पेण्ड्रा/दिनांक 17 सितंबर 2022
जीपीएम जिले के डीईओ एनके चंद्रा ने लापरवाह लिपिक विवेक महिपाल को सस्पेंड किया
पेण्ड्रा / कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने वाले लिपिक विवेक कुमार महिपाल को जीपीएम जिले के डीईओ एनके चंद्रा ने सस्पेंड कर दिया है।
जीपीएम जिले के डीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 विवेक कुमार महिपाल को महत्वपूर्ण कार्य मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, कलेक्टर समय सीमा बैठक, स्थापना एवं छात्रवृत्ति जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभार दिया गया था। महिपाल के द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लगातार घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही थी, जिसके कारण कार्यालय की छवि धूमिल हो रही थी। इस संबंध में डीईओ ने महिपाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसका संतोषप्रद जवाब महिपाल के द्वारा नहीं दिया गया।
इसलिए कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता एवं आदेश की अवहेहना के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (1), (2) के विपरीत पाते हुए विवेक कुमार महिपाल को डीईओ एनके चंद्रा ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड रहने के दौरान महिपाल का मुख्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल बस्ती, ब्लॉक गौरेला नियत किया गया है। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।।


