Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
जनजातीय समाज के विकास को नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की पहली बैठक रायपुर, 11 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की पुनर्गठन पश्चात पहली बैठक विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।…
बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव: ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का आगाज 12 मार्च से रायपुर, 11 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ की अनूठी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम 2025’’ का भव्य आयोजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप इस आयोजन के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को…
सहायक संचालक अमित शुक्ला ने आज “धमधा “”के परीक्षा केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण रायपुर। सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर शिक्षा मंडल के सहायक संचालक श्री अमित शुक्ला ने आज मंगलवार 11 मार्च को दुर्ग जिला के धमधा विकासखंड के ॐ साईं संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अच्छी सुरक्षा व्यवस्था, बैठक वयवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और छात्रों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने बताया कि धमधा परीक्षा केंद्र मेनारायणी संस्कृत विद्यालय नंदनी और स्वामी सुजानन्द वैदिक गुरुकुल सगनी के…
आदिवासी, सौम्य और सरल मुख्यमंत्री साय के बारे में कुछ भी बोलने से पहले बघेल हजार बार सोचें: कश्यप वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा : जिस तरह एक सरल आदिवासी कवासी लखमा के कंधे पर बन्दूक रखकर भूपेश बघेल ने अपने घोटालों की गोली चलाई, वह भूपेश बघेल की आदिवासी विरोधी मानसिकता का परिचायक बघेल संविधान का सम्मान करें, संवैधानिक पद्धति से चुनकर आए प्रतिनिधियों का भी अपमान करने का भूपेश बघेल को कोई अधिकार नहीं है, चोरी पकड़ी जाने पर बौखलाहट से काम नहीं चलता *रायपुर।* छत्तीसगढ़ के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि…
समाज के जिलाध्यक्ष पद से भागवत साहू तत्काल इस्तीफा दें – जाकेश साहू राजनंदगांव //- विगत दिनों भागवत साहू एवं दलेश्वर साहू के बीच राजनीतिक व चुनावी मामले में जो विवाद हुआ इससे साहू समाज की काफी ज्यादा किरकिरी हुई व जिले के लाखों सामाजिक बंधुओं की भावनाओं को इससे ठेस पहुंचा। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए साहू समाज के आजीवन जिला सदस्य जाकेश साहू ने कहा कि भागवत साहू द्वारा अपने हार के लिए डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को जिम्मेदार ठहरा कर बैठक के संबंध में झूठा खबर प्रकाशित किया गया। ठीक दूसरे दिन साहू समाज…
राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई रायपुर, 6 मार्च 2025/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की…
ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान पर परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक सुचारू और व्यवस्थित यातायात हेतु ई – रिक्शा एवं ऑटो की मॉनिटरिंग, रेगुलेशन और नियंत्रण के उपायों पर विचार – विमर्श रायपुर, 6 मार्च 2025/ ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त श्री डी.…
एकलव्य आवासीय परिसर का भारत सरकार के अधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश महासमुंद 6 मार्च 2025/ जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग का भारत सरकार के उच्चाधिकारियों द्वारा आज दोपहर गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में आईएएस श्री आशीष चटर्जी (एमडी ट्रायफेड), प्रभाकर खदाने (रीजनल मैनेजर), कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस आलोक, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा तथा सहायक आयुक्त शिल्पा साय (आदिवासी विकास महासमुंद) शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, पाठ्यक्रम, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्रों की उपस्थिति की…
नक्सल सर्चिंग के दौरान नक्सली वर्दी, नक्सल साहित्य एवं अन्य समाग्री बरामद। सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख समान छोड़ कर भागे नक्सली। उपरोक्त कार्यवाही जिला बल गरियाबंद ई-30, एस.टी.एफ, कोबरा 207 वाहिनी एवं धमतरी डी.आर.जी. की संयुक्त कार्यवाही। माओवादिओं से गरियाबंद पुलिस का अपील हिंसा का मार्ग छोड़ समाज के मुख्यधारा से जुड़े और अपनों के बीच खुशहाल जीवन के लिए शासन के आत्मसमर्पण निती का उठाये लाभ। गरियाबंद:- जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नगरी एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के पौने चार लाख शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को बजट मे घोषित 3%महंगाई भत्ते की घोषणा को मूर्त रूप देते हुये आज़ आदेश जारी कर दिया। जिसमें मार्च 2025 का मिलने वाला वेतन मे महंगाई भत्ता दर सातवें वेतनमानमे 3%कुल 53%रहेगा वहीं छठवें वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 7%वृद्धि के साथ 246% महंगाई भत्ता मिलेगा। *छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात* *महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी* रायपुर, 06 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके…
बिलासपुर : “राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल स्पर्धा में शर्मनाक अव्यवस्था: कुत्तों के बीच भोजन, जंग लगे टैंकर से पानी, उपेक्षा का शिकार बने खिलाड़ी!” बिलासपुर। प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उनके उज्ज्वल भविष्य के नाम पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा बहतराई स्टेडियम में कराई गई इस प्रतियोगिता में 33 जिलों से आए सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान की जगह अपमान झेलना पड़ा। मूलभूत सुविधाओं की कमी और बदइंतजामी की वजह से यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं रहा। *कुत्तों के बीच भोजन, जंग…
