गरियाबंद पुलिस द्वारा मजार में रखे तामिर (दानपेटी) को चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार।
कार्यवाही थाना राजिम।
*गरियाबंद-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी दिनांक 21.02.26 को थाना राजिम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी मजार राजिम मे खिदमत का काम करता है। जो रोज की तरह दिनांक 20.02.26 के प्रातः 04 बजे खिदमत दौरान उक्त मजार का तामिर पेटी(दानपेटी) को देखा था। उसके बाद वह अपने घर चला गया। दोपहर मजार आया तो देखा की तामिर पेटी नही था। प्रार्थी द्वारा आसपास एवं जमात के लोगो से पुछताछ किया पता नही चला कोई अज्ञात चोर दानपेटी को मजार के अंदर से चोरी कर ले गया था। उक्त पेटी मे करीबन चढावा का लगभग 25000 से 30000 रूपये होने के संदेह के आधार पर अज्ञात चोर के विरूद्ध थाना राजिम में अपराध धारा 305,331(4) भारतीय न्याय सहिंता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी राजिम को अज्ञात चोर की पतासाजी हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी राजिम के द्वारा आस-पास मुखबीर एवं पुलिस टीम सक्रिय किये थे। जो मुखबीर के निषानंदेही पर संदेही आरोपी महिला सोनम उर्फ मुंडी मरकाम पति दादू मरकाम उम्र 20 साल जाति देवार गांधीनगर देवारपारा राजिम थाना राजिम एवं विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि दोनो कबाडी इकठ्ठा करने का काम करते है। दिनांक 20.02.26 को दोनो सुबह 04.00 बजे मजार मे विभुति(भभुत) लेने गये थे। इस दौरान मजार मे रखे लोहे के दानपेटी को दोनो बोरी मे भरकर चोरी कर खंडोबा मदिर के पीछे महानदी किनारे जाकर लोहे के दानपेटी का कुंदा को तोडकर अंदर दान के पैसे कुल 7,500 रूपये को चोरी करना स्वीकर किये। प्रकरण में आरोपी महिला सोनम देवार के कब्जे से चोरी के रकम 1000 रू एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे 4000 रू कुल 5000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। चोरी के शेष रकम को आरोपी महिला के द्वारा खर्च कर दिया गया है। दोनो आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से धारा 305,331(4), 3(5) भारतीय न्याय सहिंता के तहत समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01) महिला सोनम उर्फ मुंडी मरकाम पति दादू मरकाम उम्र 20 साल जाति देवार गांधीनगर देवारपारा राजिम थाना
राजिम जिला गरियाबंद।
02) विधि से संघर्षरत बालक।
*जप्त सामग्री।*
दोनो आरोपियों के कब्जे से 5000 रूपये जप्त।


