Advertisement Carousel
    What's Hot

    तोकापाल की शिक्षिका दुर्गेश्वरी पटेल राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित।

    तोकापाल। नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तोकापाल ब्लॉक की शिक्षिका दुर्गेश्वरी पटेल को राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वे शासकीय प्राथमिक शाला मावलीभाटा में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
    यह सम्मान दुर्ग स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
    गौरतलब है कि राज्य के लगभग 72 हजार शिक्षकों में से चयन प्रक्रिया के तहत जिला डाइट एवं एससीईआरटी की टीम द्वारा तीन चरणों में मूल्यांकन किया गया। इसमें कक्षा आकलन, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरण शामिल थे, जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई।
    इस उपलब्धि से न केवल विकासखंड, बल्कि पूरे जिला शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर तोकापाल बीआरसीसी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीएसी, संकुल प्राचार्य सहित ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Share.