Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
एक दशक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा में दृष्टिबाधित बालक अंजन को दिया था हौसला आज अंजन खुद गीत लिखता है कंपोज करता है और गाता भी है *प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रवास ने बदली जिंदगी की दिशा* रायपुर 4 जनवरी 2025/ एक दशक पहले अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों के संस्थान ‘सक्षम’ के एक छोटे से दृष्टिबाधित बच्चे की प्रतिभा से मुग्ध हो गए थे। उस बच्चे का नाम था अंजन। जब अंजन ने अपना गाना सुनाया तब प्रधानमंत्री जी इतने खुश हुए थे कि उन्होंने बड़े ही स्नेहिल भाव से उसके…
खेलों को बढ़ावा देने किए जा रहे हर संभव प्रयास: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर 4 जनवरी 2025/महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। राज्य में खेल अधोसंरचनाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए भरपूर मौके मिले। वें आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बरौन्धी में ग्रामीण अंचल आधारकार्ड फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित…
पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित रायपुर 4 जनवरी 2025/पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की विवेचना के लिए आईपीएस श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एसआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) में आईपीएस श्री मयंक गुर्जर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुश्री रूचि वर्मा उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, श्री शरद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक…
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सेवा में लगेंगी परिवहन निगम की 40 इलेक्ट्रिक बसें महाकुम्भ से पहले 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच जाएंगी प्रयागराज मौनी अमावस्या तक 30 और इलेक्ट्रिक बसों को कराया जाएगा उपलब्ध एक चार्जिंग में लगभग 200 किलोमीटर से अधिक चलेंगी ये इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए चार स्थल किए गए चिन्हित महाकु्म्भ नगर, 04 जनवरी। महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा सुलभ कराने के लिए योगी सरकार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने जा रही है। महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा,…
भारती प्रधान ने कोंडागांव में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण, विभिन्न शिक्षक संघों ने किया स्वागत कोंडागांव जिले में भारती प्रधान ने जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में आज शनिवार सुबह 10 बजे अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर कोंडागांव जिले के विभिन्न शिक्षक संघों ने पुष्प गुच्छ के साथ उनका स्वागत किया है। मिली जानकारी अनुसार भारती प्रधान बस्तर की मूल निवासी हैं, और कोंडागांव जिला शिक्षा अधिकारी बनने से पहले वह नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय में प्राचार्य शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। उनके पदभार…
अम्बेडकर अस्पताल और पुलिस की संयुक्त तत्परता से नवजात शिशु चोरी होने से बचा अस्पताल के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज की मदद से पुलिस ने दो महिलाओं के साथ स्टेशन से बरामद किया शिशु को अस्पताल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाली सुरक्षा गार्ड को तत्काल हटाया आरोपित महिलाओं ने शिशु के परिजनों से मेलजोल बढ़ाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की परंतु कुछ ही देर में पकड़ लिए गये रायपुर 4 जनवरी 2025/ अम्बेडकर अस्पताल प्रबंधन की सजगता और पुलिस की तत्परता से आज एक दिन के बालक शिशु (मेल चाइल्ड) को चोरी होने…
SIT गठित, खाते होल्ड,अवैध ठिकानों पर कार्यवाही -विजय शर्मा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की जांच 4 हफ्ते में पूरी कर चालान पेश कर स्पीड ट्रायल करवाया जाएगा-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपराधियों के अवैध कब्जों पर कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ घटना की जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का किया गया गठन रायपुर, 4 जनवरी, 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर जिले के पत्रकार श्री मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में चल रही जांच और कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 05 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल गरियाबंद 04 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार 05 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 11ः55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राऊंड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः25 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।…
जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गई समीक्षा बैठक रायपुर, 04 जनवरी 2025/ माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी…
प्राथमिक प्रधानपाठक संघ ने दिया बी एड योग्यता धारी सहायक शिक्षको के आंदोलन को समर्थन रायपुर। प्रदेश में कार्यरत 35 हजार प्राथमिक प्रधानपाठको के सशक्त संगठन छ. ग.प्राथमिक प्रधानपाठक संघ ने आज नया रायपुर स्थित धरना स्थल तूता जाकर विगत 15 दिनों से आंदोलन रत बी एड योग्यता धारी सहायक शिक्षको को समर्थन पत्र सौंपकर अपना समर्थन दिया।प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिभुवन वैष्णव के आदेश पर प्रदेश सचिव श्री कमलेश सिंह बिसेन धरना मंच पर पहुंचे और संगठन का समर्थन पत्र प्रस्तुत कर आंदोलन में साथ देने का वचन दिया।प्रदेश सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये दुर्भाग्य है कि…
मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी राजिम, छुरा, फिंगेश्वर तरफ से आने वाली गाड़ियां गुरूकुल कॉलेज में होगी पार्क मैनपुर, देवभोग एवं पारागांव तरफ की गाड़ियां देवभोग रोड़ मंे कन्या छात्रावास के सामने होगी पार्क गरियाबंद 04 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है। इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल में शामिल होने वाले लोगों के गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। राजिम तरफ से एनएच के…