गुरूदर्शन मेले में उमड़ रही श्रद्धा की बयार, देशभर से आ रहे श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सुरक्षा का व्यापक विस्तार मुख्यमंत्री की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेगी 50 लाख रुपए की राशि मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड का होगा निर्माण रायपुर, 05 मार्च 2025/ बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और कर्मस्थली गिरौदपुरी में आयोजित गुरूदर्शन मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। 04 से 06 मार्च तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत से हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त…
सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर क्रेडा द्वारा आयोजित किया गया जागरुकता कार्यशाला, सीईओ क्रेडा IAS राजेश राणा हुए शामिल रायपुर।दिनांक 05.03.2025 को डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर में क्रेडा द्वारा अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के श्री राजेश सिह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राणा जी की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करना था क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि…
ब्रेकिंग लखनऊ। राहुल गांधी पर एसीजेएम-27 कोर्ट ने 200 रुपए लगाया जुर्माना, हाज़िरी माफ़ करने के लिए कोर्ट ने 200 रुपए का हर्जाना लगाया। ये 200 रुपए वादी वकील नृपेंद्र पांडे को देने का आदेश कोर्ट ने दिया। व्यक्तिगत पेशी पर लगातार न आने के चलते राहुल गांधी पर 200 रुपए का हर्जाना लगाया गया। 14 अप्रैल 2025 को राहुल गांधी को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का अंतिम मौका दिया। कोर्ट ने साफ़ किया कि यदि राहुल गांधी इस तारीख को भी पेश नहीं होते हैं तो कठोर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। शिकायतकर्ता के मुताबिक…
जांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित रायपुर, 05 मार्च 2025 – जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया…
1.अभिजीत सिंह, भा.प्र.से. (2012), विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अति प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, सचिव, लोक सेवा आयोग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-दुर्ग के पद पर पदस्थ । 2/ श्री अबिनाश मिश्रा, भा.प्र.से. (2018), आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, स्मार्ट सिटी, रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला – धमतरी के पद पर पदस्थ । 3 / सुश्री रेना जमील, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार मिला । 4/…
मोहला मानपुर : श्री श्रीहरि, शिक्षक एल. बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चोरिया फूलकोड़ो, विकास खंड, मानुपर, जिला मोहला – मानपुर – अं चौंकी के द्वारा दिनांक 16.01.2025 को समय 03.30 बजे विकास खंड कार्यालय मानपुर में पहुंच कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ के साथ अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने, गाली-गलौज एवं चोर- चमार जैसे अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मानपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी मोहला – मानपुर – अं. चौंकी के समक्ष गंभीर शिकायत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला – मानपुर – अं. चौंकी के द्वारा प्रकरण…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब महिला जनप्रतिनिधि यों के कार्यक्षेत्र मे पतियों के दखल अंदाजी रोकने सख्त कदम उठाने जा रही है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पहले केंद्र सरकार ने पंचायती राज संस्थानों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने और उनके निर्णय लेने के कौशल को बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान’ के तहत मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 1,200 से अधिक महिला पंचायत नेताओं की उपस्थिति में इस पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण प्राइमर भी जारी किया…
बलौदाबाजार। शा पू मा शाला टीपावन में पदस्थ शिक्षक तिलक राम वर्मा के शर्मनाक कृत्य के चलते संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर ने निलंबित कर दिया घटना का विवरण इस प्रकार है। दिनांक 10.02.2025 अनुसार प्रार्थीया श्रीमती पुष्पा जांगडे पति उदय जांगडे उम्र 35 साल साकिन टीपावन थाना पलारी जिला बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. के द्वारा थाना में उपस्थिति होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 13 वर्ष निवासी टिपावन एवं अन्य के साथ उसके स्कूल के शिक्षक तिलक राम वर्मा के द्वारा नाबालिक है जानते हुए भी बुरी नियत से छेड़छाड़ किया है जिसके…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की सहायक शिक्षिका सोना साहू द्वारा क्रमोन्नत वेतन मान की माँग को लेकर हाईकोर्ट बिलासपुर में आये फैसले को लेकर राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया में SLP दायर कर क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और विशेष अनुमति याचिका दाखिल किया है जिस पर आज शासन का पक्ष सुप्रीमकोर्ट सुनेगी वहीं इस केस से छत्तीसगढ़ के लाखों शिक्षकों के क्रमोन्नत वेतनमान का भविष्य तय करेगा इस पर कई शिक्षक संगठन भी जुड़ कर सोना साहू की मदद कर रहे।
गरियाबंद पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाकर 59 लाख 25 हजार रूपये का ठगी करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल। संपूर्ण कार्यवाही थाना फिंगेश्वर। गरियाबंद – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर को फर्जी तरीके से जमीन बेचने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत जांच उपरांत फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर 59 लाख 25 हजार रुपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र० 64/2025 धारा 318, 319, 336(3), 338, 340 (2), 3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। मामले…
