रूपकुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान,गफ्फू मेमन ने दोनों को मिठाई खिलाकर दी बधाई,बोले—छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान करते हुए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की है। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गफ्फू मेमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को और मजबूत करेंगी। साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
गफ्फू मेमन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियों में अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है। नई टीम के नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।


