Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था और 3T मॉडल के साथ 2047 का लक्ष्य रायपुर 24 मई 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बस्तर अब देश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल देने जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने नीति आयोग के मंच पर छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक…
विसंगति पूर्ण युक्ति युक्त करण के विरोध में 28 मई को निर्धारित मंत्रालय घेराव मे प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के हजारों शिक्षक होंगे शामिल —-शैलेन्द्र तिवारी जगदलपुर/ शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पद संरचना 2008 को धता करते हुए सरकार के दिशा निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विसंगति पूर्ण युक्ति युक्त करण के तहत स्कूलों एवं शिक्षकों का युक्ति युक्त करण का खेला उच्च स्तर पर जारी है जिसके विरोध में विभिन्न शैक्षिक संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा 28 मई 2025 को मंत्रालय घेराव का सामूहिक निर्णय लिया गया है जिसमे बस्तर जिले…
शालेय शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न:मंत्रालय घेराव की तैयारीयो को दिया अंतिम रूप युक्तियुक्तकरण 2008 के सेटअप का समर्थन:शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय शालाओं मे शिक्षक उपलब्धता का समर्थन 28 को राजधानी मे जुटेगा जनसैलाब रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में प्रक्रियाधीन युक्तियुक्तकरण तथा उसके विरोध में घोषित मंत्रालय घेराव से स्पष्ट है कि राज्य में समस्त शिक्षक संगठनों तथा विभाग के बीच संघर्ष ठन गई है। शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि राज्य का कोई भी शिक्षक तथा शिक्षक संगठन एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षक उपलब्ध कराने की कार्यवाही…
मदरसों को मान्यता देने से पहले कड़ाई से सुनिश्चित करायें अवस्थापना सम्बन्धी मानकों का अनुपालन: मुख्यमंत्री बोले मुख्यमंत्री, मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत, निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण की अध्यक्षता में गठित की विशेष समिति महज मजहबी शिक्षा केंद्र बनकर न रह जाएं मदरसे, आधुनिक शिक्षा के हर आयाम से लाभान्वित हों मदरसा विद्यार्थी: मुख्यमंत्री सरकार का उद्देश्य केवल सुधार नहीं, बल्कि नवाचार और समावेशिता के माध्यम से मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा में लाना है: मुख्यमंत्री *प्रदेश में 13,329 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित, जिनमें 12,35,400 छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत* *बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या में लगातार…
विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकास रोडमैप के साथ मुख्यमंत्री पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने बातचीत में कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की…
स्थानांतरित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन संबंधी महत्वपूर्ण अपडेट्स: पटना: बिहार राज्य के शिक्षकों का विभाग ने ऑनलाइन ट्रांसफर के तहत मंगाए गये कुल 1,90,226 ऑनलाइन आवेदनों में से लगभग 1,30,000 आवेदनों पर जिला आवंटन की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। ð« विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) स्तर पर की जाएगी। ðDEO के लॉगिन में शिक्षकों की श्रेणीवार सूची उपलब्ध होगी, जिसमें शिक्षक का नाम या ID नहीं दिखेगा, बल्कि कोटि, विषय, वर्ग और पंचायत विकल्प दिखेंगे, यह पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए है। ➡️ DEO ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करके शिक्षक द्वारा भरे गए पंचायतों…
बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 23 मई 2025/छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इनमें से 20 नक्सलियों पर ₹50,000 से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री…
गरियाबंद। जिले प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल कल गरियाबंद जिले के दौरे पर ग्राम चरोदा मे आयोजित सुशासन तिहार मे शामिल होंगेव गरियाबंद जिला पंचायत के कार्यक्रम मे शामिल होंगे।
बासिंग कैम्प परिसर में मुख्यमंत्री ने लगाई जन-चौपाल जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन का लेने आया हूं जायजा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पारंपरिक तरीके से ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री का स्वागत नारायणपुर, 23 मई 2025// ओरछा विकासखण्ड़ के बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का क्षेत्र में क्रियान्वयन का जायजा लेने आप लोंगों के बीच आया हूँ। सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं और मांगों के लिए कार्यक्रम किया जिसमें प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा…
जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई कहा- फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन *21 मई को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर जवानों को दी बधाई* रायपुर, 23 मई 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारे जवानों का हौसला दुर्गम पहाड़ों से भी ऊंचा है। नक्सलवाद के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई में हमारे जवानों ने अदभुत, साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। जवानों के बुलंद हौसलों…
मुख्यमंत्री श्री साय ने बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचकर की जवानों की हौसला अफजाई फोर्स के अदम्य साहस और शौर्य को नमन: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 मई को 27 माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली ऐतिहासिक कामयाबी पर जवानों को दी बधाई नारायणपुर, 23 मई 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां पर उन्होंने 21 मई को हुई डीआरजी-बीएसएफ और जिला बल के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराने वाले…
राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना में घायल मरीजों को डेढ़ लाख रुपए तक का मिलेगा निःशुल्क इलाज बेहद जन उपयोगी है सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने योजना को तत्काल प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद रायपुर, 23 मई 2025/ सड़क दुर्घटना होने वाले पीडितों के लिए भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा…
बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों को गस्त करने के लिए 50 बाइक को जवानों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण एवं वाटर सप्लाई तथा विद्युतीकरण कार्य के लिए 8 करोड़ एक लाख की लागत की विकास कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वीकृति आदेश, प्रथम किस्त की राशि प्रदाय किया। इसके अलावा मनरेगा के तहत आवास हितग्राही…
ईश्वरी चमत्कार से उपचार करने का आश्वासन देकर उपचार दौरान बालिका की मौत मामले मे आरोपी महिला गिरफ्तार
चमत्कारिक उपचार करने का आश्वासन देकर उपचार करने एवं उपचार के दौरान मृतिका की मृत्यु के मामले में महिला आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार । सम्पूर्ण कार्यवाही थाना राजिम। गरियाबंद – दिनांक 22.05.2025 को प्रार्थिया सुनिता सोनवानी निवासी पण्डरी रायपुर हाल महासमुंद पचेड़ा के द्वारा थाना राजिम उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया की पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नही होने के कारण सुरसाबांधा निवासी ईश्वरी साहू के पास पूजापाठ के माध्यम से उपचार करवा रही थी। आरोपी महिला ईश्वरी साहू के द्वारा प्रार्थिया की पुत्री को अपने घर सुरसाबांधा में रख कर उपचार के…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ऊँचाई रायपुर, 23 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र…
मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि शहीद मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई *कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान, नक्सलवाद के समूल नाश का संकल्प करेंगे पूरा* रायपुर, 23 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल श्री सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी।…
युक्तियुक्तकरण पर शिक्षा विभाग का दावा गलत सेटअप 2008 से छेड़छाड़ विधि विरुद्ध होगा वर्तमान प्रभावशील सेटअप से वेतन व पदों की व्यवस्था है युक्तियुक्तकरण नीति में न्यूनतम छात्र संख्या पर हर शाला में 1 – 1 पद कम किया गया *एक परिसर के छात्रो को उच्च कक्षा में प्रवेश मान्य करने का निर्देश पूर्व से है* *शाला में प्रधान पाठक का पद जरूरी – संजय शर्मा* विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का 7 महीने पहले ही शिक्षा जगत में व्यापक विरोध हुआ था और विरोध के चलते ही उस आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाया गया था। यह प्रश्न उठना स्वाभाविक…
इधर-उधर की बात न कर, ये बताइये की युक्तियुक्तकरण सेटअप की आड़ में शिक्षकों के पद कम कर रहे है या नही..? शालेय शिक्षक संघ ने किया पटलवार, अन्याय के विरोध में 28 मई को होगा मंत्रालय घेराव 5 कक्षा के लिए मात्र 2 शिक्षक कर रहे हैं या नही ? शिक्षा के अधिकार की आड़ में शिक्षक कम कर बच्चों को अन्य अधिकार से वंचित कर रहे हैं या नही.? यदि प्राइमरी में केवल 2 कमरे हैं तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर करोड़ो रूपये किसने डकारे..??-वीरेंद्र दुबे एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षक उपलब्धता का कोई विरोध नहीं। युक्तियुक्तकरण…
गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” चुना गया। माह अप्रेल 2025 विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई प्रशस्ति पत्र । गरियाबंद – इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को ” *कॉप ऑफ द मंथ* ” चुना जाता है। माह अप्रेल 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी प्रधान आरक्षक 86 थानेश्वर वर्मा थाना पांडुका के द्वारा थाना गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत छिन तालाब के पास एक वृद्ध व्यक्ति से 01…
अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता रायपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…
https://www.youtube.com/live/_55T0TneyHg?si=-5KiyYDnOyoUHu-p
कर्मचारियों की शिकायत पर हुई कार्यवाही कलेक्टर के निर्देश पर संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू को राजिम किया गया अटैच गरियाबंद 22 मई 2025/ जनपद पंचायत कार्यालय फिंगेश्वर में पदस्थ संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू को एसडीएम कार्यालय राजिम अटैच कर दिया गया है। जनपद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा अभय प्रकाश साहू पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद द्वारा आदेश जारी कर अभय प्रकाश साहू को एसडीएम कार्यालय राजिम अटैच कर दिया गया है। संकाय सदस्य एसडीएम राजिम द्वारा दिए जाने वाले दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है…
फिंगेश्वर से शुरू हुआ बवाल अब पूरे जिले में उबाल – अभय साहू पर कार्रवाई नहीं तो मनरेगा विभाग ठप, पंचायतों में भी असर तय महिला व अनुसूचित जन जाति कर्मचारी से गाली-गलौज, धमकी और अश्लील टिप्पणी – गरियाबंद जिले के सभी मनरेगा कार्यालयों में ताले, कामकाज ठप गरियाबंद/फिंगेश्वर – जनपद पंचायत फिंगेश्वर के संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू द्वारा महिला और अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों के साथ की गई कथित अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के विरोध में पूरे गरियाबंद जिले के मनरेगा कार्यालयों में ताले जड़ दिए गए हैं। यह मामला अब केवल एक जनपद का नहीं रह…