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की संशोधित समय सारणी जारी ग्राम पंचायतो एवं प्रवर्गवार स्थान के आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी को जिला पंचायत सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्य के आरक्षण की कार्यवाही 09 जनवरी को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही कराने के दिये निर्देश गरियाबंद 04 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदो के आरक्षण के लिए संशोधित समय – सारणी जारी की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतो के सरपंच, पंच पदो के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थान के आबंटन आरक्षण की…
रायपुर। IBC24 न्यूज चैनल में प्रसारित समाचार के अनुसार श्री नरेश चन्द्र देवनाग वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती – सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के द्वारा IBC24 न्यूज चैनल संवाददाता से अभद्र व्यवहार किया है, जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है । छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम – 3 के अनुसार शासकीय लोक सेवक को ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए जो कि शासकीय सेवा में अशोभनीय हो। उक्त घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जॉच कर, तथ्यात्मक जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु उपनिदेशक उदंती – सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया…
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की सीबीआई जांच की जाए, दोषियों को दी जाए फांसी की सजा – जाकेश साहू रायपुर //- बीजापुर के युवा एवं इमानदार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले को लेकर एक ओर जहां बस्तर के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर हैदराबाद से आरोपी के भाई की गिरफ्तारी की बात भी सामने आ रही है। उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजनांदगांव जिले के पूर्व पत्रकार, कर्मचारी नेता एवं समाजसेवी जाकेश साहू ने राज्य सरकार से मांग की है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 4 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक श्री प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़…
बखरूटोला में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता 7 जनवरी को शाम 4 बजे से …. 8 जनवरी के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे अनुसूचित जनजाति मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोंडवाना महासभा धमधागढ़ के केंद्रीय अध्यक्ष एमडी ठाकुर साहब …. छुरिया //- निप्रस्थ ग्राम बखरूटोला में आगामी 8 जनवरी को मंडई मेला के पूर्व संध्या पर 7 जनवरी को शाम 4:00 बजे से रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 8 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा। उक्त समापन समारोह के मुख्यातिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधागढ़ के केंद्रीय…
छत्तीसगढ़ में भर्ष्टाचार उजागर करने कीमत : एक जनवरी से लापता पत्रकार का शव ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद ; पत्रकारिता जगत में भारी रोष… बीजापुर। जिले में पत्रकार और यूट्यूबर मुकेश चंद्राकर की हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। 1 जनवरी 2025 से लापता मुकेश का शव एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। आपको बता दें कि बस्तर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव आज सेप्टिक टैंक में मिला, जो कि बेहद डराने वाली खबर है। मुकेश चंद्राकर जी ANI, NDTV, NEWS24 जैसे कई चैनलों में रहे और निर्भीक…
धरमजयगढ़ : कन्या आश्रम कि बच्चियों की गुहार, नयी अधीक्षिका और प्रधान पाठक के खिलाफ लिखित में दर्ज कराई गंभीर शिकायत… रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अंतर्गत कन्या आश्रम पुरुंगा की बच्चियों ने एसडीएम महोदय को एक विस्तृत पत्र लिखकर अपनी समस्याओं और डर को व्यक्त किया है। पत्र में आश्रम की वर्तमान अधीक्षिका नमिता राठौर और प्रधान पाठक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चों ने अपनी परेशानियों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और समाधान की मांग की है। मामले की मुख्य बातें : 1) अधीक्षिका का व्यवहार और उपस्थिति:* बच्चों ने बताया कि नयी…
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण प्रयासों को सराहा छत्तीसगढ़ सरकार को दी 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि रायपुर 04 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के लिए किए गए प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। छत्तीसगढ़ सरकार को भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और इसे भूमि रिकॉर्ड से जोड़ने के लिए 150 करोड़ रुपये तथा विरासत रजिस्ट्री को…
आम आदमी पार्टी बालोद की बैठक गुण्डरदेही मे हुई संपन्न त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा बालोद – आम आदमी पार्टी बालोद जिला इकाई की प्रमुख बैठक की आम आदमी पार्टी बालोद की इस बैठक का प्रमुख एजेंडा त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर है,बता दे कि आम आदमी पार्टी बालोद त्रिस्तरीय चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाएगी. बालोद में आम आदमी पार्टी बालोद में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालक साहू ने कहा पार्टी का कहना है कि हम मजबूती के साथ त्रिस्तरीय चुनाव के मैदान में उतरेंगे। बालक साहू ने कहा कि हम…
क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा महासमुंद एवं बलौदाबाजार क्षेत्र के जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना पी.एम. श्री स्कूल एवं सोलर पॉवर प्लांट योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों का किया गया औचक निरीक्षण” गुणवत्ता निरीक्षण में लापरवाही पर क्रेडा महासमुंद के मैकेनिक को दिया निलंबन का नोटिस भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की…
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक रायपुर 3 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में…
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी महिलाओं के बैंक खाते में 651.62 करोड़ रूपए अंतरित रायपुर, 03 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 01 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी…
