Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
कैबिनेट की बैठक बुधवार सात अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी बैठक रायपुर, 06 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक 7.59 लाख से अधिक पालक–शिक्षकों ने दी सहभागिता तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के उपरांत पालक शिक्षक बैठकों का होगा आयोजन रायपुर 6 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई शिक्षा नीति के संबंध में पालकों को जानकारी देने और शिक्षा में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के मद्देनजर राज्य में मेगा पालक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्राइवेट स्कूल में आयोजित…
मेगा पालक शिक्षक बैठक: सैकड़ो पालकों और शिक्षको की उपस्थिति में हुई 12 बिंदुओं पर चर्चा गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम पिपरछेड़ी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में करीब 100 से अधिक पालकों की उपस्थिति में मेगा पालक शिक्षक की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के पहले सबसे पहले मां शारदा का पूजन- अर्चना और वंदना गीत के साथ प्रारंभ हुआ। संकुल प्राचार्य श्री वसंत त्रिवेदी के द्वारा मेगा पालक बैठक में योजना, उद्देश्य और लाभ के बारे में बताया गया। इसके बाद विद्यालय के व्याख्याता श्री दीपक गवली ने बारह बिन्दु पर चर्चा की। जिसमें मेरा कोना, छात्र…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में 12 सड़क मार्गों का कराया जाएगा निर्माण और उन्नयन कार्य आम लोगों को सहूलियत मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी आएगी तेजी जशपुर, 06 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में अधोसंरचना कार्य को और भी गति मिलने वाली है। जिले में 12 सड़क मार्गों की निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द ही कराया जाएगा। जिससे आम लोगों को सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। राज्य शासन ने 2023-24 के बजट में शामिल जिला जशपुर के लिए 12 सड़क…
खबर का असर: शराबी शिक्षक पर गिरा प्रशासन की गाज़, डीईओ नें किया तत्काल प्रभाव से निलंबित… सारंगढ़: बरमकेला विकासखंड के बोकरामुड़ा स्कूल मे पदस्थ सहायक शिक्षक छत्तर सिंह सिदार द्वारा शराब सेवन कर स्कूल आने की खबर की शिकायत ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिशियों द्वारा की गई थी। जिसे छात्रों के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए देखा खबर प्रकाशित कर उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे लाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने सिविल सेवा (आचरण) नियम का उलंघन करने वाले सहायक शिक्षक श्री सिदार को निलंबित कर छत्तर सिंह जैसे अन्य…
मैनपुर रजिस्टार ऑफिस की मांग को लेकर पुनः मंत्री से मिले ,,,, देवेंद्र ठाकुर रायपुर= भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता समस्या सुनवाई में आज राजस्व मंत्री टक राम वर्मा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर रहे थे। मैनपुर में रजिस्टर खुलवाने की मांग को लेकर पुनः भाजपा युवा नेता देवेंद्र सिंह ठाकुर ने मुलाकात किया आवेदन प्रस्तुत कर रजिस्ट्री संबंधित कार्य को लेकर हो रहे मैंनपुर क्षेत्र के किसानों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जनता की यह बहू अपेक्षित मांग है जो की आज तक पूरा नहीं हुआ है l इस…
रायपुर।डी पी आई की बैठक भेदभाव पूर्ण ,चहेतों को आमंत्रित किया , कई को जानबूझकर अनदेखी किया है।संविलियन पूर्व पंचायत के समय कार्य करने वाले सभी संगठन को बुलाने की मांग ताकि सभी समस्याओं का निराकरण में आम सहमति बने । गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने डीपीआई पर अपने चहेतों को निजी तौर पर आमंत्रित किया है ।यह ब्यवहार भेदभाव पूर्ण हैं । 2018 में संविलियन के पूर्व सभी संगठन के साथ पंचायत विभाग चर्चा उपरांत समाधान कारक निर्णय लिया और जब से संविलियन हुआ तब से लेकर आज तक एक भी बैठक नहीं…
संकुल सढ़ोली में मेगा पी. टी. एम. सम्पन्न बैठक में पालकों ने रखे अपने विचार गरियाबंद। संकुल स्तरीय मेगा पी. टी. एम. का आयोजन आज संकुल केंद्र सढ़ोली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती रेखा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती रेखा शुक्ला एवं समन्वयक दल प्रसाद साहू ने मेगा पी .टी. एम. की कार्ययोजना को विस्तृत रूप से बताया था इस बैठक की जानकारी दी। पालकगण राधेश्याम पटेल, धनराज विष्वकर्मा, मनोज यादव एवं ध्रुव ने अपनी बाते रखते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में चर्चा की। शिक्षक ओमप्रकाश साहू ने भी अपनी…
आदिम जाति विकास विभाग के 23 कर्मचारियों को 5 माह से नहीं मिल रहा वेतन… गुहार लिए कर्मचारी दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर…. सारंगढ़ – बिलाईगढ़/ आदिम जाति विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी 23 कर्मचारियों को विगत फरवरी माह 2024 के बाद से अब तक लगभग 5 माह का पेमेंट नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर कर्मचारी संघ ने आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टर सारंगढ़ – बिलाईगढ़ से मिलकर ज्ञापन दिया था और वेतन दिलाने की गुहार लगाई थी जिस पर कलेक्टर एवं आयुक्त के द्वारा मौखिक रूप से जल्द ही समस्या का समाधान कर…
मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ का आयोज ट्रांसजेंडरों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी नृत्य की जुगलबंदी पर थिरके कलाकार ट्रांसजेंडर कलाकारों ने दिया दहेज उन्मूलन पर संदेश ट्रांस-माडलों ने छत्तीसगढ़ी व इन्द्रधनुषी थीम पर फैशन का जलवा रैंप पर दिखाया रायपुर 05 अगस्त 2024/ आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ सांझ-6 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है जहां ट्रांसजेंडर समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा मंच प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन…
राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक सम्पन्न रायपुर, 05 अगस्त 2024/किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी तथा आमसभा बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पदेन अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण समिति श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज सम्पन्न हुई। सचिव महिला एवं बाल विकास द्वारा बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त संचालक, मिशन वात्सल्य द्वारा…