कबीरधाम। कवर्धा जिला के रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) पण्डरिया ने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायत चुनाव हेतु बनाए गये कर्मचारियों के मतदान दल पंडरीय 2025 वाट्सअप ग्रुप मे मतदान दल के कर्मचारियों को जोड़ कर दिशा निर्देश दिया जा रहा था इसी ग्रुप मे जुड़े एक कर्मचारी राजेन्द्र एम (टू कॉलर के अनुसार ) मो.नं.. – 6260319949 इसी नंबरसे ग्रुप मे अशिष्ट टिप्पणी कर डाली जिसे संज्ञान मे लेते हुये रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) पण्डरिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24घंटे के भीतर जवाब चाहा है। जिला त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान दलों से…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के मसीहा और निर्विवाद विश्लेष्क फेडरेशन के आजीवन सलाहकार बीआर साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को संतोष प्रदान कराने वाला बताया बजट पूरी तरह कर्मचारियों के हितों को देख कर बनाया गया है भले सरकार कांग्रेस सरकार के निति का अनुपालन करते हुये डीए का एरियर्स नहीं देकर कांग्रेस क़ा अनुसरण कर रही श्री साहू ने ट्रिपलइंजन का बजट बहुत ही सरहानीय होना बताया।
रायपुर। तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (रा. ) एवं सक्षम प्राधिकारी भू-अर्जन, अभनपुर जिला – रायपुर ने रायपुर विशाखापट्नम प्रस्तावित इकॉनामिक कॉरिडोर का सड़क निर्माण के अनुविभाग अभनपुर अंतर्गत भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में भू-अर्जन के रूप में वास्तविक मुआवजा से अधिक मुआवजा राशि का भुगतान किया जाकर निजी भूस्वामियों को अवैध रूप से लाभ पंहुचाकर, शासन को आर्थिक क्षति पंहुचाया है। भू-अर्जन प्रकरण में कई अनियमिततायें जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा प्रतिवेदित की गई है। साथ ही श्री निर्भय कुमार साहू (रा.प्र.से.) द्वारा भू-अर्जन की प्रक्रिया में की गई कार्यवाही में अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों के कार्यों का…
कर्मचारी हितेषी संतुलित बजट : पवन दुबे कोरिया। जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर पवनदुबे ने बजट पर अपनी प्रतिक्रियां देते हुये कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट बेहद संतुलित और जन समुदाय को ध्यान मे रखकर बहुत बढ़िया तरीके से प्रस्तुत किया गया है कर्मचारियों के लिये 3% मंहगाई भत्ता दिया जाना स्वागत योग्य कदम है आगामी बजट कर्मचारियों के लिये समर्पित रहेगा यह पूर्ण विश्वास है जो भी मांगे है उंनको विष्णु देव साय की सरकार अवश्य पूर्ण करेगी यह बजट सर्व जन हिताय ओर सर्वजन सुखाय है उक्त बजट की जितनी प्रशंशा की…
भाजपा ने भूपेश बघेल पर लगाया सतनामी समाज के अपमान का आरोप बजट भाषण में गुरु घासीदास और शहीद वीर नारायण का जिक्र भूपेश बघेल ने बताया था कवि सम्मेलन रायपुर 4 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने अलग-अलग कविताओं की पंक्तियां छत्तीसगढ़ी में तुकबंदी की। बजट भाषण के बाद बघेल ने कह दिया कि है सिंगल माइक पॉडकास्ट था। बजट भाषण नहीं, यह कवि सम्मेलन था। चौधरी ने बजट स्पीच में बोली गई अपनी कविताओं में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों शहीद वीर नारायण सिंह,गुरु घासीदास…
छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक मनोज महिलांगे ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया उसमें दिव्यांग जनों के लिए कोई नई वादे नहीं किए गए ना तो दिव्यांग पेंशन में कोई बढ़ोतरी हुई ना तो वृद्धावस्था पेंशन वृद्धि हुई नहीं दिव्यांग कर्मचारी के लिए दिव्यांग वाहन भत्ता में कोई बढ़ोतरी का वादा किया गया दिव्यांग जनों के लिए कोई विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा इसके बारे में कोई जिक्र किया गया कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि दिव्यांग जनों के लिए बजट बहुत ही निराशा जनक है
शिक्षक नेताओं की हठधर्मिता के कारण बजट से हुई घोर निराशा… प्रदेश में मोदी की गारंटी फेल… ठगे गए पौने दो लाख शिक्षक एलबी संवर्ग – जाकेश साहू रायपुर //- नवंबर 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने अपने घोषणा पत्र को “मोदी की गारंटी” नाम देते हुए राज्य के पौने दो लाख शिक्षकों से वादा किया था कि सत्ता में आते ही प्रदेश के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाएगी, प्रथम सेवा गणना कर शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ देते हुए पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। यह राज्य के…
हिंदूवाद के नाम पर एक असमाजिक युवक द्वारा शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास अपने विवादित पोस्ट से रायगढ़ में हिन्दू +मुस्लिम करने वाले कुठित मानसिकता वाले युवक पर प्रशासन द्वारा कार्रवाही नहीं करने पर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश रायगढ़,, कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ से इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया साइटस और फेसबुक पर धर्म विशेष को टारगेट करते हुए दिलराज दिलीप नाम के एक असामाजिक युवक के द्वारा बार_बार अश्लील और आपत्तिजनक फोटो वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर मुस्लिम समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। घटना को…
एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट रायपुर, 3 मार्च, 2025/छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा,…
इटावा जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही पचनद के जंगलों की कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई… वो टीबी से पीड़ित थी..!! उस पर हत्या सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज थे..!! देश में जितनी भी दस्यु सुंदरियां हुई हैं.. उनमें कुसमा सबसे खूंखार मानी जाती थी..!! 15 मल्लाहों को लाइन में खड़ा कर मार दी थी गोली चंबल के बीहड़ों में करीब 25 साल तक दहशत फैलाने वाली कुसमा नाइन ने 1984 में औरैया के मई अस्ता गांव में 15 मल्लाहों को लाइन में खड़ा कर गोली…
कर्मचारियों को मार्च से केवल 3% मंहगाई भत्ता : छग बजट से कर्मचारी हुए निराश, पुरानी सेवा गणना,लंबित,वेतन विसंगति दूर करने,कैशलेश चिकित्सा व पूर्ण पेंशन प्रदाय करने की थी आस- शालेय शिक्षक संघ शिक्षक,कर्मचारियों को उपेक्षित रखकर सुशासन की बात बेमानी, कर्मचारी होते है शासन की धुरी,जो हैं हलाकान, बजट में रखना था सबका ध्यान – वीरेंद्र दुबे रायपुर। छग के इस बजट प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी निराशा हुई है,क्योंकि उनके लिए मार्च 2025 से 3% मंहगाई भत्ते के अतिरिक्त कोई घोषणा नही की गई, बजट से लाभान्वित होने वालों में उनका कोई स्थान नही है, जबकि…
