Advertisement Carousel

 

* CG School Holiday List 2026-27: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, देखें संभावित सूची

*छत्तीसगढ़ स्कूल दीर्घकालीन अवकाश सूची 2026-27 जारी, 64 दिन की होगी बड़ी छुट्टियां*

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दीर्घकालीन अवकाश की संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सूची में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखें दी गई हैं।

वायरल सूची के अनुसार इस सत्र में कुल 64 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।

*कब-कब रहेगा अवकाश?*

*1. दशहरा अवकाश – 06 दिन*
18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक

*2. दीपावली अवकाश – 06 दिन*
07 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक

*3. शीतकालीन अवकाश – 06 दिन*
23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक

*4. ग्रीष्मकालीन अवकाश – 46 दिन*
01 मई से 15 जून 2026 तक (सत्र 2026 हेतु)

 

Share.