हूं कहकर अपनी साइकिल से निकला था।…
रायपुर। केंद्रीय योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से घरेलू महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रदेश में अब तक 36,76,260 महिलाओं के चेहरे खिले हैं और रसोई के काले धुएं से छुटकारा मिला है। महिलाएं अब चूल्हा नहीं फूंकती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा वितरित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में योजना के तहत महिलाओं को महज 976 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लांच होने से पहले लाखों महिलाएं जलाऊ लकड़ी, कोयला और गाय के गोबर के उपलों जैसे खाना…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां सिलाई बिगड़ने पर शर्ट की फिटिंग कराने पहुंचे युवक पर टेलर के बेटे व कारीगरों ने जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवक पर हमला करने वाले सात आरोपितों को दबोच लिया है, जिसमें एक नाबालिग है। घटना बीते मंगलवार की रात नौ से साढ़े नौ बजे की है। जब शहर के जमात पारा निवासी हेमंत सिंह गोंड सदर लाइन स्थित टेलर दुकान में शर्ट सिलाई कराया था। सिलाई बिगड़ने पर युवक ने टेलर दुकान में फोन कर गाली गलौज किया। विवाद बढ़ने पर हेमंत रात में साढ़े…
दुर्ग/भिलाईl दुर्ग जिले में एक थानेदार की बहन का 6.5 तोला सोना गायब होने के मामले में महिला विवेचक पर कार्रवाई हुई है। दुर्ग एसपी से शिकायत के बाद उसे लाइन अटैच कर दिया गया है। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएसपी स्क्वायड ने कुछ महीने पहले थानेदार की बहन से सोने के जेवर चोरी के मामले में चोर को पकड़ा था। आरोपित से सोने के गहने जब्त हुए थे, जो कि सिंधिया नगर निवासी विवेक द्विवेदी के थे। उन्होंने सुपुर्दगी के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया, जिसके आदेश को लेकर थाने पहुंचे…
विदिशा । शहर के मुखर्जी नगर में स्थित एक निजी अस्पताल के समीप एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर सड़क पर घूमता नजर आया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को मुखर्जी नगर पर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुत्ता अपने मुंह में मृत नवजात शिशु को लेकर भागते हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाया, जो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। कुत्ते से नवजात को छुड़ाने…
राज्य शासन ने नए अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र रायपुर । राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद श्री धनलाल देशलहरे को…
मानपुर मोहला। जिला शिक्षाअधिकारी मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी ने जिलास्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक अनुशंसा उपरांत जिले के 54सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानपाठक के रूप में पदोन्नति दीहै। देखें आदेश
सहायक संचालक, श्री कृपेन्द्र तिवारी को मिला राज्यस्तरीय पुरुस्कार गरियाबंद(छ. ग.)_ नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) जो की भारत सरकार के , युवा और खेल मंत्रालय के तहत एक सबसे बड़ा जमीनी स्तर का स्वायत्त युवा संगठन है, यह युवाओं की शक्ति को स्वैच्छिकता, स्व-सहायता और सामुदायिक भागीदारी के सिद्धांतों पर कार्य करता है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा विगत दिनों दिनांक 26 फरवरी 2024 को रोहिनीपुरम गोल चौक,रायपुर स्थित नव अंकुर कोचिंग में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता “मेरा भारत, विकसित भारत @2047” के विषय पर आयोजन रायपुर में किया गया। जिसमे गरियाबंद जिले में सहायक संचालक, एकीकृत आदिम…
कोरबा। कोरबा जिला कलेक्टर ने जिले के एक प्रधानपाठक के द्वारा बगैर अनुमति ड्यूटी से नदारद रहने अपने जगह किराए के व्यक्ति को अध्यापन कार्य करवाने के आरोप में निलंबित कर दिया है। अवगत हो की दिनांक 29.02.2024 को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित “प्राथमिक शाला टेढ़ीकुंआ में पदस्थ है दो शिक्षक दोनों रहे नदारद, आक्रोशित ग्रामीणों ने जड़ा ताला” के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली, जिला कोरबा द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक / जांच प्रतिवेदन / 2023-24 / 4021 पाली दिनांक 01.03.2024 के माध्यम से जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसमें श्री शंकर दास मानिकपुरी, प्रधानपाठक, शा.प्राथमिक शाला…
चार सौ बीसी का आरोप में सजा होने होते ही प्रधान पाठक निलंबित ,जे डी ने की कार्यवाही अंबिकापुर । सरगुजा जे डी ने प्रधान पाठक श्री महादेव प्रसाद गुप्ता प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केल्हारी विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर को वर्ष 2012-13 में मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत राशि दो लाख तिरासी हजार छः सौ सत्तावन रूपये (रू 283,657.00/-) का घोटाला किये जाने के फलस्वरूप थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराने के पश्चात् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया था। प्रकरण के विचारोणोपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोष सिद्ध पाते हुये भारतीय दण्ड संहिता की धारा…