बजट प्रतिक्रिया 3% डीए वृद्धि का स्वागत लेकिन मोदी जी के गारंटी के अनुरूप नही छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च 2025 से 3% महंगाई भत्ता देने की घोषणा स्वागतेय है, किन्तु महंगाई भत्ता के लंबित एरियर्स को सीजीपीएफ में जमा किया जाना था। शिक्षक व कर्मचारियों की भर्ती व शिक्षा उन्नयन के लिए PMSHRI पीएमश्री शाला उन्नयन की घोषणा सकारात्मक है। एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व सरकार से मोदी जी के गारंटी के तहत…
छत्तीसगढ़ का बजट: गाँव-गाँव तक पक्की सड़कें, मोबाइल टावर, शहरों में बढ़ेगी विकास की रफ्तार रायपुर 3 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश को डिजिटल, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर, गांवों के विकास, शहरों में नई सुविधाओं और सुरक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार ने कुछ नया किया है। आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा और देश के सबसे उन्नत राज्यों में शामिल होगा! 1. *सरकारी कर्मचारियों के लिए नया पेंशन फंड पहली बार* छत्तीसगढ़ सरकार ने “पेंशन फंड” बनाया है, ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन…
छत्तीसगढ़ बजट 2025: पेट्रोल के रेट में एक रुपए की कमी, कर्मचारियों का डीए बढ़ा—किसानों और उद्योगों को भी होगा फायदा आम जनता और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: पेट्रोल सस्ता, डीए में इज़ाफ़ा रायपुर, 3 मार्च 2025- छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य…
देय तिथि से महंगाई भत्ता की थी उम्मीद, मोदी की गारंटी को साय सरकार ने नही किया अमल -केदार जैन रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज जो अपना बजट पेश किया है उससे कर्मचारी बेहद निराश हुवे है।इस बजट में शासकीय कमर्चारियों के लिए ऐसा कुछ भी घोषणा नही किया गया है जिससे कमर्चारी खुश हो। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र मोदी की गारंटी का हवाला देकर ये घोषणा किया था कि कर्मचारियों को देय तिथि से मंहगाई भत्ता देंगे उस हिसाब से कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 3% मंहगाई भत्ता एरियर्स के साथ देना था परंतु मार्च 2025 से…
धरमजयगढ़ : सिस्टम की बेरुखी या साज़िश? अनाथ बच्ची के सपनों की हत्या, दोषी कौन? शिक्षा की चौखट पर रौंद दिए गए मासूम के सपने… धरमजयगढ़। एक अनाथ बच्ची, जिसकी दुनिया सिर्फ़ शिक्षा थी, उसे सिस्टम ने ही उससे महरूम कर दिया। कक्षा 5वीं की छात्रा दशिला मंझवार, जो आदिवासी कन्या आश्रम पुरूंगा में रहकर पढ़ रही थी, को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने से रोक दिया गया। यह सिर्फ़ एक गलती नहीं, बल्कि एक मासूम के सपनों, अधिकारों और भविष्य की संगठित हत्या है। हॉस्टल अधीक्षिका की बेरहमी उजागर! सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि…
छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट https://www.youtube.com/live/mED6A5fwERA?si=hFy9PPsBXZJfn5Ds रायपुर, 03 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी…
बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना रायपुर, 03 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
50 साल बाद नक्सलियों के गढ़ पामेड़ क्षेत्र में शुरू हुई बस सेवा रायपुर 3 फरवरी 2025/ बीजापुर जिले का एक ऐसा इलाका जो कभी नक्सलियों की राजधानी कही जाती थी, वह इलाका अब सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जवानों की मेहनत के बलबूते विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जहां कभी बमुश्किल दुपहिया वाहन नजर आते थे अब उस इलाके में 50 साल के बाद यात्री बस की सेवा शुरू कर दी गई। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बसा उसूर ब्लॉक के पामेड़ समेत उस इलाके के 7 ग्राम पंचायतों सहित पूरे इलाके में बस…
कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में 3 मार्च को होगा जंगी प्रदर्शन रायपुर/03 मार्च 2025। ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…
मनीष देवांगन बने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला रायपुर इकाई के जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई रायपुर कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ ,जिसमें जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन , संगठन मंत्री सुनील नायक (मनोनीत), उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ,नीलकंठ वर्मा ,लक्ष्मी राव सचिव राजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा सह सचिव गुपेश साहू, नीरज गुप्ता कार्यकारिणी विजय वर्मा, डॉक्टर वंदना काले निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेष पदों पर जिला कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अवध वर्मा द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के के प्रांतीय कार्यालय में किया गया ।जिला,…
राजनांदगांव। आज दिनांक 02,03,25 को छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह ग्राम पेंड्री जिला राजनांदगांव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी को छ.ग. कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आजू राम सिन्हा के द्वारा संघ की बहुप्रतीक्षित मांग छ.ग. के समस्त कर्मचारी अधिकारी पेंशनर एवम उनके परिवार को कैशलेश चिकित्सा का ज्ञापन दिया गया और माननीय मंत्री जी द्वारा सकारात्मक चर्चा किया गया जहां स्वास्थ्य मंत्री ने संगठन को आश्वस्त किया की बहुत जल्द छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मेडिकल कैशलेस लागू कर सकती…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की 24वीं बैठक 3 मार्च को रायपुर, 2 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् की 24वीं बैठक सोमवार, 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रतिकक्ष में होगी।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: बस्तर में अमन, चैन और खुशहाली का संदेश बस्तर क्षेत्र अब नई संभावनाओं और उपलब्धियों की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर 2 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध संस्कृति, शांति और विकास का प्रतीक बन चुका है। इस प्रतिष्ठित मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया और अमन, चैन और खुशहाली का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और…
छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: वित्त मंत्री रायपुर 2 मार्च 2025/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक – 02 मार्च 2025* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा…
ð¥ *सूचना जानकारी* ð¦ *गुंडराजगुडेम मुठभेड़* ð¥ *जिला – सुकमा (छ0ग0)* ð¦ *दिनांक 02.03.2025* ð¥ *Update@16:00 बजे।* ð¶ **गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गयें माओवादियों की शिनाख्तगी पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे ACM एवं पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा ACM कैडर के रूप में हुई।* ð¶ *मारे गयें माओवादियों में कुल 10 लाख के घोषित ईनामी हार्डकोर माओवादी शामिल।* ð¶ *01 नग बीजीएल लांचर, 01 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद।* ⚫️ *पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान…
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में लोकतंत्र के नवयुग का शुभारंभ नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न रायपुर 2 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम…
छत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात रायपुर, 1 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और…
आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ एक प्राथमिक शिक्षक निलंबित =============================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा विकासखंड हर्रई के आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में निवासरत छात्र की मृत्यु के कारण छात्रावास अधीक्षक श्रीमती सविता तिवारी (मूल पद-प्राथमिक शिक्षक) आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर को लगाये गये आरोप का समाधानकारक उत्तर नहीं देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर निलंबन अवधि को मात्र पेंशन की गणना के लिए मान्य किया गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने बताया कि विकासखंड हर्रई के आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में निवासरत छात्र की मृत्यु के कारण…
गरुड़ साय मंडावी ने यूनिवर्सिटी में टॉप कर मेरिट सूची में जिले का नाम किया गौरवान्वित अरजपुरी के ग्रामीणों ने हर्षोलाश के साथ दी शुभकामाएं,साथ ही क्षेत्र के प्रभावशाली युवा नेता पंकज जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व विद्यालय मेरिट लिस्ट जारी किया,जिसमें बालोद जिले के वनांचल ग्राम अरजपुरी के गरुड़ साय मंडावी ने यूनिवर्सिटी के टॉप 10 लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया। गरुड़ साय मंडावी पिता स्वर्गीय दूरपत साय मंडावी जिन्होंने अपनी पढ़ाई डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पीजी…
कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका 3 मार्च को राजधानी के सुभाष स्टेडियम में स्थित ईडी कार्यालय का घेराव होगा रायपुर/01 मार्च 2025। ईडी की विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी जिलों में ईडी का पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर विपक्ष को दबाने का षड़यंत्र कर रही है। ईडी ने जो जानकारी मांगी थी कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने उसको ईडी दफ्तर में जाकर दिया लेकिन ईडी ने उनको जबरिया 9 घंटे तक बिठा कर रखा। ईडी भाजपा…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया रायपुर, 1 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य…
छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगी रायपुर, 01 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर…
गरियाबंद पुलिस में सेवा देते हुए सूबेदार, उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक(स्पेशल ब्रांच) में चयनित पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर ससम्मान विदाई दिया गया। गरियाबंद – आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस में सेवा देते हुए सूबेदार, उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्पेशल ब्रांच में चयनित पांच पुलिस जवानों को उनके अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गरियाबंद पुलिस से विदाई दी गई। ज्ञात हो…
नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास -उपमुख्यमंत्री शर्मा रायपुर, 1 मार्च, 2025/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर निगम दुर्ग परिसर में संपन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद श्री विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की…
ग्रामीण अंचल सारागांव के सत्यम हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन सारागांव |दिनांक 28 फ़रवरी 2025 | सत्यम हॉस्पिटल ,विधानसभा रोड ,सारागांव में 2 मार्च को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है | जिसमे ओपीडी जांच को पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है | शेष अन्य प्रकार के जाँच पर 20 प्रतिशत और दवाइयों पर 10 प्रतिशत तक का छुट अस्पताल प्रबंधन के द्वारा दिया जा रहा है | उल्लेखनीय है कि ग्रामीण अंचल में इस हॉस्पिटल में आपातकालीन चिकित्सा विभाग ट्रामा एवं क्रिटिकल केयर की सुविधा प्रदान किया जा रहा है | इस हॉस्पिटल में…
विद्यालय की पोषण वाटिका: मध्यान्ह भोजन में ताजी सब्जियों से बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार बस्तर, राजपुर: विकासखंड के राजपुर संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला पटेलपारा राजपुर ने पोषण वाटिका के माध्यम से मध्यान्ह भोजन को अधिक पौष्टिक और जैविक बनाने की एक सराहनीय पहल की है। विद्यालय परिसर में विकसित इस पोषण वाटिका से प्रतिदिन ताजी और जैविक सब्जियां प्राप्त होती हैं, जिनका उपयोग बच्चों के दोपहर भोजन में किया जाता है। विद्यालय में उगाई जा रही ताजी और जैविक सब्जियां विद्यालय की पोषण वाटिका में गोभी, मिर्च, प्याज और सेम की खेती की गई है। यह पहल प्रधानमंत्री…
स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं – प्रभारी कलेक्टर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं इस वर्ष सड़क दुर्घटना में 17 प्रतिशत की कमी एवं दुर्घटना में मृतकों की संख्या में 29 प्रतिशत की कमी आई महासमुंद 28 फरवरी 2025/ प्रभारी कलेक्टर श्री एस. आलोक ने आज सड़क सुरक्षा संबंधित बैठक में कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं रायपुर, 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा…