रायपुर। प्रदेश के बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक जिनको न्यायालय के आदेश के तहत सेवा से पृथक किया गया है जिनके द्वारा शासन को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सेवा में वापस लेने अभ्यावेदन प्रस्तुत किया जा रहा इनके अभ्यावेदन के निराकरण परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज़ पाँच सदस्यीय अंतरविभागीय समिति गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता मुख्यसचिव सचिव स्कूलशिक्षा,वित्त,विधि,सामान्यप्रशासन शामिलहै॥
बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों से चर्चा कर रास्ता निकाले सरकार, सेवा से हटाया जाना समाधान नहीं….सरकार के पास होती है पर्याप्त शक्तियां शिक्षा विभाग के अंतर्गत पिछले दो वर्ष से पदस्थ प्राथमिक शाला के बीएड योग्यताधारी लगभग 3000 सहायक शिक्षको को डीएड योग्यता नहीं होने के कारण माननीय न्यायालय के निर्णय अनुसार पद से पृथक किए जाने की कार्यवाही किया जा रहा है। जिसे उपयुक्त नही मानते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने कहा है कि कोई भी रोजगार प्राप्त व्यक्ति का रोजगार छीनकर उसे बेरोजगार किया जाना सर्वथा अनुचित है। इन सहायक शिक्षको…
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सी.ई.ओ. क्रेडा ने कार्यालय आने में लेटलतीफी करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों पर दिखाये सख्त तेवर, दिये 01 दिन के वेतन कटौती के निर्देश क्रेडा के प्रधान कार्यालय में अब बायोमेट्रीक मशीन से हो रही उपस्थिति दर्ज रायपुर। विगत दिनों प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायजी द्वारा मंत्रालय के सभी विभागों के सचिवों और विभागों मुख्यमंत्री साय ने शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुड़े मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिये गये थे। क्रेडा में भी इसका असर दिखने लगा है। वैसे तो क्रेडा…
छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प रायपुर 03 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला…
अनियमितता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित रायपुर 3 जनवरी 2025/ राज्य शासन ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में श्री वार्डेकर का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय,…
प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू पहुंचे धरना स्थल तूता रायपुर…. प्रधान पाठक मंच की ओर से बीएडधारी सहायक शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन…. रायपुर //- बीएडधारी सहायक शिक्षकों के धरना स्थल तूता रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू ने आंदोलन को संगठन की ओर से समर्थन दिया। जाकेश साहू ने आंदोलनरत सहायक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी साथी अपनी हौसला बनाए रखें तथा मांग पूरी होते तक आंदोलन जारी रखें। यह हड़ताल एवं आंदोलन सहायक शिक्षकों के लिए अग्नि परीक्षा है। जाकेश साहू ने मंच से आह्वान करते हुए राज्य सरकार से मांग…
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र किया जारी और समस्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया पहल=छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारी एवं उनके परिवार के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कैशलेस सुविधा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री एवं वित्त मंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला संयोजकों के माध्यम से कलेक्टर के द्वारा या जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना तय किया गया है।यह ज्ञापन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पूरे प्रदेश में पूर्ण किया जाना…
गरियाबंद 02 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को संभावित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसी तारतम्य में कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी देने आज…
रायपुर।छत्तीसगढ़ में फिर मंत्रालय से मुख्यमंत्री समन्वय अनुमोदन उपरांत शिक्षकों के तबादले हुये है। देखें सूची।
गरियाबंद के रसायन व्याख्याताओं का सेवाकालीन प्रशिक्षण संपन्न हुआ गरियाबंद। सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत गरियाबंद जिले के रसायन शास्त्र व्याख्याताओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत के निर्देशन व प्रशिक्षण नोडल एडीपीओ बुद्ध विलास सिंह सहायक नोडल एपीसी विल्सन थॉमस के मार्गदर्शन में विषयवार सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें विषय विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ एवं व्याख्याता राजेश कंसारी द्वारा जिले के रसायन शास्त्र व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया गया। आवासीय प्रशिक्षण का संचालन कार्यक्रम प्रभारी बीआरसीसी तेजेश शर्मा की देखरेख में बीआरसीसी भवन गरियाबंद में हुआ। प्रशिक्षण का संचालन दो…
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र। राज्य में नगरीय निकायों और पंचायतों का चुनाव भारतीय संविधान के अनुरूप समय पर कराया जाये – डॉ. महंत रायपुर, 02 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ की पंचायतों (तीनों स्तर) तथा नगरीय निकायों (नगर पंचायत, नगर पलिका परिषद तथा नगर पालिक निगम) का निर्वाचन समय पर कराए जाने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत का संविधान के अनुच्छेद 243- के तथा 243-जेड ए के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का गठन…
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का किया शुभारंभ रायपुर, 02 जनवरी 2025-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज परिवहन कार्यालय, कबीरधाम में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। यह कक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में स्थापित किया गया है, जो प्रदेश का पहला जिला बना है जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव…
50 बरस में बिजली के खम्बे पहुंची और 77 बरस में पहुंची कोरिया के सुदूर गांवों में बिजली की रोशनी कोरिया 31 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सुदूर गांवों में बिजली पहुंचने की यह कहानी केवल तकनीकी विकास की नहीं है, बल्कि धैर्य, संघर्ष और आशा की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो इन गांवों के लोगों की जिंदगी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। *अंधकार से उजाले तक का सफर* 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद विकास की गंगा देश के हर कोने में बहने लगी। लेकिन कोरिया जिले के…
