*VSK अटेंडेंस पर सख्ती: रायगढ़ में 1034 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन रोकने की चेतावनी*
*रायगढ़, 06 अक्टूबर 2026।* जिले में VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। कारण बताओ सूचना वाला कार्यक्रम शुरू हो गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी आदेश क्र. 4666/समग्र शिक्षा/VSK/2026-27 दिनांक 06/10/2026 के अनुसार दिनांक 05/10/2026 को VSK ऐप के माध्यम से जिले की उपस्थिति इस प्रकार रही –
*Summary Report 05-10-2026:*
कुल शिक्षक – 8862, उपस्थित – 7443, अनुपस्थित – 1034, अवकाश पर – 385, कुल उपस्थिति प्रतिशत – *83.99%*
ब्लॉकवार सबसे कम उपस्थिति धरमजयगढ़ में 80.44% और सबसे ज्यादा पुसौर में 87.85% रही।
*DEO ने जताई गहरी नाराजगी*
DEO ने 05/10/2026 को ऑनलाइन उपस्थिति प्रतिशत पर गहरी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं कि –
1. *अनुपस्थित 1034 शिक्षकों/कर्मचारियों पर कार्रवाई करें।* सूची संलग्न कर सभी DDO को विस्तृत विवरण भेजा गया है।
2. *2 दिन के भीतर व्यक्तिगत उपस्थिति:* सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ सूचना जारी कर 2 दिन के भीतर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर *दिनांक 05.10.2026 का वेतन लंबित* रखने की कार्रवाई होगी।
3. भविष्य में जब भी अवकाश/अन्य कार्य पर रहें तो नियमित रूप से VSK में लॉगिन कर स्थिति को अद्यतन करें।
4. शतप्रतिशत उपस्थिति प्रतिदिन सुनिश्चित करें। संस्था प्रमुख प्रतिदिन लॉगिन से उपस्थिति/अवकाश/OD की पुष्टि करें।
5. *ऑफलाइन उपस्थिति/अवकाश किसी भी स्थिति में मान्य नहीं।* केवल VSK/AEBAS में ऑनलाइन उपस्थिति ही मान्य होगी। अवकाश के लिए ऑनलाइन पोर्टल में ही आवेदन मान्य होगा। नेटवर्क विहीन स्कूलों के शिक्षक सप्ताह में एक दिन नेटवर्क क्षेत्र में आकर डाटा सिंक करें।
DEO ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अनुपस्थिति के संबंध में संस्था प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी को भी कारण बताओ सूचना जारी की जाएगी।


