*बड़ी राहत – बैंक हड़ताल स्थगित, 28 से 30 सितंबर तक बैंक रहेंगे खुले*
*नई दिल्ली, 26 सितंबर।* बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार *IBA (इंडियन बैंक्स एसोसिएशन)* और *UFBU (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स)* के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया है।
*क्या था प्लान?*
पहले UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था, जिसके चलते 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी मिलाकर लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने की आशंका थी।
*अब क्या होगा?*
बातचीत सफल होने के बाद अब *28, 29 और 30 सितंबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे* और बैंकिंग सेवाएं बाधित नहीं होंगी।


