कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का जोरदार प्रदर्शन, ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
बस्तर विकासखंड में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार बस्तर श्रीमती जॉली जेम्स को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश के शासकीय सेवकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) एवं एरियर्स का भुगतान, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करना, वेतन विसंगतियों का निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा पंचायत सचिवों के शासकीयकरण जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। ज्ञापन सौंपते समय प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की गई, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।
इस अवसर परकर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विकासखंड संयोजक शैलेंद्र तिवारी, सचिव योगेश हरदाहे,कैलाश जैन, टीपी जोशी दुर्गाशंकर तिवारी, विष्णु यादव, सुमित्रा ध्रुव, कृष्ण कुमार बघेल, हीरालाल यादव,श्रीमती सुनीता रामटेके,सावित्री बघेल, सौरभ कुजूर, अजय कुमार नाग, कृष्णा ठाकुर, श्रीराम बघेल, लक्ष्मीनाथ भारती, धनेश्वर ठाकुर, बैद्यनाथ कश्यप, रामेश्वरी साहू, बुधियारिन भारती, अनीता ध्रुव, अमित कुंडू, वंदना नाग, कल्पना चौधरी, रयमती नाग जगदीश देहारी,कुंती कुंजाम, पद्मा कश्यप, डीलेश बघेल, नरेश कश्यप, श्रीमती ज्योति साहू, चमरूराम बघेल, पीलू राम नाग, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।