स.शिक्षक ने शिक्षा मंदिर को बनाया मयखाना सारंगढ़ – जिले में शिक्षा का स्तर बद से बदतर होती जा रही है । बरमकेला के बोकरा मुड़ा स्कूल मे शराबी गुरूजी जो स. शिक्षक पद मे पदस्थ है । सरकारी स्कूल में रोजाना शराब के नशे में स्कूल आता है । जब ग्रामीणों द्वारा उन्हें शराब पीने से मना किया जाता है , तो वह रौब दिखाते हुए कहता है कि – मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ? मेरी ऊपर तक पहचान है । लोगों की माने तो स्कूल का चपरासी और गाँव के गुंडे शराबी साथी इस शिक्षक के…
आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किए निर्देश विज्ञापन दाताओं, विज्ञापन एजेंसियों को स्व-घोषणा देकर प्रमाणित करना होगा: विज्ञापन निर्धारित कोड का उल्लंघन नहीं विज्ञापन के मुद्रित, प्रसारित और प्रदर्शित होने के पहले देना होगा स्व-घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रसारण सेवा पोर्टल और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पोर्टल पर स्व-घोषणा अपलोड करने की सुविधा प्रारंभ रायपुर, 05 अगस्त 2024/ सर्वसाधारण, आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने और उपभोक्ता हितों की रक्षा करने के उदद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विस्तृत निर्देश जारी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, जब पहली बार मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का किया अभिनंदन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन रायपुर, 5 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री श्री साय ने हर-हर…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान जारी किसानों को जल्द ही रियायत दर पर 50 किलो शक्कर प्रदान किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर, 03 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर…
चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने बीरगांव में एन.के.डी. हॉस्पिटल का किया शुभारंभ रायपुर, 04 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बीरगांव में एन.के.डी. हास्पिटल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे भोरमदेव में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा मुख्यमंत्री श्री साय कवर्धा बूढ़ा महादेव में करेंगे दर्शन व अभिषेक रायपुर, 04 अगस्त 2024: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 अगस्त, सोमवार को भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के बारे में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान करेंगे और लगभग 7:30 बजे भोरमदेव पहुंचेंगे। भोरमदेव में वह हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर…
अघरिया समाज की महिलाएं सावन महोत्सव में बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड सारायपाली, महासमुंद: 11 अगस्त 2024 को फुलझर अघरिया समाज भवन में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जहां अघरिया समाज की महिलाएं अधिकतम पार्थिव शिवलिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी। इस आयोजन के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने हेतु आवेदन पहले ही किया जा चुका है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन अघरिया समाज की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पार्थिव शिवलिंग, जो कि मिट्टी से बनाए जाते हैं, भगवान शिव के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक हैं। इस…
आगरा। उत्तरप्रदेश पुलिस की रकाबगंज मे पदस्थ महिला इंस्पेक्टर शैली राणा अपने साथी इंस्पेक्टर पवनकुमार कें साथ अपने रूम मे प्रेमालाप करते पकड़ी गई। इंस्पेक्टर पवनकुमार की पत्नी ने इन दोनों प्रेमी प्रेमिका को कमरे मे रंगे हाथ पकड़ी और बाहर निकाल कर महिला इंस्पेक्टर की खूब पिटाई की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल होते ही इंस्पेक्टर रकाबगंज शैली राणा सस्पेंड की गई पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने की कार्रवाई इंस्पेक्टर के साथ कमरे में पकड़ी गई थी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ कमरे में थी शैली राणा इंस्पेक्टर की पत्नी ने मौके पर रंगे…
हरेली पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली पूरे छत्तीसगढ़ ने मनाई विष्णु के #सुशासन_की_हरेली हरेली पर पूरे छत्तीसगढ़वासियों ने #सुशासन_की_हरेली अभियान पर अपने फोटो-वीडियो जमकर किए सोशल मीडिया में शेयर रायपुर, 4/8/2024 छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने सुबह से ही गौवंशों और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। आज मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली तिहार की धूम रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों, आम जनता के साथ सपरिवार यह त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया। हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा ध्येय: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व का रंगारंग आयोजन चारों ओर बिखरी छत्तीसगढ़िया छटा मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की किसानों को ट्रेक्टर, हार्वेस्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों का किया वितरण रायपुर, 04 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन…
हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास: रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की रायपुर, 03 जुलाई 2024/हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर…
प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी मुख्यमंत्री श्री साय ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ अनुसूचित जाति की तीन सौ छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी श्रमिक कल्याण योजनाओं से भी लाभान्वित हुए कई परिवार, छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने कन्या आश्रम में रोपा रामफल का पौधा रायपुर, 03 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज आरंग में पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ किया। पाँचो छात्रावासों के शुरू हो जाने से…
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें,गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर कड़ी कार्यवाही करें-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने केन्द्र तथा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, सिचाई परियोजना, बैंकिग सुविधाएं सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए रायपुर, 03 जुलाई 2024/प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर…
आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु साफ्टवेयर का सरलीकरण किया जाएगा मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की सभी अधिकारी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें कर्मचारी-अधिकारियों के सेटअप के संबंध में भी की गई चर्चा रायपुर, 03 अगस्त 2024/आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की, जिसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा,…
मुख्यमंत्री को छात्र हर्ष गिलहरे ने स्केच पोर्ट्रेट भेंट की रायपुर, 03 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री श्री साय को आरंग में आयोजित आश्रम छात्रावास लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नवमी कक्षा के छात्र हर्ष गिलहरे ने अपने हाथों से बनाई स्केच पोर्ट्रेट भेंट की। हर्ष की भेंट पाकर मुख्यमंत्री ने उसे शुभाशिर्वाद दिया और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने हर्ष से कहा कि उसके पास केवल एक पेंसिल से किसी की हू-ब-हू तस्वीर बनाने (स्केच) बनाने का अनूठा हुनर है और खूब अभ्यास कर इसको निखारना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है,…
हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास*l रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की रायपुर, 03 जुलाई 2024/हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर…
हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से रायपुर, 2 अगस्त, 2024। हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे। हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधिविधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल…
किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमति रायपुर, 02 अगस्त 2024/छत्तीसगढ़ के ऋणी और अऋणी किसान अब 16 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल एवं मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाकर अब 16 अगस्त 2024 कर दिया है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित उद्यानिकी फसल बीमा योजना संचालित की जा रही…
कलेक्टर श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न अधिकारी-कर्मचारी से संबंधित समस्याओं के निपटारा के लिये संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश गरियाबंद 02 अगस्त 2024/ अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय इस बैठक में जिले के अधिकारी- कर्मचारियों एवं शिक्षकों के विभिन्न संघों ने शासकीय सेवकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संगठनों द्वारा प्रस्तुत सभी मांगो, समस्याओं और सुझावों को नियमानुसार निराकृत करने…
तकनीकी त्याग-पत्र के मामलों में वेतन निर्धारण एवं अवकाश प्रयोजन हेतु पूर्व सेवा को गणना में शामिल करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। विभिन्न विभागों से तकनीकी त्याग-पत्र के मामलों में परामर्श एवं मार्गदर्शन के प्रस्ताव वित्त विभाग को प्राप्त होते हैं । अतः तकनीकी त्याग-पत्र के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में संदर्भित ज्ञापन को अधिक्रमित करते हुए निम्नानुसार पुनरीक्षित निर्देश जारी किये जा रहे है 2. तकनीकी त्यागपत्र (1) राज्य शासन के अधीन ऐसे शासकीय सेवक जो कि अपने ही विभाग अथवा अन्य विभागों में (राज्य शासन के अधीन ) किसी पद…
मनेन्द्रगढ़।प्राथमिक शाला प्रधानपाठक द्वारा नशे की हालत में तहसीलदार सहित अफसरों से किया दुर्व्यवहार किया तहसीलदारके प्रतिवेदनपर डीईओ ने किया निलंबित तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर श्री पारसराम वर्मा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ द्वारा दिनांक 27.07.2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी, कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई है। इनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 एवं 3 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के अनुसार श्री पारसराम वर्मा प्रधान पाठक प्राथमिक…
सरकार फिर शुरू करेंगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जगदलपुर में की घोषणा मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में अंतरित की गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 01 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय…
*शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि अपने विभिन्न समस्या का निराकरण कराने मिलें खाद्यमंत्री दयालदास बघेल व संचालक नान से!* रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पी.डी.एस.भारत के लिए मांडल तत्कालीन मुख्यमंत्री वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमनसिंह के सरकार ने योजना में अमुलचुल परिवर्तन लाकर बना दिया है इसकारण छत्तीसगढ़ पीडीएस को राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त है और भारत के सभी राज्यों में यह योजना को लागू करने राज्यों के सरकारें छत्तीसगढ़ मांडल को देखने समझने छत्तीसगढ़ सरकार से मिल कर समझ कर अपने राज्यों में लागू कर रहे हैं इसी सिलसिले में पडोसी उड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ पी डी…
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक 02 अगस्त को गरियाबंद 01 अगस्त 2024/ जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक 02 अगस्त को शाम 4 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में सभी संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
जिले के सभी संकुलों में 6 अगस्त को होगी मेगा पालक शिक्षक बैठक कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बेहतर क्रियान्वयन के लिए 151 अधिकारियों की लगाई ड्यूटी गरियाबंद 1 अगस्त 2024/ राज्य शासन द्वारा सभी संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की पहली पालक-शिक्षक मेगा बैठक 6 अगस्त को जिले के सभी संकुल में होगी। इसका उद्देश्य शिक्षक व पालकों के मध्य समन्वय, पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद के लिए समाधानात्मक कारक उपाय सुझाना और शासन द्वारा बच्चों के लिए संचालित विभिन्न हितग्राही योजनाओं व शिक्षा गुणवत्ता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों व उनके आश्रितों के गंभीर बीमारी के उपचार हेतु देश के अन्य राज्यों के विश्वस्तरीय निजी चिकित्सालयों क़ो मान्यता देते हुये सूची जारी की है जहा कर्मचारियों क़ो उपचार की सुविधा मिलेगी।
