Advertisement Carousel

*सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर जल्द पदोन्नति ,समय सारणी मे काउंसलिंग और पदस्थापना की तिथी जारी करने की मांग*
रायपुर : ज्ञात हो डीपीआई ने सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीप्रकाशन का टाईमटेबल जारी कर दिया है, वर्षो से सहायक शिक्षक अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं,अब धैर्य टुट रहा है वेतन विसंगति से भी पीडीत हैं ,वही नये शैक्षणिक सत्र के पूर्व स्कूलों मे शिक्षकों की पदस्थापना नितांत आवश्यक है ताकी रिक्त पदों के भरने से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का सुदृढीकरण हो सके ,और जल्द पदोन्नति से वेतन विसंगति से भी सहायक शिक्षकों को निजात मिलेगी विषयबाध्यता मंच के प्रदेश संयोजक एवं पदाधिकारी, ऋषि राजपूत, आनंद साहू, नीलम मेश्राम,अमित ठाकुर, चेतन सिंह परिहार ,शरणदास, चंद्रशेखर तिवारी ,लालमन पटेल, रुपेंद्र साहू ,एकलव्य साहू, शैलेंद्र साहू, मुकेश ध्रुव, महेश ध्रुव, आदी ने डीपीआई से सहायक शिक्षक से शिक्षक पदोन्नति जल्द करने और इस हेतु काऊंसलिंग और पदस्थापना की तिथी का टाईम टेबल जारी करने विनम्र आग्रह किया है।

Share.