Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जल-जगार से आया सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन प्रधानमंत्री जी के हर घर नल से जल के संकल्प को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री ने माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के…
मुख्यमंत्री श्री साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल जल बर्बादी की समस्या को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने वाला मॉडल रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में जल-जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर…
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर एलआईसी आफ इंडिया ने किया शिक्षको को सम्मानित…. प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं समन्वयक सहित सभी शिक्षको को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया…. राजनांदगांव/छुरिया – अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के शुभअवसर पर स्थानीय जनपद पंचायत के सभागार में आज ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमान आसीस दुबे जी, मैनेजर सीएलआईए, एलआईसी आफ इंडिया रायपुर, श्रीमान चेतन चन्नी जी, डीएम, सीएलआईए, एलआईसी आफ इंडिया रायपुर, माननीय श्रीमान सुनीत कुमार सिंग चीफ ब्रांच मैनेजर, माननीय श्रीमान संदीप कुमार जैन जी, एसबीए, एलआईसी आफ इंडिया राजनांदगांव…
गरियाबंद।गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित ब्लॉक मैनपुर के शोभा गौना क्षेत्र के सुदूर प्राथमिक शाला भीमाटिकरा में स्कूल का हेडमास्टर कार्यालय शाला भवन की जगह शौचालय में चलते पाया गया उक्त खबर मीडिया के द्वारा प्रशासन के संज्ञान में आते ही प्रथम दृष्टया संकुल समन्वयक को दोषी मानते हुये डीईओ अश्वनी कुमार सारस्वत ने संकुल समन्वयक व सहायक शिक्षक राजेश कुमार दौरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। राजेश कुमार दौरा सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला कुचेंगा, वर्तमान में संकुल समन्यवयक संकुल केन्द्र भूतबेड़ा, वि. ख. – मैनपुर, जिला गरियाबन्द के द्वारा अपने संकुल अधीन शालाओं का नियमित…
शिक्षकों की पूर्व सेवा गणना आवश्यक – संजय शर्मा टीचर्स एसोसिएशन के बैठक में शिक्षक मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लंबी बैठक में पदाधिकारियों ने दिया सुझाव छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक मोर्चा द्वारा घोषित कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक में शिक्षक मोर्चा के मांगो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना आवश्यक है, इससे शिक्षकों के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन,…
खैरबना स्कूल मे “”पालक मेगा बैठक”” संपन्न लगभग पांच सौ पालक बैठक मे शरीक हुए छुईखदान ब्लाक के ग्राम खैरबना प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला और हाई स्कूल मे आज 4/10/24 को शासन के निर्देशानुसार ग्राम खैरबना मे पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया जहाँ पुरे ग्राम के तीनो स्कूलों के पालक और ग्राम वासी बड़ी संख्या मे शामिल हुए. आज पालको की संख्या को देखते हुए स्कूल ग्राऊंड मे टेंट और कुर्सी की व्यवस्था किया गया था, जहाँ लगभग 500 पालक बैठक मे शामिल हुए. ग्राम खैरबना प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्री मती सीमा शर्मा, मिडिल…
बागनदी वन परिक्षेत्र मे कल्लू बंजारी मामले पर भृत्य को निलंबित कर वनअधिकारी के गड़बड़ी पर्दा डालने का खेल? रिपोर्टर ;-अकील मेमन छुरिया छुरिया ;-बागनदी वन क्षेत्र के अधिनस्त ग्राम कल्लू बंजारी चेकपोस्ट पर एक भृत्य कर्मी द्वारा अवैध उगही का मामला सुर्खियों मे रहा जिस उच्च अधिकारीयो द्वारा जिले से अधिकारी भेजने के बजाए वन परिक्षेत्र अधिकारी को ही जाँच अधिकारी बनाया गया उन्होंने अपने प्रतिवेदन पर भृत्य को अकेले दोषी ठहराते हुए अपने जवाबदेही से बचने का खेल खेल दिया जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय है।अक्सर पुलिस विभाग मे देखा गया है जब किसी थाना क्षेत्र मे…
सफाईकर्मी का पुत्र ने जिले में हासिल किया प्रथम स्थान गरियाबंद। आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर के 6वीं का छात्र चित्रांशू कुमार ठाकुर ने जवाहर उत्कर्ष विद्यालय परीक्षा में गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है चित्राशु ठाकुर के पिता मोहर सिंह ठाकुर प्राथमिक शाला बिंद्रानवागढ़ में स्वीपर के पद पर काम कर रहे है चित्रांशु ठाकुर की सफलता पर आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर के प्रधान पाठक श्रीमती लोमवती यादव ,अधीक्षक दुर्योधन मरकाम ,सहायक शिक्षिका मीनाक्षी सेन सहित माता पिता ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल -जगार महोत्सव में 87 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत वाले 49 निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन रायपुर04 अक्टूबर 2024/ धमतरी के गंगरेल जलाशय में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजन होगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये की लागत वाले कुल 49 कार्यों का लोकार्पण एवम भूमिपूजन करेंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और…
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ निलंबित रायपुर, 04 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों के अध्यापन के लिए चयनित कोचिंग संस्थाओं की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करने और विभागीय योजनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है। छात्रों और अभिभावकों द्वारा कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच में श्री सेठ को दोषी पाया गया है, जो…
मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि वितरित बीजापुर जिले को 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास रायपुर, 04 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल…
गरियाबंद। एक ओर हाईकोर्ट बिलासपुर की डिवीजन बैंच ने एक ही पद पर 10 साल तक पदस्थ रहने पर क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश राज्य सरकार को दिया है सोना साहू बनाम राज्य शासन के फैसले में पंचायत विभाग को श्रीमती सोना साहू रामानुजनगर के मामले में हाईकोर्ट डिवीजन बैंच ने याचिका को स्वीकार कर पंचायत अवधि का एरियर्स साथ रिवाइज्ड एलपीसी जारी करने का आदेश दिया उक्त आदेश के आते ही प्रदेश के लाखों शिक्षकों ने सोनासाहू बनाम राज्य सरकार के फैसले के आधार पर नियोक्ता जिला पंचायत को क्रमोन्नत वेतनमान दिये जाने अभ्यावेदन देना शुरू किया हजारों के संख्यां…
