उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल समन्वयकों का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न
_(100% साक्षर विकासखंड बनाने हेतु शिक्षा अधिकारी द्वारा दिलाया गया साक्षरता संकल्प।
विकासखंड करतला, जिला कोरबा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित साक्षरता महापरीक्षा मार्च 2026 में विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों द्वारा अपने-अपने संकुल क्षेत्र में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत असाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराकर साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिनांक 01 जुलाई 2026 को विकासखंड श्रोत केंद्र करतला, जिला कोरबा में संकुल समन्वयकों के सम्मान हेतु एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडे, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा तथा पूर्व विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री अजय तिवारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं साक्षरता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित संकुल समन्वयकों में बरपाली संकुल से श्री लाल सिंह कंवर, बेहरचुवा संकुल से श्री सुजीत कुमार वैष्णव, बीरतराई संकुल से श्री बलिहार सिंह पैकरा, बोतली संकुल से श्री यादन सिंह कंवर, चिचोली संकुल से श्री घनश्याम साहू, चोरभट्टी संकुल से श्री कजन लाल पटेल, ढिठोरी संकुल से श्री जितेन्द्र बघेल, ढोढातराई संकुल से श्री गोविंद राम मैत्री, फरसवानी संकुल से श्री विवेक नायक, फत्तेगंज संकुल से श्री शशिभूषण धिरही, गिधौरी संकुल से श्री विजेन्द्र कुमार पाटले, जर्वे संकुल से श्री रघुवर सिंह कंवर, कनकी संकुल से श्री राजेन्द्र राजवाड़े, कराईनारा संकुल से श्री मनीराम साहू, करतला संकुल से श्री पनिक राम राठिया, कथरीमाल संकुल से श्री रेशम लाल राजवाड़े, केराकछार संकुल से श्री समारू राम पात्रे, खरवानी संकुल से श्री बसंत कुमार मिरी, कोथारी संकुल से श्री बलिहार सिंह पैकरा, कोटमेर संकुल से श्री मयाराम कुर्रे, लबेद संकुल से श्री रामनारायण जायसवाल, नवापारा संकुल से श्री राधेलाल राठिया, नोनबिर्रा संकुल से श्री असरफ खान, नोनदरहा संकुल से श्री फूल सिंह कंवर, पकरिया संकुल से श्री मनोज कुमार रात्रे, पटियापाली संकुल से श्री लखनलाल गोंड, पिड़िया संकुल से श्री पुरुषोत्तम पटेल, रामपुर संकुल से श्री लतीफ खान अंसारी, सन्डेल संकुल से श्री सावन लाल बंजारे, सरगबुंदिया संकुल से श्री तरुण प्रकाश वैष्णव, सेन्द्रीपाली संकुल से श्री हेम सिंह कंवर, सोहागपुर संकुल से श्री संजय कुमार चौहान, सुखरीकला संकुल से श्री राजेश कंवर, तुमान संकुल से श्री अनिल कुमार निर्मलकर, उमरेली संकुल से श्री मोहन केवर्त को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि साक्षरता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है। विकासखंड करतला के संकुल समन्वयकों ने समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए साक्षरता अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जिला परियोजना अधिकारी ने सभी सम्मानित संकुल समन्वयकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन मे 100% लक्ष्य प्राप्त करने पर आभार एवं धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम का समापन विकासखंड परियोजना अधिकारी लोकनाथ सेन द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी संकुल समन्वयको को पूर्ण साक्षर विकासखंड के लक्ष्य के लिए साक्षर एवं सशक्त भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


