Advertisement Carousel

शासकीय कर्मचारियों को कैशलेश इलाज की सुविधा केदार जैन ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए आज का बजट काफी महत्वपूर्ण रहा। सालों से कर्मचारी जिसकी राह देख रहे थे वो घोषणा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब कैशलेश इलाज की सुविधा मिलेगी जिससे कर्मचारियों 4 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अब बिल पास कराने मेडिकल बोर्ड और कार्यालयों के चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। शासन ने इसके लिए 100 करोड़ का बजट रखा है
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ने कैशलेश इलाज की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है साथ ही प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन एवं क्रमोन्नत वेतनमान देने का मांग किया है।
संगठन की ओर से ममता खालसा, माया सिंह, ओमप्रकाश बघेल,अर्जुन रत्नाकर,गिरिजाशंकर शुक्ला,नरोत्तम चौधरी ,रूपानंद पटेल,ताराचंद जयसवाल,सुभाष शर्मा,विजय रॉव,सोहन यादव,शहादत अली, हरीश सिन्हा,यशवंत देवांगन, अमित दुबे संभाग अध्यक्ष में बसन्त जायसवाल,गोपेश साहू, जिलाध्यक्ष में स्नेहलता पाठक,संतोष तांडे, सचिन त्रिपाठी, प्रदीप साहू,राजकमल पटेल, शैलेंद्र तिवारी, विजय धृतलहरे, अमित महोबे,नित्यानंद यादव,विकास सिंह, मोहन लहरी,नन्दलाल देवांगन ,नीलेश रामटेके,संजय महाडिक,लक्ष्मी कांत जडेजा, चोखे लाल पटेल,पूरण सिंह देहारी,केडी वैष्णव,श्यामाचरण डड़सेना, अशोक गोटे ,मो. तबरेज खान, ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को ऐतिहासिक निर्णय के लिए भी धन्यवाद दिया है।

Share.