रायपुर, छत्तीसगढ़
कनिष्का फाउंडेशन, रायपुर छत्तीसगढ़ की फाउंडर चेयरमैन श्रीमती खुशबु शर्मा की सुपुत्री कनिष्का शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनों के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा उनके साथ खुशियां साझा करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन में श्रीमती खुशबु शर्मा, मनीषा सिंह, सीमा कटंनकार एवं कीर्ति ताम्रकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कनिष्का फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


