Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला नौकरियों का पिटारा

दिवाली से पहले युवाओं को बड़ी सौगात, सहायक ग्रेड-3 के सर्वाधिक 1,206 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा लिखित परीक्षा, 5 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत भर्ती अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए मंडल पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

किन पदों पर कितनी होगी भर्ती?

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1,703 पदों में विभिन्न विभागों के ये पद शामिल हैं—

  • सहायक ग्रेड-3 – 1,206 पद
  • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) – 279 पद
  • शीघ्रलेखक (हिंदी) – 30 पद
  • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) – 34 पद
  • स्टेनो टाइपिस्ट – 23 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर – 25 पद
  • शीघ्रलेखक (द्विभाषी) – 13 पद
  • पंजीयक लिपिक – 50 पद
  • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) – 40 पद
  • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) – 3 पद

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस

इस भर्ती में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए भी राहत की बात है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया है।

यहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित पदों का विवरण, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

Share.