Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से सुशासन तिहार के दौरे पर हेलीकाप्टर से रवाना मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम भी सुशासन तिहार के लिए रवाना
पंजीयन शुल्क को लेकर फैलाई गई भ्रामक सूचना पर CREDA के पंजीकृत इकाईयों का खंडन कहा, पारदर्शी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं विष्णु के सुशासन में पारदर्शिता और नियमों के पालन पर अडिग है CREDA – प्रष्टाचार की अफवाहें निराधार विगत दिनों कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से क्रेडा में पंजीयन शुल्क के नाम पर राशि वसूली से संबंधित खबरे कुछ तत्वों द्वारा फैलाई जा रही थी। उक्त खबरों पर क्रेडा में हाल ही में पंजीकृत /पंजीकरण-नवीनीकृत इकाईयों द्वारा एक सुर में खंडन किया गया है। क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा को इकाईयों द्वारा सौंपे गये उक्त…
रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश खनिज सचिव श्री पी. दयानंद ने कलेक्टरों की बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए रेत की सुचारु आपूर्ति तथा अवैध खनन पर रोक हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई समीक्षा बैठक रायपुर, 14 मई 2025/ प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा बरसात से पूर्व निर्माण एवं विकास कार्यों के सुचारु संचालन हेतु रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खनिज साधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश…
गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के निर्देश अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश रायपुर. 14 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर एक बार फिर सख्ती दिखाई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की तत्काल कमेटी बनाकर इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता ने विभागीय अधिकारियों की कमेटी बनाकर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एल.डब्ल्यू.ई. योजना के तहत…
करेगुट्टालू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी 31 माओवादी ढेर, 216 ठिकाने ध्वस्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के शौर्य और साहस को सराहा यह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 14 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी गढ़ माने जाने वाले करेगुट्टालू पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा संयुक्त रूप से 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चलाए गए 21 दिवसीय व्यापक नक्सल विरोधी अभियान में कुल 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। अभियान के दौरान माओवादियों…
छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र : विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया राज्य के पहले ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण: आदिवासी परम्परा के अनुरूप प्रकृति शक्ति की पूजा कर किया म्यूजियम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 300 नवचयनित छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति सह पदस्थापना पत्र सौंपा रायपुर 14 मई 2025/आदिवासी बाहुल्य राज्य छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने ट्राइबल म्यूजियम बनाकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और उनकी जीवनशैली को आमजन तक पहुँचाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य एवं आकर्षक आदिवासी संग्रहालय (ट्राइबल…
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश रायपुर14 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर…
2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों के साहस की सराहना लाल आतंक के विरुद्ध निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस और समर्पण को किया नमन रायपुर 14 मई 2025/ नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर ले जाते हुए छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है और इस निर्णायक उपलब्धि को नक्सलमुक्त भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री…
कलेक्टर श्री उइके ने फिंगेश्वर ब्लॉक के पीएम आवास योजना की समीक्षा की कार्याे में कम प्रगति एवं अपूर्णता पर 12 ग्राम पंचायत सचिव एवं 1 तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी अप्रारंभ कार्यों को शुरू कर एवं प्रगतिरत कार्यों में गति लाते हुए पूर्ण करने के दिये निर्देश गरियाबंद 14 मई 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज फिंगेश्वर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत चल रहे पीएम आवास योजना के कार्यों के संबंध में बैठक लेकर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर ने पीएम आवास की कम…
ऑपरेशन सिंदूर: भारत के स्वदेशी हथियारों और रक्षा प्रणालियों की चर्चा, अधिक खरीदार होंगे आकर्षित नईदिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत न सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, बल्कि अपनी ताकतवर सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में भारत ने रूसी, फ्रांसीसी, इजराइली और स्वदेशी हथियारों और सैन्य हार्डवेयर का इस्तेमाल किया, लेकिन चार दिनों तक चली सैन्य कार्रवाई ने भारत को युद्ध जैसा हालात में स्वदेशी हथियारों और रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया. ऑपरेशन सिंदूर दुनिया में भारत निर्मित हथियारों के प्रचार में सहायक हो सकता है…
औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में बड़े बदलाव: युवाओं, किसानों, उद्यमियों और निवेशकों को मिलेगा सीधा लाभ राज्य मंत्रिपरिषद का ऐतिहासिक निर्णय – छत्तीसगढ़ औद्योगिक क्रांति की ओर एक और कदम रायपुर 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को देश का अगला औद्योगिक और रोजगार हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में कई अहम संशोधनों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जो आने वाले वर्षों में राज्य के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा देगा। स्थानीय युवाओं को मिलेगा प्राथमिकता…