बड़ी खबर – Big Breaking News :- ———————————- आंदोलनरत बीएडधारी सहायक शिक्षकों की मांगे पूरी करने एवं इन्हें जेल से रिहा करने की मांग… शिक्षक संगठन ने आरएसएस, बीजेपी सहित सत्ता सरकार के तमाम नेताओं को लिखा खुला प्रार्थना पत्र…. रायपुर //- आंदोलनरत बीएडधारी सहायक शिक्षकों की मांगे पूरी करने एवं इन पर हुए एफआईआर रद्द कर इन्हें तत्काल जेल से रिहा करने की मांग को लेकर शिक्षक एलबी संवर्ग छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, महेश्वर कोटपरीहा एवं प्रदेश टीम ने राज्य में आरएसएस के प्रांत प्रमुख सर संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना, मुख्यमंत्री…
राज्य के चावल निर्यातकों को मिलेगी मंडी शुल्क में छूट छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से चावल उद्योग को मिलेगा प्रोत्साहन रायपुर, 01 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के चावल उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा राज्य से गैर-बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चावल निर्यातकों को मण्डी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क से पूर्णतः छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट उन निर्यातकों को मिलेगी जो राज्य के राइस मिलर्स और मंडियों के माध्यम से खरीदे गए धान से तैयार गैर-बासमती चावल का निर्यात करेंगे। शुल्क में छूट देने…
छत्तीसगढ़ सरकार और सामूहिक प्रयास संघर्ष का प्रतिफल लगभग 19 वर्ष बाद पोटाली में बहाल हुई स्वास्थ्य सुविधा नक्सलियों के गढ़ में लोकतंत्र की जीत रायपुर 1 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर-जगरगुंडा इलाके के गांव पोटाली में लगभग 19 वर्ष बाद फिर से स्वास्थ्य सुविधा बहाल हो गई है। पोटाली के ग्रामीणों को अब उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। विधायक श्री चैतराम अटामी ने पोटाली गांव में शासन-प्रशासन की विशेष पहल से फिर से तैयार सर्वसुविधायुक्त उप स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का शुभारंभ किया। इस दौरान दंतेवाड़ा के कलेक्टर और एसपी…
नए साल के पहले दिन ही सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिया शासकीय कामकाज में कसावट लाने का मंत्र आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुस्तैदी से करें काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नए साल के पहले दिन सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक ली रायपुर 1 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नए साल के पहले दिन ही मंत्रालय में सभी विभागों के सचिवों और विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेकर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और कसावट लाने के साथ-साथ आमजनता से जुड़े मामलों का तत्परतापूर्वक त्वरित एवं प्रभावी…
पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 18 चिकित्सा शिक्षकों का संविदा नियुक्ति आदेश जारी मेडिकल कालेज रायपुर एवं चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु 12 गार्ड एवं 10 बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों की हुई तैनाती रायपुर 1 जनवरी 2025/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा शिक्षा के लिए एक साथ 18 चिकित्सा शिक्षकों की संविदा नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कालेज रायपुर में पहली बार एक साथ इतने संविदा चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। डॉ. रूमी कुमार, सहायक…
*बिलासपुर : श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करने वाले तांत्रिक और पूर्व सरपंच की ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई, सौपा पुलिस को…* बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के पुरेना गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया करते हुए पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को पकड़ा और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बीती रात की है, जब ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि पूर्व सरपंच और तीन अन्य लोग तांत्रिक क्रिया में…
रायगढ़ : घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली 12वीं पढ़ने वाली छात्रा की लाश; जाँच में जुटी जूटमिल पुलिस… रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की लाश फंदे पर झूलती मिली है। मृतिका की लाश मंगलवार को एस्बेस्टस छत के लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के के अनुसार, मृतिका 12वीं में पढ़ती थी। मंगलवार को परिवार के सदस्य…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने ठीक नव वर्ष के पूर्व प्रदेश के आईएएस अफसरों को नये साल के तोहफे के रूप में उनकी सेवाओं के लियॆ उच्चतर वेतनमान देते हुये पदस्थ किया है जिनमें कई अधिकारी मंत्रालय संचनालय तो कई जिलों में कलेक्टर ,सीईओ के पद पर काम कर रहे।
छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिली 250 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के रिफॉर्म की केंद्र सरकार ने की सराहना रायपुर 31 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए आईटी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को लागू कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार ने इस डिजिटल सुधार की सराहना करते हुए राज्य को 250 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के रूप में प्रदान की है। छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं नव वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए: विष्णु देव साय रायपुर 31 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नव वर्ष 2025 हम सभी के जीवन में तरक्की के नये अवसर लेकर लाये और हम सभी के जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि का वास हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नव वर्ष हम सभी के लिए शुभ संकल्प लेने का समय है। पिछले साल…
मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 35 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश *ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक* रायपुर 31दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की…