नदी संरक्षण के राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की कार्यशाला में कार्तिक गायकवाड ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व रायपुर । देहरादून में आयोजित विशेष विलुप्त जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण और गंगा नदी बेसिन महानदी के इको सिस्टम जैव विविधता और प्रबंधन में मिशन क्लीन गंगा योजना के अन्तर्गत शिक्षकों की राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सह कार्यशाला में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय उच्च्तर माध्यमिक शाला खोरपा विकासखंड अभनपूर जिला रायपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री कार्तिक गायकवाड ने रायपुर से छत्तीसगढ प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया I उक्त प्रशिक्षण विशेष प्रकार के विलुप्तप्राय नदी के जलीय जंतुओं के संरक्षण को स्कूलों के…
मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि महतारी वंदन एप का भी होगा शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी होगा शुभारंभ *3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण* *बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात* रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं…
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर है हमारा विशेष जोर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आईबीसी 24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2024 कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री 33 जिलों की 37 टॉपर बेटियों सहित 42 विद्यार्थी हुए सम्मानित रायपुर 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आईबीसी 24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पुरस्कार से बेटियों का ना सिर्फ मनोबल बढ़ा है बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी मिल रही है। ये बहुत खुशी की बात है। गरीब परिवार के होनहार बच्चों के लिए…
छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शिक्षक संघ को मिला शालेय शिक्षक संघ का साथ – शिक्षा विभाग में संविलियन पूर्व/पश्चात 27000 से अधिक स्थानांतरित व पदोन्निति से वंचित व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों की समस्या पूर्णतः वित्तीय भार मुक्त मांग के समाधान के लिए शालेय शिक्षक संघ व छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके सर को सौंपा गया । जिसमें समस्त एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों की मांगों को पूर्ण कराने की प्रत्याशा में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जा रहा है कि स्कूल…
मैनपुर एसडीएम को मिला देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार जिले के 9 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का हुआ नवीन पदस्थापना कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किया आदेश गरियाबंद 31 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। देवभोग के एसडीएम श्री हितेश पिस्दा के दुर्ग जिला स्थानांतरण के पश्चात मैनपुर एसडीएम श्री तुलसीदास मरकाम को देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार 9 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार श्री मयंक कुमार अग्रवाल का गरियाबंद तहसीलदार के रूप में…
धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 01 अगस्त को लोगों की समस्याओं का किया जायेगा निराकरण
धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 01 अगस्त को लोगों की समस्याओं का किया जायेगा निराकरण गरियाबंद 31 जुलाई 2024/ जिले के गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरूवार 01 अगस्त को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर धवलपुरडीह के सामुदायिक रंगमंच प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि महतारी वंदन एप का होगा शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान का होगा शुभारंभ 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी…
बिलासपुर। हाईकोर्ट के सिंगल बैच के न्यायाधीश सचिनसिंह राजपूत के बैंच ने प्रदेश में हों रहे प्राचार्य पदोन्नति पर रोक लगाने वाली याचिका क्रमांक 4231/2024 मलखम वर्मा विरुध्द शासन पर सुनवाई करते हुये आगामी आदेश तक रोक लगाई है याचिका कर्ता माध्यमिक शाला का प्रधानपाठक है उक्त पदोन्नति हेतु बनाई गई वरिष्ठता सूची में उनके अधिकार क़ा हनन कर उच्च श्रेणी शिक्षकों क़ा नाम शामिल था जिस पर आपत्ति जताते हुये रोक लगाने की माँग की जिस पर माननीय न्यायालय ने रोक लगा दी।
रायपुर।प्रदेश के पदोन्नति उपरांत संशोधन से पदस्थापना पाये शिक्षकों के लंबित चार माह सितंबर2023 सेदिसंबर2023 कुल चार माह की अवधि क़ो संचालक लोकशिक्षण ने कार्यावधि घोषित कर लंबित वेतन जारी करने के आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों क़ो दिये है इस आदेश से प्रदेश के हजारों शिक्षकों क़ो लाभ होगा।
सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र, खुश होकर बुजुर्ग ने कहा अब वह हर रविवार सुनेगा “मन की बात”, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार.. जशपुरनगर। कांसाबेल तहसील के शबदमुंडा गांव के रहने वाले 75 वर्षीय महादेव यादव को सीएम कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र दिया गया। जिससे अब वह बहुत खुश है। उसने खुश होकर कहा कि अब वह भी हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन सकेगा।जशपुर जिले के बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त राज्यपाल रोमेन डेका ने आज पद और गोपनीयता की शपथली मुख्यन्यायधीश रमेश सिन्हा ने राजभवन में दिलाईशपथ। https://youtube.com/live/f4nTmUiT7Gc?feature=share
सेजेस राजिम में शिक्षा सप्ताह का भव्य आयोजन संपन्न राजिम। गरियाबंद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 4 चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस राजिम में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त व निजी स्कूलों में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का आयोजित किया गया। इस उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा दिवसवार कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए जिसका उद्देश्य हर दिवस अलग अलग गतिविधियों से शिक्षा क्षेत्र में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले में स्थापित होगा प्रदेश का पांचवां विद्युत 400 केव्ही सबस्टेशन कुनकुरी के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि कलेक्टर ने की आबंटित बिजली आपूर्ति में बाधा और लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में 400 केव्ही विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। सब स्टेशन स्थापित करने के लिए कुनकुरी ब्लाक के हर्राडांड़ में 18.20 एकड़ भूमि राज्य विद्युत वितरण कंपनी को कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आबंटित कर दिया है। विद्युत विभाग के डीई एन आर भगत ने बताया कि…
गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने सरकार प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री अरुण साव इस साल जनवरी से जून तक छह महीनों में 30105 आवासों के निर्माण पूर्ण किए गए योजना के तहत हितग्राहियों को दिए गए 358.22 करोड़ रुपए रायपुर. 30 जुलाई 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दिसम्बर-2023 के पहले हर महीने 1680 के औसत से आवास बनते थे, जबकि जनवरी-2024 से जून-2024 तक राज्य में हर माह 5018 के औसत से 30 हजार 105 आवासों…
रायपुर। सुप्रीमकोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मे दो नये न्यायाधीश की नियुक्ति की हैं जिनमें वरिष्ठअधिवक्ता बीडी गुरु और एके प्रसाद की नियुक्ति सुप्रीमकोर्ट सीजेआई वाय वी चंद्रचूड़ ने की हैं।
एक अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित रायपुर, 30 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 01 अगस्त को उनके बस्तर प्रवास के मद्देनजर नहीं होगा।
धान की अवैध खरीदी के मामले में सहायक समिति प्रबंधक और दो ऑपरेटर निलंबित रायपुर, 30 जुलाई 2024/ रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बरगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक शिवकुमार डनसेना, कम्प्यूटर आपरेटर भोलाराम जायसवाल, एवं कम्प्यूटर आपरेटर शेषकुमार जायसवाल को अवैध धान खरीदी की शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। उप आयुक्त सहकारिता श्री चंद्रशेखर जायसवाल ने बताया कि उक्त तीनों के संबंध में यह शिकायत मिली थी कि इन्होंने षड्यंत्र कर अपने परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी पंजीयन करने तथा मृत व्यक्तियों के नाम से भूमिहीन व्यक्तियों…
आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की छत्तीसगढ़ में आवास व सड़कों के लंबित कार्य जल्द होंगे पूरेआत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास पर जोर उन्नत तकनीक और बीजों की उपलब्धता से मिलेट फसलों का बढ़ेगा उत्पादन नई दिल्ली, 29 जुलाई 2024- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास के…
राज्यपाल हरिचंदन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं रायपुर, 29 जुलाई 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य मुलाकात कर उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि राज्यपाल श्री हरिचंदन के मार्गदर्शन में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त कि राज्यपाल का स्नेह इसी प्रकार उन्हें और छत्तीसगढ़वासियों को मिलता रहेगा। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन को मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने महाप्रभु…
मनेन्द्रगढ़। प्राथमिक शाला चैनपुर में शिक्षा सप्ताह पखवाड़ा के तहत् विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में एफ एल एन शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत संस्था वी क्लब के चेयर पर्सन श्रीमती अनिता फरमानिया,वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती रूपा पोद्दार,सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री सतीश उपाध्याय, मोटिवेशनल शिक्षक श्री चंदन कुमार केवट के द्वारा मोटिवेशनल गुरु के तौर पर सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।कार्यक्रम के अगली कड़ी में संस्था में उपस्थित बच्चों के द्वारा आकर्षक नृत्य एवम गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों की उपलब्धि पर वी क्लब संस्था की चेयर पर्सन श्रीमती अनिता फरमानिया द्वारा सभी बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल बिस्कुट इत्यादि का…
लंबित डीए और एरियर्स मामले में फेडरेशन ने 27 सितंबर तक हड़ताल को टालकर सरकार को दिया राहत…,फेडरेशन के निर्णय से कर्मचारी अचंभित…,दूसरे संगठन द्वारा भी 2 माह तक बड़ा आंदोलन करना हुआ मुश्किल…,27 सितंबर तक हड़ताल टालना औचित्यहीन क्योंकि दशहरा-दीवाली में डीए देने की है परंपरा…,भूपेश सरकार ने पहुंचाया था कर्मचारियों को डीए का लाखों रुपए का चोट…,भाजपा ने देय तिथि से डीए देने दी थी “मोदी की गारंटी” लेकिन देय तिथि से नहीं दिया डीए… रायपुर 28 जुलाई 2024) : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को रायपुर में हुए छत्तीसगढ़…
जुआ एक्ट में अब एसीबी एवं ईओडब्ल्यू को मिला जांच और कार्रवाई का अधिकार ऑनलाइन जुआ-सट्टा के मामलों में तेजी से होगी प्रभावी कार्रवाई रायपुर, 28 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में जुआ-सट्टा विशेषकर ऑनलाइन गैम्बलिंग पर कड़ाई से रोक और इस मामले में संलिप्त लोगों पर तेजी से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विधिवत् अधिसूचना का प्रकाशन कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की समस्त धाराओं के अंतर्गत अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) को जांच और कार्रवाई का अधिकार दे दिया है। एसीबी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सरगुजा संभाग को मिली 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात रायपुर, 28 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर सरगुजा संभाग में पंद्रह विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा) की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से संभाग में त्वरित एवं बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (एस.एन.सीयू.) जिला जशपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी(एफ.आर.यू)…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और योजनाओं पर दी प्रभावी जानकारी भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही मुख्यमंत्री साय ने सात माह के कार्यकाल में कामकाज और उपलब्धियों का रखा ब्योरा नई दिल्ली, 28 जुलाई 2024 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के दूसरे दिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने *राज्य की प्रमुख योजनाओं, आम लोगों के शासन के प्रति फीडबैक, और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी।* जिसमें छत्तीसगढ़ द्वारा अपनाई गई तकनीकों और रणनीतियों की विशेष जानकारी शामिल थी।…
छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन, प्राकृतिक औषधालय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में वर्षा-जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की जरूरत जताई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में शामिल हुये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नई दिल्ली, 27 जुलाई 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसमें शिक्षा, मानव संसाधन विकास , स्वास्थ्य, और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया गया। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत भारत आर्थिक रूप से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्ति सरकार गांव, गरीब, किसानों की हित चिंतक: मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दी बधाई और शुभकामनाएं सदन में प्रस्ताव पारित कर दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, 26 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा हर वार्ड में लगेंगे शिविर, समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की दिक्कतें दूर करने के दिए निर्देश* *नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी की अपील की* रायपुर, 26 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान…
रायपुर। प्रदेश के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों के रोज रोज डीपीआई में अपनी समस्याओं क़ो लेकर किये जाने वाले डेलीगेशन से त्रस्त डीपीआई ने अब संगठनों से मिलने मंगलवार और गुरुवार का तिथि तय किया है। व एक संगठन के कुछ नामांकित प्रतिनिधि ही मिल पाएंगे ज्ञात हो की प्रदेश में शिक्षक संघों के लगभग दो दर्जन संगठन बने है इस संबंध में डीपीआई ने सभी जेडी व डीईओ क़ो पत्र जारी कर लिखा है शिक्षक / कर्मचारियों / विभिन्न शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं गुरूवार को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे के…
मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री ज्ञान आधारित समाज’ के प्रतीक के रूप स्थापित करने की योजना’, 85 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत रायपुर, 24 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी निर्माण के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को “नॉलेज बेस्ड सोसायटी” यानी “ज्ञान आधारित समाज’’ के प्रतीक के रूप में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई, 26 जुलाई से प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई जैसा कि नाम से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की ये एक मनोरंजक फ़िल्म है सच है, ये कॉमेडी रोमांस से भरपूर पूरी तरह से पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक शुद्ध मनोरंजक कहानी है। हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्मो की ये विशेषता है कि हम बहुत साफ सुथरी फिल्मे बनाते है जिन्हें महिला दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देखते है,इस बात का ध्यान हमेशा से हमने रखा,और उसी कड़ी में ये फ़िल्म है जिसमे हर वर्ग के लिए मनोरंजन के साथ ही संदेश भी…
एक फोन पर बना मूल निवास प्रमाण पत्र कॉल सेंटर के माध्यम से हो रहा समस्याओं का त्वरित निराकरण रायपुर 24 जुलाई 2024/लोगों की समस्याओं का समाधान घर बैठे एक फोन कॉल से होने लगा है। गोगांव निवासी श्री पंकज सोनी ने 3 जुलाई को मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उनका मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था। उसने जिला प्रशासन द्वारा शुरु किये गये जनसमस्या निवारण के कॉल सेंटर में अपनी समस्या के लिए फोन लगाया। फोन लगते ही श्री सोनी की समस्या को दर्ज कर त्वरित निराकरण करते हुए…
रायपुर। विभिन्न विभागों में पदस्थ रहे वित्त अधिकारियों क़ो वापस वित्त विभाग में नई पदस्थापना मिली है देखें आदेश
छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में 368 अटल टिंकरिंग लैब्स का सफल संचालन रायपुर, 24 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत राज्य के 33 जिलों में कुल 368 अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) संचालित करने की घोषणा की है। इनमें से 278 लैब्स शासकीय विद्यालयों में और 90 लैब्स अशासकीय विद्यालयों में संचालित हो रहें हैं। इन लैब्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। राज्य स्तर पर अटल टिंकरिंग लैब्स की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों में आवश्यकताओं…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में वन अधिकार पट्टे के वितरण की उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहियॆ गत दिनों विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने इस मुद्दे क़ो उठाया जिस पर जिले में बहस क़ा मुद्दा बन गया है क्या वाकई जिले में वन अधिकार पट्टे अपात्र लोगो क़ो बांटी गई है जिसमें जनप्रतिनिधि रिश्तेदार शासकीय सेवक के परिजनो क़ो जमकर बांटी गई है सबने जमकर इस अभियान का फायदा उठाया है। जिला प्रशासन अगर चाहे तो इस आरोप की जाँच करें। सूत्रों के मुताबिक बिंद्रानवागढ़ के तत्कालीन वन अधिकार समिति के अध्यक्ष ने अपने पद का…
रायपुर, 23 जुलाई 2024/ आज लोकेश और राहुल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अनुकंपा नियुक्ति मिलने की खुशी के साथ घर की जिम्मेदारी निभाने में भी सक्षम हो गया है। घर-परिवार में त्यौहार जैसा माहौल लग रहा है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से आमजनों के हित में त्वरित कार्य करने के निर्देश जिले के सभी कलेक्टरों को दिया गया है। इसी कड़ी में लोकेश और राहुल को भी अनुकंपा नियुक्ति मिली है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलावा आया है। गरियाबंद जिले की श्री राहुल, श्री लोकश…
25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित रायपुर, 23जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।
साय सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक पारित वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक में 7 हजार 329 करोड़ रूपए का प्रावधान महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जनमन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए प्रावधान शामिल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू छत्तीसगढ़ का बजट का आकार बढ़कर हुआ 01 लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए रायपुर, 23 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 7 हजार 329 करोड़ रूपए के प्रथम अनुपूरक…
केन्द्रीय बजट विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर, 23 जुलाई 2024/केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों की सराहना की और इसे देश सहित प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि से ग्रामीण जीवन स्तर…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम रायपुर, 23 जुलाई 2024/पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ही शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से…
केंद्रीय बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की सराहना, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल रायपुर, 23 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज प्रस्तुत हुआ। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का सांतवां बजट दूरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट…
