गरियाबंद।

शासन द्वारा संल
ग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के परिपालन मे जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद नें डी ई ओ DMC बी ई ओ बी आर सी सी कार्यालय मे संलग्न शिक्षकों क़ो कार्यमुक्त कर मूल पदस्थापना पर आमद देने का आदेश जारी किया है इस संलग्नीकरण आदेश समाप्ति होने पर सर्वाधिक प्रभावित जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जिले के बी आर सी सी पद पर संलग्न शिक्षक डी ई ओ कार्यालय के लिपिक व भृत्य हुये है वहीं डी ई ओ कार्यालय मे संलग्न दो व्याख्याता अभी भी कार्यमुक्त नहीँ हुये है उनका वेतन स्कूल से आहरित होता है परंतु प्रतिनियुक्ति कीं कहानी गढ़ कर अपने क़ो बचा लिया है परंतु देर सबेर इन पर कार्यवाही तय है दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी नें आंदोलन कीं चेतावनी दी है अब देखना है जिला शिक्षा कार्यालय मे काम और स्कूल से वेतन लेने वाले इन महाशय व्याख्याताओं क़ो हटाने काँग्रेस कब आंदोलन करेगी।


