Advertisement Carousel

*दुर्ग डेलिगेशन के बाद शिक्षक साझा मंच को शिक्षा मंत्री का बुलावा, कल होगी अहम बैठक,एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले दिन शिक्षक साझा मंच का डेलिगेशन शत-प्रतिशत शिक्षा मंत्री से कराया जाएगा*

दुर्ग। शिक्षक साझा मंच की दो सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मंगलवार को दुर्ग-भिलाई जिला प्रशासन की ओर से मंच के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया। बैठक में एडीएम साहब एवं पुलिस कमिश्नर के अलावा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों से आंदोलन और मांगों को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान एडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले दिन शिक्षक साझा मंच का डेलिगेशन शत-प्रतिशत शिक्षा मंत्री से कराया जाएगा और आप उनसे मिलकर अपनी सारी बात रखे।

इसी क्रम में शिक्षा मंत्री के पीए अंकित चौहान द्वारा शिक्षक साझा मंच के प्रतिनिधियों को विधिवत फोन कर 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इसे आंदोलन के बीच सरकार के साथ संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।शिक्षक साझा मंच के तरफ से मनीष मिश्रा, देवेंद्र हरमुख, कौशल अवस्थी, मोहम्मद यासीर इरफ़ान, अशोक धुर्वे, गिरीश साहू, कृष्णा वर्मा शामिल रहे।

शिक्षक साझा मंच ने स्पष्ट किया है कि जब तक कल की बैठक में दोनों सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ठोस निर्णय सामने नहीं आता, तब तक 27 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारियां अनवरत जारी रहेंगी।

मंच ने प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि वे दोगुने जोश और एकजुटता के साथ 27 अगस्त के आंदोलन में शामिल हों। मंच का कहना है कि बातचीत का स्वागत है, लेकिन मांगों के समाधान के लिए ठोस निर्णय आवश्यक है।

शिक्षक साझा मंच ने कहा—बैठक अपनी जगह, आंदोलन की तैयारी अपनी जगह; मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

Share.