प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU का वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित
17 नवंबर को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई तिथि की घोषणा बाद में
रायपुर, 14 नवंबर 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है।
संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई में विभिन्न मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों का अस्थायी नियोजन किया जाना है। इसके लिए 17 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू प्रस्तावित था।
साक्षात्कार की आगामी तिथि के संबंध में विभाग द्वारा अलग से सूचना जारी की जाएगी।