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न रायपुर/28 फरवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़, की उपस्थिति में संपन्न हुयी। बैठक में प्रर्वतन निदेशालय द्वारा पार्टी संगठन पर किये जा रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई तथा पार्टी फोरम से बाहर संगठन के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में चर्चा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की समीक्षा संगठन विस्तार पर चर्चा…
मंत्रिपरिषद की बैठक 02 मार्च को रायपुर 29 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 02 मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सड़क पर जन्मदिन मनाने और सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश सड़क मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने किया निर्देशित रायपुर, 27 फरवरी 2025/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। *सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध…
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : सोलर पैनल से घरों में होने लगी रोशनी, बिजली बिल की भी बचत रायपुर 28 फरवरी 2025/ सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। क्रेडा के अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी…
रायगढ़ पुलिस विभाग में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 107 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी… रायगढ़। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं। यह कदम पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासनिक कसावट की तैयारी : चुनाव के…
पेंशन हेतु पूर्व सेवा गणना व क्रमोन्नति की बजट में होगी अपेक्षा गरियाबंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी बजट में एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के डबल बैंच के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति की अपेक्षा रहेगी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ सा हू जिलाध्यक्ष गरियाबंद परमेश्वर निर्मलकर ,विनोद सिन्हा ,यशवंत बघेल ,पुरन साहू गिरिश शर्मा ,भुवन यदू ,सुरेश केला ,नंदकुमार रामटेके ,जितेंद्र सोनवानी ,हुलस साहू संतोष साहू ,धवलेश्वर बेहरा गोविंद पटेल…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक *मनोज कुमार सिंह, सहायक संचालक ( महाकुम्भ से लौटकर)* रायपुर, 27 फरवरी 2025/ “आप सभी को एक बात कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का आयोजन हो रहा है। मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु वहां जाएं। आप को वहां जाकर रूकने और खाने की चिंता नहीं करनी है। आपके लिए हमारी सरकार ने प्रयागराज के सेक्टर 6 में…
सौर सुजला योजना बनी किसानों के लिए वरदान : वनक्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा रायपुर 27 फरवरी 2025/ आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं।…
नवनिर्वाचित महिला सरपंच का आकस्मिक निधन, जीत की खुशी मातम में बदली आभार रैली के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के बेहराडीह गांव में नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम के अचानक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर विजयी होने के बाद 24 फरवरी को उन्होंने गांव में आभार रैली निकाली थी। इस खुशी के माहौल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी…
ईडी के द्वारा विद्वेषपूर्वक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को घंटों रोकना गलत ईडी भाजपा के दफ्तर कब जायेगी? रायपुर/27 फरवरी 2025। ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आने देना चाहिये था।…
गरियाबंद पुलिस की सक्रियता से सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सीसीटीवी कैमरा बना आरोपी को पहचान करने का आधार। संपूर्ण कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद । गरियाबंद- वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोदोबतर में एक सुने मकान में चोरी होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद को मामले की जांच के निर्देश दिए। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.02.2025 को प्रार्थी वेदव्यास साहू पिता मनीराम उम्र 35 साल ग्राम कोदोबतर गरियाबंद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.02.2025 को इनके घर पर कोई नहीं…
नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ करें कार्य – मुख्यमंत्री रायपुर, 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
बैतूल। बैतूल जिले के एक प्राथमिक शाला शिक्षिका द्वारा पांचवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराते पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामला इस प्रकार है की श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, प्राथमिक शिक्षक, सेटेलाइट स्कूल गवाड़ीवाना (पवार) संकुल केन्द्र उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुवापिपरिया, विकास खण्ड भीमपुर को दिनांक 25.02.2025 को कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल कराये जाने की घटना का विडियो संज्ञान में आने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकास…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ हिंदी फिल्म को किया टैक्स फ्री घोषित रायपुर, 26 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगों के लिए बनेगा रैंप रूट, बुकिंग पर छूट भी दिव्यांगों के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल रायपुर 26 फरवरी 2025/ टूरिस्ट स्पॉट पर दिव्यांगजन आसानी से घूम सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। है। “यात्रा आपकी सुविधा हमारी” नाम से शुरू इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ के सभी टूरिस्ट स्पॉट पर अब स्पेशल रैंप रूट बनाया जा रहा है। इस रैंप रूट के जरिए दिव्यांग आसानी आसानी से संबंधित टूरिस्ट स्पॉट पर जा सकेंगे और आसानी से घूम सकेंगे। यही नहीं सभी टूरिस्ट स्पॉट में पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। *महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल* राजिम कुंभ…
