Advertisement Carousel

प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में विदाई सह नेवता भोज क़ा आयोजन :  पाँचवीं के बच्चों को  उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना।

गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के संकुल स्त्रोत केंद्र बिंद्रानवागढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में आज पाँचवीं में अध्ययन रत छात्र छात्राओं को विदाई सह नेवता भोज का आयोजन प्रधानपाठक इदरीश मोहम्मद खान व शीतला स्व सहायता समूह के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को खीर पूड़ी भोजन कराया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि तीसराम ध्रुव पालक थे  वहीं कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संकुल समन्वयक अनूप कुमार महाडिक ने संबोधित किया बच्चों को अन्य शालाओं में अगले वर्ष अध्यापन के लियॆ जाने पर अग्रिम बधाई शुभकामना दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समन्वयक अनूपकुमार महाडिक प्रधानपाठक इदरीश मोहम्मद खान ,संजय कुमार कश्यप देवेश ठाकुर,योगेश साहू,चम्पेश्वर साहू पंचायत सचिव विनय कुमार सिन्हा पालक नीलम ठाकुर,मानसिंह ,पतिराम ध्रुव स्व सहायता समूह से श्रीमती यशोदा जगत,हरी कुमार सहित छात्र छात्राए शामिल थे।

Share.