मनेन्द्रगढ़। आज दिनांक 22/07/2024 दिन सोमवार को प्राथमिक शाला चैनपुर मैं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सतीश उपाध्याय, श्री शरद शर्मा,श्री चंद्रशेखर पटेल प्रमुख रूप से आमंत्रित किए गए थे,साथ ही साथ विद्यालय में अध्ययन छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजूद थे।सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया,कार्यक्रम के अगले कड़ी में उपस्थित मुख्य अतिथियों का छात्रों के द्वारा हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया, तत्पश्चात संस्था की ओर से विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नीलम तिवारी,श्रीमती दीपिका कंवर…
रायपुर /मूँगेली पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन। मूँगेली पदोन्नति में आरक्षण के मांग को लेकर गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन सौपा गया। इसी तारतम्य में आज मूँगेली जिला में प्रदेश सचिव राधेश्याम टंडन एवं जिला संयोजक मनीराम ध्रुव ,सनत बंजारे ,दिनेश घोसले के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सचिव एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के नाम माननीय संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके मूँगेली को सात सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव की संवेदनशील पहल छत्तीसगढ़ की पबिया, पविया, पवीया जाति को अनुसूचित जनजातियों की सूची में पाव जाति के साथ शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा वर्षों से अनुसूचित जनजाति में शामिल होने की बाट जोह रही जाति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर आभार जताया छत्तीसगढ़ के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इन जातियों को लक्षणों के आधार पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की अनुशंसा की है रायपुर, 22 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्षों से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बाट जोह…
रायपुर, 22 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर है। उन्होंने बताया कि देश में 26 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक हैं जबकि प्रदेश में 21 विद्यार्थियों के पीछे एक शिक्षक है। शिक्षकों की पदस्थापना में अब तक कुछ अव्यवस्थाएं थी। जिसके कारण शिक्षकों की कमी परिलक्षित हो रही थी। इन कारणों से सर्वप्रथम युक्तियुक्तकरण करना पहली प्राथमिकता होगी। कुछ स्कूलों में जहां विषय संकाय है वहां शिक्षक नहीं है जहां विषय…
रायपुर। न्यायालय सुश्री रंजू वैष्णव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी से आपराधिक प्रकरण क्रमांक 11041/24 छ.ग. शासन विरूद्ध हर्ष मिश्रा व 4 अन्य अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 304 / 34 के आरोपी नवीन सिंह ठाकुर की जमानत याचिका क़ो खारिज कर दिया। नवीन सिंह ठाकुर की ओर से अधिवक्ता बृजेश पाण्डेय और लोक अभियोजक विजय लांजे ने शासन की ओर से पैरवी की मामले की गंभीरता व घटना में संलिप्तता क़ो देखते हुये आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। आरोपी की ओर से न्यायालय में तर्क दिया गया की थाना आरंग की पुलिस ने दुर्घटना से…
आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची जारी मेडिकल एवं फिजिकल फिटनेस और मेरिट के आधार पर हुआ चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा रायपुर, 22 जुलाई 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम एवं खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में सम्पन्न हुआ। खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम के…
रायपुर, 21 जुलाई 2024/ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में राष्ट्रव्यापी शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत 27 जुलाई को मिशन लाईफ भी मनाया जाएगा। इसके तहत पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को लेकर बच्चों में जागरूकता के लिए स्कूलों में इको क्लब के गठन के किया जायेगा। इको क्लब के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। इको क्लब के सदस्यों को समुदाय के समक्ष 27 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इस दिन प्रत्येक स्कूल में कम से कम 35 पौधों का रोपण कर उनके देखरेख और रखरखाव की…
बिना रायपुर, 21 जुलाई 2024/ गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते बड़ी कार्यवाही करते हुये शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कन्या आश्रम एवं बालक आश्रम बेलझीरिया के अधीक्षक एवं अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई को निरीक्षण दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के आश्रम में अनुपस्थित रहने एवं नियमित रूप से आश्रम में नहीं रहने के कारण श्री बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझीरिया, विकासखण्ड मरवाही और श्रीमती रियाज अंसारी अधीक्षिका (प्रधान पाठक) आदिवासी कन्या…
महासमुंद पंचायत ने की 15वे मद की राशि – 39 लाख का घोटाला, जांच पर्यन्त बाद भी दोषियों को नही मिला हवाला..? उनतालीस लाख की भ्रष्टाचारी फिर बटवारा ईमानदार अफसरों के गले में फंसी हड्डियां छूटने लगे पसीने, पाए कैसे छुटकारा..? विशेष रिपोर्ट महासमुंद / छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिला का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार की बैतरनी में जिला पंचायत को नैय्या गोते खा रही है। महासमुन्द जिला के जनपद पंचायत में वैश्विक महामारी कोरोना काल महामारी भुलाया नही जा सकता है। वैसे तो इस महामारी के चलते बहुत से लोगों के घर बर्बाद हो गए और बहुत सारे लोगों…
धर्मजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से आ रही है ,जहां पर दो बाइक सवार आपस में भिड़ंत से एक बाइक सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पूरा घटनाक्रम धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के धर्मजयगढ़ से कापू मुख्य मार्ग चाल्हा रोड चौक के पास बताया जा रहा है, जहां पर बाईक सवार ग्राम पंचायत पुटूकछार सचिव पियरसाय खल्खो को बकालो गांव का बाईक चालक ठोकर मार दिया, जहां पर मौके पर ही सचिव की मौत हो गई है। वही बकालो निवासी बाइक चालक घायल बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा थाने एवं डायल 112 को सूचित…
