Advertisement Carousel

दुर्ग। आज दिनांक 23/09/26 दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा माननीय स्वास्थ्य सचिव महोदय जी एवं माननीय ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)छ. ग. शाशन से भेंट कर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को संशोधित वेतनमान 5200 – 20200 ग्रेड पे 2400 करने के लिए निवेदन किया गया, स्वास्थ्य सचिव महोदय ने निवेदन को स्वीकार करते हुए शीघ्र वेतनमान संशोधन करने के लिए आश्वासन दिया गया। एवं विधायक महोदय द्वारा सरकार से बात करने एवं विधानसभा में बात रखने की भी बात की गई।

इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू,कार्यकारी प्रांताध्यक्ष कुंदन साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष बेदलाल देशमुख, उप प्रांताध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी साहू,सक्रिय सदस्य डागेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।

Share.