कलाकारों और साहित्यकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है मासिक पेंशन बढ़ाने का निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मासिक पेंशन 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपये – 162 कलाकारों को मिलेगा सम्मान और संबल रायपुर 14 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के उन कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय लिया गया, जो आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अब इन्हें दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) राशि को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे कलाकार और…
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: शैक्षणिक क्रांति की ओर छत्तीसगढ़ का निर्णायक कदम रायपुर 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू करने को मंजूरी दी गई, जो छत्तीसगढ़ में शिक्षा की संरचना और परिणामों को एक नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा मिले, चाहे…
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 14 मई 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए राज्य के शासकीय विद्यालयों में ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन करने का अहम निर्णय लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध…
ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
*ब्रेकिंग* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू*
निजी विद्यालय हेतु नियम एवं शर्तें लागू प्रत्येक निजी विद्यालय निम्न नियम शर्तों का पालन करना सुनिश्चित करें – जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद 13 मई 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक निजी विद्यालय निम्न नियम शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि जिस बोर्ड से संस्था को मान्यता प्राप्त है उस बोर्ड का नाम मुख्य द्वार पर लगाना/प्रदर्शित करना अनिवार्य है। जिस बोर्ड से मान्यता प्राप्त है उसी बोर्ड से सम्बंधित पाठ्य पुस्तक का पठन-पाठन अनिवार्य है। यदि छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त है तो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तक ही अपने संस्था…
विष्णु के सुशासन मे क्रेडा में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, अधिकारी-कर्मचारियों और क्लस्टर टेक्निशियन के बीच खुशी की लहर, क्रेडा अध्यक्ष एवं सीईओ का जताया आभार रायपुर- विगत दिनों छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग की बोर्ड मीटिंग मंत्रालय नया रायपुर में आयोजित की गई जहां विष्णु के सुशासन की झलक नजर आई छत्तीसगढ़ क्रेडा विभाग के अध्यक्ष श्री भुपेंद्र सवन्नी जी की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा श्री राजेश सिंह राणा एवं शासी निकाय के सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसमें क्रेडा विभाग में छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग की पदोन्नति नियम को लागू करने का निर्णय लिया…
मुंगेली मे मेडिकल कैशलेस की मांग: छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ का युद्ध स्तर पर लगातार प्रयास कभी भी लागू हो सकती कैशलेस चिकित्सा मुंगेली। कर्मचारियों के लिए लागू हो सकती कैशलेस चिकित्सा आज मुंगेली जिला मे छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी और वहां उपस्थित समस्त विधायक को मुंगेली जिला प्रवास पर छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के कोरबा जिला संयोजक अजय जायसवाल और मुगेली जिला संयोजक मनोज कश्यप जी एवं उनकी टीम ने स्वयं विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री से मिलकर कैशलेस चिकित्सा जल्द से जल्द लागू…
क्रमोन्नति वेतनमान का सबके लिए जनरल आदेश जारी करने, युक्त युक्तिकरण पर तत्काल रोक लगाने, मिडिल स्कूल प्रधान पाठकों के पदों पर अभिलंब पदोन्नति सूची जारी करने, स्थानांतरण पर बैन हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक मिले मंत्रालयीन अधिकारियों से…. रायपुर //- राज्य के विभिन्न ब्लॉक एवं जिलों से आए हुए शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने आज कर्मचारी नेता एवं छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू के नेतृत्व में अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय एवं संचनालय में विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर तात्कालिक मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा एवं गहन विचार विमर्शकर शिक्षकों के हित मे…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति, स्वाद और स्वावलंबन की सोंधी महक से सजी जशप्योर ब्रांड के उत्पादों की केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना रायपुर 13 मई 2025/केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत “जशप्योर” ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने “जशप्योर” के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘जशप्योर’ न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की…
बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल महानदी तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट लगाने शुरू हुई कार्यवाही सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के दौरे का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा रायपुर 13 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 9 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम बल्दाकछार में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिला प्रशासन ने तीव्रता से कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे एवं योजना निर्माण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में आज जल संसाधन विभाग और क्रेड़ा (CREDA)…
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने नवा रायपुर में किया नारियल पौधे का रोपण रायपुर 13 मई 2025/पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क में नारियल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नारियल के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत किया। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन…. मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पदोन्नति सूची अविलंब जारी करने एवं विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण पर तत्काल रोक लगाने की गई मांग…. रायपुर //- आज राजधानी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रायपुर संभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति अब तक नहीं हो पाई है। जबकि प्रदेश के चार संभागों में मिडिल प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति की प्रक्रिया…
