फर्जी शिक्षको के जलवे : पदोन्नति सूची से हट जाएंगे पर आश्रम हास्टल समन्वयक प्रभार से कौन हटायेगा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पदोन्नति विवादो मे अटक गई पदोन्नति होने के बाद जिले के 722 शिक्षको को विगत एक माह से पदस्थापना नही मिल पायी अंततः काउंसिलिंग प्रक्रिया पर जे डी ने रोक लगा दी कारण पदोन्नति सूची मे आपत्र और फर्जी प्रमाण पत्र धारकों का पदोन्नति होना पाया गया 83 बर्खास्त शिक्षको के शिकायत पर कार्यवाही शुरू हुई अंततः जाँच तक पदोन्नति मे पदस्थापना देने की कार्यवाही रोक दी गई।
दूसरी तरफ फर्जी प्रमाण पत्र धारक शिक्षक प्रशासन के चहेते बने हुए है मैनपुर ब्लाक मे इन फर्जी शिक्षको को हास्टल आश्रम का प्रभार साथ विभिन्न संकुलों मे शैक्षिक समन्वयक ,आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे प्रतिनियुक्ति पर बने हुए है इनके जलवे इतने है की इनकी गहरी राजनीतिक पैठ कांग्रेस बी जे पी के अंदर तक है ये आज भी प्रभावशाली है इनके सर्विस रिकार्ड मे उच्च कार्यालय से इंद्राज कराने के लियॆ अधीनस्थ कार्यालय को लिखा गया था इन फ़र्जियो ने कार्यालय मे दबाव बना कर लिखने नही दिया इनके ग्रूप मे मोटा चंदे कर घूम रहे ताकि जाँच अधिकारियो और सक्षम अधिकारियो को प्रभावित कर सके।
येन केन फर्जी शिक्षको पर किसी भी कार्यवाही करना प्रशासन के लियॆ चुनौती से कम नही इन फर्जी शिक्षको के चलते जिले के 671शिक्षको को पदस्थापना नही मिल पा रहा ।