खुले आम दौड़ तेज रफ्तार अवैध रेत से भरी सैकड़ों ट्रेक्टर, प्रशासन व पुलिस शांत रायगढ क्षेत्र में अवैध रेत खनन तेजी से हो रही हैं। रेत माफिया अधिक मुनाफा कमाने के लिए दूर दूर तक टैक्टरों में रेत भेजने का काम कर रहें हैं। खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत मुरा , मांड नदी के घाट पर अवैध रेत उत्खनन का मुख्य अड्डा है। यहां से रोज सैकड़ों टैक्टर रेत निकली जा रही व रकम की भी वसूली की जा रही हैं। शासन की ओर से क्षेत्र में रेत उत्खनन के लिए कोई लीज जारी नहीं की गई है। इसे…
कांकेर।उत्तर बस्तर कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के लगभग 300 सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति दी है जिनको पदस्थापना हेतु आगामी 7-8अक्टूबर को नरहरदेव उत्कृष्ठ आत्मानंद विद्यालय में रखा गया है प्रथम दिवस दिव्यांग महिला शिक्षकों को बुलाया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित रायपुर, 3 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा। इस संबंध में आज यहां सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
शिक्षक का पुत्र लापता : ग्राम बस्ती, थाना पेण्ड्रा, जिला जीपीएम का रहने वाला युवक सुरेन्द्र कुमार पैकरा पिता अर्जुन सिंह पैकरा लापता…,जिन्हें दिखे कृपया मो.नं. 8120645881- 6263017544 पर सूचना दें… पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (03 अक्टूबर 2024) : 21 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार पैकरा पिता अर्जुन सिंह पैकरा (शिक्षक) ग्राम बस्ती, थाना पेण्ड्रा, जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) दिनांक 29 सितम्बर 2024 को घर से कहीं चला गया है। जो अब तक घर नहीं लौटा है। सुरेन्द्र पैकरा का कहीं पता नहीं चलने से उसके माता पिता बहुत ही चिंचित और परेशान हैं। सुरेन्द्र गुमसुम रहता है। सुरेन्द्र जिस किसी सज्जन को दिखे,…
सत्याग्रह पदयात्रा कर शिक्षक मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन जोरदार नारेबाजी कर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग मांगे पूरी हो वरना होगा बेमुद्दत हड़ताल पूर्व सेवा अवधि की गणना करने एल बी संवर्ग के शिक्षकों ने दिया धरना प्रतीकात्मक गांधी रहा आकर्षक का केंद्र *तिरंगे झंडे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए हजारों एल बी शिक्षक* *टोपी पहनकर शामिल हुए शिक्षक* संविलियन के बाद फिर शिक्षकों के सबसे बडे आंदोलन का आगाज हुआ है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज राजधानी रायपुर में शिक्षकों ने अपनी ताकत दिखायी। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के…
सेवानिवृत्त शिक्षक से रुपये छीनने के मामले में तीन गिरफ्तार बसखारी (अंबेडकरनगर)। सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीने गए 50 हजार में से 49 हजार रुपये बरामद किए। मालूम हो कि एक दिन पहले मंगलवार को महमूदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बैंक ऑफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बैंक के निकट ही बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। साथ ही जेब से 50 हजार रुपये निकालकर तीनों भागने लगे। इसमें से एक बदमाश…
धरमजयगढ। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में धरमजयगढ़ वन मण्डल अंतर्गत क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर कुल 120 की तादाद में हाथी विचरण कर रहे हैं जो क्षेत्रवासियों के लिए कहीं न कहीं भारी चिंता का शबब बना हुआ है । आए दिन क्षेत्र के गांव जंगल एवं सड़क किनारे हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है लिहाजा प्रभावित ग्रामीण इस विकट समस्या को लेकर चिंतित हैं। वहीं हाथी किसान की गाढ़ी मेहनत को नष्ट कर रहे है फसलों को लगातार चट किए जा रहे हैं साथ ही दरों दीवारों को भी निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में…
महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धरती आबा से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री श्री साय धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करने पर पीएम को दिया धन्यवाद *मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनाने की अपील की* *बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 192 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास* रायपुर 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महात्मा गांधी का सपना था कि जनजातीय समुदाय विकास की मुख्य धारा में शामिल हो और तरक्की करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,…
सत्याग्रह के नाम पर यह कैसा मजाक ! क्या शिक्षकों को कमजोर करने और समस्या बनाए रखने की हो रही है साजिश ? प्रदेश में शिक्षाकर्मी एकमात्र ऐसा संवर्ग है जिसने अनियमित से लेकर नियमित तक की राह तय की है लेकिन एक धड़ा शिक्षाकर्मियों के बीच में से हमेशा ऐसा रहा है जो यह चाहता है की समस्या बनी रहे ताकि उसकी दुकानदारी संगठन और चंदाखोरी के नाम पर चलती रहे । यही वजह है कि शिक्षकों में जब भी एकजुटता की बात आती है तो एक दो नेता कभी तैयार नहीं होते , बताते हैं कि इसके पीछे…
जाकेश साहू का शिक्षक संघर्ष मोर्चा पर कड़ा और आक्रामक प्रहार…. कहा मोर्चा के शीर्ष चार नेताओ से प्रदेश के आम शिक्षको का मोह भंग… इस्तीफा देकर घर बैठे ये लोग, संगठनों को भंग कर नए लोगो को सौपे राजपाठ…. सबसे बड़े संगठन का दावा… और भीड़ मात्र एक हजार भी नहीं… रायपुर // – प्रदेश के फायरब्रांड कर्मचारी एवं शिक्षक नेता जाकेश साहू ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आज के आंदोलन को पूरी तरह फ्लाप शो करार देते हुए इनके शीर्ष नेतृत्व पर कड़ा और आक्रामक प्रहार किया है। प्रदेश में सबसे बड़े संगठन का दावा करने वाले शिक्षक…
कर्मचारी उपेक्षा पिछली सरकार को पड़ी भारी : मोदी गारंटी जल्द पूरा करेगी, है साय सरकार से उम्मीद हमारी- शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रदेश के शिक्षकों ने सत्याग्रह कर दिखाई गांधीगिरी,धरना प्रदर्शन और पदयात्रा कर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन पुरानी सेवा गणना, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति व केंद्र के समान देय तिथि से DA और HRA की मांग को लेकर शिक्षक मोर्चा ने किया सत्याग्रह से आंदोलन का आगाज़ छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांत संचालक गण वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा, मनीष मिश्रा तथा विकास राजपूत ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज तुता धरना स्थल मे एक बार फिर प्रदेश…
गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट
छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर मिलेगी 25% की बड़ी छूट *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा* *मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी* *02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक मिलेगी यह छूट* *मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन* रायपुर 02 अक्टूबर 2024// छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक ओलंपिक विजेता मनु भाकर समापन समारोह में होंगी शामिल रायपुर, 02 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। इस खेल महोत्सव में देशभर…
सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रिपोर्ट के आधार पर 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 वीडियो को किया गया डिलीट *कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न* रायपुर, 02 अक्टूबर 2024/ शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी स्थानीय बुनकरों से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर 02 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चाक पर अपनी कलाकारी दिखाते हुए मिट्टी की कटोरी बनाई और स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की…
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सदर बाजार, आज़ाद चौक पहुँचे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किये माल्यार्पण* स्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
सियानजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुजुर्गों के दुख-दर्द को समझें और उन्हें उनकी सेवा का भरोसा दिलाए: मुख्यमंत्री वृद्धजनों की भावनाओं को समझते हुए उनकी सेवा में तत्पर है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरजपुर जिले में 187 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन *अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानों का सम्मान* रायपुर, 01 अक्टूबर 2024/ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से…
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब ओड़िशा में भी किसानों से होगी धान की खरीदी ओड़िशा के खाद्य मंत्री श्री कृष्ण चंद्र पात्रा के नेतृत्व में आया है अध्ययन दल छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम को सराहा *छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर संभव मिलेगी मदद* रायपुर, 01 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ओड़िशा में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। ओड़िशा के खाद्य मंत्री श्री कृष्ण चंद्र पात्रा के नेतृत्व में आए अध्ययन दल ने आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम का अवलोकन किया और इसकी तारीफ की। श्री पात्रा ने…
रायपुर। कल प्रदेश के चार शिक्षक संगठन अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर राजधानी में पदयात्रा निकालने वाले थे इस पदयात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी सिर्फ तुता धरना स्थल पर धरना दे पाएंगे। प्रशासन का सख्त रवैया नजर आ रहा
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए 135 सीटों की वृद्धि को वित्त से मंजूरी रायपुर, 01 अक्टूबर 2024/ दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर वित्त विभाग ने युवा उत्थान योजना के तहत ट्राइबल यूथ हॉस्टल में 135 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। युवा उत्थान योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के…
गांधी जयंती पर राजधानी में होगा शिक्षकों का सत्याग्रह पदयात्रा : पुरानी सेवा, वेतन विसंगति,क्रमोन्नति/पदोन्नति और मंहगाई भत्ता जैसे मांगो को लेकर शिक्षक (एल. बी.) फिर से हुए लामबंद छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा आंदोलन का आगाज़ : शिक्षाकर्मी आंदोलनों की सफलता के बाद पुनः खड़ा हो रहा बड़ा आंदोलन छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांत संचालक गण वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा, मनीष मिश्रा तथा विकास राजपूत ने विज्ञप्ति जारी कर शिक्षक LB संवर्ग की मुख्य मांगो का उल्लेख करते हुये प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि हम समस्त संविलियन प्राप्त शिक्षक विभिन्न विसंगतियों से घिरे हुए हैं, जिसमे…
9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई धमतरी के कन्हारपुरी में प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर हुआ बड़ा काम, अब हो रहा जल-जगार महा उत्सव *रायपुर.* कभी सूखे की समस्या की ओर बढ़ते धमतरी जिले में अब प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर बन चुका है, जो बारह महीने लबालब नजर आ रहा है। जिले के ग्राम कन्हारपुरी में निर्मित किए गए अमृत सरोवर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा अमृत सरोवर होने का गौरव प्राप्त हुआ है।…
राजनांदगांव गौरव पथ शाम के बाद असुरक्षित जोन भविष्य मे हो सकता है कोई बड़ा हादसा जिम्मेदार कौन? छुरिया ;- राजनांदगांव जिला मुख्यालय जहाँ आए दिन कोई न कोई बड़ हादसा सुनना आम बात हो गया है,ताज्जुब तब होता है, जब यह शहर वीआईपी का विधानसभा क्षेत्र हो और इस जिले का एक उर्जावान कलेक्टर व पुलिसअधिक्षक हो उसके बाद लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करे तब तो चिन्ता का विषय है ,हाल ही मे इस शहर मे हर दिन कोई न कोई बड़ेओहदे के लोग पहुचते है, कभी शहर के विधायक वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन…
वन विभाग की बडी कार्यवाही; संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन की तस्करी करते पकड़े गये चार अन्तर्राज्यीय तस्कर बस्तर वन मंडल के करपावण्ड वन परिक्षेत्र से लगे उड़ीसा बार्डर के समीप घेराबंदी कर 01 नग वन्य प्राणी पेंगोलिन के साथ 04 आरोपी को लिया गया हिरासत में रायपुर, 30 सितंबर 2024/ प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। वनमंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बाल प्रमुख श्री श्रीनिवास राव द्वारा वन अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि संरक्षित…
राष्ट्रीय पोषण माह 2024: पोषण जागरूकता गतिविधियों में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर वजन त्यौहार के दौरान 23 लाख बच्चों का वृद्धि मापन किया गया सभी की सहभागिता से स्थानीय पौष्टिक आहार, स्वस्थ्य जीवनशैली, पोषण के साथ पढ़ाई का संदेश जनसमुदाय तक पहुंचाने में मिली बड़ी सफलता रायपुर, 30 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ में 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जन आंदोलन के रूप में 7वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। इस दौरान गांवों से लेकर राज्यस्तर तक सुपोषण, बच्चों में व्याप्त कुपोषण एवं किशोरी बालिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं में एनीमिया के संबंध में जागरूकता के लिए…
