Advertisement Carousel
    What's Hot

    गरियाबंद । शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हरढाप में पदस्थ सहायक शिक्षक स्वर्गीय श्री राधेश्याम वनवासी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार को शासकीय आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 23 अक्टूबर 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से दिवंगत शिक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा बाई वनवासी को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) प्रदान की गई।
    यह सहायता राशि दिवंगत शिक्षक के परिवार के प्रति शासन की संवेदनशीलता एवं सहयोग का महत्वपूर्ण कदम है। इस आर्थिक सहायता से दिवंगत शिक्षक के परिवार को कठिन समय में कुछ राहत मिलेगी।
    सहायता राशि प्रदान करने के दौरान ये रहे उपस्थित
    अनुग्रह राशि प्रदान करने के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सहायक ग्रेड-2 श्री भीखम ध्रुव, श्री यशवंत कश्यप, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री परमेश्वर निर्मलकर तथा संकुल समन्वयक श्री नरेश कंवर उपस्थित रहे।
    इस दौरान दिवंगत शिक्षक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

    Share.