Advertisement Carousel

व्यावसायिक व्याख्याता शिक्षिका श्रीमती साधना शुक्ला का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।

बिलासपुर /अपने शिक्षकीय सेवा के 27 वर्षों के कर्त्तव्य पथ पर अनवरत यात्रा पूर्ण किए गए आज दिनांक 30अप्रैल 2026 को सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सेजस -मल्टीपरपस स्कूल दयालबंद बिलासपुर के प्रिंसिपल डॉ.चंदना पाल मैडम द्वारा श्री फल व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया और स्कूल स्टॉफ की ओर से स्मृति चिन्ह के रुप में चांदी का श्री गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई
इस मौके पर सविता शुक्ला व्याख्याता ने अभिनंदन पत्र का वाचन कर उन्हें सम्मानित किया गया|प्रिंसिपल महोदय ने श्रीमती साधना शुक्ला व्याख्याता शिक्षिका को एक दानशीलता व कर्मशीलता की सशक्त व सक्षम विदूषी महिला बताया! राजेंद्र साहू सर ने शुक्ला मैडम के जीवन वृत्त के संदर्भ में उनके संघर्षों को याद किया गया वीरेन्द्र यादव ने अपने आत्मीय उद्बोधन में पारिवारिक नाते रिश्ते का ताना-बाना से जुड़ाव को एक उपलब्धि बताया गया सभी शिक्षकों द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया गया और कार्यालयीन कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम का कुशल संचालन ए.एच.हाशमी एवं आभार व्यक्त प्रदीप कुमार सोनार सर ने किया|तद्उपरान्त सामूहिक भोज का सभी ने आनंद लिया

Share.