महिलाओं और बालिकाओं में कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा रायपुर, 30 सितंबर 2024/ केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश-सरस्वती वंदना और…
थाना पाण्डुका एवं गरियाबंद क्षेत्रतांर्गत अलग-अलग बैंक एवं ए.टी.एम. में चोरी करने वाले तीन आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा। कर्ज से छुटकारा पाने के लालच में दोस्तो के साथ मिलकर योजना बनाकर दिया था, चोरी के घटना को अंजाम । गरियाबंद :- गरियाबंद जिल के अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत बैंक एवं ए.टी.एम. में चोरी करने वालों की शिकायत प्राप्त होने पर गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने के संबंध में अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर व एस.डी.ओ.पी. गरियाबंद निशा सिन्हा को निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में…
छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी छत्तीसगढ़ में चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विकास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में समीक्षा बैठक में हुए शामिल सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा- विष्णुदेव साय *केन्द्रीय सड़क निधि से 908 करोड़ के आठ कार्यों को मिली स्वीकृति* नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ की सड़कों का जाल और मजबूत होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की…
2 अक्तूबर का आंदोलन प्रदेश के 1,80,000 शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ भयंकर विश्वासघात, धोखा, छलावा और षडयंत्र….. शिक्षक एलबी संवर्ग साथी उक्त आंदोलन से दूर रहे – जाकेश साहू रायपुर //- विगत 27 सितंबर को जब प्रदेशभर के 112 से अधिक कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय जोरदार आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया। तब छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा और इनमे शामिल इनके संवर्ग के चार संगठनों ने फेडरेशन के उक्त डीए और एचआरए के आंदोलन का बहिष्कार किया। कुछ लोगो ने तो बकायदा उक्त आंदोलन…
मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम रायपुर, 29 सितंबर 24/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकें। यह कार्यक्रम प्रदेश में जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा जिला में भी संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के प्राचार्य निलंबित अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार का मामला रायपुर, 29 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशुपर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालिक प्राचार्य श्री आर.बी. निराला को आज निलंबित कर दिया गया है। श्री निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री गोविंद राम चुरेंद्र ने जिला जशपुर…
छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का सम्मान समारोह संघ की प्रबंध कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन रायपुर, 29 सितम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाईन्स रायपुर में सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त सचिव श्रीमती शारदा वर्मा एवं अध्यक्षता संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें डॉ. अल्पना घोष निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती किरण खरे एवं कोषाध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू साय सरकार में मिल रहा युवाओं को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर रायपुर, 29 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन…
गरियाबंद पुलिस ने हत्या के मामले में किया खुलासा, मृतक की पत्नी ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम । 24 घण्टे के भीतर गरियाबंद पुलिस ने किया मामले का खुलासा,मृतक की पत्नी सहित प्रेमी आरोपी गिरफ्तार। गरियाबंद – मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम गुजरा का है जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का करवाया हत्या जिसकी सूचना पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले को मिलने पर मामले की संज्ञान को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर एवं अनुविभागी अधिकारी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा को निर्देशित कर मामले…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने कहा – हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा में हुआ पदाधिकारियों का निर्वाचन रायपुर 29 सितम्बर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी मन की बात’ रायपुर 29 सितंबर 2024// ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते…
महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड में पदस्थ प्रधानपाठक श्री संतोष चौधरी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हों गया वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शिक्षक समाज में शोक व्याप्त है।
कोटा में ट्रेन ठहराव के लिए राज्यमंत्री तोखन साहू का आभार व्यक्त की-डॉ सुषमा सिंह बिलासपुर कोटा मे ट्रेन के ठहराव को लेकर आज सर्किट हाउस मे केंद्रीय राज्यमंत्री,बिलासपुर सांसद तोखन साहू से डॉ सुषमा सिंह ने भेंट कर मिठाई खिलाकर पुष्प गुच्छ दे कर कोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी रहवासियो एवं पदाधिकारियों की तरफ़ से ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान किए जानें हेतु कोटा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एवं मतदाता की ओर से उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। आप को बता दें करगी रोड रेलवे स्टेशन, बेलगहना रेलवे स्टेशन एवं टेंगनमांड़ा रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों…