धमतरी के किसान रमन साहू करते है क्रेडा के मोबाईल एप्प से सोलर पम्प का संचालन पम्प आटोमेशन के क्षेत्र में क्रेडा का नवाचार विगत दिनों क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत क्रेडा द्वारा स्थापित सौर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री राणा की मूलाकात धमतरी जिले के एक किसान रमन साहू से हुई क्रेडा सी.ई.ओ. ने पाया कि किसान रमन साहू अपने खेत में स्थापित सोलर पम्प को बिना पम्प के नजदीक जाये चालू कर दिया। किसान श्री रमन साहू ने बताया कि मैं मेरे यहाँ स्थापित सोलर पम्प…
माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाती परिवारों के घर पी.एम. जनमन योजनांतर्गत हो रहे रोशन देश के विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातीय समूहों (पी.वी.टी.जी.) के सर्वागीण विकास को दृष्टिगत् रखते हुए 15 नवम्बर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम. जनमन) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सफल नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पी.एम. जनमन) अंतर्गत राज्य के विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातीय समूहों के घरों को सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। क्रेडा…
आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर प्राप्त हों निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्य की निगरानी ‘ऑनलाईन ट्रैकिंग एप’ के माध्यम से करने के निर्देश रायपुर, 30 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के समस्त विद्यार्थियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को समय-सीमा में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो सकें इसके लिए वितरण कार्य की निगरानी आनलाइन ट्रेकिंग ऐप के माध्यम से की जाए। मुख्यमंत्री…
पदोन्नति में लेट लतीफी के लिए बस्तर, बिलासपुर और रायपुर जेडी जिम्मेदार…. छग प्रधान पाठक मंच ने माननीय मुख्यमंत्री को लिखा निवेदन पत्र…. अविलंब पदोन्नति सूची जारी करने एवं तीनो संभागों के गैरजिम्मेदार जेडी को तत्काल हटाने की मांग…. रायपुर //- प्रदेश के पांच शिक्षा संभागों में से दुर्ग संभाग ने मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी है साथ ही सरगुजा संभाग में भी पदोन्नति सूची लगभग फाइनल हो चुकी है व पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की तैयारी की जा रही है। लेकिन बस्तर, बिलासपुर और रायपुर सहित तीनों संभागों ने अभी तक सूची जारी…
रायपुर : ख़त्म हुई B.Ed सहायक शिक्षकों की उम्मीद! सरकार ने दिया DPI को आदेश… रायपुर। छत्तीसगढ़ में हजारों बीएड सहायक शिक्षकों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर को दिए एक फैसले में डीएड धारकों को सहायक शिक्षक पद के लिए उपयुक्त मानते हुए बीएड धारकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया। इस आदेश से प्रभावित 2897 शिक्षक, विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों से आए हुए, रायपुर के माना तूंता धरना स्थल पर अपनी नौकरी बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराने…
राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने मुख्यमंत्री से कहा ओलंपिक में मेडल लेकर आना मेरा सपना मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, ओलंपिक में मेडल लाने लगातार मेहनत करने की दी सीख प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात रायपुर 30 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय…
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व व्यवसायिक शिक्षा का बच्चों को मिल रहा है प्रशिक्षण : स्कूली बच्चों द्वारा तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई खुशी शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने और रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो रही साकार : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और…
मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक – 30 दिसम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए- मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का…
खेत जोत रहे ट्रेक्टर में दबकर ड्राइवर कि मौके पर हुई मौत घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है जिसमे ट्रेक्टर में दबने से ड्राइवर कि मौत हो गई है। जानकारी अनुसार नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 30 जो ट्रेक्टर ड्राइवरी का काम करता है आज सुबह लगभग 10 बजे ट्रेक्टर लेकर अपने खेत को जोतने गया था। खेत में कीचड़ ज़्यदा होने के कारण जोतने के समय ट्रेक्टर कीचड़ में फंस गया था. गजानंद ट्रेक्टर को निकालने कि कोशिश कर रहा था उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद के ऊपर पलट…
संगठन के अल्टीमेटम व आंदोलन की घोषणा के बाद मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी ….. जाकेश साहू ने कहा शीघ्र काउंसलिंग कर पदस्थापना आदेश जारी हो….. रायपुर //- छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच द्वारा संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग का घेराव एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम की चेतावनी के बाद मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। संघ के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू ने बताया कि विगत कई दिनों से दुर्ग संभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के लिए प्रक्रिया लगातार चल रहा था।…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची का किया विमोचन लोक निर्माण विभाग ने 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को किया अद्यतन, ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम होगा कम 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा नया एसओआर सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पी.बी.एम.सी./ओ.पी.आर.एम.सी. होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट रायपुर. 29 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज सड़क एवं सेतु कार्य की नवीन दर अनुसूची (SOR) का विमोचन किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2015 से प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट रायपुर 29 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शौंडिक समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधि मण्डल ने राजधानी रायपुर में 11 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय शौंडिक सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता,श्री श्याम किशोर गुप्ता,श्री ओम प्रकाश गुप्ता और श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित शौंडिक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जशपुर। 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में आदेश जारी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार के लगातार अनुपस्थित होने की जानकारी मिल रही थी। मामले की जांच में भी शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्य के प्रति लगातार अनुपस्थित होने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया गया है। बगीचा जनपद सीईओ और परियोजना प्रशासक महिला बाल विकास विभाग प्रमोद सिंग ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है। जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सेवा समाप्त की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार कहा – बस्तर ओलंपिक का आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है* रायपुर 29 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 117वीं कड़ी में देश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित…
रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुनी मन की बात मन की बात कार्यक्रम पीएम मोदी द्वारा बस्तर ओलंपिक की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय: विधायक सुनील सोनी रायपुर। 29/12/2024 रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने आज गांधी नगर कालीबाड़ी चौक, रायपुर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया। विधायक सुनील सोनी ने कहा- आज के इस प्रसारण में माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर ओलंपिक की भी सराहना की जो हम सभी प्रदेशवासियों के…
मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को रायपुर 29 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक को सराहा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात रायपुर, 29 दिसम्बर, 2024-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज अपने निवास कार्यालय में बैठकर सुने। मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा को प्रदेश के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि बस्तर के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा “प्रधानमंत्री जी द्वारा बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करना न केवल हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा…
पटना। बिहार सरकार ने अपने नियोजित शिक्षकों के वेतन बेंड ग्रेड पे पर वृद्धि कीं है। 11.08.2015 के तहत नियोजित प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं. पुस्तकालयाध्यक्ष को 5200-20,200 वेतनमान के साथ ग्रेड वेतन क्रमशः 2000, 2400 एवं 2800 स्वीकृत किया गया। देखें आदेश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनांचल में लगाई चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान दुर्गा मंच और यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर. 28 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी के वनांचल के गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। श्री साव ने अचानकमार में ग्रामीणों की मांग पर दुर्गा मंच और यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सर्दी में ठंड से बचाव के…
नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन रायपुर, 28 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में सेंट्रल इंडिया का नया फार्मास्युटिकल हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। फार्मास्युटिकल पार्क से नए अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि हेतु नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए 141.84 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री कुशाभाऊ ठाकरे और श्री सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा श्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया नमन रायपुर 28 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे और श्री सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि तथा श्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा प्रारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर दी एक नई सौगात हार्ट सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में 50 वर्षीय महिला की हुई सफल ओपन हार्ट सर्जरी मरीज के हार्ट में टाइटेनियम से बना मैटेलिक प्रोस्थेटिक वाल्व लगाया गया एवं ट्राइकस्पिड वाल्व को रिपेयर किया गया शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निशुल्क हुई हार्ट सर्जरी रायपुर. 27 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कर्मचारी हित में लिया गया निर्णय: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में किया गया संशोधन रायपुर 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कर्मचारियों के हित में नई पहल करते हुए शासन द्वारा कर्मचारियों के मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग…
अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश” विदेशी सरगनाओं के साथ मिल कर ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम पर छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड से 10 करोड़ रूपये से अधिक का धोखाधड़ी करने वाले के आरोपी अरूण कुमार द्विवेदी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार । दुबई, बांग्लादेश से हो रहा था इस नेटवर्क का संचालन। यह रैकेट 5000 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी कर गबन कर चुका है राशि। गरियाबंद :- गरियाबंद राजिम थाना में दिनांक 19.12.2024 को प्रार्थी संतोष देवांगन द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन जिसमें राजाराम तारक, शरदचंद्र वर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग एवं अरूण द्विवेदी के द्वारा ट्रेड…
क्रेडा सी.ई.ओ. राजेश सिंह राणा द्वारा धमतरी, कांकेर एवं बालोद क्षेत्र के जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, पी.एम. श्री स्कूल एवं बायोगैस योजनांतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों का किया गया औचक निरीक्षण” रायपुर 27/12/24। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा…
