Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन राजधानी रायपुर में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता रायपुर 24 दिसंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों…
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का होगा भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे भूमिपूजन, सभी नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में बनेंगे अटल परिसर *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव बिल्हा में निर्मित अटल परिसर का करेंगे लोकार्पण* रायपुर. 24 दिसम्बर 2024. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर में आयोजित राज्य…
महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन महतारी वंदन योजना से महिलाओं को परिवार और समाज में मिला सम्मान महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने महतारी शक्ति ऋण योजना की गई शुरू: वित्त मंत्री राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित रायपुर, 23 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर…
जिला स्तरीय स्काउट कैंप में बच्चों ने चखा विभिन्न स्वाद परखी गई इंद्रियां खून जांच के साथ सी पी आर का विशेष प्रशिक्षण मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव सचिव कैलाश सोनी जिला संगठन आयुक्त मोरध्वज सप्रे रोहिणी ठाकुर के उचित मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आवासीय कैंप मे शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी मुंगेली द्वारा बच्चों का खून जांच परीक्षण किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने हीमोग्लोबिन की मात्रा एवं ब्लड ग्रुप को जाना। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें दाद-खाज, खुजली, सर्दी खांसी बुखार की सामान्य जाँच कर दवाई वितरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम थाना अंतर्गत प्रार्थी संतोष देवागन द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया जिसमें राजाराम तारक, शरदचन्द्र शर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग एवं अरूण द्विवेदी के द्वारा ट्रेड एक्सपो कंपनी में अधिक लाभांस मिलने की लालच देकर करीबन 4करोड़ 83 लाख जमा कराकर छल पूर्वक बेईमानी करने की नियत से रूपये वापस नहीं करते हुये धोखाधडी करने के संबंध में लिखित शिकायत आवेदन पेश किया गया जिस पर प्रथम दृष्टिक धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने से संबंधित थाना प्रभारी को आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम…
महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम निलंबित तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण रायपुर 23 दिसंबर 2024/महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य…
रायपुर।त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के नये सिरे से पदों के आरक्षण की संशोधित तिथि घोषित की गई है जिसके अनुसार कलेक्टर जिले में आरक्षण की सूचना 23दिसंबर को जारी करेंगे। आरक्षण की प 28-12 24 अधिसूचना का प्रकाशन जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी प्रेषित किया जाना 29-12-24 को आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 23/12/24 आरक्षण प्रक्रिया 30/12/24 सोमवार को आरक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर रायपुर 23 दिसंबर 2024/छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के…
गिरीश शर्मा भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 से सम्मानित भोपाल में हुआ नेशनल कांफ्रेंस एवं सम्मान समारोह पद्मश्री विजय कुमार शाह ने किया भव्य समारोह में सम्मान गरियाबंद। भोपाल में आयोजित एक समारोह में गिरीश शर्मा को भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस राष्ट्रीय कांफ्रेस समिट एवं एवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर विजय कुमार शाह थे तथा समारोह में विशेष रूप से एयर कमोडियर सलमान अख्तर उपस्थित थे. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज नेशनल कांफ्रेंस समिट एवं भारत भूषण राष्ट्रीय अवार्ड 2024 का…
महेश गागड़ा बने ‘छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ’ के नए प्रदेश अध्यक्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर 22 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं।छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश गागड़ा के साथ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित…
बस्तर कलेक्टर ने ग्राम तालुर में महतारी वंदन योजना में अनियमितता की जांच करने के दिए निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ करवाई प्राथमिकी दर्ज रायपुर 22 दिसंबर/ बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को…
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईएएस अमित कटारिया को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया है। अमित कटारिया, भा.प्र.से. (2004), को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करता है। श्री अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग…
बीएड धारी सहायक शिक्षकों के हड़ताल को छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच का खुला समर्थन रायपुर //- विगत दिनों से प्रदेश के 2900 बीएड धारी सहायक शिक्षकों का राजधानी रायपुर में लगातार हड़ताल जारी है। उक्त हड़ताल को छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने अपना खुला समर्थन दिया है। “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक……. ……..राधेश्याम चंद्रा, यशवंती,…
प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन रायपुर, 21 दिसंबर 2024/ केन्द्रीय जेल रायपुर में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने किया। शिविर में लगभग 200 बंदियों एवं जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया है ताकि ध्यान के लाभों के…
छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कारों का किया वितरण मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित, चिकित्सकीय संवर्ग के नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र कायाकल्प : जिला अस्पताल बेमेतरा पूरे प्रदेश में अव्वल रायपुर 21 दिसंबर 2024/प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में आज कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य योद्धाओं, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों…
किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने…
26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस प्रदेश के स्कूलों में होंगी विविध प्रतियोगिता” रायपुर 21 दिसम्बर 2024/छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर 2024 को प्रदेश की सभी स्कूलों में ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 दिसम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर रायपुर, 21 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 22 दिसम्बर रविवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
सहायक शिक्षकों को पदोन्नति से देकर खाली हुए पदों पर बाहर हो रहे बीएड धारी सहायक शिक्षकों को डी एल एड कराकर समायोजित करने की मांग : ऋषि राजपूत रायपुर। छत्तीसगढ मे इन दिनो डीएड वर्सेस बीएड धारी सहायक शिक्षकों का मामला गरम है ,कोर्ट के निर्णय से बाहर हो रहे बीएड धारी सहायक शिक्षकों के लिए सरकार रास्ता तलाश रही ,ऐसे मे प्रदेश के शिक्षक नेता ऋषि राजपूत ने 16,18 सालों से पदोन्नति की बाट जोह रहे सहायक शिक्षकों को पहले न्याय देने सरकार से मांग की है क्यों कि वे सालों तक शासन की सेवा कर चुके हैं…
महतारी वंदन योजना से श्रीमती पार्वती सोनी बनी आत्मनिर्भर” रायपुर 20 दिसंबर 2024/महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि का सदुपयोग कर जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की निवासी पार्वती सोनी ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली, जिसके माध्यम से वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती पार्वती सोनी ने कहा कि महतारी वंदन…
राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में 21 दिसंबर को किसान सम्मेलन एवं कृषि संगोष्ठी कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का होगा सम्मान रायपुर, 20 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। कृषि संगोष्ठी का भी आयोजन…
सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रायपुर, 20 दिसंबर 2024/राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए श्री सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
गरियाबंद । गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने 30करोड़ की जमीन के फर्जी बिक्री कर तीन करोड़ में बेचने के आरोप में अजमानतीय अपराध में जेल भेजे गये सहायक शिक्षक अमित शर्मा को आज निलंबित कर दिया। घटना का विवरण चंदनडीह स्थित भूमि के मुल स्वामी मंजु देवी अग्रवाल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य महिला को खड़ा कर 04 एकड जमीन को जिसकी वर्तमान में बजारी किमत 30 करोड रूपये है। 3 करोड में सौदा कर 10 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त कर आरोपीयो द्वारा प्रार्थी गणेश बोले निवासी बिलासपुर के साथ धोखाधड़ी किया आरोपीयो के…
गरियाबंद।ऑनलाइन इन्वेस्ट कर रोज एक फीसदी ब्याज की प्राफिट मिलने का झांसा देकर गरियाबंद ब्लॉक सहित जिले के सैकड़ों लोगो से करोड़ों रुपये ट्रेड एक्सपो कम्पनी में लगवाने वाले शातिर लोगो ने लोगो को अपने झांसे में लेकर लूट लिया इस मामले में गरियाबंद ब्लॉक के कई लोग शामिल है जिन्होंने शासकीय कर्मचारी,पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ों लोगो को लालच देकर लगभग पाँच करोड़ ठग लियॆ जब पीड़ित को मुनाफा नहीं मिला तो पीड़ितों ने इस मामले पर राजिम थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत की राजिम निवासी संतोष देवांगन सहित सैकड़ों लोग पुलिस से अपना मूलधन वापस दिलाने और दोषी ठगी…
विषय आधारित पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग ….. छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने राज्य सरकार को लिखा पत्र….. रायपुर //- मिडिल स्कूलों में यूडीटी के पदों पर पदोन्नति के लिए छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने राज्य सरकार एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्रीमान विष्णुदेव साय जी को पत्र लिखा है। संघ के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू, केशव पटेल, पुरुषोत्तम शर्मा, महेश्वर कोटपरहिया, अभिनव सिंह, जयनारायण सिंहा आदि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मिडिल स्कूलों में सहायक शिक्षकों से यूडीटी के पदों को प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षकों को विषय आधारित पदोन्नति…
नगरीय निकायों में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात के बाद संघ के पदाधिकारियों ने निःशर्त खत्म की हड़ताल छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए सजग और गंभीर : श्री अरुण साव रायपुर. 19 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात के बाद विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां एवं कमांडोज तथा प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल नि:शर्त समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। श्री साव के रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में 18 दिसम्बर को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय दलहन, तिलहन और गेहूँ पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में पूर्णतः छूट आम जनता सहित उद्योग जगत के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन रायपुर, 19 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़…
