*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन केसीजी*
*दिनांक:* 24 जून 2026, बुधवार
*स्थान:* जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छ.ग.
हमारी एकता, हमारी ताकत”
लंबित मांगों पर फेडरेशन का , DEO,BEO व तहसीलदार से मिला आश्वासन
आज छत्तीसगढ़ के सबसे सशक्त एवं अनुशासित शिक्षक संगठन *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन केसीजी जिलाध्यक्ष रामलाल साहू* के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षक साथियों ने अपनी 3 प्रमुख लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें एवं प्रशासन का आश्वासन:
1. वरिष्ठता सूची में सुधार – सम्मान की लड़ाई
*समस्या:* संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2025 में हजारों दावे के बाद भी नाम, नियुक्ति तिथि, मृत/पदोन्नत शिक्षकों की त्रुटियां जस की तस।
*आश्वासन:* जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल के.पी. साव ने शीघ्र त्रुटि सुधार कर संशोधित सूची जारी करने का आश्वासन दिया।
2. उच्च परीक्षा अनुमति – हक की मांग
समस्या:नियमानुसार अनुमति लेकर उच्च शिक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों को कार्योत्तर प्रमाण पत्र न देना, जिससे वेतन वृद्धि/पदोन्नति में बाधा।
आश्वासन:* DEO महोदय ने शीघ्र आदेश प्रसारित कर सभी लंबित प्रकरणों पर कार्योत्तर अनुमति देने की आश्वासन दिया।
3. जनगणना ड्यूटी का अर्जित अवकाश – श्रम का मोल
समस्या: 01.05.2026 से 30.05.2026 तक ग्रीष्मावकाश में राष्ट्र कार्य जनगणना 2027 ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र न मिलना।
आश्वासन: तहसीलदार महोदय ने सप्ताह के भीतर सभी कर्मचारियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया।
संगठन की ताकत दिखी मैदान में:
जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ – दुर्गेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान – टीकाराम देशमुख सहित जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, संकुल अध्यक्ष एवं सैकड़ों शिक्षक साथियों की उपस्थिति ने साबित कर दिया कि *फेडरेशन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।
“साथियों, आज आपकी उपस्थिति ने प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। हमने आश्वासन ले लिया है, अब निगरानी हमारी होगी। यदि 15 दिवस के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो फेडरेशन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आप सभी इसी जज्बे के साथ तैयार रहें।”
*निवेदक:*
रामलाल साहू
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, केसीजी
*”एक शिक्षक, एक आवाज – फेडरेशन जिंदाबाद”*
आज की भीड़ ने बता दिया कि फेडरेशन सिर्फ नाम का नहीं, काम का संगठन है। एकता जिंदाबाद।