संघ द्वारा 3 मार्च को प्रस्तुत बजट में ट्रिपल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ के राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों तथा उनके परिवार के सदस्योंके लिए मेडिकल कैशलेश सुविधा को बजट में शामिल करने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय सदस्यों के द्वारा शासन से मांग की है कि आने वाले बजट में प्रदेश के कर्मचारी एवं उनके सदस्यों के लिए मेडिकल कैशलेश सुविधा जल्द से जल्द प्रदान करने की कृपा करे, जिससे आने वाले सत्र से ही कर्मचारियों को इसका लाभ हो सके,समय समय पर संगठन के द्वारा शासन को ज्ञापन के माध्यम से पोस्टकार्ड…
कांग्रेस नेता संजय नेताम का जन आभार रैली गुरुवार से गरियाबंद :- जिला पंचायत गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक 07 के चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम गुरुवार से जन आभार रैली निकालेंगे। उनके निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से होते हुए ये रैली निकलेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय नेताम क्षेत्रवासियों को धन्यवाद कहेंगे। विदित हो कि गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव जिले की 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से संजय नेताम ही एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी हैं जिन्होंने जीत दर्ज की है। क्षेत्र क्रमांक 07 में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पटखनी दी है। रैली वाले…
गरियाबंद। आज़ महाशिवरात्रि के अवसर पर गरियाबंद के मरोदा स्थित विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर मे मेला लगा है जिसमें प्रदेश भर से लाखों श्रद्धालु पुजा अर्चना और दर्शन के लियॆ आते है इस मौक़े पर गरियाबंद नगर मे जगह जगह प्रसाद वितरण किया जा रहा वहीं श्रध्दालुओ के आवागमन सुविधा के लियॆ नगर के निजी स्कूल संचालक एंग्लो एंजल हायरसेकेंडरी विद्यालय के तरफ से स्कूल बस को गरियाबंद से भूतेश्वरनाथ तक यात्रा के लियॆ यात्रियों को निःशुल्क पहुंचा रहे है। स्कूल संचालक के इस पुनीत कार्य की नगर मे प्रशंसा हों रही।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने दिखाया अपना हुनर रायपुर | दिनांक 26 फरवरी 2025 | जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट इनोवेशन अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों का कल्चरल एग्जीबिशन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजधानी रायपुर के सरस्वती कन्या स्कूल पुरानी बस्ती में आयोजित किया गया | जिसमें जिले के 11 पीएम श्री स्कूलों के कक्षा तीसरी से पांचवीं तक पढने वाले बच्चें बतौर प्रतिभागी सम्मिलित हुए | जिसमें 7 विधाओं 100 मीटर दौड़,रस्सी दौड़, भाषण,एकल नृत्य , चित्रकला,चित्रलेख एवं डिजिटल साक्षरता पर बच्चों ने अपने कौशल दिखाए | कार्यक्रम में डीएमसी के…
झटके खाए शिक्षक अब झटका देने की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब निराशा जनक, मोदी की गारंटी का वजन कम कर रही सरकार …… छाछ ने शिक्षकों का मुंह जलाया मोदी की गारंटी जुमला साबित हो रही, मुख्यमंत्री का जवाब सुन कर शिक्षक हुए सन्न …….. मोदी की गारंटी को चुनावी जुमला बनाने की कोशिश कर रही विष्णु देव साय सरकार, राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाएंगे शिक्षक ……… शिक्षकों के तन- मन-धन से किए गए त्याग को 15 महीने में नाकारा सरकार ने ऐसे में कैसे संवरेगा का छत्तीसगढ़ …….. जांजगीर-चांपा: सहायक शिक्षकों के वेतन…
प्रेस विज्ञप्ति प्रति संपादक महोदय झटके खाए शिक्षक अब झटका देने की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब निराशा जनक, मोदी की गारंटी का वजन कम कर रही सरकार …… छाछ ने शिक्षकों का मुंह जलाया मोदी की गारंटी जुमला साबित हो रही, मुख्यमंत्री का जवाब सुन कर शिक्षक हुए सन्न …….. मोदी की गारंटी को चुनावी जुमला बनाने की कोशिश कर रही विष्णु देव साय सरकार, राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाएंगे शिक्षक ……… शिक्षकों के तन- मन-धन से किए गए त्याग को 15 महीने में नाकारा सरकार ने ऐसे में कैसे संवरेगा का छत्तीसगढ़ …….. जांजगीर-चांपा:…
आखिरकार जिपं क्षेत्र क्रमांक 1में नंदिनीढीढी ने मात्र 27 वोटो से मारीबाजी अध्यक्ष पद की प्रबलदावेदार फिंगेश्वरः-पिछले 36 घंटे का जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 का परिणाम का को हरा नंदनी कोमल ढीढी के पक्ष में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओ सहित पूरे अंचल में खुशी एवं उत्साह का जनसैलाब उमर पड़ा। 25 फरवरी की शाम 5बजे गरियाबंद में सरलीकरण के बाद मात्र 27 मतों से ही नंदिनी की जीत की घोषणा के साथ समर्थकों के मोबाइल घनघनाने लगे और पलक झपकते ही यह खबर आग की तरह गरियाबंद से जामगांव क्षेत्र सहित पूरे अंचल में फैल गई।और पिछले 36 घंटे…
सिविल लाइन रायपुर में क्रिश्चियन समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित रायपुर, 25 फरवरी 2025: पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सिविल लाइन, रायपुर के सभागार में क्रिश्चियन समुदाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल, चर्च समिति के सदस्य विक्की पाल, अमित दास, ग्राम पंचायत विश्रामपुर की सरपंच श्रीमती अर्चना, ग्राम पंचायत गणेशपुर की सरपंच श्रीमती रेशू मसीह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 01…
कार्यालय में अधिकारी – कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री अग्रवाल योजनाओं के सेचुरेशन कार्य को करें पूर्ण किसान पंजीयन की प्रक्रिया में लाएं तेजी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने राजिम कुंभ कल्प के समापन कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की सभी तैयारी को भी सुनिश्चित करने…
रायपुर।छत्तीसगढ़ में पंचायत निर्वाचन संपन्न होने उपरांत लगी आचार संहिता आज समाप्त हो गई राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर किया आदेश।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक बाल झड़ने (एक्यूट एलोपेशिया टोटलिस) के मामले सामने आए हैं। बुलढाणा। इसकी वजह सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाले गेहूं में अत्यधिक सेलेनियम की मात्रा बताई जा रही है. पद्मश्री सम्मानित विशेषज्ञ डॉ. हिमतराव बावस्कर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 18 गांवों के 279 लोग इस समस्या से प्रभावित हुए. इस घटना के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे. इस बीमारी का असर खासतौर पर कॉलेज छात्राओं और युवा लड़कियों पर पड़ा, जिनकी पढ़ाई और तय…
