Advertisement Carousel

गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के संकुल केंद्र बिंद्रानवागढ़ व कसाबाय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संकुल नवागढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल बिंद्रानवागढ़ के संकुल प्राचार्य खिलावन राम साहू को उनकी सेवा निवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी वहीं कसाबाय संकुल के पतोरादादर प्राथमिक शाला केप्रधान पाठक दिलीप सिंह ध्रुव को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गयी एक संयुक्त कार्यक्रम में दोनों संकुल के पदोन्नत शिक्षकों  जिनमें तिलक राम यादव भरतलाल साहूं चैन सिंह सोरी के अन्यत्र पदस्थापना पर सम्मान कर विदाई दी गयी वहीं संकुल केंद्र नवागढ़ की शिक्षिका श्रीमती ईश्वरी कंवर को स्थानांतरण होने पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर सेवा निवृत प्राचार्य खिलावनराम साहू व प्रधानपाठक दिलीप सिंह ध्रुव के कार्यकाल को याद कर उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की गयी व भेंट प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रभारीप्राचार्य राकेश कुमार धुर्वे,संकुलसमन्वयक अनूप महाडिक,साहूजी प्रधानपाठक माशा कसाबाय,संजयकश्यप प्रधानपाठक नवागढ़,इदरीश खान प्रधान पाठक महेंद्रगढ़,कुंदनलाल सिन्हा, नीलकंठ बघेल प्रधान पाठक,खामसिंह ठाकुर प्रधान पाठक,देवेशठाकुर,चम्पेश्वर साहू सिन्हा मैडम योगेशसाहू,श्रीमती सरोज निर्मलकर,श्रीमती आशासाहू,चुनेश्वर नागेश, श्रीमती सरोजनी बंजारे,श्रीमतीपार्वती बंदे,श्रीमती पद्मजागुप्ता,संकुल समन्वयक कसाबाय तरुण कुमार यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार बघेल व आभार प्रदर्शन संजय कश्यप ने किया।

 

Share.