रायपुर।पूर्व प्रधानमंत्री स्व.मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया उनके सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार ने सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।
समावेशी शिक्षा पर राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजित गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “समावेशी शिक्षा: हर बच्चे का अधिकार” रहा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस सेमिनार का उद्देश्य समावेशी शिक्षा की अवधारणा को प्रोत्साहित करना, दिव्यांग बच्चों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना, और शिक्षा प्रणाली में विविधता को समाहित करते हुए सभी छात्रों को बेहतर और समग्र शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम में समावेशी शिक्षा से जुड़े…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के पुष्कर वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, (मूलपद व्याख्याता), विकासखण्ड कटेकल्याण के द्वारा शासकीय कर्तव्य के समयावधि में मद्यपान का सेवन किया गया था। उक्त कृत्य की जानकारी अखबार के माध्यम से होने के कारण डीईओ ने संज्ञान लेते हुये निलंबित कर दिया। श्री पुष्कर वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटेकल्याण का उक्त कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय दन्तेवाड़ा नियत किया जाता है । उन्हें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया दुःख व्यक्त रायपुर 26 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर…
छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में ग्रामीण आबादी वाले रहवासियों को मिलेगा मालिकाना हक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में पूरे देश में 57 लाख अधिकार अभिलेख करेंगे वितरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल 50 हजार से अधिक आबादी भूमि के रहवासियों को मिलेेंगे भूमि संबंधी रिकार्डस रायपुर 26 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में ग्रामीण रहवासियों को मालिकाना हक देने के साथ रिकॉर्ड ऑफ राइट्स प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी…
नईदिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री प्रख्यातअर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज़ नईदिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हों गया। श्री सिंह की तबियत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था श्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लियॆ अपूरणीय क्षति है श्री सिंह ने देश में आर्थिक सुधारो की शुरुआत की थी।
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदो पर अविलम्ब पदोन्नति करने की मांग टीचर्स एसोसिएशन ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला जांजगीर चाम्पा के प्रतिनिधि मण्डल ने जांजगीर चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा कार्यालय में मनहरण थवाईत, ताराचंद पांडेय को ज्ञापन सौंप कर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदो पर अविलम्ब पदोन्नति करने की मांग की है। ज्ञात हो कि जिले अंतर्गत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद रिक्त है, जिस पर पात्र सहायक शिक्षकों का शीघ्र पदोन्नति देकर पदस्थापना करने की मांग की गई है, जिससे पदोन्नति के पात्र सहायक शिक्षक को पदोन्नति मिलेगा…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर 26 दिसम्बर 2024/राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने…
छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मां नाथल दाई पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 26 दिसंबर 2024/हमारी सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों…
गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में होगी शामिल वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा *मुख्यमंत्री ने कहा – साहिबजादों के बलिदान की कहानी युवा पीढ़ी को साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी* *मुख्यमंत्री वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल* रायपुर 26 दिसम्बर 2024// गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों…
महापौर तथा अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी रायपुर. 26 दिसम्बर 2024. नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल…
देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज के गौरव दिवस महासम्मेलन में रायपुर 26 दिसम्बर 2024/हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ेे, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और माँ भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश मजबूत…
सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन युवाओं ने उत्साहपूर्वक आयोजन में लिया हिस्सा: सवालों के सही जवाब देने पर मिले आकर्षक उपहार और डिस्काउंट वॉचर्स रायपुर 26 दिसंबर 2024/देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी…
सऊदी अरब जाकर रहने वाली शिक्षिका सहित दो शिक्षिका और एक प्रधान पाठक को डीईओ ने किया सेवा से बर्खास्त…,लम्बे समय से थे अनुपस्थित…,महिला व्याख्याताओं और छात्राओं से अशोभनीय हरकत करने वाला शराबी लिपिक सस्पेंड… पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (25 दिसम्बर 2024) : सऊदी अरब जाकर रहने वाली सहायक शिक्षिका सहित लम्बे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित दो सहायक शिक्षिका और एक प्रधान पाठक को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के अनुमोदन से जीपीएम जिले के डीईओ जेके शास्त्री ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वहीं महिला शिक्षकों और छात्राओं से अभद्र एवं अशोभनीय हरकत करने वाले शराबी लिपिक को डीईओ ने सस्पेंड…