24 दिसंबर को प्रदेश के पांचो (जेडी) संभाग आयुक्त कार्यालय का एक साथ घेराव….. छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने पदोन्नति नहीं होने से किया आंदोलन का ऐलान….. रायपुर //- प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा सहित पांचो संभागों में मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति होनी है। लेकिन इसके लिए कई महीनो से विभाग द्वारा सिर्फ वरिष्ठता सूची निर्धारण का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, महेश्वर कोटपरहिया, पुरुषोत्तम शर्मा, बिरेंद्र साहू, आदित्य चतुर्वेदी एवं समस्त प्रदेश संयुक्त बयान जारी कर बताया कि पांचो संभाग कार्यालय द्वारा दीपावली…
प्रधानपाठक पदोन्नति की बाट जोह रहे मिडिल शिक्षकों के लिए जल्द आने वाली है खुशखबरी शालेय शिक्षक संघ ने लगाया जोर: जे डी कार्यालय द्वारा DPC की औपचारिकता पूरी होते ही निकलेगा पदोन्नति आदेश दुर्ग। बहुप्रतीक्षित मिडिल एच एम पद पर जल्द पदोन्नति हो इसके लिए शालेय शिक्षक संघ सतत प्रयासरत रहा, उक्त प्रयास अब साकार होकर परिणाम की ओर अग्रसर है। संगठन द्वारा लगातार जे डी कार्यालय दुर्ग में अधिकारियों से सम्पर्क बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया की गति तेज करने की मांग की तथा संगठनात्मक रूप से इस हेतु सहयोग करते हुए सम्भाग में सम्मलित सभी जिला के जिलाध्यक्षों द्वारा…
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाएगी सरकार : अधोसंरचना विकास के लिए रहेगा समर्पित वर्ष 2024-25 के लिए 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित छत्तीसगढ़ के बजट का आकार बढ़कर हुआ 1 लाख 55 हजार 580 करोड़ रूपए राज्य में 30 हजार करोड़ रूपए के सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा रायपुर 19 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का द्वितीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किए गए 805 करोड़…
बलरामपुर। जिले में शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं ने गंदी हरकत करते हुए बेड टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी को सस्पेंड कर दिया है। ये पूरा मामला बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र का है। यहां के आदिवासी छात्रावास में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्राओं के साथ ही छेड़छाड़ का मामला पिछले दिनों सामने आया था। छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक मो.शाहिद पर बैड टच करने…
छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ रायपुर 19 दिसंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई…
वेदप्रकाश महंत ने पेश की इंसानियत: पद्मश्री तीजन बाई को दिया संबल रायपुर। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं छत्तीसगढ़ की गौरव और पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, वेदप्रकाश महंत ने उनके उपचार के लिए विशेष पहल की है। उन्होंने यह मामला छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश रात्रे जी के समक्ष रखा और उनके विशेष स्वास्थ्य उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। वेदप्रकाश महंत ने पद्मश्री तीजन बाई की बिगड़ती हालत और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए तुरंत सहायता प्रदान करने की जरूरत महसूस…
वरिष्ठता सूची में संशोधन जिला पंचायत सी ई ओ , डी ई ओ का पत्र भी कूड़े दान में ,नजरअंदाज किया ,सचिव ,संचालक शिक्षा को छ साल में 12 से अधिक आवेदन । जब संविलियन सूची ही वरिष्ठता हेतु मान्य ,तो हर साल दावा आप्पत्ति क्यो मांगा गया। त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची से पदोन्नति करना नियमों के खिलाफ। मुंगेली। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने डी पी आई पर जानबूझकर ब्याख्याता एल बी संवर्ग के वरिष्ठता सूची में संशोधन के दावा आपत्ति पर अनदेखी करने का सप्रमाण आरोप लगाया हैं।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवरंग ने…
मुख्यमंत्री ने किया कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ रायपुर 18 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन 5.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित विधायकगण और श्रोतागण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने सभी मूर्धन्य कवियों का छत्तीसगढ़ की माटी में स्वागत और अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि बड़े ही…
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरु घासीदास बाबा जी की 268वीं जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर युवाओं को समाज में योगदान देने का किया आह्वान उपमुख्यमंत्री ने समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर दिया जोर रायपुर, 18 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के पेंशन बड़ा आदिवासी छात्रावास में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की 268वीं जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास बाबा जी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को करेंगे रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ रायपुर 18 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा शुरू होगी। किफायती विमान सेवा से व्यापार, पर्यटन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 19 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.45 बजे से 11.10 बजे तक स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।
बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को अपनाकर राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लालपुरधाम के गुरू घासीदास मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा लोरमी में नालंदा परिसर का होगा निर्माण मुख्यमंत्री लालपुर धाम में 268वें गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की रायपुर, 18 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को अपनाकर हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के…
बाबा गुरू घासीदास के मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण और समाज को रियायती दर पर जमीन देने की घोषणा रायपुर 18 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। श्री साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए…
मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा सही जवाब देकर खूब उपहार भी बटोरे कटोरा तालाब के उद्यान में आज होगा तीसरा इवेंट रायपुर 18 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा *खुशहाल एक साल* इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी…
पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए हैं निर्देश पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल *चिकित्सकों की टीम के साथ श्रीमती तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी* स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल विधायकों के साथ श्रीमती तीजन बाई से मिलने पहुंचे गनियारी रायपुर 18 दिसम्बर 2024/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके…
यूथ और ईको क्लब के संवर्धन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का हुआ प्रशिक्षण प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का लिया गया संकल्प पोषणवाटिका के माध्यम से पारिस्थितिक तंत्र का होगा संवर्धन दिनांक 16 दिसंबर एवं 17 दिसंबर को समग्र शिक्षा के द्वारा रायपुर जिला के पूर्व माध्यमिक शालाओं में स्थापित यूथ व इको क्लब के संवर्धन के लिए रायपुर जिले के चारों विकासखंड धरसीवा, तिल्दा, आरंग व अभनपुर के मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण रायपुर के सरस्वती कन्या माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती में आयोजित किया गया । जिसमें विकासखंड धरसीवां से लोकेश कुमार वर्मा,अब्दुल आसिफ खान, शिवदत्त कौशिक…
स्कूली बच्चों का विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से की मुलाकात रायपुर, 17 दिसंबर 2024/आरंग के सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया और उनके महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी…
एसीआई के डॉक्टरों ने कोरोनरी धमनी में जमे कैल्शियम को डायमंड कोटेड ड्रिल डिवाइस की मदद से नसों के अंदर महीन चूर्ण के रूप में पीसकर निकाला एसीआई में कोरोनरी ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी पद्धति से हृदय रोगियों के लिए उपचार सुविधा की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ऐसीआई की पूरी टीम की प्रशंसा की रायपुर 17 दिसंबर 2024/पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में दो हृदय रोगियों के धमनियों में जमे कैल्शियम को ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी प्रक्रिया के जरिये हटाते हुए हृदय में रक्त प्रवाह को…
शिक्षा सचिव ने शालेय शिक्षक संघ को दिया भरोसा – वरिष्ठता सूची की सभी त्रुटियां दूर कर जल्द दी जायेगी प्राचार्य और व्याख्याता पदोन्नति शिक्षा सचिव के बुलावे पर शालेय शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल,वीरेंद्र दुबे की अगुवाई में शिक्षा सचिव,अवर सचिव और उपसंचालक से हुई सार्थक चर्चा : शालेय शिक्षक संघ ने ही उठाया था वरिष्ठता सूची में गम्भीर त्रुटियों का मामला रायपुर।शालेय शिक्षक संघ ने राज्यस्तरीय पदोन्नति हेतु DPI द्वारा जारी वरिष्ठता सूची में हुई गम्भीर त्रुटियों को उजागर करते हुए उसे दूर कर जल्द पदोन्नति देने की मांग लगातार मुखर कर रहा है। संगठन में इसके लिए ज्ञापन के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों को मिली संविदा नियुक्ति एक निश्चेतना विशेषज्ञ और एक पैथोलॉजिस्ट की भी पदस्थापना स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश रायपुर, 16 दिसंबर 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा है में मुख्यमंत्री की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की केन्द्रीय गृह मंत्री ने सभी बलों और एजेंसियों को मार्च, 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को पूर्णतया समाप्त करने के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में संयुक्त प्रयास करने को कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को पूर्णतया समाप्त करने के प्रति कटिबद्ध है हमारे सुरक्षाबलों के कारण पिछले एक साल में नक्सलियों को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा है जो एक बहुत बड़ी सफलता है CRPF, ITBP,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय के चुनाव के लियॆ आगामी 19दिसंबर से होने वाली जिलापंचायत सदस्य ,जनपद सदस्य,सरपंच पंच केपदों पर आरक्षण करने प्रक्रिया की समय सारिणी घोषित की है जिसे आज़ स्थगित कर दिया। पंचायत व ग्रामीण विकास संयुक्त सचिव तारणप्रकाश सिन्हा ने आदेश जारी कर तत्काल रोक लगादी है।
बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अविनाश शरण ने जिले में पड़ रही भारी ठंड के चलते जिले के स्कूलो के समय सारिणी में बदलाव के आदेश दिये है अब शालाएं उल्लेखित आदेश के तहत संचालित होंगे।
नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुण्डम कैम्प में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, डीआरजी सहित सुरक्षा बल के जवानों से किया सीधा संवाद केन्द्रीय गृहमंत्री से संवाद कर जवानों के हौंसले हुए बुलंद नक्सलमुक्त भारत में सुरक्षा बलों के जवानों का नाम स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा रायपुर 16 दिसंबर 2024/ केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने मिशन के तहत आज बीजापुर के सुदूर एवं माओवाद प्रभावित क्षेत्र गुण्डम में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने स्थित केन्द्रीय रिजर्व बल 153वीं वाहिनी बटालियन के कैम्प में…