रायपुर : प्रलोभनरहित, निष्पक्ष और भयरहित निर्वाचन के लिए इनफोर्समेंट एजेंसीज सक्रियता और आपसी समन्वय से कार्य करें – श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए इनफोर्समेंट एजेंसीज की ली बैठक अधिकारियों को ईएसएमएस एप और पोर्टल का दिया गया प्रशिक्षण रायपुर. 6 मार्च 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए राज्य में कार्यरत सभी इनफोर्समेंट एजेंसीज की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में दिसम्बर-2023 में राज्य में संपन्न हुए विधानसभा आम निर्वाचन…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 816 करोड़ रूपए 80 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक से किए अंतरित 25 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 775 करोड़ रूपए अंतरित 193 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत के 68 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, लोकार्पण नयागांव में महाविद्यालय, गौरी सरोवर के कायाकल्प, मेहगांव को नगर पंचायत बनाने, भिण्ड में कृषि संकाय आरंभ करने तथा इटावा-भिण्ड मार्ग निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने भिण्ड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन को किया संबोधित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में किसान एवं सहकारिता…
रायपुर। कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव की चुनौती का अंदाजा इसी रणनीति से लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीते हुए विधायकों के स्थान पर हारे हुए तत्कालीन मंत्रियों पर दांव लगाने जा रही है। लोकसभा के लिए भेजे गए उम्मीदवारों की सूची में विधानसभा चुनाव में हारे कद्दावर मंत्री रह चुके कई नेताओं के नाम पहले रखे गए हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ये विधानसभा में भले ही हार गए, लेकिन कांग्रेस को अब भी उनके अनुभवों पर विश्वास है। नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी विधानसभा चुनाव में…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद प्रतिनिधि डी.ई.ओ. से मिले- गरियाबंद। आज दिनांक 06 -03- 2024 को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में शिक्षक संवर्ग के विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर चर्चा किया गया :- जिसके बिंदु इस प्रकार है:- सेवाकाल के दौरान निधन एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के स्वत्वों के भुगतान तथा परिवार पेंशन प्राधिकार पत्र शीघ्र जारी किया जावें । सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एलबी संवर्ग का समस्त प्रकरण तैयार कर शीघ्र भुगतान किया जावें। शिक्षक एल.बी. (टी व ई) संवर्ग का सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय निधि संपरीक्षक एवं…
कोंडागांव:(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग में घोड़ागांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर मौत हो गई। वहीं भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। अब उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई देशों की विदेशी करेंसी के साथ शख्स गिरफ्तार किया गया है। शख्स के पास से यूरोप, पाकिस्तान और खाड़ी देशों समेत चीन, जापान की करेंसी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शख्स के पास से जब्त करेंसी की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शख्स का फिरोज लखानी है और वो गुजरात के सूरत का रहने वाला है। पकड़े गए शख्स के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार फिरोज के खिलाफ पहले भी रायपुर के आजाद चौक, उरला समेत राजेद्र…
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित पेट्रोल पंप में युवकों ने स्कूटी में पेट्रोल डलवाया। महिला आपरेटर ने रुपये मांगे तो उसे चाकू दिखाकर धमकी देने लगे। इसका विरोध करने पर पेट्रोल पंप के एकाउंटेंट को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी। मारपीट से घायल एकाउंटेंट ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा में रहने वाले अमन शुक्ला(23) लिंगियाडीह के करतार पेट्रोल पंप में एकाउंटेंट हैं। उन्होंने बताया कि मंलवार की शाम स्कूटी सवार दो युवक पेट्रोल डलवाने…
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के महमंद स्थित मंदिर में धावा बोलकर चोरों ने चांदी के मुकुट, दानपेटी और अन्य सामान पार कर दिया।इसकी सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चांदी का मुकुट, दानपेटी और रुपये जब्त कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। तोरवा के महमंद में रहने वाले नरेंद्र निषाद(32) आटो चलाने का काम करते हैं। रविवार की सुबह छह बजे वे सुकवा तालाब स्थित पंचमुखी हनुमंत धाम मंदिर की सफाई करने के लिए गए। इस दौरान मंदिर…
