पदोन्नति प्रदान करने में दुर्ग संभाग अव्वल : 568 मिडिल HM के काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न : त्वरित पदोन्नति, पदस्थापना में शालेय शिक्षक संघ की रही महत्वपूर्ण भूमिका
दुर्ग। ई संवर्ग के 505 तथा टी संवर्ग के 63 पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक पद पर हुआ काउंसलिंग : 206 प्रधान पाठक अपनी ही संस्था के बने प्रधान : प्रधान पाठक के रिक्त पद पर पदोन्नति से स्कूलों में आएगी गुणवत्ता- चन्द्रशेखर तिवारी
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग संभाग ने लगभग 758 शिक्षकों को पदोन्नति देकर माध्यमिक प्रधानपाठक बनाने वाला प्रदेश में पहला संभाग हो गया है,जिसने इस सत्र में पदोन्नति दी हो..उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग में पिछले शिक्षा सत्र में भी मिडिल एच की पदोन्नति हो चुकी है, जबकि प्रदेश के अन्य संभाग में यह प्रक्रिया उलझी हुई है।
त्वरित और निर्बाध पदोन्नति तथा काउंसलिंग से पदस्थापना की प्रक्रिया सम्पन्न हो इसके लिए शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी लगातार जे डी कार्यालय से सम्पर्क बनाये रखे। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल कई बार अधिकारियों से मिलते रहा और पदोन्नति एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्दी ,सरल, त्रुटिरहित और पारदर्शी हो इसके लिए सतत प्रयास किया। संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर, सहायक संचालक के के शुक्ला व शाखा लिपिक रोहित बघेल, आशीष चावरे की तत्परता और शालेय शिक्षक संघ के समय समय में दिए गए सुझावों पर अमल करने से यह पदोन्नति पश्चात काउंसलिंग बिना किसी अवरोध के सम्पन्न हो सकी।
काउंसलिंग की प्रक्रिया तुलाराम आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को रखी गई।प्रथम दिन ई संवर्ग के 400 प्रधान पाठकों में से 131 अनुपस्थित थे 62 ने असहमति दी।207 प्रधान पाठकों ने पदस्थापना संस्था चयन किया।*
*दूसरे दिन ई संवर्ग के 105 में से 14 अनुपस्थिति, 10 असहमति दिये,81ने संस्था चयन किया। टी संवर्ग से 63 में से 4 अनुपस्थिति 12 असहमति,47 ने संस्था चयन किया।
कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जे डी कार्यालय दुर्ग ने इतिहास रच दिया है, स्कूलों में गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने के लिए मिडिल प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की समस्त प्रकिया पूर्ण कर दी हैं। तत्परता के साथ त्वरित पदस्थापना की प्रक्रिया करने के लिए जे डी कार्यालय के संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर,सहायक संचालक के के शुक्ला तथा शाखा प्रभारी रोहित बघेल व आशीष चावरे को बधाई व साधुवाद दिया हैं।शालेय शिक्षक संघ के सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिलों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में महती भूमिका निभाई, निचले कार्यालयों व सम्बंधित शिक्षको से सम्पर्क बनाकर इस कार्य को गति दी,इसके लिए वे भी बधाई के पात्र है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने प्रधान पाठकों को बधाई प्रेषित करते हुए उम्मीद जताई कि सभी प्रधानपाठक अपने अपने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु भरसक प्रयास कर गुणवत्ता और अनुशासन स्थापित करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
*चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर का पदोन्नति एवं काउंसलिंग में संघ को भरपूर सहयोग मिला हैं,जब भी संघठन की ओर से चल रही प्रकिया में बेहतर के लिए आग्रह किया गया उन्होंने गंभीरता पूर्वक निराकरण किया हैं,19 जनवरी को पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद 31जनवरी की स्थिति में काउंसलिंग के लिए रिक्त पदों की सूची जारी की गई,जिससे 568 प्रधान पाठकों के लिए 627 रिक्त पदों को प्रदर्शित किया गया। संघठन के मांग पर पहली बार ऐसा भी देखने को मिला हैं कि दूसरे दिवस के काउंसलिंग के लिए भी प्रथम दिवस के काउंसलिंग पश्चात् शेष बचे रिक्त पदों की सूची जारी की गई हैं।आज हुई चर्चा से 206 प्रधान पाठकों का पदस्थापन आदेश भी आज कल में जारी करने का भरोसा दिलाया। काउंसलिंग में अनुपस्थित कुल 149 शिक्षकों की दिनांक 16/02/2026 को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के मंथन हाल में काउंसलिंग रखी गई है
संघ के पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी , सत्येंद्र सिंह , विष्णु शर्मा , जितेंद्र शर्मा, शिवेंद्र चन्द्रवँशी , जितेंद्र पटेल, गजराज सिंह राजपूत, विजय बेलचंदन,पवन साहू, अशोक देशमुख,तिलक सेन, विरेन्द्र पारकर, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण राज पांडेय,अमित सिन्हा , विक्रम राजपूत, प्रताप सिंह धनकर, युवराज साहू, वेद राम जांगड़े, उमेश चंद्राकर, प्रेम साहू,तीजू राम मंडावी, योगेश साहू रविकांत देवांगन, भूपद साहू, समेत सभी पदाधिकारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई है। शालेय शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हित में तत्पर रहने वाला संगठन है।