राइस मिलर्स ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की शासन द्वारा खरीदे गए धान का दाना-दाना मीलिंग करने मिलर्स ने प्रतिबद्धता जताई रायपुर 16 दिसंबर 2024/आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और विशेषकर बड़े चावल उत्पादन केंद्रों से राइस मिलरों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य विभाग के सचिव, एमडी और अन्य शासकीय अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मांगों के संबंध में मिले आश्वासन के बाद राइस मिलर्स ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से भी समय-समय पर…
प्रकृति के संरक्षक हैं जनजातीय समाज-श्रीमती कौशल्या देवी साय राधाबाई कन्या महाविद्यालय में जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर कार्यशाला रायपुर,16 दिसंबर 2024/जनजातीय समाज प्रकृति के संरक्षण का कार्य सदियों से कर रहे हैं। जनजातीय समाज को अपनी प्रकृति से अथाह प्रेम है और उसे बचाने के लिए वह किसी भी प्रकार का संघर्ष कर सकते हैं यह वक्तव्य श्रीमती कौशल्या देवी साय ने राजधानी रायपुर स्थित राधाबाई कन्या महाविद्यालय में आयोजित जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप जनजातियों के…
जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने की पहल सराहनीय शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने…
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को किया नमन रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को किया स्मृतिचिन्ह भेंट रायपुर 16 दिसंबर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के लिए बीच का रास्ता निकाले राज्य सरकार…. छग प्रधान पाठक मंच ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार को लिखा पत्र…. रायपुर //- बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने अपना समर्थन दिया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने इस विषय पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर मांग किया है कि बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को नौकरी से निकालना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। चूंकि ये सभी शिक्षक भाई बहन छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, किसान पुत्र और हमारे अपने ही लोग है। ये सभी लोग विगत दो सालों से नौकरी…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हथियार छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और असम के लोगों से मुलाकात की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में 15 हज़ार से अधिक आवासों को बनाने को मंज़ूरी दी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में हर परिवार को एक गाय या भैंस देकर डेयरी कोऑपरेटिव बनाने की शुरूआत भी की जा रही है हिंसा में लिप्त लोगों को मारना रास्ता नहीं है, बल्कि जिन लोगों ने हथियार उठा रखे हैं, उन्हें मेनस्ट्रीम में वापिस लाना है जब बस्तर की…
शहीद रामकुमार कश्यप शा. हा. सेकें. स्कूल महंत में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेंस कार्यशाला जांजगीर चांपा। दिनांक 14 दिसंबर को शहीद रामकुमार कश्यप शा. हा. सेकें. स्कूल महंत में श्री विजय पाण्डेय संयुक्त संचालक महोदय, वित्त एवं नीति आयोग (मंत्रालय, रायपुर) के मुख्य आतिथ्य में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीजीपीएससी 2023 की परीक्षा में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में चयनित सुशांत तिवारी, अग्निवीर चयनित अभ्यर्थी पंकज श्रीवास, बलदेव कश्यप, कमलेश कश्यप, रघुनाथ, रामशरण, कुश कुमार, कमलेश बरेठ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत महंत की सरपंच बद्रिका बाई परमहंस एवं…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बस्तर ओलंपिक पूरे बस्तर की उम्मीदों की पहचान बन, यहाँ के विकास की नई गाथा लिखेगा और नक्सलवाद के समूल नाश का मजबूत आधार बनेगा बस्तर बदल रहा है लेकिन जब 2026 में बस्तर ओलंपिक का आयोजन होगा तब बस्तर बदल चुका होगा, इन खेलों ने “बदल रहा से बदल गया है” की प्रक्रिया शुरू की है बस्तर ओलंपिक इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीदों की नींव डालने का काम करेगा बस्तर ओलंपिक…
विकास की यशोगाथा बनेगा बस्तर ओलंपिक : केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक का आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि बस्तर की संस्कृति, उत्साह, और प्रतिभा का उत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 15 दिसम्बर 2024/ केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने आज बस्तर जिले के जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक आने वाले दिनों में बस्तर के विकास की यशोगाथा बनेगा और शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव डालने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम देश से नक्सलवाद को पूर्ण रूप से 31 मार्च 2026…
खाद्य विभाग द्वारा कई राईस मिलों पर औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई रायपुर, 15 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई राईस मिलों में अनियमितताएं पाए जाने पर विधिक कार्रवाई करते हुए मिल परिसरों को सील कर दिया गया और धान व चावल जब्त किए गए। रायपुर जिले में कार्रवाई रायपुर जिले में आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) का निरीक्षण किया गया, जहां खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के बावजूद अनुमति और अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया…
