Advertisement Carousel

ग्राम पंचायत जमरगी डी विकास खंड धरम जय गढ़ जिला रायगढ़ मे सवरा समाज का जिला इकाई सम्मेलन सम्पन्न हुवा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया जी समाज की जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार जी भाजपा मंडल अध्यक्ष धरम जय गढ़ भरत लाल साहू जी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धरम जय गढ़ महेश चैनानी जी क्षेत्र के सरपंच, बीडीसी, भाजपा मंडल धरम जय गढ़ के कार्यकर्त्ता एवं समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद राम बीसी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का शुभारंम हुवा जिसमे सर्व प्रथम आमंत्रित अतिथियो की अगुवाई मे माता सबरी का पूजन अर्चना करने के बाद रायगढ़ लोकसभा के लोकप्रिय सांसद महोदय सहित समस्त आमंत्रित अतिथियो का बैच, गजमाला एवं समाज की ओर से शाल एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला सम्मेलन मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद कुमार बीसी जी ने सवरा समाज के संघर्ष की कहानी को माननीय महोदय जी को बताया की सवरा समाज का जाति प्रमाण पत्र 2003 से लेकर 2017 तक कठिन संघर्ष के बाद समाज का जाति प्रमाण पत्र बना जिसमे छतीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेताओं की बदौलत एवं केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई मे लोकसभा एवं राज्य सभा एवं अनुसूचित जनजाति को बिल जारी करने छतीसगढ़ के 12 जनजाति समाज का उद्धार हुवा पूरा सवरा समाज की ओर से हृदय से धन्यवाद दिया उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत साहू जी ने अपने उदबोधन मे कहाँ की धरम गढ़ के ग्राम जमरगी डी मे सवरा समाज का सम्मेलन मे सामाजिक एकता के लिए समाज द्वारा किये गए कार्य की सराहना किया तथा एकजुटता से समाज के लिए कार्य कीजिये निश्चित ही समाज का विकास होगा उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने उदबोधन मे सवरा समाज को प्राचीनतम समाज कहकर अपने सम्बोधन मे कहाँ की आदिवासी समाज अपने हक एवं अधिकार के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष कर रहे आप सभी समाज को धन्यवाद जो की आज के सम्मेलन मे रायगढ़ जिला, महासमुंद एवं सारंगढ एवं जशपुर से सामाजिक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं महिला एवं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित होकर समाज एकता के लिए कार्य कर रहे सराहनीय कार्य है उन्होंने 12 जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं छतीसगढ़ के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया ग्राम जमरगी डी मे समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा किया गया उनके घोषणा से समाज के पदाधिकारी यों ने राधेश्याम राठिया जिंदाबाद के नारे लगाए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने मे आनंद कुमार बीसी, दुर्योधन दिनकर गजानंद भोय , श्रीमती सुनीति भोय, सुनाधर विशाल, गुणों मणि भोय मदन भोय गया राम बुडेक, वासुदेव विशाल आनंद भोय, निरंजन भोय मीनकेतन भोय , महेश सबर, दिलीप भोय, मोहन भोय, नीलाम्बर बीसी,सियाम्बर भोय, वेदराम विशाल रतना भोय, जगत राम भोय ,लाला राम भोय, झबेर भोय, सुरेश भोय, सुमत भोय, माया धर सरल, संतोष विशाल टिकेश्वर भोय,नेहरू विशाल, त्रिलोचन विशाल, पुनीत राम नेहरू भोय, कीर्तन भोय, मोहित भोय, घसिया भोय रतन भोय रेशम भोय एवं ब्लॉक, जिला प्रान्त एवं महिला पदाधिकारी सहित अनेक पदाधिकारी की उपस्थिति रही जिसमे अंत मे आभार प्रकट सुनाधर विशाल जिलाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन लाला राम भोय ने किया एवं सामाजिक नियमावली पुस्तिका का वितरण करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया

Share.