प्रदेश के 1,80,000 एलबी संवर्ग शिक्षकों ने अपनी मांगों को 3 मार्च के बजट में शामिल करने राज्य सरकार को लिखा पत्र…. सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति हल करने और 1,80,000 एलबी संवर्ग की प्रथम सेवा गणना की रखी मांग…. रायपुर //- आगामी 3 मार्च को राज्य सरकार प्रदेश का बजट पेश करने जा रही है। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। इस बजट से प्रदेश के एलबी संवर्ग शिक्षकों को बड़ी उम्मीदें है। एक ओर जहां सहायक शिक्षकों को अपनी वेतन विसंगति दूर होने की उम्मीदें हैं, वहीं दूसरी ओर 1,80,000 एलबी संवर्ग शिक्षकों…
छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ से बनेंगे 6 हाॅस्टल राजधानी में 48 करोड़ में बनेंगे तीन वर्किंग वूमन्स हॉस्टल केंद्र सरकार की विशेष सहायता से बनेगा हाॅस्टल रायपुर 25 फरवरी 2025/केन्ंद्र शासन की विशेष सहायता से छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 6 हाॅस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए केन्द्र के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 202 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें राजधानी में तीन के साथ ही नवा रायपुर में सेक्टर-16 में एक और बिलासपुर तथा सिरगिट्टी में सीएसआईडीसी को दो हॉस्टल के लिए राशि दी गई है। राजधानी रायपुर में कामकाजी…
ब्रेकिंग उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जेलों में हुआ विशेष आयोजन 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया जा रहा आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए कैदियों ने किया स्नान *महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने की सरकार की पहल* *जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की, दिखा उत्साह* *सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी चलाएगी ऐसे कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*
SATTE 2025: पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने बनाया विशेष स्टॉल दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित हुआ साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो 2025 रायपुर, 24 फरवरी 2025/ दक्षिण एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल एक्सपो SATTE ( साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सपो) 2025 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। 19 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिसने देशभर के टूर ऑपरेटर्स, निवेशकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। एक्सपो के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म…
अन्नदाताओं के खाते में हमने एक लाख करोड़ रुपए भेजे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कहा-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त रायपुर, 24 फरवरी 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार…
खिचरी स्कूल के प्रधान पाठिका ने अपने पुत्र के जन्मदिवस पर कराया न्यौता भोज और दी गणवेश रायगढ़। प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत खिचरी स्कूल की प्रधान पाठिका ने अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों को पोषण आहार न्योता भोज कराया हैं समग्र शिक्षा प्राथमिक विद्यालय खिचरी में न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। समग्र शिक्षा खिचरी के प्रधान पाठिका सरिता सिदार ने अपने दोनों पुत्र आयुष सिदार के जन्मदिवस के अवसर पर खिचरी के बच्चों को न्योता भोजन कराया गया। जिसमें बच्चों को उनका मनपसंद भोजन कराया गया। भोजन में…
रायगढ़ में एसीबी की ट्रैप की लगातार कार्यवाही,अब नाप तौल निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ी गई रायगढ़।घटना का विवरण इस प्रकार है कि तहसील घरघोड़ा जिला रायगढ़ के एक पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पेट्रोल पंप में नोजल स्टैंपिंग का कार्य करने के एवज में रायगढ़ में पदस्थ नापतौल निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा के द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपिया द्वारा 10000 रुपए प्रार्थी से प्राप्त कर लिया गया तथा शेष 8000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई जिसके…
जिले में 28 फरवरी से 08 मई 2025 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किया आदेश गरियाबंद 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2025 के अनुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 01 मार्च से 28 मार्च 2025 एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा 2025 के अनुसार विश्वविद्यालयीन परीक्षा 01 मार्च से 08 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग से परीक्षा एवं छात्र – छात्राओं के पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन…
खिलाड़ियों को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे बोनस अंक एनसीसी-एनएसएस को भी लाभ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षा विभाग से 25 मार्च तक मांगी सूची रायपुर 24 फरवरी 2025 / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है। राज्य स्तरीय खेलों…
जशपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा, सीएम विष्णुदेव साय के विकास को जनता ने दिया समर्थन, जिला पंचायत के 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस 3 सीटों पर सिमटी, 2 पर निर्दलीय की जीत, कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस क्लीन बोल्ड, कुनकुरी में कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जशपुर- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जशपुर की जनता ने सीएम विष्णुदेव साय के विकास को समर्थन देते हुए जिला पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया और भाजपा को बड़ी जीत दिलाई।त्रिस्तरीय चुनाव के संपन्न होने के साथ ही जशपुर जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई है।जशपुर…