सोना साहू प्रकरण में चल रही चंदा उगाही का प्रधानपाठक संघ ने किया विरोध रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहसी शिक्षिका सोना साहू जो आज पूरे राज्य में संघर्ष की मिशाल बन चुकी है।2016 से 2024तक अकेले अपने दम पर उच्च न्यायालय बिलासपुर में क्रमोन्नति का केस जीत चुकी।उच्च न्यायालय में केस जीतने के बाद पूरे राज्य में शिक्षकों में उत्साह पैदा हो गया और इनके केस का संदर्भ लेकर हजारों शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की शरण ली। शासन को जब समझ में आया कि यह मामला गले की फांस बन चुका है। शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने और एरियर्स राशि का…
मैं हूँ बदलता बस्तर क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर जनसम्पर्क विभाग की अभिनव पहल रायपुर 15 दिसम्बर 2024 / आज सभी अखबारों में ” मैं हूँ बदलता बस्तर” का एक विज्ञापन छपा है, जिसमें एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करने के साथ ही बदलते बस्तर का एक वीडियो डिस्प्ले हो रहा है, जिसमें बस्तर के बदलते हालात को देखा जा सकता है। दरअसल यह विज्ञापन जनसम्पर्क विभाग ने जारी किया है, जो आज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जनसम्पर्क का यह अभिनव प्रयोग है, जिसमें…
पंचायत और नगरीय चुनाव हेतू राजनांदगाव जिले में प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न राजनांदगाव । छत्तीसगढ़ में इन दिनों पंचायत और नगरीय चुनाव का बिगुल बज गया है. इस अवसर पर राजनांदगाव ब्लाक में समस्त शिक्षकों और अन्य विभाग के कर्मचारियो का 14 और 15 दिसम्बर को क्रमशः 2 चरण में सुबह 10 से 1.30 और 2 से 5 बजे के बीच चुनाव का ट्रेनिंग दिया गया. राजनांदगाव ब्लॉक में कुल तीन हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रशिक्षण दिया गया इसी क्रम में पी. एम. श्री सर्वेश्वर दास हायर सेकेण्डरी स्कूल में सुबह 10 से 1.30 बजे 15 संकुलो के शिक्षकों…
देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस – केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रपति निशान हमारे जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन : गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सौंपा राष्ट्रपति निशान छत्तीसगढ़ पुलिस की 24 वर्षों की सेवा का सम्मान, यह गौरव हासिल करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है छत्तीसगढ़ रायपुर 15 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर 15 दिसंबर/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी श्री लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
गरियाबंद।संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यवाही जिलाअध्यक्ष कुबेरनाथ मेश्राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफासंगठन के प्रदेशअध्यक्ष केदारजैन को प्रेषित कियाहै।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान रायपुर, 14 दिसम्बर, 2024-छत्तीसगढ़ पुलिस को अपनी सत्यनिष्ठा, मानवीय गरिमा और पिछले 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से 15 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने गहरी प्रसन्नता…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ रायपुर 14 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं, लेकिन…
चंडीगढ़ के रॉक गार्डन व सुखना लेक में हाईकर्स विभिन्न जगहों के शैक्षिक विशेषताओं की जानकारी से छात्र होंगे लाभान्वित *रायपुर:-* छत्तीसगढ़ के भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के आदेशानुसार समस्त जिलों के 104 स्काउटर गाइडर हाईक कार्यक्रम में पंजाब, मनाली, चंडीगढ़ निकले हैं। जहाँ उनके द्वारा अनेक जगहों के महत्वपूर्ण शैक्षिक जानकारियों का अवलोकन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य सचिव कैलाश सोनी व राज्य संगठन आयुक्त विजय यादव कर रहे हैं। हाईक प्रभारी शान्तनु कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन में हाईकर्स अनेक जगहों की जानकारी जुटा रहे हैं। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ के स्काउटर गाइडर हाईक में…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद:–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में डीईओ ए .के सारस्वत से मुलाकात कर गरियाबंद जिले में कार्यरत शिक्षक संवर्ग की विभिन्न तात्कालिक समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौपकर चर्चा किया गया। , सहायक शिक्षक एल.बी. (टी.व ई.) संवर्ग का प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर 1/04/2024के स्थिति में पदोन्नत किया जावें । शिक्षक एल.बी. (टी व ई) संवर्ग का सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्थानीय निधि संपरीक्षक रायपुर एवं कोष लेख से किया…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. श्री गोपाल व्यास के परिजनों से की मुलाकात रायपुर, 13 दिसम्बर 2024/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश…
डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष के रूप में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हर वर्ष मनाया जाएगा ’जनादेश परब’ जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य – मुख्यमंत्री श्री साय केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने 1124 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का किया लोकार्पण और शिलान्यास रायपुर, 13 दिसंबर 2024/ देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम…
युवा नेतृत्व को सौंपी गई सेन समाज प्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट की जिम्मेदारी लोकनाथ सेन बने सर्व नाई सेन समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलौदा बाजार/कोरबा। छत्तीसगढ़ सर्वनाई सेन समाज पंजीयन क्रमांक 82 के प्रान्तीय कार्यकारणी बैठक रायपुर में 08.12.2024 को आयोजित किया गया। उक्त बैठक में छ.ग. सर्व नाई सेन समाज के एक साल के कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा सभी कार्यकारणी सदस्यों के एक वर्ष के कार्य के पश्चात आगामी समय में कार्यो में कसावट लाने हेतु जानकारी एवं सुझाव दिया गया। सर्वनाई सेन समाज…