विष्णु के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन हुआ खुशहाल रायपुर 28 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खुड़िया दंपत्ति का जीवन आसान और खुशहाल हो गया है। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के वनांचल ग्राम कनकबीरा में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति देवानंद और श्रीमती गजनी खुड़िया को अब एक साथ कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साय सरकार की ओर से उन्हें पीएम आवास योजना से पक्का मकान भी मिल गया है। खुड़िया दंपति ने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहा था। वन क्षेत्र होन के कारण यहां अक्सर तेज बारिस…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों 12वीं बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान* मुख्यमंत्री विस्तार न्यूज शिक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए बच्चों के बाल सुलभ सवालों के जवाब में अपने बचपन की यादों को दोहराया रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों का आज सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बाल सुलभ सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कक्षा में वे हमेशा मेधावी छात्र रहे। उनकी सभी विषयों में अच्छी पकड़ थी। *गणित रहा प्रिय विषय* मुख्यमंत्री ने…
बागनदी वन परिक्षेत्र अधिकारी के इसारे परअवैध उगाही का खेल भृत को किया निलंबित? रिपोर्टर ;- अकील मेमन छुरिया छुरिया:-विगत दिनो वन परिक्षेत्र बागनदी के अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी मे अंतरराज्यीय हाईटैक बेरियर में कार्यरत भृत्य तोपराव बावनथड़े के विरुद्ध अवैध उगाही का मामला सामने आने पर जाँच मे पाया उनके द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य नहीं कर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 नियम -3 का प्रथम दृष्टया उलंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया सवाल ये उठता है अक्सर भ्रष्टाचार के मामले का जवाबदेही संमबधित विभाग का अधिकारी पर कार्यवाही क्यों नही…
गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम कोसमी(द)निवासी भुनेश्वर साहू पिता जेठूसाहू गत दिनों फुटू निकालने जंगल की तरफ गया था वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजबिन किये तो भुनेश्वरसाहू की लाश हर्राभटका खार में मेड़ के नीचे मिला परिजनों ने इसकी सूचना बिंद्रानवागढ़ पुलिस चौकी में की पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुलिस जाँच कर रही है।
बच्चों ने उठाया बीड़ा संस्कृति को सहेजने का जगदलपुर। प्राचीन समय में उपयोग किए जाने वाले वस्तुओं को संग्रहित करने का बीड़ा स्कूली बच्चों ने उठाया है ।और उनके इस कार्य को सहयोग प्रदान किया पालकों ने उन्होंने बच्चों को पूर्वजों के जमाने में घरों में उपयोग करने की सामग्री खेती किसानी के औजार सहित बस्तर वनांचल क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली विलुप्त सामग्रियों को सहेजने की जिम्मेदारी दी है और बच्चे उसे बखूबी निभा रहे हैं। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित लामकेर संकुल में स्थति प्राथमिक शाला डेंगगुडा पारा झारतरई के पालकों अपने…
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे मनाया गया भगत सिंह की जयंती भगत सिंह एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी जीवनी इस प्रकार है: जन्म: 28 सितंबर 1907, लायलपुर, पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) मृत्यु: 23 मार्च 1931, लाहौर जेल, पाकिस्तान पिता: किशन सिंह माता: विद्यावती शिक्षा: नेशनल कॉलेज, लाहौर भगत सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता किशन सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे। भगत सिंह ने अपनी शिक्षा लाहौर में प्राप्त की और जल्द ही वे स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। 1926 में भगत सिंह ने हिंदुस्तान…
2 अक्टूबर से आंदोलन का आगाज़ : प्रदेश के शिक्षक LB संवर्ग पुरानी सेवा गणना,क्रमोन्नति/ समयमान/ पदोन्नति और केंद्रीय वेतनमान के लिए राजधानी में करेंगे सत्याग्रह छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया आंदोलन का शंखनाद जानिए,क्या है आंदोलन की रूपरेखा.. रायपुर। छग शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांत संचालक गण वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा, मनीष मिश्रा तथा विकास राजपूत ने विज्ञप्ति जारी कर शिक्षक LB संवर्ग की मुख्य मांगो का उल्लेख करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा व कार्ययोजना को सार्वजनिक करते हुए प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि हम समस्त संविलियन प्राप्त शिक्षक विभिन्न विसंगतियों से घिरे हुए हैं,…
नई दिल्ली से लौटे माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री के दौरे पर होने के कारण श्रीमती कौशल्या देवी साय ने की मेजबानी माओवादी हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना है : उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर, 26 सितंबर 2024/आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मौसम खराब होने के कारण उड़ान बाधित होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
अबूझमाड़: घने जंगलों में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत, तीन बड़े नक्सली ढेर अबूझमाड़। यह नाम सुनते ही घने जंगलों, कठिन पहाड़ियों और वहां छिपे खतरनाक नक्सलियों का ख्याल आता है। जहां आम इंसान का पहुंचना मुश्किल होता है, वहां सुरक्षा बलों ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ का यह दुर्गम इलाका वर्षों से नक्सलियों का अड्डा बना हुआ था, पर अब हालात बदलने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए गए “माड़ बचाओ” अभियान ने इस इलाके में शांति की एक नई उम्मीद जगाई है। सुरक्षा बलों ने सात दिनों तक चले एक लंबे और…
गरियाबंद। ‘सेवा ही संकल्प‘ की भावना को लेकर महानदी ब्लड बैंक नवापारा राजिम के सौजन्य से आज दिनांक 26.09.2024 को गरियाबंद जिले के सियान सेवा सदन भिलाई में वृध्दाजन को सामूहिक भोज कराया गया। इस आयोजन के दौरान महानदी ब्लड बैंक के डायरेक्टर श्री मोहित वर्मा, उनके साथी व ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर रायपुर, 26 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने बचपन के स्कूली शिक्षक श्री राजेश्वर पाठक से मुलाकात कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और अपने शिक्षक का चरण स्पर्श कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों का ही आशीर्वाद है कि मैं यहां तक पहुंच पाया हूँ ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने शिक्षक से फिर से आशीर्वाद मांगा और उनके शिक्षक ने भी पूरे दिल से आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त की मंजूरी रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में नई भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। कुल 362 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कमी को दूर कर न्यायपालिका के कार्यों को सुचारू बनाना है। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने विधि विधायी विभाग को इस आशय के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वित्त विभाग ने प्राप्त प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते कुल 12 मेडल देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाया दमखम प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप रायपुर, 25 सितम्बर 2024/भिलाई की मिनी स्टेडियम में चल रही प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 स्पर्धा में आज उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 03 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 04 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 33 केन्द्रीय और राज्य पुलिस की टीमें भाग ले रही है। प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 सितम्बर को संध्या…
