*शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठपूरेना में दिनांक 25 जून 2026, गुरुवार को ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:*
– विधायक श्री सुनील सोनी जी
*विशिष्ट अतिथि:*
– शाला विकास समिति के अध्यक्ष, श्री विजय अग्रवाल जी
– वार्ड के पार्षद श्री रमेश सपहा जी
– सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्री जय मोहन साहू जी एवं गणमान्य नागरिक एवं पालक उपस्थित थे।
इस अवसर पर नव-प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत की प्रस्तुति भी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक महोदय श्री सुनील सोनी जी ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं श्री विजय अग्रवाल जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन छात्रों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से प्राचार्य, श्रीमती शीला तोलानी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधान पाठक श्री संदीप नेताम, प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक, श्री उत्तम पांडे समस्त शिक्षकगण एवं छात्र शामिल हुए।


