Advertisement Carousel

 

बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)

जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखण्ड बरमकेला में नवपदस्थ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे जी द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की टीम द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री कुर्रे जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार एवं विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने विभागीय समन्वय, कर्मचारी हित एवं शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में फेडरेशन के तह संयोजक सुभाष चौहान ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल, सह संयोजक महेंद्र कुर्रे, जुगेन्द्र साहू, दिनेश कनौजे, भरत यादव, दुलारी सिदार, नीलिमा नायक विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें

सौजन्य:टीम कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशनबरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)

Share.