फेडरेशन के कद्दावर नेताओं की तिकड़ी की घर वापसी की तैयारी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के संस्थापक सदस्य व कद्दावर नेताओं की तिकड़ी शीघ्र फेडरेशन में ससम्मान घर वापसी करेगी जिसका संकेत छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर ने दी हैं संस्थापक सदस्य जाकेश साहू ,शिव सारथी ,इदरीश खान की वापसी की तैयारी समग्र शिक्षक फेडरेशन ने शुरू कर दी हैं वहीं तीनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर की कार्यशैली और रणनीति की तारीफ करते हूये उनके कार्य से प्रभावित हूये हैं आज सहायक शिक्षकों की लड़ाई लड़ने एक होने का समय आ गया हैं।
वहीं तीनों नेताओं की घर वापसी ससम्मान एक कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा जिसकी तैयारी संगठन ने शुरू कर दी हैं।