बिलासपुर कोटा विधानसभा प.दीनदयाल उपाध्यय की जयंती के अवसर पर सुषमा सिंह के नेतृव में बहुसंख्य महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता – मोर बूथ मोर अभियान के अन्तर्गत बूथो में 100सदस्य बनायेगे का संकल्प लिया बिलासपुर कोटा विधानसभा मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने को लेकर सुषमा सिंह गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जनहित मे किये गए कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से अपील करती हैँ कि देश को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए लोग भाजपा से जुड़े इसी कड़ी मे बिलासपुर के कोटा विधानसभा के बूथ क्रमांक 189,184 एवम नवागाँव बूथ क्रमांक 162 163,164 मे…
जिले के सभी गांवों में 02 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा ग्राम सभा ग्राम सभा की कार्यवाही का वीडियो ग्राम सभा निर्णय मोबाईल एप में किया जायेगा अपलोड ग्रामसभा में विभिन्न विषयों पर की जाएगी चर्चा गरियाबंद, 25 सितम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 6 में ग्राम सभा का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसके लिए निर्धारित तिथियां निर्धारित की गई है। इनमें जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन 23 जनवरी, 14…
321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों जल्द होगी नियुक्ति मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने दी अनुमति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक रायपुर, 25 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में 321 नये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति का मामला अंततः सुलझ गया है। वित्त विभाग ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देशानुसार कृषि विभाग ने व्यापम द्वारा जारी सूची के अनुसार सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेजों के सत्यापन…
अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक अनुपस्थित कर्मचारी सेवा से बर्खास्त पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ कर्मचारी पर हुई कार्यवाही गरियाबंद 24 सितम्बर 2024/ राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवकों को उनके कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन सुनिश्चित करवाने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने भी जिला अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाही भी करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ लम्बे समय…
देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ ने पाया स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने रोजगार सृजन के मामले में देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी Periodic Labour Force Survey (PLFS) की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। राज्य में चल रहे रोजगार सृजन और विकास प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को…
प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर….. मास्टर, बाबू, पटवारी, तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर… और सफाईकर्मी से लेकर ड्राइवर तक …. सभी हड़ताल पर… फेडरेशन ने कहा …. प्रदेश में मोदी की गारंटी फेल….राज्य में कर्मचारियों की मूल मांगे तो दूर डीए तक नसीब नहीं हो रहा…. रायपुर //- प्रदेशभर के लगभग चार लाख कर्मचारी अधिकारी एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। आगामी 27 सितंबर को राज्य के समस्त 33 जिला मुख्यालयों में कर्मचारीयों अधिकारियों द्वारा एक बार फिर जोरदार हल्ला बोला जाएगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं नेतागण राजेश…
पीएम श्री योजना में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की और 78 शालाएं अब तक 341 शालाओं को मिल चुकी है स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार कहा-पीएम श्री योजना छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी रायपुर, 24 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 78 और स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए पीएम श्री योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, नई स्वीकृति मिलने से…
उमाशंकर साहू ने पुरुस्कृत राशि स्कूल व बच्चों को किया समर्पित बस्तर/ भानपुरी – जिले के विकास खंड बस्तर अंतर्गत प्राथमिक शाला बड़ेपारा संकुल फरसागुड़ा में कार्यरत शिक्षक उमाशंकर साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही कम समय में अपने कार्यों से नई नई गतिविधियों/ नवाचारों से बच्चों को शिक्षा देने के कार्यों के चलते उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षक दिसव के अवसर पर इस वर्ष मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत 2024 से सम्मानित किया गया। शिक्षक श्री साहू ने पुरस्कार में प्राप्त सम्मान की 5000 रुपये की राशि को स्कूल व बच्चों के विकास के…
उल्लास कार्यक्रम की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर, 23 सितम्बर 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री परदेशी ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के अनुसार भारत सरकार द्वारा केन्द्र प्रवर्तित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रदेश में स्वीकृत किया गया है। इसके तहत प्रौढ़ शिक्षा एवं…
सिम्स के डीन डॉ. सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक निलम्बित स्वास्थ्य मंत्रीश्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वशासी समिति बैठक में की निलंबन की घोषणा पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की होगी उच्च स्तरीय जांच अस्पताल की जरूरतों के लिए दी 10 करोड़ की स्वीकृति *बैठक में मरीजों के हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय* रायपुर,23 सितंबर 2024/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के…
रायपुर 22 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों की वरिष्ठता प्राप्त करने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को रखा है। मुख्यमंत्री से प्रभावित शिक्षकों को न्याय दिलाने की मांग की है। 27000 से अधिक स्थानांतरित व पदोन्नति से वंचित व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग के मांगों को पूर्ण कराने की प्रत्याशा में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की। माननीय मुख्यमंत्री जी को छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन पूर्व/पश्चात स्थानांतरित व्याख्याता शिक्षक व सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण हेतु संविलियन निर्देश 7…
प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के आशियाने ने जीवन में लाई खुशहाली रायपुर, 22 सितम्बर 2024/ जिला मुख्यालय कबीरधाम से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पोलमी के निवासी श्री बाबूलाल के जीवन में एक नया अध्याय तब शुरू हुआ जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। बाबूलाल, जो पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे, बारिश के मौसम में परेशानियों का सामना करते थे। उनका पुराना घर कमजोर था, दीवारों में दरारें थीं, और छत से पानी टपकता था। हर…
40 हजार शिक्षक क्रमोन्नति/समयमान हेतु आवेदन तैयार कर चुके 1 लाख 10 हजार शिक्षक है प्रभावित कार्यालय आवेदन लेने हेतु करें अलग काउंटर की व्यवस्था* मध्यप्रदेश में 2010 को ही मिल चुका है क्रमोन्नति वेतनमान एक साथ नियुक्ति, अब ठगा महसूस कर रहे छत्तीसगढ़ के शिक्षक छत्तीसगढ़ के एलबी संवर्ग के शिक्षकों का हुआ है शोषण 18 हजार शिक्षक 2 कामोन्नति के हकदार क्रमोन्नति समयमान वेतनमान के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने एक बड़ा महाअभियान शुरू किया है, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि व्याख्याता, शिक्षक को मिलेगा समयमान वेतनमान व सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति से उच्च…
सरपंच संघ की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा व भ्रष्ट सचिव को मुख्यालय में ना रखने की प्रस्ताव छुरा। छुरा ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक शनिवार को जनपद पंचायत की सभाकक्ष में हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आने वाले हैं चुनाव से से पहले अधूरे कार्य को पूर्ण करें साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रता ग्रामीण को प्रमुखता से इस योजना का लाभ दिलाए। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें भ्रष्ट सचिव होमिन सेन जो फिंगेश्वर में स्थान्तरण हो गया है जिसे छुरा ब्लॉक के कोई भी सरपंच अपने…
नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली तिहासिक सफलता* 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण 229 करोड़ रूपए से अधिक के अवार्ड पारित *मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा किया गया वर्चुअल निरीक्षण* रायपुर, 21 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा सभी जिलों के प्रधान…
विख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर रखी जा रही निगरानी मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल उपचार और देखभाल के लिए तैनात रायपुर, 21 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने श्रीमती तीजन बाई के बेहतर स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को श्रीमती तीजन बाई के बेहतर उपचार और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर चिकित्सकों का दल द्वारा श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य पर लगातार…
छत्तीसगढ़ वन विभाग ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 में पिछली सफलता को दोहराने पूरी तैयारी में रायपुर, 21 सितंबर 2024/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से…
भर्तियों की सुनामी : साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते* मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी रायपुर 21 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन…
प्रधानमंत्री आवास योजना से शोभा नाग और कौशल्या के पक्के मकान का सपना हुआ साकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार रायपुर, 21 सितंबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए पक्के घर बनाने और उपलब्ध कराने के लिए वर्ष जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इन घरों में शौचालय, बिजली, पीने का पानी, स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रावधान है। जब लोग सक्रिय रूप से अपने घरों के निर्माण में भाग लेते हैं और इन सुविधाओं को…
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख नई दिल्ली, 20 सितंबर 2024 — राष्ट्रपति भवन में आज का दिन बस्तर के नक्सल पीड़ितों के लिए उम्मीदों भरा था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए 70 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत, अपनी पीड़ा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। उनके चेहरे पर वर्षों से झेले गए अत्याचार की छाप थी, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद की किरण भी नजर आ रही थी। राष्ट्रपति से मुलाकात का उद्देश्य साफ…
मैनपुर में स्कूल छात्र के बैग से निकाला खतरनाक सर्प नाग मचा हड़कंप काधे पर जहरीले सर्प जो टांगे स्कूल पहुंच गया छात्र पता ही नहीं चला कैसा बैग में घुसा सर्प गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आई है आज शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल मैनपुर में कक्षा 06 वी की छात्र की बैग से जहरीले सर्प नागराज निकाला तो हड़कंप मच गई हालांकि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के सूझबूझ से जहरीले सर्प को स्कूल कैंपस से बाहर निकल गया तब कहीं जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस…
रायपुर।संचालक लोकशिक्षण ने दशहरा दिवाली शीतकालीन ग्रीष्म अवकाश सहित 64दिनों की छुट्टी शिक्षण संस्थाओं के लियॆ प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा था जिसे स्कूल शिक्षा विभाग भेजा था जिसे विभाग ने स्वीकृत कर दी है जिसका विधिवत आदेश जारी हुआ है।
रायपुर। कवर्धा कांड पर कल प्रदेश कॉंग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद के ठीक पहले सरकार ने कवर्धा कलेक्टर जनमजेय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव को हटा दिया है सरकार की हों रही किरकिरी और प्रशासनिक तंत्र पर उठ रहे सवालिया निशान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन दोनों अफसरों को हटा दिया है।