कलेक्टर श्री उइके ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 को किया निलंबित पेट्रोल तेल मद में अनियमित भुगतान करने पर की कार्यवाही गरियाबंद 22 मई 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्री विजेंद्र कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया है। उन्हें पेट्रोल तेल मद में अनियमित भुगतान करने के मामले में निलंबित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद में पदस्थ श्री ध्रुव के विरुध्द वाहन क्रमांक सीजी. 02-6140 सुमों में जय लक्ष्मी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 05 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 22 मई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशन सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों किया लोकार्पण अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात रायपुर, 22 मई 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई…
मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया रायपुर 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई।
मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए भगवान जगन्नाथ मंदिर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने 24 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले महतारी सदन भवन का भूमि पूजन किया जशपुरनगर 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुई उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली…
शासन के पक्ष पर प्रतिक्रिया – 23 शिक्षक संगठन, 28 मई से बड़े व लंबे आंदोलन की तैयारी में अपने ही सेटअप 2008 से घबरा रहा है शिक्षा विभाग वित्त विभाग द्वारा पद और वेतन के लिए ही सेटअप 2008 स्वीकृत शिक्षा अधिकार को ढाल बनाकर युक्तियुकरण मामले में भ्रम फैलाया जा रहा – संजय शर्मा प्राथमिक शाला में 2 कमरे का शासकीय दावा गलत सेटअप 2008 राज्य शासन द्वारा अधिकृत राज्य के कर्मचारियों के लिए शिक्षा विभाग और स्कूलों के लिए मूल रूप से बनाया गया है फिर शिक्षा विभाग सेटअप 2008 से हटकर शिक्षा के अधिकार कानून की…
अगर रहना है चुस्त दुरुस्त, निरोग, नियमित करें योग – अर्जुन धनंजय सिन्हा भावी राष्ट्रनिर्माताओं ने सीखा जीवन जीने की कला गरियाबंद। पतंजलि योग समिति परिवार गरियाबंद जिले के घर घर तक, हर जन तक योग को पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्कूल, कॉलेज, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस आदि। इसी कड़ी में गुरुकुल महाविद्यालय गरियाबंद द्वारा बीएड के प्रशिक्षार्थी छात्र अध्यापकों को स्वस्थ रहने की कला सिखाने हेतु महाविद्यालय परिसर में शिविर आयोजित किया गया था। एससीईआरटी के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक शंकर लाल यदु, पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष योगविद् अर्जुन धनंजय सिन्हा द्वारा योगाभ्यास कराया…
युक्तियुक्तकरण से न तो स्कूल बंद होंगे और न ही पद समाप्त होंगे 4 हजार स्कूल बंद होने की बात पूरी तरह भ्रामक शिक्षा के अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा युक्तियुक्तकरण रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण को लेकर कुछ शैक्षिक संगठनों प्रश्नों और भ्रांतियां का शिक्षा विभाग ने ठोस तथ्यों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने बताया है कि न तो किसी स्कूल को बंद किया जा रहा है, न ही शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया पूरी तरह शिक्षा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा ग्रामीणों से किया सीधा संवाद रायपुर 21 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का पांव पखार उन्हें टीका…
जारी है विजय का शंखनाद, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद के खिलाफ जंग: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहे हैं हमारे वीर सुरक्षाबल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर 21 मई 2025/नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) यूनिट ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक चुनौतियों के बीच वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध एक बड़े अभियान को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। यह नक्सल…
मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री दोकड़ा में कॉलेज सहित अन्य कार्यों की घोषणा की पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद रायपुर 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज उनके गृह जिले जशपुर के दोकड़ा ग्राम में उतरा। यहाँ समाधान शिविर में उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त…
सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दोकड़ा में कॉलेज खोलने सहित कई घोषणाएं मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे दोकड़ा के समाधान शिविर में रायपुर 21 मई 2025/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की…
शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने युक्तियुक्तकरण जरूरी रायपुर, 21 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे। वास्तविक स्थिति राज्य की…
जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन मिशन – विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने भू-जल संवर्धन मिशन का किया शुभारंभ, भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह, राज्य शासन के विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों ने जल संरक्षण पर किया मंथन वर्षा जल का संचय और संरक्षण भू-जल स्रोतों को रिचार्ज करने में बेहद अहम – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर. 20 मई 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के सभी नगरीय…
हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टरों को राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन करने के निर्देश विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर, 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के तेजी से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टरों को नियमित रूप से राजस्व न्यायालयों का संचालन करने और इसके लिए दिन भी निर्धारित करने को…
शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की गुणवत्ता और उपस्थिति की भ्रांतियों को किया दूर रायपुर, 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए किए जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर विभिन्न शैक्षिक संगठनों द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, शिक्षकों के संतुलित वितरण और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुपालन के उद्देश्य से की जा रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि 2008 के सेटअप की प्रासंगिकता नहीं…
साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी पित्ताशय की पथरी की समस्या से जूझ रही थी मरीज, पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग में हुई सफल लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी मरीज के अटेंडर सिबोनेलो सनेलिस जुंगु का कहना- भारत के डॉक्टर साउथ अफ्रीका में मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे तो हम भी भारत में क्यों नहीं इलाज करा सकते? हमें यहां के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा क्रिसेंट (दक्षिण अफ्रीका) की निवासी मरीज ऑपरेशन के बाद हुई डिस्चार्ज रायपुर, 20 मई 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय…
बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त कलेक्टर सरगुजा ने लापरवाही के मामले में की कार्रवाई पीड़ित परिजनों से भेंट कर दिए 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक रायपुर, 20 मई 2025/ सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में दो बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम में लापरवाही और इसके लिए रुपये की मांग के गंभीर आरोप के मामले में कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर ने लुण्ड्रा के बीएमओ को निलंबित और पीएचसी रघुनाथपुर में पदस्थ चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि ग्राम सिलसिला ढोढ़ा झरिया में एक हृदय विदारक…
निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निगम/मंडल/आयोग में नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं रायपुर 20 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, श्री श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष तथा श्री केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी…
समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित दुर्ग, 20 मई 2025/सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अटल आवास योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण* सौंपी सपनों के घर की चाबी और सम्मानजनक जीवन रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी श्री तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन…
शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर रायपुर, 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की गई पहल, अब धरातल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। इन्हीं प्रयासों का एक बेमिसाल उदाहरण बनकर उभरा है राज्य होटल प्रबंधन संस्थान नया रायपुर, जो आज न केवल प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के योग्य भी बना रहा है। संस्थान की सबसे बड़ी सफलता इसका शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री…
युक्त युक्तिकरण के विरोध में 28 मई को मंत्रालय घेराव ….. 23 शैक्षिक संगठनों ने मिलकर सरकार को दिया आंदोलन का अल्टीमेटम ….. ➡️ एक हफ्ते में युक्तिकरण रद्द करने सहित सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में होगा आंदोलन का आगाज…. ðð» 23 संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियो सहित सैकड़ो शिक्षक पहुंचे संचनालय/मंत्रालय ….. ðð» विसंगति पूर्ण युक्तिकरण के विरोध में प्रदेशभर में उबाल …. ðð» शिक्षक नेताओं की दो टूक… युक्तिकरण रद्द नहीं … … तो होगा अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन …. रायपुर //- विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का पुरजोर विरोध एवं सोना साहू…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई अछोटी और मुरमुंदा में योजनाओं का निरीक्षण एवं लोकार्पण रायपुर 20 मई/राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री श्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता…
जिले के 334 जनजाति बाहुल्य गांवों में 15 से 30 जून तक लगेगी शिविर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने शिविर के सुचारू क्रियान्वयन एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी की अपील की। गरियाबंद 20 मई 2025/ गरियाबंद जिले के जनजाति बाहुल्य इलाकों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज की बेहतर सुविधाओं जैसे मूलभूत जरूरतों को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया गया है। गरियाबंद जिले के 334 ग्राम को इस अभियान में शामिल…
छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन ने किया युक्तियुक्तकरण के विरोध में शामिल समस्त 21 शिक्षक संगठनों का समर्थन एवं हर कदम में साथ देने का ऐलान। i छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशांत धराई यादव ने 21 साझा शिक्षक संगठन को युक्तियुक्तकरण के विरोध में समर्थन पत्र छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा जी को लिखा है। जिसमें उन्होंने उन्होंने इस विरोध का समर्थन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है साथ ही साथ उनके हर फैसले में साथ खड़े रहने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, विद्यार्थियों को दिए सफलता के सूत्र मुंगेली, 20 मई 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और पुष्पगुच्छ भेंटकर उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “शिक्षा ही…
जनवरी 25 में 43243 शिक्षकों के पद रिक्त, फिर शिक्षक अतिशेष कैसे,? सेटअप 2008 का पालन क्यो नही कर रहा शिक्षा विभाग 3 हजार शिक्षक भर्ती किये गए, फिर क्यो है शाला शिक्षक विहीन युक्तियुक्तकरण के विरोध में शामिल है एसोसिएशन युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के आगे बढ़ते ही शिक्षा विभाग व शिक्षक संघ के बीच तकरार बढ़ता हुआ दिख रहा है, एक ओर शिक्षा विभाग की ओर से युक्तियुक्तकरण को संतुलित व गुणवत्ता पूर्ण बताया गया वही शिक्षक टीचर्स एसोसिएशन ने युक्तियुक्तकरण को शिक्षा गुणवत्ता से खिलवाड़ व शासकीय शाला को कमजोर करने का प्रयास बताते हुए शासन से कई…
छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन ने किया युक्तियुक्तकरण का विरोध उपमुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन फेडरेशन ने कहा 2008 के सेटअप से छेड़छाड़ स्वीकार्य नही* छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्वशिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारीयों द्वारा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी एवं मंत्री वन, जलवायु परिवर्तन एवं कौशल विकास माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी के समक्ष दिनाँक 18/05/2025 को बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सौजन्य मुलाकात कर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के कारण कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराकर प्रक्रिया में विसंगतियों एवं सेटअप के साथ होने वाले छेड़छाड़ के सबन्ध में आपत्ति जताते हुए, आवश्यक सुधारात्मक कार्यकारी की माँग…
ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक में मुंगेली और जीपीएम जिले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए रायपुर 19 मई 2025/ सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो बड़े निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं, जो लापरवाही…
‘डिजिटल समावेशन और सुलभता’ पर एकदिवसीय संगोष्ठी संपन्न। ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे के अवसर पर ‘डिजिटल समावेशन और सुलभता’ विषय पर एकदिवसीय ऑनलाइन संगोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। वक्ता के रूप में सम्मिलित जिले की व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि शैक्षिक वार्ता मंच के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में डिजिटल तकनीकों की समावेशिता और दिव्यांगों के लिए सुलभता को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाना था। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर डिजिटल समावेशन की बढ़ती महत्ता के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया…
महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी रायपुर 19 मई 2025/सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुंगेली में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण लाइसेंस और पंजीयन संबंधी कार्यों में आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा रायपुर 19 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर…
मुंगेली जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी मुख्यमंत्री ने डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन और लोरमी में छात्रावास के निर्माण की घोषणा की बिजराकछार समाधान शिविर क्लस्टर अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद रायपुर 19 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के सुदूर और दुर्गम ग्राम बिजराकछार में आयोजित समाधान…
विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविर में सीएम ने लिया जायजा रायपुर 19 मई 2025/छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहली बार दिखा यह तेवर रायपुर 19 मई 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आमतौर पर सरलता और सहजता के रूप में पहचाने जाते हैं,लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं में लापरवाही या अनियमित्ता की आती है तो उनका रौद्र रूप भी देखने को मिलता है। आज ऐसा ही वाक्या गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम चुकतापानी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के अन्तर्गत आज आकस्मिक भ्रमण में चुकतापानी पहुंचे, महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बतायी। मुख्यमंत्री ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों…
काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महुआ पेड़ के नीचे जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री ने पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर जताई नाराजगी बैगा समुदाय ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत चुकतीपानी मिडल स्कूल मैदान का मिनी स्टेडियम के रूप में होगा उन्नयन रायपुर, 19 मई 2025/ “सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी हो…
ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से सुशासन तिहार के दौरे पर हेलीकाप्टर से रवाना *मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सुशासन तिहार के दौरे पर हुए रवाना*
शासकीय कर्मचारी के मृत्यु पर अब परिजनों को मिलेंगे 50 हजार अनुग्रह राशि रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजनों को अब 50हजार रुपये एक्सग्रेशिया अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के आदेश सभी विभाग को जारी किये है पूर्व मे 25 हजार मिलता था जिसे बढ़ा कर अब 50हजार किया गया है।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल रायपुर, 18 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर…
राज्य के 21 शिक्षक संगठन हुए एक …. सभी ने मिलकर बनाया साझा मंच…. 20 मई मंगलवार को सभी 21 संगठन मिलकर मंत्रालय में सौंपेंगे ज्ञापन … .. रायपुर //- प्रदेश में शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य के 21 शिक्षक संगठनो ने मिलकर एक साझा मंच बनाया है। जिनकी अब तक दो बार बैठक संपन्न हो चुकी है। पहली ऑफलाइन बैठक राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संगठन के कार्यालय में 14 मई को हुई थी। जबकि दूसरी बैठक विगत 16 मई को आनलाइन संपन्न हुई। जिसमें सभी 21…
नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम । सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट कर रखे अलग-अलग जगहों पर आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा किया गया निष्क्रिय। जिला बल गरियाबंद एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त कार्यवाही। गरियाबंद :- जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 18.05.2025 को असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की…
