*स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए मनरेगा और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण, आयुक्त ने जारी किए निर्देश

*नवा रायपुर, 01 अक्टूबर।* विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) के तहत शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण को गति मिलेगी। इस संबंध में आयुक्त, VB-G RAM G तारन प्रकाश सिन्हा और संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने संयुक्त परामर्श जारी किया है।
पत्र क्रमांक 671503/2026 के अनुसार, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा VB-G RAM G योजना के 375 अनुमत कार्यों की सूची के *क्रमांक 166 – Construction of Additional Classroom for Government School for Community* में इसका प्रावधान है।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्कूलवार आवश्यकता की सूची उपलब्ध करा दी गई है। कार्य कराए जाने पर *प्रत्येक कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभिसरण राशि के रूप में 1.00 लाख रुपये* प्रदान किए जाएंगे।
– *प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शाला :* 29.07.2026 के प्राक्कलन (राशि रु. 7.09 लाख) के लिए 1.00 लाख रु. अभिसरण राशि
– *हाई / हायर सेकेंडरी शाला :* ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दर आधारित प्राक्कलन (राशि रु. 10.63 लाख) के लिए 1.00 लाख रु. अभिसरण राशि
निर्देश में कहा गया है कि ग्राम सभा से अनुमोदन, योजना के दिशा-निर्देशों का अध्ययन, स्कूल शिक्षा विभाग के अभिसरण से जिला व विकासखंड स्तर पर निर्धारित व्यय प्रतिशतता सुनिश्चित करते हुए कार्यस्थलों की तकनीकी उपयुक्तता के अनुसार SECURE के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार स्वीकृति देकर कार्य संपादित कराए जाएं।