बिलासपुर । तखतपुर क्षेत्र के खम्हरिया स्थित राइस मिल से ड्राइवर 10 लाख रुपये और कार लेकर भाग निकला। ड्राइवर ने कार कोटा रोड के गनियारी में छोड़ दिया है। राइसमिलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार को जब्त कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। तखतपुर के संगम नगर में रहने वाले कैलाश अग्रवाल राइस मिलर हैं। वर्तमान में बिलासपुर में रहकर व्यवसाय करते हैं। बुधवार की सुबह वे 10 लाख रुपये लेकर राइस मिल गए थे। रुपयों से भरा बैग कार में ही छोड़कर वे राइस मिल के अंदर…
रायगढ़ । रायगढ़ घरघोड़ा सड़क पर चलना लोगों के लिए मौत के कुएं पर जान हथेली पर लेकर चलने की तर्ज हो गया है, आलम यह है की मंगल को मंगलकारी घटना समझ में पूंजी पत्र थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसमें कोयल ट्रेलर इस घटना के बाद क्षेत्र वासियों ने चक्का जाम कर दिए हैं। जानकारी अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत समरुमा पूंजीपथरा थाना के बीच घाट के पास एक ट्रेलर ने साइकिल सवार मजदूर ग्रामीण की ठोकर मारकर रौंद दिया है । बताया जा रहा है कि घटनाकारी वाहन कोयला से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी…
देहरादून । इन्वेस्टर्स समिट के तहत उत्तराखंड में आए 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 71 हजार करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी एमओयू को जल्द अमलीजामा पहनाकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मुहैया कराए जाएं। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग कर मंगलवार को 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।…
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डॉ यादव ने पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी प्रचार रथों के माध्यम से छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के काकोरी क्षेत्र में एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना हाता हजरत साहब वार्ड की है जहां मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। उन्होंने कहा, “ गर्मी इतनी तेज थी कि घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे छत और दीवार ढह गई।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के…
भिलाई। महाशिवरात्रि के पहले ही टि्वनसिटी में भोले बाबा की भक्ति का दौर शुरू हो गया है। शिवालयों में विभिन्न आयोजनों की तैयारी की जा रही है। वहीं कुछ स्थानों पर धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। सेक्टर-7 में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्य झांकी का निर्माण किया गया है। वहीं देवबलोदा में ग्रामीणों द्वारा श्री शिव महापुराण कथा एवं तीन दिवसीय रूद्र महायज्ञ कराया जा रहा है। यहां 16 हजार रुद्राक्ष से शिवलिंग का निर्माण कर पूजा की जा रही है। इधर देवबलोदा के एतिहासिक शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते…
रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की जांच सीबीआइ (CBI) को सौंप दी है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सीजीपीएससी भर्ती में उपजे विवादों के बाद भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में इसकी विस्तृत जांच का उल्लेख किया था। बतादें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021-22 की भर्ती परीक्षा विवादों में रही। सीजीपीएससी की भर्ती में भाई-भतीजेवाद के साथ ही कांग्रेस के नजदीकी लोगों के चयन पर कई सवाल उठाएं गए थे। इसे लेकर एसीबी और बालोद के अर्जुंदा थाने में एफआइआर दर्ज कराई…
लेख :श्रीमती नूतन सिदार, सहायक संचालक रायपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की…
उप मुख्यमंत्रीरी अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की राशि स्वीकृत राशि की किस्त के रुप में 6 नगर निगमों को 20.05 करोड़, 4 नगर पालिकाओं को 7.61 करोड़ और 20 नगर पंचायतों को 28.57 करोड़ रुपए मिलेंगे रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश के 30 नगरीय निकायों को कुल 56 करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना मद से नगरीय निकायों को ये राशि आबंटित की है। विभाग…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम 5-20 में होगी।
रोग विशेषज्ञ करेगें उपचार रायपुर । सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनों बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति…
4% डीए सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर 6 मार्च को राजधानी रायपुर में सीमित संख्या में भी सत्याग्रह आंदोलन करने की अनुमति कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा को नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी…,संयुक्त मोर्चा अब निकालेगा ज्ञापन मार्च… जिसमें सिर्फ रायपुर जिले के मोर्चा के घटक संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल…, पढ़िए 14 सूत्रीय मांग एवं ज्ञापन मार्च स्थल की जानकारी…. रायपुर (05 मार्च 2024) : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा 4% डीए सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर 6 मार्च को राजधानी रायपुर में सत्याग्रह आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन करना चाहता था जिसकी अनुमति पुलिस प्रशासन द्वारा…
