Advertisement Carousel

नशे की हालत में हास्टल में घुस कर छात्रों व स्टाफ से गाली गलौच करने वाला प्रधान पाठक निलंबित।

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के छिदौला स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक दुर्गा यादव को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने निलंबित कर दिया इस संबंध में बताया गया की दुर्गा यादव ने गत 30मार्च को आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा(भाठीगढ़)में शाम 6.30को नशे की हालत में घुस कर छात्रों व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से अभद्रता से पेश आकर गाली गलौच की जिसकी शिकायत पर जाँच कराई गयी विकासखंड शिक्षाअधिकारी के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक दुर्गा यादव के कृत्य को आचरण अधिनियम के विरुद्ध पाया और निलंबित करते हूये बीईओ कार्यालय गरियाबंद में अटैच कर दिया।

Share.