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में जनादेश परब 13 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगा आयोजन राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सुशासन के एक साल की दिखेगी झलक रायपुर 12 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता…
खरसिया: शिक्षा विभाग की लापरवाही से नौनिहालों का भविष्य खतरे में, प्रधान पाठक महीनों से स्कूल से नदारद खरसिया : रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड में शिक्षा विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी से शासकीय विद्यालयों की स्थिति दयनीय हो गई है। माध्यमिक शाला नवापारा (पश्चिम) के प्रधान पाठक गुलाब सिंह कंवर महीनों से विद्यालय से नदारद हैं और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में अपनी “अधिकारिगिरी” का आनंद ले रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गुलाब सिंह कंवर को विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन योजना का दायित्व सौंपा गया है। लेकिन वे न तो विद्यालय की सुध ले…
प्रदेश सरकार के शानदार एक वर्ष पूर्ण औंधी में मेहदी प्रतियोगिता राजनांदगांव। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला औंधी विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में विष्णु देव साय सरकार के बेहतरीन कार्य विद्यार्थियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किया गया इस एक वर्ष के सुशासन काल को विद्यार्थियों ने उत्सव के रूप में मनाया बहुत से बालिकाओं ने अपने हाथो में मेहदी लगा कर शासन को बधाई एवम प्रदेश सरकार को बधाई प्रेषित किया। इस आयोजन की जानकारी शाला के शिक्षक धर्मदास बंजारे ने दिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में शाला के प्रधानपाठक श्री के एल चौहान ने बच्चो को संबोधित किया…
गरियाबंद।गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी ने मैनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के अतिथि शिक्षक महेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है उक्त शिक्षक पर शाला के छात्रों व छात्राओं से उनके बॉयफ्रेंड गर्ल फ्रेंड के नाम पूछने और बेड टच के आरोप लगे थे हायरसेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने कलेक्टर से मिल कर शिकायत की थी जाँच उपरांत शिक्षक को बर्खास्त कर मामला पुलिस को सौंपने का निर्णय लिया गया है॥
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में अजब गजब प्रभार का खेल चल रहा गरियाबंद सहायक आयुक्त गरियाबंद ने में पदस्थ मंडल संयोजक प्रदीप पटेल को पदोन्नति उपरांत मुख्यकार्यपालन अधिकारी दंतेवाड़ा बने वहीं मंडल संयोजक के रिक्त पद पर एकप्रभारी अधीक्षक जो सहायक शिक्षक है को मंडल संयोजक का प्रभार दिया गया है उक्त प्रभार के बाद प्रभार पर सवाल उठ रहे ब्लॉक में सीनियर शिक्षकों के रहते एक जूनियर और विभागीय जाँच झेल रहे सहायक शिक्षक को प्रभार देने से उक्त आदेश पर सवालिया निशान लगरहा।
सुरगी स्कूल मे आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे गजेंद्र साहू प्रथम राजनांदगाव। जिले के विधायक आदर्श ग्राम सुरगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 12 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य के 1 वर्ष पूर्ण होने पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एन. के. साहू और अध्यक्षता किये और समस्त व्याख्यातागणो में योगेश गौतम, बसंती शर्मा, दिनेश सिन्हा, कु. वंदना देवांगन, चारुलता भौतमांगे, हेमलता साहू, स्मिता मिश्रा, किरण साहू, गीतांजलि साहू, चित्रलेखा साहू, नीरा ठाकुर, वीरेन्द्र टेम्भुरकर, सुशील नारायण शर्मा, अरुणा साहू,देवेंद मंडावी, बलराम आर्य, शिवम झा, पंकज चंदेल, क्षत्रपाल देशमुख, देवेंद्र साहू, और भृत्य…
प्रधान पाठक मिडिल स्कूल की पदोन्नति सूची 19 दिसंबर को होगी जारी….. छग प्रधान पाठक मंच के प्रतिनिधिमंडल को जेडी ने किया आश्वस्त…. रायपुर //- मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और 19 दिसंबर तक पदोन्नति सूची जारी करने का आश्वासन संगठन को दिया। “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल आज कार्यालय संभाग आयुक्त जाकर संयुक्त संचालक (जेडी) से मिला तथा जेडी को प्रधान पाठक मिडिल स्कूल के पदों पर पदोन्नति…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश रायपुर 12 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
https://www.youtube.com/live/uhcYSTNoSQo?si=LJNbMnu4J94EhHTQ
बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने पखांजूर में 254 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन पखांजूर-मायापुर सड़क, खेल परिसर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा स्वर्गीय श्री असीम रॉय की प्रतिमा का किया अनावरण रायपुर 11 दिसंबर 2024/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 32शिक्षकों की तबादला सूची जारी की है जो मुख्यमंत्री समन्वय में की गईहै।
मैं भाग्यशाली कि पति के साथ रामलला दर्शन का मौका मिला : रामाबाई ने किया रामलला का दर्शन रायपुर 11 दिसम्बर 2024/खेती-किसानी में उलझे द्वारिका पटेल ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें भी मुफ्त में तीर्थ यात्रा का मौका मिलेगा। उनकी पत्नी रामाबाई को भी कभी लगता नहीं था कि वह अपने पति के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा पाएगी। जब से अयोध्या में मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए तब से रामाबाई की इच्छा थी कि वह भी भगवान राम का दर्शन करें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किए जाने के…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश रायपुर 11 दिसम्बर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री 12 दिसंबर को राजधानी रायपुर, कोरबा और तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर, 11 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 दिसंबर को राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.30 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित न्यू-सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम…
