Advertisement Carousel

गरियाबंद पुलिस की अवैध गांजा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी।

35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व मोबाइल जप्त।

गरियाबंद – पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा शराब के विरुद्ध खड़े एवं प्रभावी कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत में फिक्स पॉइंट चेकिंग लगाकर पुलिस बल तैनात किए हैं। इसी क्रम में थाना देवभोग के द्वारा दिनांक 11.07.2026 को अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही एक लाल रंग की होंडा SP-125 मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 R 5280 को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके जवाब संदेहास्पद प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल एवं उनके पास रखे सामान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 35 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए गांजा, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके फलस्वरूप दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

01) मुन्ना नायक पिता – स्व. ठाकुर नायक उम्र – 22 वर्ष निवासी – ग्राम उचला, थाना जयपटना, जिला कालाहांडी, उड़ीसा
02) लबण्यो छत्रिया पिता – स्व. बनमाली छत्रिया
उम्र – 52 वर्ष निवासी – ग्राम काउडोला, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, उड़ीसा

*जप्त सामग्री*

✅ 35 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा
💰 कीमत – ₹17,50,000/-
✅ होंडा SP-125 लाल रंग की मोटरसाइकिल
क्रमांक – OD 08 R 5280
💰 कीमत – ₹70,000/-
✅ 02 नग मोबाइल फोन
💰 कीमत – लगभग ₹6,000/-
💰 कुल जप्ती मूल्य – ₹18,26,000/-

Share.