कबीर धाम।कवर्धा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने रेंगाखार थाना के asi कुमार मंगलम थाना सिंघनपुर व महिला आरक्षक आरती गुप्ता थाना चारभाठा कोतवाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम के अपराध क्रमांक – 65 / 2024 धारा 103 ( 1 ), 103 ( 2 ), 238(a), 191(2), 191(3), 189 (5), 332(a), 324(6), 287, 310 (3), 326 (g), 61 ( 2 ) (a) भारतीय न्याय संहिता के संदर्भ में निम्नलिखित अधिकारी / कर्मचारी द्वारा बरती गई लापरवाही अत्यंत ही गंभीर प्रकृति का होने से इन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र कबीरधाम…
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य नवसंकल्प शिक्षण संस्थान ला रहा युवाओं के जीवन में बदलाव प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जा रही निःशुल्क तैयारी विभिन्न परीक्षाओं में अब तक हुए है 150 युवा चयनित रायपुर, 20 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से रोजगार एवं कौशल विकास को लेकर अनेक कार्य हो रहे है। जिससे विशेष पिछड़ी जनजातियों और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को…
शिक्षिका सीमा शर्मा को महरूम कला गांव और स्कूल के शिक्षको ने सम्मान के साथ विदाई दिए खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम महरूम कला वालो ने अपने चहेती शिक्षिका सीमा शर्मा को आज दिनांक 19/9/24 को भाव भीनी और सम्मान के साथ विदाई दिए. ग्राम महरूम कला प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका श्री मती सीमा शर्मा का विगत दिनों प्रधान पाठक पद मे प्रमोशन हो जाने के कारण बहुत ही भारी मन से ग्राम के पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला के ग्राउंड मे विदाई समारोह का आयोजन कर सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारम्भ मा सरस्वती के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन संकल्पित प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा और बरसाती कमार का पक्के घर का सपना रायपुर, 20 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के रहवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति रायपुर, 20 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी। पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग…
*मंत्रिपरिषद की बैठक* *दिनांक 20 सितम्बर 2024* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। राज्य मंत्रिमण्डल ने राज्य में गठित पांचों विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन की मंजूरी दी है। इस संशोधन…
भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा पुस्तकों को लापरवाहीपूर्वक रद्दी बनाने की घटना का तत्काल लिया संज्ञान जांच में दोषी पाए गए राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर को किया गया निलंबित प्रशासनिक शिथिलता और लापरवाही बिलकुल नहीं होगी बर्दाश्त मुख्यमंत्री साय का प्रशासनिक शिथिलता और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सुशासन के ध्येय के लिए भ्रष्टाचार के सभी अवसरों को ख़त्म करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर कान्फ्रेंस में अधिकारियों को दिए थे निर्देश भ्रष्टाचार बिल्कुल नहीं होगा बर्दाश्त मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई…
रायपुर। गत कुछ दिन पूर्व हुये तहसीलदार व नायाब तहसीलदार स्थानांतरण को लेकर सिमगा तहसीलदार व कनिष्ठ अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर बड़े पैमाने पर लेन देन कर स्थानांतरण करने के आरोप लगाए थे जिससे सरकार की किरकिरी हुई वहीं सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये शासन की बिना अनुमति मीडिया में पक्ष रखना सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उलंघन बताते हुये। नीलमणि दुबे को निलंबित कर दिया। द्वारा तहसीलदार / नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। उक्त स्थानांतरण के संबंध में श्री नीलमणी दुबे, तहसीलदार द्वारा मीडिया…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम छरछेद की घटना में पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए देने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से बातचीत कर बंधाया ढाढस रायपुर, 19 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम वीडियो कालिंग के जरिए घटना में मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट एवं माता मोंगरा बाई केंवट से बातचीत की और…
पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2024 हेतु आवेदन 3 अक्टूबर तक रायपुर, 19 सितंबर 2024/ राज्य शासन ने सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान वर्ष 2024 हेतु 03 अक्टूबर 2024 शाम 5.30 बजे तक आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक जिस जिले का निवासी हो, उसे संबंधित जिले के कलेक्टर को ही अपनी प्रविष्टि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रस्तुत कर सकेंगे। पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान के लिए चयनित व्यक्ति/संस्था को दो लाख रूपए नगद, सम्मान प्रतीक चिन्ह युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।…
छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात रायपुर,19 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में, भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही में 19वें राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स जैम्बोरी और विश्व गर्ल गाइड्स के पहले विश्व…
फर्जी नियुक्ति मामले में मुख्यमंत्री से हुई दोबारा शिकायत.. शिक्षक नेता की पत्नी को बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की हुई मांग ! यूं तो प्रदेश में किसी शिक्षक की छोटी सी गड़बड़ी में भी अधिकारी बड़ी कार्रवाई करने में नहीं झिझकते हैं वही पिछले 1 साल से चर्चित एक ऐसे मामले में जहां पर एक महिला शिक्षिका पर पिछले 17 वर्षों से फर्जी तरीके से नियुक्ति हासिल कर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाने का गंभीर आरोप है और जिसमें दो अलग- अलग जेडी की जांच में गड़बड़ी और फर्जी वाला निकाल कर सामने आ चुका है विभाग…
91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए निर्देश रायपुर, 19 सितंबर 2024/ रायपुर के अश्विनी नगर में रहने वाले 91 वर्षीय श्री गौरीशंकर अग्रवाल लंबे समय से वकालत के पेशे में संलग्न हैं। बौद्धिक क्षमता के धनी श्री अग्रवाल छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा के उपर किताब भी लिख चुके हैं। आज के समय में जब हर इंसान संपत्ति बनाने और बचाने की कोशिश में लगा हुआ है, श्री अग्रवाल ने इन सबसे उपर उठकर अपनी संपत्ति को राष्ट्रहित में…