विद्यार्थियों को मिलने लगा अब बेहतर शैक्षणिक माहौल 118 लेक्चरर, 96 शिक्षक और 263 सहायक शिक्षकों, 40 पीवीटीजी सहित 500 से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति शिक्षकों की नियुक्ति में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समाज को मिली वरीयता रायपुर 11 दिसम्बर 2024/ कुछ समय पहले तक अपने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थी परेशान थे। स्कूलों में विषय से संबधित शिक्षक नहीं होन या फिर एकमात्र शिक्षक होने और कभी-कभी उनके अवकाश में रहने से अध्यापन ठप होने जाने की शिकायत पालकों की भी रहती थी। कई बार शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन तक…
शिक्षक ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर किया देहदान का संकल्प मेडिकल छात्रों को संबोधन में सामाजिक कार्य करने हेतु किया प्रेरित रायगढ़- रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में पदस्थ प्रधानपाठक चूड़ामणी प्रकाश डनसेना(राहुल) के द्वारा उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ को देहदान हेतु समस्त दस्तावेज पूरा कर देहदान किया | चिकित्सालय के डीन डॉक्टर विनीत जैन के मार्गदर्शन में एनाटॉमी डिपार्टमेंट के प्रमुख चिकित्सक सुरजीत कुंडू जी के द्वारा समस्त प्रक्रिया पूरी कराई गई, तदुपरांत श्री कुंडू जी के द्वारा डिसेक्शन हॉल में डनसेना जी को ले जाकर बच्चों…
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच श्री मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा…
अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहत रायपुर 11 दिसंबर 2024/ प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में…
मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक – 11 दिसम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत…
अपार आईडी और विभिन्न आनलाइन कार्यों के लिए शिक्षको पर अनावश्यक दबाव कतई बर्दास्त नहीं… विभागीय कार्यों के नाम पर बंद हो शिक्षकों की मानसिक प्रताड़ना – जाकेश साहू रायपुर //- सभी स्कूली बच्चों का अपार आईडी जल्द से जल्द बनाने हेतु शिक्षकों पर रोज फोन कर विभाग द्वारा अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। जिससे प्रदेशभर के शिक्षक बेवजह मानसिक रूप से परेशान है। विभागीय आदेशानुसार अपार का कार्य जल्द पूर्ण नहीं करने पर कार्रवाई करने की बाते कही जा रही है। जबकि प्रत्येक बच्चों का अपार बनाना इतना आसान नहीं है। आधार कार्ड में बच्चों का नाम अलग…
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव के संबंध में रायपुर संभाग के अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण संभाग के सभी जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर एवं मास्टर ट्रेनर हुए शामिल रायपुर दिनांक 10 दिसम्बर 2024/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में आज राज्य निर्वाचन आयोग अटल नगर नवा रायपुर के कार्यालय में रायपुर संभाग के सभी जिलो के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की सुचारु…
इतिहास में वही याद रखे जाते हैं, जो कठिन परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़े होते है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज के विराट वीर मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महिला सदन और पेयजल व्यवस्था के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा नवा रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लगेगी शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा रायपुर, 10 दिसम्बर 2024 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की 167 वी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इतिहास में वही याद…
विकसित छत्तीसगढ़ बनाने सहकारिता क्षेत्र की होगी बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहकारिता विभाग के चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और अपेक्स बैंक की शाखाओं का किया वर्चुअल शुभारंभ अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नई पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर 10 दिसम्बर 2024// हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय नौकरियों में भर्तियां कर रही है। पिछले एक साल में ही 9 हजार से अधिक पदों पर हमने भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रदेश के आम युवाओं का सपना अब पूरा हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए भेजा महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण उत्तरप्रदेश के दो मंत्रियों ने पवित्र गंगा जल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया महाकुंभ में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में राज्य सरकार पंडाल लगाएगी, लोगों के ठहरने – भोजन की व्यवस्था रहेगी रायपुर 10 दिसंबर 2024/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रयागराज के पवित्र संगम में वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने…
गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने बलिदान दिवस पर किया नमन रायपुर 10 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित…
मंत्रिपरिषद की बैठक 11 दिसम्बर को रायपुर 10 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
