फिंगेश्वर ब्लॉक स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में खोमन गुरुजी हुए सम्मानित।
फिंगेश्वर। विकासखंड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित साहू (विधायक, राजिम विधानसभा क्षेत्र) की ससम्मान उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान विधायक श्री साहू के करकमलों से खोमन गुरुजी को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। मितानिन दीदियों के इस विशाल एवं उत्साहपूर्ण सम्मेलन में सम्मान प्राप्त करना अत्यंत गर्व एवं आत्मसंतोष का विषय रहा। यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं नवाचारी प्रयासों का प्रतीक है।
खोमन गुरुजी अपने नवाचारी शिक्षण पद्धति एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, जो सदैव प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय सिद्ध होते हैं। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का उनका प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी मितानिन बहनों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह सम्मान भविष्य में भी समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


