“संकुल केंद्र पोड़ में संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं पालक सम्मेलन सम्पन्न, जिला शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन”।
विकासखंड छुरा अंतर्गत संकुल केंद्र पोड़ द्वारा संकुल स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पालक सम्मेलन का भव्य आयोजन गुरुकुल विद्यालय परिसर, पावन धाम सिरकट्टी कुटेना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर एवं जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रेमदास मार्कंडेय राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक सुरेश कुमार शर्मा,भागचंद चतुर्वेदी, ओमेश्वरी साहू,संकुल समन्वयक जितेंद्र कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र FLN , किचन गार्डन, बालबाडी, गौ विज्ञान परीक्षा, रास्ट्रीय साधन छात्रवृति परीक्षा, नवोदय परीक्षा एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना तथा उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करना रहा।
पालक सम्मेलन में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।इसी बीच संकुल पोंड के तीन उत्कृष्ट पालको को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों एवं पालकों के बीच संवाद स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की आधारशिला है। बच्चों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ पालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि घर और विद्यालय का समन्वय सुदृढ़ हो, तो निश्चित ही विद्यार्थी उच्च शिखरों को प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी तथा डिजिटल शिक्षा एवं अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना आवश्यक है।” उन्होंने पालकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। कार्यक्रम को विकासखंड स्रोत समन्वयक प्रेमदास मार्कंडेय,राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत प्रधानपाठक सुरेश कुमार शर्मा,भागचंद चतुर्वेदी, ओमेश्वरी साहू ने भी संबोधित कर कार्यक्रम की सराहना कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार शर्मा प्रधान पाठक एवं आभार व्यक्त संकुल समन्वयक पोड़ जितेंद्र साहू द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्राचार्य गुरुकुल परमेश्वर ध्रुव, प्रधान पाठक बालमुकुंद सिंह ठाकुर, देवकांत सिन्हा, शिक्षक गण तोमन साहू, दीपा वर्मा, सोमप्रकाश साहू ,लालजी सिन्हा सहित,गणमान्य नागरिक श्री चमनलाल साहू, दयानन्द महिलांगे, निर्मल तारक, खोमलाल निषाद एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा यह प्रतिभा सम्मान एवं पालक सम्मेलन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।