अवैध रूप से 33 नग मवेशी को परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा। सम्पूर्ण कार्यवाही थाना देवभोग। गरियाबंद:- आज दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर द्वारा थाना देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग अवैध रूप से ग्राम घोघर लाटापारा गोठान के पास कुछ कृषक पशु गाय, बछिया,बछड़ा को लाटापारा के रास्ते उडिसा परिवहन कर बिक्री हेतु मवेशी को ले जा रहे कि सूचना पर थाना प्रभारी थाने से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर मुखबिर द्वारा बताये गये, घटना स्थल पुछ कर सूचना तस्दीक किया गया। जहां पर 33 नग मवेशी…
लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ डबल इंजन की सरकार में बस्तर में शांति स्थापित करने में मिल रही कामयाबी: मुख्यमंत्री राज्य सरकार के प्रयासों से दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सुविधाओं का हो रहा प्रसार 12 गांव के लगभग 14 हजार लोगों को मिलेगा बैंक का लाभ रायपुर, 18 मई 2025/ लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
चिंगावरम, सुकमा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं मंत्री केदार कश्यप का दौरा चिंगावरम पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि सुकमा के चिंगावरम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा: रैली में शामिल हुए गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप रायपुर17 मई 202/उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप एकदिवसीय दौरे पर आज सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर…
घुमरगुड़ा पंचायत में जनहित के चला बुल्डोजर,अब किसानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान …. देवभोग_यह मामला गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत घुमरगुड़ा की है जहां जमीन पर अवैध तरीके से किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाया गया। रोड किनारे की जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। विगत तीन वर्षों से घूमरगुड़ा पंचायत में धान उपार्जन केंद्र संचालित हो रही थी,जहां तीनों पंचायत बरकानी,सरगीगुड़ा,घुमरगुड़ा के किसान अपने धान बेचने के लिए लाते है। परन्तु प्रति वर्ष धान उपार्जन केंद्र एक स्थान से दूसरे स्थान बदली जाती रही है,जिसके कारण किसानों को बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता था। समाज…
विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गया गिरफ्तार । आरोपी पूर्व में गरियाबंद जिले में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ रह चुका है। वर्तमान में बलौदाबाजार जिले में विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ है गरियाबंद – दिनांक 14/05/2025 को प्रार्थी महेंद्र साहू के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर थाना पांडुका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी कुलेश्वर कुमार साहू (विद्युत विभाग बलौदाबाजार में कार्यपालन अभियंता ) के द्वारा प्रार्थी से एवं उनके परिवार के सदस्यों एवं जान…
छत्तीसगढ़ में खरीफ 2025 की तैयारी हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक किसानों को तकनीकी जानकारी व नवाचार से जोड़ने की राष्ट्रीय पहल रायपुर 17 मई 2025/भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाएगा । यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की…
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम रायपुर, 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण किए जाने की पहल की है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है, ताकि शिक्षक संसाधनों का अधिकतम और समान उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश में वर्तमान में 30 हजार 700 शासकीय प्राथमिक शालाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें छात्र-शिक्षक अनुपात 21.84 है। वहीं 13 हजार…
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश रायपुर 17 मई 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से…
देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए भारत माता की जय और तिरंगे झंडे की जयकार से गूंज उठा पूरा वातावरण रायपुर 17 मई 2025/ “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के चराईडांड में देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकली गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांव के शिव मंदिर से आम बगीचा तक निकली गई इस भव्य यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के साथ हाथों में तिरंगा…
मनुस्मृति में बिना भेदभाव के सबका धर्म बताया गया है – स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द अम्बेडकरवादी बाबा साहेब के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु आगे आएं वाराणसी / रायपुर। ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ ने गंगा के तट पर स्थित श्रीविद्यामठ में मनुस्मृति पर व्याख्यान करते हुए बताया कि लोग कहते है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने मनुस्मृति को जलाया, लेकिन हम स्पष्ट कर दें कि उन्होंने मनुस्मृति को नहीं जलाया, वो तो संविधान जलाना चाहते थे। शंकराचार्य जी ने आगे स्पष्ट करते हुए बताया कि बाबा साहेब ने मनुस्मृति को नहीं जलाया। वह एक ब्राह्मण…
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट तिरंगा यात्रा में नागरिकों का उमड़ा जन सैलाब, जिले के नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के लगाए जोशीले नारे जिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा गरियाबंद 17 मई 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के अगुवाई में आज प्रातः 8.00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के प्रांगण से तिरंगा यात्रा शुरू…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का किया लोकार्पण राजनांदगांव में 9 करोड़ की लागत से बना है नया भवन रायपुर, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय मुद्रणालय के नवनिर्मित भवन और वहां की प्रकाशन तथा अन्य व्यवस्था का भी अवलोकन किया। राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है जहां महत्वपूर्ण…
छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले निकलेगी तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे अगुवाई रायपुर, 16 मई 2025/ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत 17 मई को प्रदेश भर के प्रत्येक गांव, नगर और पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्रीगण स्वयं इस प्रदेशव्यापी यात्रा…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक,समग्र शिक्षक फेडरेशन ने नव पदस्थ डी ई ओ से किया सौजन्य भेंट महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन महासमुंद की जिला टीम ने जिला अध्यक्ष दिनेश नायक के नेतृत्व में नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे जी से सौजन्य भेंट वार्ता, मुलाकात की। जिला टीम ने नव पदस्थ डी.ई.ओ. का स्वागत गुलदस्ता (बुके)भेंट कर किया एवं उन्हें सुखद भावी कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला टीम ने इस सौजन्य भेंट के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को शिक्षक एलबी संवर्ग के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। वर्तमान समय में शालाओं…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास; राजस्व न्यायालय का समयबद्ध और नियमित संचालन करें सुनिश्चित योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है – मुख्यमंत्री सभी पंचायतों में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास और जनसेवा के लिए नियमित भ्रमण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास तथा राजस्व न्यायालयों के समयबद्ध संचालन के…
बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के करेगुट्टा पहाड़ी की तलहटी में स्थित गांव से उठी एक माँ की करुणा और कृतज्ञता—ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चाबी लेते हुए उन्होंने स्नेहभरे हाथों से उनके गाल को छुआ, फिर अपने होंठों से उस हाथ को लगाया—जैसे कोई माँ अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हो। यह दृश्य केवल एक पक्का घर मिलने की ख़ुशी नहीं, बल्कि शासन पर एक माँ का वात्सल्यपूर्ण विश्वास था।
झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल मुख्यमंत्री श्री साय की बड़ी घोषणाएं: झुरानदी को मिले स्कूल भवन, सीसी सड़क और दो उच्चस्तरीय पुल मुख्यमंत्री ने झुरानदी में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा रायपुर, 16 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता और सरलता से झुरानदी गांव के ग्रामीण अभिभूत हो उठे। तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में उतरा। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को…
तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया 10 लाख से अधिक संग्राहक परिवारों को 596 करोड़ का सीधे भुगतान मुख्यमंत्री बोले – तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत का हर रुपया उनके हाथ तक पहुँचना हमारी प्राथमिकता रायपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के वनवासी अंचलों में इस वर्ष भी तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य तेज़ी से जारी है। राज्य के 902 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 10,631 फड़ों में यह कार्य हो रहा है। असमय हवा, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इस वर्ष तेन्दूपत्ता फसल को नुकसान जरूर पहुँचा है, लेकिन संग्राहक परिवारों की मेहनत और…
नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार का संकल्प: विकास के थमे पहिए तेजी से आगे बढ़ेंगे अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास को मिली मंजूरी सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल तथा उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री सीतागांव के समाधान शिविर मे हुए शामिल रायपुर 16 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय का किया निरीक्षण योजना से 34 ग्राम होंगे सिंचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम गभरा का दौरा किया और वहाँ निर्माणाधीन सिद्ध बाबा जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है, जो क्षेत्र के सिंचाई और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी। उल्लेखनीय हैं की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तावित सिद्धबाबा लघु जलाशय योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना जिले के ग्राम उरतुली के पास लमती नदी पर स्थापित की जाएगी, जो जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर स्थित है। परियोजना की अनुमानित लागत ₹220.07 करोड़ है। इसे दिनांक 9 मार्च 2022 को जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर–अटल नगर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। *सिंचाई का होगा बड़ा विस्तार* सिद्धबाबा जलाशय की कुल जलभराव क्षमता…
मुख्यमंत्री पहुंचे सीतागांव समाधान शिविर: 132 केवी सब स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, हायर सेकेंडरी स्कूल उन्नयन की घोषणाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सीतागांव समाधान शिविर में हुए शामिल रायपुर, 16 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज के समाधान शिविर में क्षेत्र…
उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी पटवारी हल्का 24 तहसील ताल जिला रतलाम 4000 रू रिश्वत लेते हुए ट्रैप दिनांक 5/05/25 को आवेदक किशन लाल आँजणा निवासी ग्राम कोट कराड़िया तहसील ताल जिला रतलाम द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय लोकायुक्त उज्जैन श्री अनिल विश्वकर्मा को शिकायत आवेदन पत्र देकर शिकायत की थी कि पटवारी द्वारा सीमांकन पंचनामा नहीं दिया जा रहा है पंचनामा देने क़े लिए पटवारी द्वारा 5000 की रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा करवाया गया शिकायत सत्य पाई गई आज पटवारी प्रभु कुमार गरवाल पटवारी हल्का 24 तहसील ताल जिला रतलाम…