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा अनुसार पंचायत सचिवों के शासकीयकरण हेतु समिति का हुआ गठन समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को करेगी प्रस्तुत रायपुर, 21 जुलाई 2024- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव,…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘‘शिक्षा सप्ताह’’ का होगा आयोजन रायपुर, 20 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक ‘शिक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस तारतम्य में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह मनाने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी परिपत्र द्वारा जिले के समस्त शालाओं में दिवसवार…
आयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग करने वाले अस्पतालों पर की गई कार्रवाई 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही , 11 अस्पतालों के विरूद्ध लगाया गया जुर्माना रायपुर 20 जुलाई 2024। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार (आयुष्मान कार्ड) का दुरूपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं । इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्यवन हेतु…
कोपरा : कोपरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनने पर श्रीमती भारती साहू जी का आशीर्वाद स्नेह के साथ भव्य स्वागत किया गया नीरा तारक का स्वगत ज्योति निषाद दीपिका देवदास ताकेश्वरी तारक रोशनी साहू रुक्मणी सिन्हा संध्या शशि कला चंद्रिका कुसुम रामेश्वरी सीमा साहू सरस्वती साहू शामिल थे।
संपूर्ण पदोन्नति पर रोक लगाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र । 5 वर्षों से अनु जाति,अनु जनजाति अधिकार से वंचित । रायपुर। 22 जुलाई को सभी जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेशअध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सम्पूर्ण पदोन्नति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं।उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया की वह जानबूझकर अनुसूचित जाति ,अनु जनजाति के कर्मचारी ,अधिकारी को पदोन्नति से वंचित करने वरिष्ठता को आधार पदोन्नति कर रही है। विदित हो उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपने पारित अंतिम आदेश 16 /4/ 2024 तथा…
भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का सुधार करेंगे तहसीलदार रायपुर, 20 जुलाई 2024/ राज्य के भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड में त्रुटियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल पर राजस्व विभाग ने भू-स्वामियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों का निराकरण करने के लिए तहसीलदारों को अधिकृत किया है। पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भू-स्वामियों के पटवारी रिकार्ड के त्रुटियों को निराकृत करने के लिए प्राधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार के…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मिला संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग से दिवंगत व सेवानिवृत शिक्षक एलबी संवर्गों के परिजन हो रहे परेशान बेंलगाव -:छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन राजनांदगांव, दुर्ग और केसीजी जिले के पदाधिकारियों ने संभागीय कार्यालय शिक्षा ,सयुंक्त संचालक आर.एल ठाकुर दुर्ग से पदोन्नति सहित संभाग के समस्याओं को लेकर आज दिनाँक 19 जुलाई 2024 को मुलाकात किया।मुलाकात के दौरान गोपी वर्मा जिलाध्यक्ष राजनंदगांव, शत्रुघ्न साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग,संजय राजपूत जिलाध्यक्ष खैरागढ़, के.एल देशमुख ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग,किशन देशमुख ब्लाक सचिव डोंगरगांव, मनोज कुमार वर्मा जिला प्रवक्ता राजनंदगांव, संदीप साहू जिला महामंत्री राजनंदगांव साथ रहे। मुलाकात के दौरान सयुंक्त संचालक ने माध्यमिक शाला प्रधानपाठक…
समाज सेविका अनिता ने सरायपाली में सिटी बस के लिया दिया आवेदन सरायपाली 17/07/2024 : स्थानीय निवासियों की मांग पर समाजसेवी अनिता चौधरी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय श्री अरूण साव तथा वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी को सरायपाली में सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। अनिता चौधरी, जो एक समाज सेविका तथा विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग की राष्ट्रीय सदस्य भी हैं, ने इस ज्ञापन के माध्यम से शहर के लोगों की परिवहन समस्याओं को उठाया है और शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में अनिता चौधरी ने बताया कि सरायपाली में…
न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर रायपुर, 19 जुलाई 2024/ जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाईट के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदकों को फर्जी मैसेज भेजने वाले के खिलाफ राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। दरअसल जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाइट के इम्पेनलमेंट के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन-पत्र आंमत्रित किए गए थे। इस दौरान 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रबिक प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर आवेदकों को व्हाटसअप मैसेज भेजकर यह…
22 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन, गुरूजनों एवं शिक्षकों का होगा सम्मान
22 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन* गुरूजनों एवं शिक्षकों का होगा सम्मान गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर व्याख्यान रायपुर, 19 जुलाई 2024/ राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक में गुरू पूर्णिमा उत्सव के आयोजन के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा…
साय और शर्मा ने नक्सली हमले में शहीद भरत साहू को दिया गार्ड ऑफ ऑनर शहीद भरत साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह; भारत माता की जय, शहीद भरत साहू अमर रहे के नारों के बीच ‘नक्सलवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर शोकाकुल जनसमूह ने आक्रोश जताया उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा : केंद्रीय गृह मंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री साय के संकल्प के आधार पर प्रदेश सरकार नक्सलियों के समूल उन्मूलन पर काम कर रही है और शीघ्र ही इसके सुपरिणाम सामने आएंगे प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू भी…
मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। शहीद श्री भरत लाल साहू रायपुर के…
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 19 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – # मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला # किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में…