कलेक्टर श्री उइके ने छुरा में बैठक लेकर ब्लॉक अंतर्गत पीएम आवास योजना की समीक्षा की कार्यो में धीमी प्रगति एवं अपूर्णता पर पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक एवं विकासखण्ड समन्वयक सहित 22 को कारण बताओ नोटिस जारी अप्रारंभ कार्यों को शुरू कर एवं प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के दिये निर्देश गरियाबंद 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने छुरा पहुंचकर ब्लॉक अंतर्गत चल रहे पीएम आवास एवं जनमन आवास योजना के कार्यों के संबंध में बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर…
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव बने विजयपाल यादव बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के मेरठ रोड स्थित यादव महासभा के सचिव राजेंद्र यादव के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजयपाल यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश महासचिव बनने पर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने विजयपाल यादव को समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने, सदस्यता कार्यों, सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समाज के व्यक्तियों को साथ लेकर चलने…
पीएम आवास में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर 11 ग्राम पंचायत सचिवों को मीटिंग में ही कारण बताओ नोटिस जारी प्रधानमंत्री आवास योजना का गंभीरतापूर्वता करें क्रियान्वयन: कलेक्टर श्री उइके अप्रारंभ कार्यों को शुरू कर एवं प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाते हुए करें पूर्ण पीएम आवास के नाम पर अवैध लेन देन की शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर श्री उइके ने पीएम आवास के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद 12 मई 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं…
रायगढ़ बना प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत जिला अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली रायपुर 12 मई 2025/ छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका…
श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान – अरुण साव श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानित रायपुर. 12 मई 2025. श्री सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है। बाबा के बताए मार्ग पर चलकर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को प्रस्तुत किया है। अस्पताल ने…
खरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत रायपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं…
कोदवाबानी हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य ,बायो के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण निकिता चेलक जिला में तीसरा व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी के प्राचार्य कृष्णकुमार नवरंग ने विद्यालय में छ ग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवम हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में विद्यालय के हायर सेकंडरी 12वी की परीक्षा में कु निकिता चेलक पिता निरंजन वाणिज्य समूह ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम व जिला मुंगेली में तीसरा स्थान प्राप्त किया ,दूसरे स्थान पर जीव विज्ञान समूह के कु दामिनी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। सुनील कुमार बंजारे सहा. शि. एल. बी. शासकीय प्राथमिक शाला अमझर, वि.ख. सारंगढ़ के विरूद्ध नेटवर्किंग मार्केटिंग से संबद्ध होकर शिक्षा कार्य मे लापरवाही बरतने की सूचना / शिकायत की जांच कराई गयी | तत्संबंध मे इस कार्यालय को प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्री सुनील कुमार बंजारे सहा.शि. एल.बी. के द्वारा हर्बल लाईफ जैसे कम्पनी के प्रचार-प्रसार के लिए विदेश जाते है, निर्धारित विद्यालय समय का पालन नही करते है, अपने पदीय कर्तव्यो निर्वहन के लिए बाहरी व्यक्ति को विद्यालय मे रखकर 2000 रू0 मासिक भुगतान करते है, कम्पनी द्वारा आयोजित ऑन लाईन मीटिंग मे जुड़ते…
बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान प्रत्येक जिले में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन-उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा रायपुर, 10 मई, 2025- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों 28 अप्रैल, 2025 की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान एवं उन पर प्रभावी कार्रवाई हेतु लिए निर्णयानुसार प्रत्येक जिले में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस बैठक में…
कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में पायी थी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता, अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि, सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी थे नाखुश रायपुर. 10 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा नगर पालिका…
राजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सर्वधर्म सभा में हुए शामिल समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है:मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 10 मई 2025/वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में…
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला: मुख्यमंत्री श्री साय की सख़्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं महासमुंद में बोर्ड परीक्षा परिणामों पर सख़्त रुख: मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी रायपुर 10 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं…
45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति 10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर रायपुर 9 मई 2025/ गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है। 1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मरीजों से की आत्मीय बातचीत रायपुर 9 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तृतीय चरण में आज महासमुंद जिले में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी तथा महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद…
एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के अधिकारियों की बैठक ली रायपुर 09 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विभिन्न जिलों के गांवों का आकस्मिक निरीक्षण और समाधान शिविरों का दौर जारी है जहाँ आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत होकर वे समीक्षा बैठक भी ले रहे हैं। आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदा बाज़ार के…
रायपुर। वर्तमान परिस्थित मे भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है युद्ध होने के आसार है जिसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ पुलिस हेडक्वाटर से पूरे प्रदेश के पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है साथ बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध हों गया। वहीं पुलिस बल को किसी भी स्थिति के लियॆ अलर्ट मोड मे रखा गया है।
ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ की लागत से 132 केवी सब स्टेशन की होगी स्थापना 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम-छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 45 साल बाद पूरी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 9 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में…
मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन बल्दाकछार में भी पहुंची डिजिटल लेन- देन की सुविधा बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से निकाली राशि बलौदाबाजार, 9 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कसडोल विकासखंड के बल्दाकछार पहुंचे। इस दौरान श्री साय ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक- एक हजार रुपये…
सर्वाधिक रोजगार देने में नंबर वन ग्राम पंचायत बना घुमारगुड़ा देवभोग = मनरेगा के तहत विकासखंड के 53 ग्राम पंचायत में सर्वाधिक रोजगार मुवईया करने वाला ग्राम पंचायत घुमारगुड़ा प्रथम नंबर पर है वही ग्राम पंचायत डोहल दूसरे एवं ग्राम पंचायत झाकरपारा तीसरे नंबर पर है मनरेगा मानव दिवस की आंकड़े के अनुसार पूरे विकासखंड में 4551 मानव दिवस के साथ घूमरगुड़ा ने प्रथम नंबर प्राप्त किया है l ग्राम घुमारगुड़ा की सरपंच श्रीमती रजनी देवेंद्र ठाकुर ने अपने कुशल नेतृत्व से गांव के तालाब के साफ-सफाई हरीकरण , नए निजी डबरी निर्माण एवं तीन किसानों का मेड़बंदी कार्य करवा…
वर्ष 2012 में प्रभारी मंत्री गरियाबंद जिला पून्नूराम मोहिले जी की घोषणा पर आज तक अमल नही भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ताओं हो रहे परेशान तालियों की गडगडाहट में मंत्री जी की घोषणा न जाने कहां खो गया ? छुरा )::– गरियाबंद जिला के छुरा नगर में वर्ष 2012 में जिले के प्रभारी मंत्री पून्नूराम मोहिले,सासंद चन्दू लाल साहू ने नगर सुराज कार्यक्रम में नगर के उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मोहिले ने छुरा नगर के वार्ड 13;14;15 के मकानों के छत के उपर से 11 के व्ही विद्युत लाइन को मोहल्ले वासियों के मांग पर हटाने के…
जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अधिकारियों की ली बैठक *पेयजल, प्रधानमंत्री आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* रायपुर, 08 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के…
छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद गुमेटी घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ और सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा 48 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों को दी मंजूरी पटना के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 08 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म…
सुशासन त्यौहार-2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया।…
नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम की चौपाल रायपुर, 08 मई 2025/सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई…
बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट रायपुर 8 मई 2025/ भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
तेन्दु पत्ता तोड़ने के लिए चढ़े युवक की पेड़ से गिरने से हुई मौत घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी मे तेन्दु पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पीलाबर राठिया आज सुबह तेन्दु पत्ता तोड़ने भलवाही पथरा जंगल गया था भलवाही पथरा के जंगल मे स्थित पेड़ का तेन्दु पत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था तेन्दु पेड़ के बगल मे 11 केवी का तार गुजरा है। पीलांबर राठिया पत्ता तोड़ते पेड़ का डंगल तार को चपेट मे आया अपर युवक जमीन मे गिरा।…
छिंदिया, विकासखण्ड बैकुंठपुर, जिला कोरिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण करवाया जाएगा छिंदिया में 2 नग सीसी रोड सामुदायिक भवन बनवाया जाएगा वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की घोषणा
बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात अच्छे अंक लाने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित अंतिम छोर का गांव, जहां बढ़ रही शिक्षा के प्रति जागरूकता मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा रायपुर 8 मई 2025/राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे एक गांव में संचालित स्कूल से सामने आई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे गांव कुवांरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बैगा समुदाय की छात्रा…
क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश जारी करें शालाओ के सेटअप में छेड़छाड़ उचित नही युक्तियुक्तकरण की विसंगति को लेकर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी से मिला टीचर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के गरियाबंद जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, सहायक संचालक आशुतोष चावरे, सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा को ज्ञापन सौंपकर क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश जारी करने एवं युक्तियुक्तकरण नियम में संशोधन करने की मांग की है। रायपुर संभाग में मिडिल प्रधान पाठक व…
जशपुर की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम: अंडर-15 स्टेट टीम में इचकेला छात्रावास की 9 बालिकाएं सलेक्ट अंडर-19 टीम के लिए 6 बालिकाएं ट्रायल के अगले दौर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं को दी बधाई रायपुर, 07 मई 2025/ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा स्टेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल स्पर्धा में जशपुर जिले के शासकीय प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 9 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 टीम में अपनी जगह बनाई है। जशपुर के इचकेला छात्रावास की ही 6 छात्राएं अंडर-19 की ट्रायल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंची हैं। इचकेला…
संकल्प जशपुर के नमन खुटियाँ 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर संकल्प से 12 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में जशपुर जिले से 14 दसवीं से और एक बारहवीं से टॉप टेन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई *लगातार तीसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर जशपुर से* रायपुर, 07 मई 2025/जशपुर जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के विद्यार्थियों के शानदार परीक्षा परिणाम…
मुख्यमंत्री साय से सांसद श्री नवीन जिंदल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर,8 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कुरुक्षेत्र हरियाणा से लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने सौजन्य मुलाकात की।
गरियाबंद।गरियाबंद जिले मे शिक्षक के रूप मे पदस्थ श्री रोशन शांडिल्य एवं अनिता शांडिल्य की भांजी कु कनिष्का सेन पिता श्री जीतेन्द्र सेन माता साधना सेन कक्षा 12th अंग्रेजी माध्यम शासकीय शाला सेजेस गरियाबंद से 77% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होकर गरियाबंद को गौरान्वित किया.उनके परिवार से बाजीराम सेन, त्रिवेणी सेन,बीरेंद्र सेन सरिता सेन, डॉ राजकुमार सेन, सरिता सेन,हरिशंकर, शैल, महेंद्र उर्फ़ नींन्टू सेन, सीमा सेन, शुभम सेन ,नमन सेन,पूजा सेन,जग्गू सेन गीतांजलि सेन, नीलू श्रीवास, छोटी श्रीवास एवं शाला के प्राचार्य महोदय सहित समस्त शिक्षक परिवार द्वारा हर्ष एवं शुभकामनायें ज्ञापित किया गया सेन संगवारी समाजिक उत्थान मंच,छत्तीसगढ़
संभागायुक्त महादेव कावरे वनांचल क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के समाधान शिविर में पहुंचे हितग्राहियों को वितरित किए मत्स्य जाल, पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन आईडी सहित अन्य सामग्री समाधान शिविर के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश संभाग आयुक्त ने ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण शपथ गरियाबंद 07 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के तीसरे दिन जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन आज गरियाबंद विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम मदनपुर में किया गया। जहां काफी संख्या में मदनपुर कलस्टर के 15 गांव के ग्रामीणजन उपस्थित होकर अपने – अपने आवेदनों…
अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण दो शिक्षक निलंबित प्राथमिक शाला साहेबिनकछार के सहायक शिक्षक श्री हरिराम नाग एवं प्राथमिक शाला भरूवामुड़ा के सहायक शिक्षक श्री नरेश कुमार कश्यप निलंबित गरियाबंद 07 मई 2025/अध्यापन कार्य में लापरवाही, अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने तथा कर्तव्य अवधि में मद्यपान के स्थिति में पाये जाने के कारण दो सहायक शिक्षकों को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है। विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला भरूवामुड़ा के सहायक शिक्षक श्री नरेश कुमार कश्यप एवं प्राथमिक शाला साहेबिनकछार के सहायक शिक्षक श्री हरिराम…
रायगढ़। छतीसगढ़ सवरा समाज पूर्वी रायगढ़ जशपुर छेत्र के जिलाध्यक्ष सुना धर विशाल, जिला सचिव दिलीप भोय, ब्लॉक अध्यक्ष तमनार माया राम सरल ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ फरसा बहार टिकेनोनी विशाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जशपुर टिकेश्वर भोय एवं सवरा समाज पदाधिकारी एवं महिला मंडल के साथ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे ग्राम लीब रा एवं ग्राम गंझीया डीह मे सबरी मंदिर निर्माण हेतु सामाजिक पदाधिकारी यों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय जी की धरम पत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी मांग पत्र सौपा तथा जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल ने cm मैडम को अवगत कराया की गंझीया डीह मे सन 1972से शबरी माता का…
मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा – सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर रायपुर, 07 मई 2025// वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया…
हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण रह जाने वाले विद्यार्थियों को अगली परीक्षा के लिए फिर से दोगुने उत्साह के साथ…
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक रायपुर, 07 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है। घटना की…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई तीन आबकारी सर्किल के प्रभारी अधिकारी निलंबित 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बलौदाबाजार,…
विभागीय कार्यों में उदासीनता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित रायपुर. 6 मई 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री श्रीनिवास द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में श्री श्रीनिवास द्विवेदी का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग नियत किया गया है। नियमानुसार…
छत्तीसगढ़ के भिलाई (दुर्ग) में होगा नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल केंद्र सरकार के निर्देश पर 7 मई को भिलाई में होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिए दिशा-निर्देश रायपुर, 6 मई 2025/देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में…
मुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मिला स्कूल शिक्षा सचिव और डीपीआई से …… युक्तियुक्तकरण में व्याप्त विसंगतियों को दूर करते हुए 2008 सेटअप को लागू करने की रखी मांग…. कमल वर्मा के नेतृत्व में केदार जैन, जाकेश साहू, विवेक दुबे, प्रदीप वर्मा की संयुक्त टीम आज दिनभर मंत्रालय में अधिकारियों से मिलते रहे…. रायपुर //- “छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन” के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छग संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू एवं सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने अपनी टीम के साथ आज राज्य के…
मुख्यमंत्री पहुंचे उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के केला और पपीता के हरियाले खेत केला और पपीता की खेती से कमा रहे लाखों का मुनाफा, 15-20 लोगों को अपने खेत में दे रहे रोजगार भी मुख्यमंत्री ने की कृषक श्री साहू की सराहना, कहा- सभी किसान के लिए हैं प्रेरणा धान के अतिरिक्त अन्य लाभप्रद फसलों की ओर बढें किसान- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तहत औचक निरीक्षण पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर आये। इस दौरान वे सहसपुर ग्राम के उत्कृष्ट किसान श्री रोहित साहू के केला और पपीता…
सुशासन तिहार 2025 मुख्यमंत्री खुद उतरे ग्राउंड जीरो पर: अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, लिया ग्रामीणों से सीधा फीडबैक मैं आप लोगों की दुख-तकलीफ जानने आया हूँ- मुख्यमंत्री श्री साय गांव में सहसा गूंजी हेलीकॉप्टर की आवाज तो अचंभित ग्रामीण निकले घरों से ग्रामीणों ने खुशी में कहा- राम-राम जी गा मुख्यमंत्री जी ! अपने मुखिया से मिलने उमड़ी भीड़ मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल, विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे…
मुसाफिर (अजनबी रोल) डेटाबेस तैयार करने हेतु गरियाबंद पुलिस ने लिया बैठक। *नगर पंचायत राजिम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच चर्चा में, मुसाफिर की सूचना थाना में देने हेतु निर्णय* गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा व थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत लाल साहू के द्वारा आज दिनांक 05.05. 2025 को थाना राजिम में नगर पंचायत राजिम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ मिलकर मुसाफिर (अजनबी रोल) का सीसीटीएनएस के माध्यम से थाना स्तर पर डेटा बेस तैयार करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।…
शिवसेना ,, उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की बैठक संपन्न हुई बेमेतरा,, शिवसेना पार्टी की बैठक जिला मुख्यालय स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई थी यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा के अनुशंसा पर प्रदेश सचिव दाऊ राम चौहान के आदेशन अनुसार जिला प्रमुख गिरवर रजक के नेतृत्व में आवश्यक बैठक रखा गया था उक्त बैठक में चौहान ने कहा कि बेमेतरा जिला में पार्टी विस्तार व सदस्यता अभियान एवं 15 दिवस के अंदर जिले एवं विधानसभा व ब्लॉक स्तर एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों पदाधिकारी की नियुक्ति कर जिम्मेदारी देने की निर्णय लिया गया है आगे चौहान…
कोरबा में मेडिकल कैशलेस की मांग जिला संयोजक ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन कर्मचारियों के लिए लागू हो सकती कैशलेस चिकित्सा कोरबा।गत दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास पर छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ के जिला कोरबा के संयोजक अजय जायसवाल एवं उनकी टीम ने स्वयं मुख्यमंत्री से मिल मेडिकल कैशलेस जल्द से जल्द लागू करने हेतु ज्ञापन प्रदान किया, छत्तीसगढ़ के मुखिया ने उन्हें आश्वासन दिया की बहुत ही जल्द कर्मचारियों को स्वास्थ्य लाभ से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है,छत्तीसगढ़ प्रदेश में कर्मचारियों की एक…
जनहित के लिए सुशासन तिहार के इस महाअभियान में बने सहभागी-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने जांजगीर चांपा जिले के सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात सुशासन तिहार के किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी रायपुर 5 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार, संवाद से समाधान के औचक निरीक्षण के तहत जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। उन्होंने आज देर शाम सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर सर्किट हाउस जांजगीर में उपस्थित सभी नागरिकों को सक्ती, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत किए जा रहे दौरा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकांक्षा विद्यालय में नीट जेईई कोचिंग के विद्यार्थियों से किया संवाद शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 5 मई/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले में आकांक्षा विद्यालय में जेईई और पीएससी कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ आत्मीय वार्तालाप करते हुए परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने…
क्रेडा जशपुर के अधिकारी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, विष्णु के सुशासन मे क्रेडा सीईओ ने की तत्काल कार्यवाही, किया स्थानांतरण एवं जांच हेतु समिति का गठन जशपुर/रायपुर-मुख्यमंत्री के सुशासन में भ्रष्टाचार पर की गई शिकायतों के निराकरण में जीरो टोलरेंस की पॉलीसी पर अमल करते एवं मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित निराकरण करते हुए क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा के द्वारा मुख्यमंत्री के जिले में पदस्थ क्रेडा के जिला अधिकारी निलेश श्रीवास्तव के बारे में क्षेत्रीय समाचार-पत्रों एवं सोशल मिडिया के माध्यम से क्रेडा के परियोजना के कार्यों में ठेकेदारी किये…
शिक्षा सचिव और DPI संचालक से युक्तियुक्तकरण और रायपुर संभाग की लंबित पदोन्नति को लेकर हुई शालेय शिक्षक संघ की मुलाकात, हुई सार्थक चर्चा, दिया सुझाव : जल्द दिखेगा परिणाम : पढ़ें संगठन ने क्या दिया सुझाव और मांग शालेय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल, प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में आज मंत्रालय और संचालनालय जाकर शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और DPI के नव पदस्थ संचालक ऋतुराज रघुवंशी से जाकर मुलाकात की और प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के जारी दिशा निर्देश व मापदंडों की खामियों और विसंगतियों को उनके समक्ष रखकर संगठन की ओर से बहुत से सुझाव भी दिए…
मुख्यमंत्री ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण142 साल बाद जांजगीर को मिला नवीन तहसील भवन अंग्रेजी हुकूमत के समय 1883 में बना था यह तहसीली _नए तहसील कार्यालय से 54 गांवों के 24 पटवारी हल्कों के राजस्व मामलों का होगा निपटारा 4.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है नवीन तहसील भवन *सुशासन तिहार के तहत औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने जांजगीरवासियों को दी बड़ी सौगात* रायपुर, 5 मई 2025 / सुशासन तिहार , संवाद से समाधान के तहत औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीरवासियों को नवीन तहसील कार्यालय…
हम आपके सेवक है और आप अपनी समस्याओं को जरूर बताएं:मुख्यमंत्री हमारा सौभाग्य है कि आज पहले दिन कोरबा के समाधान शिविर में आए और आप सभी से मिलने का अवसर मिला:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा आमनागरिको से मिलने,उनकी समस्याओं का निराकरण और योजनाओं की हकीकत जानने का माध्यम है सुशासन तिहार कोरबा के पाली ब्लॉक के मदनपुर ग्राम में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला, समाधान शिविर में हुए शामिल समाधान शिविर के माध्यम से जनता के आवेदनों का निराकरण होने लगा कोरबा 05 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत आज तीसरे चरण का आगाज हो गया। कोरबा जिले में मुख्यमंत्री श्री…
मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे आकस्मिक दौरा किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर आमजन से मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान* मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे करेंगे संवाद31 मई तक समाधान शिविर में किया जाएगा समस्याओं का निराकरण
Breaking : सीजी का सुशासन तिहार सोशल मीडिया मे दूसरे नंबर पर कर रहा है ट्रेंड आज से शुरु हो रहा है तीसरा चरण मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे गाँवों का आकस्मिक दौरा रायपुर 5 मई 2025/ सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सीजीकासुशासन हेजटैग के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक रूप से जाएंगे…
Breaking सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से आज से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर आमजन से मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान* मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे करेंगे संवाद 31 मई तक समाधान शिविर में किया जाएगा समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक जाएंगे और वहां लोगों से सीधा करेंगे। उनका यह भ्रमण। गोपनीय है। शीर्ष…
25 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश देकर भीषण गर्मी में बच्चों का समर क्लास फेडरेशन ने जताया विरोध बस्तर – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्व नियोजित (घोषित) ग्रीष्मावकाश 30 अप्रैल से शुरू हो जाता है, किन्तु बढ़ते गर्मी को देखते हुए इस बार 25 अप्रैल से 15 जून तक बच्चों के लिए अवकाश की घोषणा कर दिया गया। वही एक ओर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के द्वारा एक फरमान जारी कर 44-45 डिग्री भीषण गर्मी में समर क्लास लगाने आदेशित किया जाता है जिसमें कहा गया है यह ऐच्छिक है। छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 5 मई से शुरू होगा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का तीसरा चरण गांव-गांव में सुशासन का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे जनता से सीधा संवाद, मिलेगा आमजन को योजनाओं का लाभ रायपुर 4 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे चरण का शुभारम्भ 5 मई से होगा। इसको लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 31 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक जिले की 08 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों…
जाति जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय हिरेन्द्र साहू गरियाबंद- केंद्रीय कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जाति जनगणना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है जिसका पूरा देश ने समर्थन किया है एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा युवा नेता श्री हिरेन्द्र साहू ने बताया कि जिस जाति गत जनगणना को कांग्रेस द्वारा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के कारण आजादी के बाद भी नहीं कराया गया था उस जाति जनगणना को देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने करने का निर्णय लिया जिससे कि कांग्रेस एवं विपक्षी…
स्थानांतरित एल बी संवर्ग के शिक्षक को वन टाइम सेटलमेंट के तहत वरिष्ठता देने , मुख्यमंत्री से गुहार। रायपुर। एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने बिना वित्तीय बोझ के वरिष्ठता नियम में संशोधन करने पत्र लिखा संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग उप प्रांताध्यक्ष भोलाराम मरकाम ने राज्य हित व शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में शिक्षक की भूमिका सर्वोच्च है । संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हाल में ही सेवा से बर्खास्त लगभग तीन हजार बी एड योग्यता धारी सहायक शिक्षक को सहायक शिक्षक प्रयोग शाला में समायोजित किया है और तीन वर्ष के भीतर पात्रता हासिल करने का अवसर दिया है ,उसी तरह गवर्नमेंट एम्पलाइज…
बिलासपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था क़ो दुरुस्त करने के लियॆ राज्य के अतिशेष शिक्षकों क़ो युक्ति युक्त करण करने की रूपरेखा क़ो अमलीजामा पहनाने कार्योंजना बना कर क्रियान्वयन शुरू कर दिया है इस हेतु किसी भी प्रकार के न्यायालयीन पचड़े मे आने के पूर्व सरकार के महाधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट मे एक केवियेट दायर कर किसी भी प्रकार की अपील क़ो सुनने से पहले सरकार का पक्ष लिया जावे। केवियेट इस प्रकार है। यह कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिनांक 09/07/2024 को आयोजित अपने कैबिनेट में ऐसे स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण करने का निर्णय लिया है,…
छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास हमारी कोशिश कि रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर पार्क का लोकार्पण भी हो सके : मुख्यमंत्री *पूरी परियोजना में एक हजार करोड़ रुपए का होगा निवेश* *छत्तीसगढ़ के विकास को गति और युवा प्रतिभा को मिलेगा वैश्विक मंच* रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा…
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रजिस्ट्री से संबंधित 10 क्रांतिकारी नवाचारों का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया लागू किए गए रिफॉर्म्स से आम जनता को मिलेगी राहत ऑफलाईन व्यवस्था को बंद कर ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ होने से भ्रष्टाचार की सम्भावना हो रही है खत्म जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक:घर बैठे रजिस्ट्री के साथ साथ ही होगा नामांतरण डिजी लाकर और डिजीडाक आम आदमी के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम आटो डीड जनरेशन से पक्षकार को दस्तावेज बनाने, स्टांप खरीदने, एप्वाइंटमेंट लेने तथा पंजीयन प्रस्तुत करने नही लगाने पड़ेंगे चक्कर रायपुर 03 मई 2025/मुख्यमंत्री…
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं समय सीमा में करें पूर्ण – कलेक्टर श्र उइके शासन के निर्देशानुसार प्रक्रिया करें पूरी कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 03 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा जिले के स्कूलों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों एवं शालाओं के युक्तियुक्तकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किये गये है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले में संचालित शालाओं एवं अतिशेष शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज कलेक्टर सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर कहा कि राज्य शासन…
गरियाबंद। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 01 नक्सली ढेर व 01 नग आटोमेटिक हथियार (एस.एल.आर.) के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद। जिला गरियाबंद के थाना जुगाड़ क्षेत्रान्तर्गत मोतीपानी के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़। नक्सलियों के उपस्थिति की आसूचना पर ई-30 गरियाबंद जिला गरियाबंद एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान 08 लाख ईनामी डीव्हीसीएम योगेश के रूप में हुई है। अभियान के दौरान दिनांक 02.05.2025 के शाम लगभग 06.00 बजे ग्राम मोतीपानी के मध्य जंगल पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। विवरण- जिला गरियाबंद में वरिष्ठ…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन ने किया युक्तियुक्तकरण एवं ग्रीष्मकालीन अंकेक्षण का विरोध…. महासमुंद। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित शालाओं एवं शिक्षकों के विवादास्पद युक्तियुक्तकरण (Rationalization) का बोतल बंद जिन्न फिर से बाहर आ गया है। 2008 के सेटअप को समाप्त कर युक्तियुक्तकरण के आड़ में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षक संगठनों के तीव्र विरोध एवं पंचायत तथा नगरी निकाय चुनाव पर पड़ने वाले विपरीत परिणाम की मंशा के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन ने इस पूरी प्रक्रिया को ही ठंडे बस्ते में डाल रखा था किंतु जैसे ही चुनाव कार्य…
युक्तियुक्त करण के पहले संकुल प्राचार्य को वित्तीय प्रशासनिक ,अनुशासनात्मक अधिकार देकर संकुल ब्यवस्था को पुनर्जीवित करें सरकार। शिक्षक की हजारों पद रिक्त ,पदोन्नति लगातार जारी तो युक्ति युक्तकरण से कैसी कसावट लाना चाहती है सरकार स्थानांतरित ,व सलंगनिकरण नहीं होने का भरोसा दिलाये। शिक्षा के अधिकार व सेटअप के विपरीत है यह अभियान।तत्काल रोक लगाने गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन GEWA की मांग । एल बी संवर्ग के एकमात्र मान्यता प्राप्त संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर तत्काल युक्ति युक्त करण पर रोक लगा, शिक्षक के रिक्त हजारों पदों पर नई भर्ती करने…
साल में जुमा 52 बार आता है और होली एक बार। रंगों से किसी को परहेज है तो वह घर से ना निकले संभल सीओ अनुज चौधरी के होली और जुमा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मिली क्लीन चिट रद्द कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने इस मामले में नए सिरे से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की शिकायत के बाद हुई है। अमिताभ ठाकुर ने 9 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ अनुज चौधरी सेवा आचरण और वर्दी नियमों…
बिजली कटौती जनता के लिये आफत – दीपक बैज रायपुर/ 01 मई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रवि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल…
दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर और बिलासपुर के डे-स्कॉलर विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क बस सेवा का किया शुभारंभ रायपुर 2 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री…
राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की देगी सहायता : मुख्यमंत्री श्री साय आतंकी हमले में हुई हत्या को बताया अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति रायपुर 1 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत श्री मिरानिया जी के शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक…
मुस्लिम समाज के हित में है वक़्फ़ संशोधन अधिनियम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से हो रहे सुधार: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह रायपुर, 1 मई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुराने वक्फ बिल की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास नए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के माध्यम से किए जा रहे है, ताकि मुस्लिम समुदाय के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकें और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान…
महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी रायपुर, 01 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों…