न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान न्यायिक व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि “दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को समय पर और सुलभ न्याय दिलाने के लिए न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग कर न्यायिक प्रक्रिया को सहज और…
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने घायल जवानों से की भेंट: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया आभार रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाबल के जवानों से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेंट करने और उनका मनोबल बढ़ाने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारा देश नक्सल-मुक्त बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। करेगुट्टा में हमारे…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश– शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय बनाए रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से दिल्ली के एम्स में मुलाकात की उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा मौजूद रहे केंद्रीय गृह मंत्री ने घायल सुरक्षाकर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर, 15 मई, 2025-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा साथ रहे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।श्री अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की…
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भाजपा मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ FIR का आदेश दिया, न्यायमूर्ति बोले — “जरूरत पड़ी तो नरक को धरती पर ला दूंगा” भोपाल, 14 मई 2025 — मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ मंत्री कुंवर विजय शाह के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मंत्री द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दिया गया है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया…
घने वनों में उजाले की खुशी 17 वनग्रामों में पहुंची बिजली मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना बनी ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद की किरण रायपुर 15 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित घने वनों के बीच बसे मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के 17 वनग्रामों में पहली बार बिजली पहुंची है। यह केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इन ग्रामों के निवासियों के जीवन में आशा और उजाले का संचार किया है। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 3 करोड़ रुपये की लागत से कातुलझोरा, कट्टापार, बोदरा, बुकमरका, संबलपुर, गट्टेगहन, पुगदा, आमाकोड़ो, पीटेमेटा, टाटेकसा, कुंदलकाल, रायमनहोरा, नैनगुड़ा, मेटातोडके, कोहकाटोला,…
अपर सत्र न्यायालय ने बलात्कार के बाद हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने थाना छाल के प्रकरण क्रमांक 71/ 2019 अपराध अंतर्गत धारा 302 307 376 भारतीय दंड संहिता के मामले में अभियुक्त राजा चावले को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ अर्थ दंड से भी दंडित करने का आदेश दिया है।। मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना छाल थाना अंतर्गत ग्राम कांसाबहार की है, जहां रात्रि में अभियुक्त ने मृतिका के साथ जाकर जबरन शारीरिक संबंध…
कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक का ट्रांसफर रायगढ़ जिला के नये कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के 30 राजस्व निरीक्षक का तबादला किया है लगभग रायगढ़ जिले के रायगढ़ पुसौर खरसिया धर्मजयगढ़ घरघोड़ा छाल मुकड़ेगा सहित लगभग सभी तहसील मे पदस्थ आर आई की लिस्ट मे नाम शामिल है। जिला कलेक्टर के द्वारा किये गये ट्रांसफर सूची के अनुसार नई पदस्थापना मे किसे कहाँ नई जवाबदारी दी गई है देखें पुरी सूची
मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरा: बदलता बस्तर हेजटैग के साथ सोशलमीडया पर दिन भर टॉप ट्रेंड किया रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा बदलता बस्तर हेजटैग के साथ सोशलमीडया पर दिन भर टॉप ट्रेंड किया रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर #BadaltaBastar के साथ दिन भर टॉप पर ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री श्री साय आज सवेरे दंतेवाड़ा जिले के मुलेर पंहुचने के साथ ही सोशल मीडिया एक्स…
मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा: दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत – मूलेर में मुख्यमंत्री साय ने माता मंदिर अंदल कोसम को बनाने के लिए चार लाख की राशि स्वीकृत । उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने, नाहाडी तक जाने के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति । पुलिया निर्माण और सीसी सड़क के लिए 5 लाख की स्वीकृति दी । शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी ।
गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाया: नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई रायपुर 15 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरूनी गांव गलगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 कुख्यात माओवादी आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार रायपुर 15 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक है, जहाँ अब नियद नेल्लानार योजना के तहत समावेशी विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का ग्रामीणों ने महुआ, आमपत्ती से बने पारंपरिक हार और गौर मुकुट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध…
ब्रेकिंग न्यूज मुख्यमंत्री श् विष्णु देव साय सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर उतरा मुलेर में योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने मुख्यमंत्री अचानक पहुंच रहे गांव सुशासन तिहार में लोगों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक