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे वीर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फिंगेश्वर। वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में मनाया जाता है। यह दिवस हमें उनके बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाता है।भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के तीन महान नायक थे, जिन्होंने अपनी जवानी में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी बहादुरी और देशभक्ति ने पूरे देश को प्रेरित किया और उन्हें अमर बना दिया।वीर बाल दिवस का उद्देश्य हमें उनके बलिदान की याद…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में होंगे शामिल रायपुर 26 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वीर बाल दिवस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी आज शाम 4:30 बजे रायपुर के मेडिकल कॉलेज हाल में आयोजित किया गया है। संगोष्ठी में श्री प्रेमशंकर सिद्धार्थ जी मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह भाटिया शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि देश व धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत के वीर सपूत बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की…
सुशासन दिवस: सूरजपुर जिले में 4729 प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ का हो रहा समावेशी विकास: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 25 दिसम्बर 2024/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिला के रामनगर में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 4729 प्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। वे कवि,…
मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर 25 दिसम्बर 2024/भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली में श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और द्वीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और देश के निर्माण…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय और बगीचा में खुलेगा पॉलीटेक्निक कॉलेज रायपुर 25 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के विकास के लिए कई बड़ी सौगाते दीं। मुख्यमंत्री ने कुनकुरी अंचल के ग्राम सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में 726 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत के 172 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिनमें 65 करोड़ 94 लाख रूपए…
अटल जी के सुशासन के आदर्शों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर के सलियाटोली में अटल सुशासन समारोह में हुए शामिल रायपुर 25 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय नेता, छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी जयंती वर्ष है। हम यह वर्ष अटल निर्माण…
माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के ऊर्जा शिक्षा उद्यान होंगे Net Zero सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में आनग्रिड सोलर संयंत्रों की स्थापना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी स्वीकृति रायपुर। प्रदेश में ऊर्जा के गैर परंरापरागत स्त्रोतों पर आधारित संयंत्रों व तकनीकों एवं ऊर्जा बचत के नये उपायों के बारे में जागरूकता के लिए ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना क्रेडा द्वारा किया गया है। वर्तमान स्थिति में प्रदेश में 07 ऊर्जा शिक्षा उद्यान रायपुर, पाटन, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा जिले के कोटमी सोनार, कबीरधाम, बस्तर व बिलासपुर में संचालित हैं। इन ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारी एवं उनके परिवार के बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कैशलेस सुविधा प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री एवं वित्त मंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला संयोजकों के माध्यम से कलेक्टर के द्वारा या जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना तय किया गया है।यह ज्ञापन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पूरे प्रदेश में पूर्ण किया जाना तय हुआ है,वर्तमान समय में राज्य शासन के कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा का लाभ अस्पतालों में नहीं मिलता…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया *कहा – छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे अटल जी* रायपुर 25 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के…
सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर 24 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री,…
आधुनिक ज्ञान विज्ञान के साथ ही स्कूली बच्चे प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान और मूल्यों से भी हों परिचित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में हुए शामिल रायपुर 24 दिसंबर 2024 /उत्साह से भरे स्कूली बच्चों से जब भी मैं मिलता हूँ, मुझमें भी नई ऊर्जा का संचार हो जाता है। आप लोग छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं। सभी बच्चे खूब पढ़ें और अपने संस्कार को कभी न छोड़ें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सांकरा में डीपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव अनुभव 2024 में बच्चों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री…
अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, निकाला फेफड़े और हार्ट से चिपका पांच किलो का ट्यूमर मरीज स्वस्थ होकर हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज ट्यूमर इतना वृहद कि मरीज दो महीनों से नहीं ले पा रही थी ठीक से सांस, ऑपरेशन के पहले रखना पड़ा वेंटीलेटर पर मेडिकल भाषा में कहा जाता है मेडिस्टाइनल ट्यूमर रायपुर 24 दिसंबर 2024/डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 52 वर्षीय महिला के फेफड़े और हार्ट से चिपका लगभग पांच किलोग्राम वजनी मेडिस्टाइनल ट्यूमर को निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सर्जन…
गरियाबंद।त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव के पूर्व मतदान करवाने वाले कर्मचारी अधिकारियों को ट्रेनिंग देना शुरू हों गया है कलेक्टर के निर्देश पर रिटर्निंगआफिसर गरियाबंद ने 152पीठासीन अधिकारी व मतदानअधिकारी क्रमांक01 को 26दिसंबर कोचुनाव प्रशिक्षण में उपस्थित होने को आदेशित किया है। पीठासीन अधिकारियों की सूची वही शीतकालीन अवकाश के चलते ज्यादातर शिक्षक टूर पर निकल पड़े है अचानक ट्रेनिंग का आदेश होने से हड़कंप मच गया है। वहीं मतदान अधिकारी क्रमांक 01
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें किया नमन रायपुर 24 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है।अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी…
