प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे जन्मोत्सव पर न्योता भोज का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद।
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में कक्षा पाँचवीं के छात्र हर्ष कुमार साहू के जन्मोत्सव के अवसर पर स्नेहपूर्ण न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र की माता एवं विद्यालय की रसोईया द्रौपदी साहू द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए खीर, पुड़ी एवं बड़ा परोसा गया। बच्चों ने उमंग और उत्साह के साथ स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन का आनंद लिया।
संस्था के प्रभारी प्रधान पाठक, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि न्योता भोज की परंपरा से विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार प्राप्त होता है तथा आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों का विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यालय और समुदाय के मधुर संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, वरिष्ठ नागरिक देवलाल वर्मा, द्रौपदी साहू, सीता साहू, तारिणी वर्मा, लीलाराम मतावले सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहभागिता और आत्मीयता का प्रेरक उदाहरण रहा।


